राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन―2
◆ दिल्ली षड्यंत्र केस में किसके द्वारा मुखबिरी की गई थी?
― दीनानाथ
◆ 1937 ई. में जन जागरण मंच (Mass Awakening League) की स्थापना कहाँ की
गई थी?
― मैसूर राज्य में
◆ 'हाउ इण्डिया फाउट फोर फ्रीडम' किसकी कृति हैं?
― एनी बेसेंट की
◆ बंगाल विभाजन के रद्द (1911 ई.) होने के समय भारत के वायसराय कौन थे ?
― लॉर्ड हार्डिग्स द्वितीय
◆ असहयोग आन्दोलन के पहले दिन प्रातःकाल किस महान् भारतीय नेता का निधन
हुआ था ?
― बाल गंगाधर तिलक का
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड (13 अप्रैल, 1919) के समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन थे ?
― पण्डित मदनमोहन मालवीय
◆ महात्मा गांधी ने अपने विचारों के प्रसारण हेतु किस समाचार-पत्र का सम्पादन किया
था ?
― हरिजन का
◆ "पूना पैक्ट' (1932 ई.) किन-किन के मध्य हुआ था ?
― महात्मा गांधी और डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के मध्य
◆ कांग्रेस ने गोलमेज कॉफ्रेंस की किस बैठक में भाग लिया था ?
― द्वितीय बैठक (1931) में
◆ किस धनाढ्य व्यापारी ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी को ऋण दिया था ?
― बीर जी बोहरा ने
◆ किसने कहा था—“यदि मुझे एक से अधिक जीवन मिले तो मैं उन सबको अपने देश के
लिए बलिदान कर दूँगा ?"
― करतार सिंह सराभा ने
◆ 'नायर सर्विस सोसाइटी की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ?
― मन्नाथु पद्मनाभन पिल्लै
◆ किस नेता ने 1942-43 के घटनाक्रमों को 'विपत्ति’ (Calamity) की संज्ञा प्रदान की
थी ?
― महात्मा गांधी ने
◆ रानी गुइडली का सम्बन्ध किस विद्रोह से था ?
― नागा विद्रोह (1932 )
◆ सरदार वल्लभभाई पटेल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य क्या रहा ?
― देशी राज्यों का विलय
◆ मुस्लिम लीग की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था?
― लॉर्ड मिन्टो II
◆ 'भारत एक नहीं, दो राष्ट्र है" यह कथन किसका है?
― मोहम्मद अली जिन्ना का
◆ मुस्लिम लीग के अधिवेशन में किस कांग्रेस नेता ने भाग लिया था?
― पं. मदनमोहन मालवीय ने
◆ भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 किस दिन प्रभावी हुआ?
― 15 अगस्त, 1947 को
◆ वी.डी. सावरकर द्वारा 1857 के आन्दोलन पर लिखी पुस्तक का क्या नाम है ?
― इण्डियन वार ऑफ इन्डिपेन्डेंस, 1857
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में महात्मा गांधी ने कहा था कि "गांधी मर
सकते हैं, परन्तु गांधीवाद सदा जीवित रहेगा ?"
― कराची अधिवेशन (1931) में
◆ तिलक के देहावसान के अवसर पर किसने कहा था "मेरा सबसे मजबूत बचाव चला
गया ?"
― महात्मा गांधी ने
◆ नायक विद्रोह कहाँ हुआ था ?
― बंगाल में
◆ कूकी विद्रोह करने वाली कूकी जनजाति कहाँ की थी?
― मणिपुर की
◆ कौनसा राज्य अंग्रेजों के लिए 'दुधारू गाय' कहलाता था ?
― अवध
◆ कौनसा विद्रोह 1820 में प्रारम्भ हुआ तथा 1832 तक चला ?
― कोल विद्रोह
◆ बंगाल के द्वितीय विभाजन के समय गवर्नर जनरल कौन था?
― लॉर्ड माउण्टबेटन
◆ लॉर्ड डलहौजी ने कुशासन का बहाना बनाकर किस रियासत का अधिग्रहण किया
था ?
― अवध का
◆ पूर्ण स्वतंत्रता के लिए कांग्रेस का प्रस्ताव किस वायसराय के कार्यकाल में पारित किया
गया?
― लॉर्ड वेवेल के शासनकाल में
◆ मुस्लिम लीग ने सर्वप्रथम किस वर्ष मुसलमानों के लिए पृथक् राष्ट्र की माँग की थी ?
― 1940 ई. में
◆ गांधीजी के लिए किसने कहा था "वह अर्धनग्न फकीर है ?"
― विन्स्टन चर्चिल ने
◆ 1916 का लखनऊ समझौता किन-किन के बीच हुआ था?
― अखिल भारतीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग के बीच
◆ 'भारतीय स्वतंत्रता लीग' का गठन किसने किया?
― सुभाषचन्द्र बोस तथा जवाहरलाल नेहरू ने
◆ 1920 ई. में आर्य समाज ने किसके नेतृत्व में शुद्धि आन्दोलन चलाया ?
― स्वामी श्रद्धानन्द के
◆ शरतचन्द्र चटर्जी की किस पुस्तक के अत्यन्त लोकप्रिय होने के कारण उसके प्रकाशन
पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया?
― पाथेरदेवी
◆ प्रथम भारतीय जो भारतीय सिविल सेवा (ICS) में सफल हुए
― सत्येन्द्रनाथ टैगोर (1863 ई. में)
◆ दिल्ली दरबार में महारानी विक्टोरिया को 'केसर-ए-हिन्द' की उपाधि दी गई, उस समय
भारत का वायसराय कौन था ?
― लॉर्ड लिटन
◆ नील दर्पण नाटक किसने, कब और किस उद्देश्य से लिखा ?
― दीनबन्धु मित्रा ने 1860 में यूरोपियन नील खेत के मालिकों द्वारा बंगाल के
खेतिहरों का उत्पीड़न दिखाने के उद्देश्य से लिखा था
◆ किसने कहा था, "इतने समय से करोड़ों लोग भूख और अज्ञान रहते हैं, मैं हर व्यक्ति को
देशद्रोही समझता हूँ, जिन्होंने उनके ही पैसे से पढ़कर उनके लिए कुछ नहीं किया ?
― स्वामी विवेकानन्द ने
◆ पेरियार के नाम से कौन प्रसिद्ध थे ?
― ई. वी. रामास्वामी नायकर
◆ 'गुलामगीरी' नाम की पुस्तक कब और किसने लिखी ?
― 1872 में, ज्योतिबा फुले ने
◆ तमिल पत्रिका 'कुडी अरासू' की स्थापना किसके द्वारा की गई ?
― ई. वी. रामास्वामी नायकर द्वारा
◆ अंग्रेजों से सहायक सन्धि (Subsidiary Alliance Treaty) हस्ताक्षरित करने वाला
प्रथम शासक कौन था ?
― पेशवा बाजीराव II
◆ महाराष्ट्र का कौनसा सामाजिक धार्मिक सुधारक लोकहितवादी के नाम से प्रसिद्ध
हुआ ?
― गोपाल हरि देशमुख
◆ शुद्धि आन्दोलन किस संस्था ने प्रारम्भ किया था ?
― आर्य समाज ने
◆ लंदन में हुई 'गोल मेज कान्फ्रेंस के तीनों अधिवेशनों में कौन भारतीय नेता उपस्थित
रहा ?
― डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
◆ कांग्रेस अधिवेशन के बारे में यह किसने कहा था कि 'यदि हम वर्ष में एक बार मेंढक की
भाँति टर्राएं तो हमें कुछ नहीं मिलेगा' ?
― बाल गंगाधर तिलक ने
◆ जिस कांग्रेस अधिवेशन में 'वन्दे मातरम' गान प्रथम बार बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा प्रस्तुत
किया गया, उसकी अध्यक्षता किसने की थी ?
― रहीमतुल्ला सयानी ने
◆ 'कोलोनाइजेशन बिल' के विरुद्ध सशक्त आन्दोलन चलाने वाले किस भारतीय राजनेता
को माण्डले जेल में बन्द किया गया ?
― लाला लाजपत राय को
◆ 'व्यक्तिगत सत्याग्रह' आन्दोलन 17 अक्टूबर, 1940 में प्रारम्भ हुआ. सर्वप्रथम यह किस
स्थान से प्रारम्भ किया गया?
― पवनार से
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में किसने ब्रिटिश सरकार को अपनी नाइटहुड
(सर) की पदवी वापस की ?
― रबीन्द्रनाथ टैगोर ने
◆ क्रान्तिकारी आन्दोलन की पुस्तक 'बन्दी जीवन' के लेखक कौन थे ?
― शचीन्द्रनाथ सान्याल
◆ किस गवर्नर जनरल को प्रेस के मुक्तिदाता के रूप में जाना जाता है ?
― चार्ल्स मेटकॉफ को
◆ 1908 में किस नेता को 6 वर्ष के कारावास की सजा हुई?
― बाल गंगाधर तिलक को
◆ मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की माँग सबसे पहले कब की थी ?
― 1940 में
◆ एनी बेसेन्ट ने किस पत्र का प्रकाशन किया था ?
― कॉमनवील का
◆ हिन्दू-मुस्लिम एकता के राजदूत कहकर किसे सम्बोधित किया गया था ?
― मोहम्मद अली जिन्ना को
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का तीसरा अधिवेशन कहाँ आयोजित किया गया था ?
― चेन्नई में
◆ 1919 में दिल्ली में हुए अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन का अध्यक्ष चुना गया
था ?
― महात्मा गांधी
◆ बंगाल विभाजन (1905) करने में लॉर्ड कर्जन का वास्तविक उद्देश्य क्या था ?
― बंगाल में राष्ट्रीयता से जुड़ी शक्तियों को कमजोर करना
◆ रॉलेट एक्ट का उद्देश्य था
― मुकदमा चलाए बिना किसी भी व्यक्ति को नजरबन्द करना
◆ क्रान्तिकारी रामप्रसाद बिस्मिल को किस जेल में फाँसी दी गई थी ?
― गोरखपुर जेल में
◆ 'राष्ट्रीय शोक दिवस' कब मनाया गया था ?
― बंगाल-विभाजन लागू होने के दिन
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड की जाँच के लिए ब्रिटिश सरकार ने कौनसा कमीशन
नियुक्त किया ?
― हण्टर कमीशन
◆ "इस विशाल देश में कोई प्रगति सम्भव नहीं है जब तक कि हिन्दू और मुसलमान दोनों
मिलकर एक नहीं हो जाते." यह कथन किसका है ?
― महादेव गोविन्द रानाडे का
◆ 'भारत सेवक समाज' की स्थापना किसने की ?
― गोपाल कृष्ण गोखले ने
◆ 'वन्दे मातरम्' घोष को राष्ट्रीय आन्दोलन से घनिष्ठ रूप से जोड़ने वाली घटना कौनसी
थी ?
― बंग-भंग
◆ लाला लाजपतराय किसके विरुद्ध प्रदर्शन में घातक रूप से घायल हुए थे ?
― साइमन कमीशन
◆ किस अधिवेशन में एम. ए. जिन्ना ने दो राष्ट्रों के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया था ?
― लाहौर अधिवेशन 1940 में
◆ सन् 1931 में कांग्रेस के कराची अधिवेशन में मूल अधिकारों के प्रस्ताव का प्रारूप
किसने बनाया था ?
― पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने
◆ किस कांग्रेस अधिवेशन में कार्यकारी कमेटी ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन
(Civil Disobedience) प्रारम्भ करने का अधिकार दिया ?
― लाहौर अधिवेशन (1929 में)
◆ 1857 के सिपाही विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
― लॉर्ड कैनिंग
◆ रौलेट एक्ट के तहत् किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को गिरफ्तार कर गुप्त मुकदमा
चलाकर दण्डित करने का प्रावधान था. इस विधेयक को 'काला कानून' भी कहा गया.
जब रौलेट एक्ट पारित हुआ था, उस समय भारत का वायसराय कौन था ?
― लॉर्ड चेम्सफोर्ड
◆ भारतीय स्वतन्त्रता संघर्ष के दौरान 'फ्री इण्डियन लीजन' नामक सेना किसने बनाई
थी ?
― सुभाषचन्द्र बोस ने
◆ सन् 1912 में उर्दू साप्ताहिक पत्र 'अल हिलाल' (Al-Hilal) का प्रकाशन किसके द्वारा
किया गया था ?
― अबुल कलाम आजाद
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना ए. ओ. ह्यूम ने की थी. इसका सर्वप्रथम अधिवेशन
कहाँ आयोजित किया गया था ?
― बम्बई (मुम्बई) में
◆ 'भारत कोकिला' की उपाधि से सम्मानित किसने 'गोल्ड थ्रेशहोल्ड' नामक कविता संग्रह की
रचना की ?
― सरोजिनी नायडू
◆ स्वदेशी आन्दोलन के प्रारम्भ का तात्कालिक कारण क्या था ?
― लॉर्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल विभाजन
◆ ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स का चुनाव जिस प्रथम भारतीय ने लड़ा था, वह था
― दादा भाई नौरोजी
◆ मराठी पाक्षिक 'बहिष्कृत भारत' का 1927 ई. में किसने आरम्भ किया था ?
― बी. आर. अम्बेडकर ने
◆ महाराष्ट्र में लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जगाने के लिए बालगंगाधर तिलक ने किस उत्सव
की शुरूआत की थी ?
― गणपति उत्सव (1893 ई.) एवं शिवाजी उत्सव (1895 ई.)
◆ स्वतन्त्रता संग्राम के त्रिगुट 'लाल, बाल और पाल' में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
का अध्यक्ष बना ?
― लाला लाजपत राय
◆ मोहम्मद अली जिन्ना का 'चौदह सूत्री प्रस्ताव' किसके विरुद्ध था ?
― नेहरू रिपोर्ट के
◆ भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान कांग्रेस का रेडियो' संचालन का श्रेय किसे दिया जाता
है ?
― ऊषा मेहता को
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे ?
― बदरुद्दीन तैयबजी
◆ डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने गोलमेज सम्मेलन की कितनी बैठकों में भाग लिया था ?
― तीनों बैठकों में
◆ 1940 में संचालित वैयक्तिक सत्याग्रह आन्दोलन के पहले सत्याग्रही कौन थे ?
― विनोबा भावे
◆ यह किसकी उद्घोषणा थी कि "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, मैं इसको लेकर
रहूँगा" ?
― बाल गंगाधर तिलक की
◆ बाल गंगाधर तिलक कितनी बार कांग्रेस अध्यक्ष बने ?
― एक बार भी नहीं
◆ एशियाटिक सोसायटी के संस्थापक थे
― विलियम जोन्स
◆ पाकिस्तान की माँग किस वर्ष की गई ?
― 1940 में
◆ मुस्लिम के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र की व्यवस्था का प्रावधान पहली बार किस एक्ट
में किया गया ?
― 1909 के एक्ट में
◆ मुस्लिम लीग ने मुक्ति दिवस कब मनाया था ?
― 2 दिसम्बर, 1939
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कहाँ हुआ था ?
― बम्बई में
◆ मालाबार क्षेत्र के किसानों ने 1921 में कौनसा विद्रोह किया था?
― मोपला विद्रोह
◆ 'हरमिट ऑफ शिमला' किसे कहा जाता है ?
― ए. ओ. ह्यूम को
◆ महात्मा गांधी ने प्रथम नागरिक अवज्ञा आन्दोलन (Civil Disobedience
Movement) किस घटना के पश्चात् प्रारम्भ किया ?
― रॉलेट एक्ट लगने पर
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में किस भारतीय ने वायसराय की कार्य
परिषद् (Executive Council) से त्याग-पत्र दिया था ?
― सर शंकरन नायर
◆ किस एक्ट को काला एक्ट के नाम से भी जाना जाता है ?
― रॉलेट एक्ट
◆ यह किसका कथन है-"भारतीय कांग्रेस दल सम्पूर्ण भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करता,
यह भारत के बहुमत का प्रतिनिधि नहीं है ?"
― लॉर्ड कर्जन