राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन―1
◆ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सन्दर्भ में दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भारत की महिला
प्रतिनिधि के रूप में किसने भाग लिया ?
― सरोजिनी नायडू ने
◆ 1936 में 'इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी' की स्थापना किसने की थी ?
― डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने
◆ कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन (1936) में अखिल भारतीय किसान सभा की
स्थापना की गई. इसका प्रथम अध्यक्ष किसे चुना गया?
― स्वामी सहजानन्द सरस्वती को
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड की जाँच के लिए कांग्रेस ने अपनी एक अलग समिति
बनाई थी. इसके अध्यक्ष कौन थे?
― पंडित मदनमोहन मालवीय
◆ 'व्यक्तिगत सत्याग्रह' आन्दोलन 17 अक्टूबर, 1940 को प्रारम्भ हुआ. सर्वप्रथम किस
स्थान से इसे प्रारम्भ किया गया?
― पवनार से
◆ कांग्रेस के किस अधिवेशन में हिन्दी को सर्वप्रथम राष्ट्रभाषा के रूप में प्रस्तुत किया
गया?
― बेलगाँव अधिवेशन (1924) में
◆ बम्बई नौसेना-विद्रोहियों ने किसकी अपील पर समर्पण किया ?
― वल्लभभाई पटेल की अपील पर
◆ 'भारत छोड़ो प्रस्ताव' कब वापस ले लिया गया?
― 1944 में
◆ जिस कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार 'वन्देमातरम्' का गान बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा
प्रस्तुत किया गया, उसकी अध्यक्षता किसने की थी ?
― मुहम्मद रहीमतुल्ला सयानी (कलकत्ता अधिवेशन, 1896) ने
◆ स्वदेशी आन्दोलन सबसे पहले कब प्रारम्भ हुआ?
― बंगाल विभाजन के विरुद्ध प्रारम्भ हुए आन्दोलन के समय
◆ वह कौनसा क्रान्तिकारी था, जिसने लन्दन के कैक्सटन हॉल में डायर को गोली मारकर
जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड का बदला लेने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण की?
― ऊधम सिंह
◆ साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठी चार्ज में घायल होने
के फलस्वरूप किस राष्ट्रीय नेता की मृत्यु हुई ?
― लाला लाजपत राय की
◆ महात्मा गांधी ने प्रथम नागरिक अवज्ञा आन्दोलन (Civil Disobedience
Movement) किस घटना के पश्चात् प्रारम्भ किया ?
― साइमन कमीशन के कारण
◆ रूहेलखण्ड में रोहिल्ला नेता कौन था, जिसने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी ?
― अजीमुल्ला
◆ मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन (1940) की अध्यक्षता किसने की थी ?
― मोहम्मद अली जिन्ना
◆ चम्पारण में 'तिनकठिया प्रथा का तात्पर्य था
― 3/20 भूभाग पर नील की खेती करना
◆ किसने कहा था, "तिलक भारतीय अशान्ति के जनक हैं ?''
― वी. चिरोल
◆ ब्रिटिश सरकार ने जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड की जाँच के लिए कौनसा कमीशन
नियुक्त किया था ?
― हण्टर कमीशन
◆ राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान 'बहिष्कृत भारत' नामक विचारपत्र किसने
निकाला था ?
― बी. आर. अम्बेडकर ने
◆ बंगाल विभाजन के विरुद्ध प्रारम्भ हुए आन्दोलन के समय कौनसा अन्य आन्दोलन
प्रारम्भ हुआ ?
― स्वदेशी आन्दोलन
◆ जलियाँवाला बाग में मारे गए लोग किस एक्ट का विरोध कर रहे थे ?
― रॉलेट एक्ट का
◆ किस प्रसिद्ध मुस्लिम नेता को सरोजिनी नायडू ने 'हिन्दू-मुस्लिम एकता का राजदूत'
कहा था ?
― मोहम्मद अली जिन्ना को
◆ 'भारत छोड़ो' का प्रस्ताव कांग्रेस ने अपने किस स्थान पर हुए अधिवेशन में पारित
किया था ?
― वर्धा में
◆ 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था ?
― चर्बी भरे कारतूसों की घटना
◆ स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान वहाबी आन्दोलन' का प्रमुख केन्द्र कहाँ था ?
― पटना में
◆ लॉर्ड केनिंग ने नवम्बर 1858 में कहाँ आयोजित दरबार में भारत में क्राउन के शासन
की घोषणा की ?
― इलाहाबाद में आयोजित दरबार में
◆ किस इतिहासकार ने 1857 के विद्रोह को 'भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम' कहा है ?
― वी. डी. सावरकर ने
◆ यंग बंगाल आन्दोलन की पहल मुख्य रूप से किसके द्वारा की गई थी ?
― हेनरी विवियन डेरोजियो द्वारा
◆ किस मुस्लिम समाज सुधारक को अंग्रेजों ने 'नाइट हुड' की उपाधि प्रदान की थी ?
― सैयद अहमद खान को
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किस वायसराय के शासनकाल में हुई ?
― लॉर्ड डफरिन के शासनकाल में
◆ 'चटगाँव आर्मस डकैती' किसके नेतृत्व में हुई थी ?
― सूर्यसेन के नेतृत्व में
◆ 1857 में विद्रोह का प्रथम आभास कहाँ हुआ ?
― बैरकपुर
◆ घोंघू पन्त को किस लोकप्रिय नाम से जाना जाता है ?
― नाना साहब के नाम से
◆ 'चपाती एवं लाल गुलाब' का सम्बन्ध किस विद्रोह/आन्दोलन से माना जाता है ?
― 1857 के विद्रोह से
◆ विवेकानन्द को आधुनिक राष्ट्रीय आन्दोलन का 'आध्यात्मिक पिता' किसने कहा था ?
― सुभाषचन्द्र बोस ने
◆ गदर पार्टी का गठन कहाँ किया गया था ?
― सैनफ्रांसिस्को (यूएसए) में
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एकमात्र अधिवेशन, जिसे महात्मा गांधी द्वारा सम्बोधित
किया गया था, सम्पन्न हुआ था
― बेलगाम (कर्नाटक)
◆ 1857 की क्रान्ति के नेता ताँत्या टोपे का वास्तविक नाम क्या था?
― रामचन्द्र पाण्डुरंग
◆ किसने विदेशी वस्त्रों को नष्ट करने को राष्ट्र के आत्मसम्मान से जोड़ते हुए कहा था कि
"विदेशी वस्त्रों की बर्बादी ही उनके साथ सर्वोत्तम व्यवहार है."
― महात्मा गांधी
◆ किस आन्दोलन में महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल का प्रयोग राजनीतिक
हथियार के रूप में किया था?
― अहमदाबाद मिल मजदूरों की हड़ताल (1918 ई.)
◆ मुस्लिम लीग द्वारा किस तिथि को 'सीधी कार्यवाही दिवस' के रूप में निश्चित किया गया
था?
― 16 अगस्त, 1946
◆ 'अनुशीलन समिति' का गठन 1907 ई. में किसने किया था?
― बारीन्द्र घोष और भूपेन्द्र दत्त
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में महात्मा गांधी ने कहा था-"गांधी मर सकते
हैं, परन्तु गांधीवाद सदैव बना रहेगा"?
― कराची अधिवेशन, 1931
◆ 'द इंडियन स्ट्रगल' नामक प्रसिद्ध पुस्तक किसने लिखी ?
― सुभाषचन्द्र बोस
◆ 'वानर सेना' और 'मंजरी सेना' का सम्बन्ध है.
― असहयोग आन्दोलन से
◆ प्रमुख क्रान्तिकारी रामप्रसाद बिस्मिल को किस जेल में फाँसी दी गई थी?
― गोरखपुर जेल
◆ 1857 ई. के विद्रोह के बारे में सर्वप्रथम इसे भारत की स्वतन्त्रता की पहली लड़ाई' कहा
था
― वी. डी. सावरकर
◆ 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक क्या था ?
― कमल और रोटी
◆ 1900 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मंच से बोलने वाली प्रथम महिला कौन थी ?
― श्रीमती कमला गांगुली
◆ 1917 के कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में अध्यक्ष कौन था ?
― एनी बेसेन्ट
◆ सरोजिनी नायडू कांग्रेस अध्यक्ष कब और किस अधिवेशन में बनीं ?
― 1925 में, कानपुर अधिवेशन में
◆ कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थीं ?
― एनी बेसेन्ट
◆ आजादी की आवाज नाम से रेडियो चलाकर जंगलों में छिपकर गुप्त सूचनाओं के
प्रसारण का कार्य किस महिला क्रान्तिकारी ने किया था ?
― ऊषा मेहता ने
◆ कांग्रेस के संस्थापक ए. ओ. ह्यूम कांग्रेस के अध्यक्ष कब बने ?
― कभी नहीं
◆ जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड 13 अप्रैल, 1919 को हुआ था, उस समय कांग्रेस अध्यक्ष
कौन थे ?
― पं. मदन मोहन मालवीय (26 दिसम्बर, 1918 से 28 दिसम्बर, 1919)
◆ पं. मोतीलाल नेहरू कांग्रेस के अध्यक्ष कब बने ?
― 1919 में (28 दिसम्बर, 1919 से 4 सितम्बर, 1920 )
◆ रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन 6 मई, 1861 है. यही जन्मदिन भारत के एक महान् व्यक्ति
का भी है जिन्होंने इण्डिपेण्डेण्ट (Independent) नामक समाचार पत्र भी निकाला था.
कौन हैं यह महान् व्यक्ति ?
― पं. मोतीलाल नेहरू
◆ 'सर्वेन्ट्स ऑफ इण्डिया सोसाइटी' की स्थापना किसने की थी ?
― गोपाल कृष्ण गोखले
◆ कलकत्ता में हिन्दू कॉलेज' और 'वेदान्त कॉलेज की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
― राजा राममोहन राय
◆ 1857 ई. में लखनऊ में विद्रोह का / की लीडर कौन था / थीं?
― बेगम हजरत महल
◆ भारत में 'पाश्चात्य शिक्षा पद्धति (Western Education System) का मैग्नाकार्टा (Magnacarta) किसे कहा गया है?
― सेक्रेटरी ऑफ स्टेट चार्ल्स वुड के डिस्पैच 1854 को
◆ स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान वहाबी आन्दोलन' (Wahabi Movement) का प्रमुख
केन्द्र कहाँ था?
― पटना में
◆ 'बंग दर्शन' मासिक पत्रिका का बहरामपुर में 1872 में प्रकाशन किसने प्रारम्भ किया
था?
― बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय
◆ 1908 ई. में बाल गंगाधर तिलक को अपने अखबार में एक लेख प्रकाशित करने के जुर्म
में 6 वर्ष की सजा दी गई. सजा के दौरान उन्हें किस जेल में रखा गया ?
― माण्डले जेल में
◆ स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को किस जेल में 1908 में फाँसी दी गई ?
― अलीपुर सेन्ट्रल जेल
◆ क्रान्तिकारी गतिविधियों के लिए इंगलैण्ड में 'होमरूल सोसायटी' किसने बनाई ?
― श्यामजीकृष्ण वर्मा ने
◆ दो अंग्रेज अफसरों रैण्ड (Rand) और लेफ्टी, आयर्स्ट (Lt. Ayrst) की हत्या किसने
की थी ?
― चापेकर बन्धुओं ने
◆ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग का ऐतिहासिक
मिलन हुआ?
― लखनऊ अधिवेशन, 1916 में
◆ स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व दलितों के उत्थान के लिए किसने सर्वाधिक कार्य किया ?
― डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
◆ महात्मा गांधी ने भारत में प्रथम उपवास किस घटना के विरोध में रखा ?
― अहमदाबाद के मिल मजदूरों द्वारा हड़ताल
◆ चम्पारण आन्दोलन के परिणामस्वरूप अंग्रेजी सरकार को कौनसी पद्धति समाप्त करनी
पड़ी थी?
― तिनकठिया पद्धति
◆ 1905 में बंगाल विभाजन की घोषणा का वास्तविक कारण था ?
― बंगाल के राष्ट्रीय आन्दोलन को विघटित करना
◆ 'भारत छोड़ो' आन्दोलन का प्रस्ताव कहाँ पारित हुआ था ?
― वर्धा में
◆ अहमदिया आन्दोलन का श्रीगणेश हुआ था ?
― पंजाब में
◆ 'तरुण स्त्री सभा' की स्थापना कहाँ की गई थी ?
― कलकत्ता में
◆ 'सवर्ण हिन्दुओं की फासीवादी कांग्रेस' कहकर कांग्रेस का चरित्र विरूपण किसने किया
था ?
― मोहम्मद अली जिन्ना ने
◆ 'एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल' के संस्थापक कौन थे ?
― विल्सन जोन्स
◆ भारत छोड़ो आन्दोलन के समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन था ?
― मौलाना अबुल कलाम आजाद
◆ ब्रिटिश शासनकाल द्वारा भारत से धन निष्कासन के बारे में सर्वप्रथम किसने लिखा ?
― दादा भाई नौरोजी ने
◆ किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को भारत का नंगा फकीर' कहा था ?
― बिन्स्टन चर्चिल ने
◆ "ठीक उस समय जब जन-उत्साह अपनी पराकाष्ठा पर था पीछे हटने का आदेश देना
राष्ट्रीय विपत्ति से कुछ कम नहीं था." असहयोग आन्दोलन के सन्दर्भ में यह कथन किसका
था ?
― सुभाष चन्द्र बोस
◆ सरदार पटेल को 'सरदार' की उपाधि किसने दी ?
― महात्मा गाँधी ने
◆ 1923 के विधान सभा चुनाव में स्वराजियों को किस राज्य बहुमत हासिल हुआ?
― मध्य प्रदेश में
◆ अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना कब हुई?
― 1936 में
◆ खासी विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
― तीरत सिंह ने
◆ वारेन हेस्टिंग्स ने 1772 में प्रयोग के तौर पर लगान वसूलने का अधिकार किनको
दिया था?
― ठेकेदारों को
◆ मुस्लिम लीग की सीधी कार्यवाही दिवस का सम्बन्ध किस वर्ष से है ?
― 1946 से
◆ क्या डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने आजाद हिन्द फौज के अधिकारियों की अंग्रेजों के
विरुद्ध मुकदमे में पैरवी की थी?
― नहीं
◆ स्वदेशी आन्दोलन सबसे पहले कब प्रारम्भ हुआ ?
― बंगाल विभाजन के विरुद्ध प्रारम्भ हुए आन्दोलन के समय
◆ कांग्रेस ने गोलमेज सम्मेलन की किस बैठक में भाग लिया?
― केवल दूसरी बैठक में
◆ संन्यासी विद्रोह का उल्लेख किस पुस्तक में मिलता है ?
― आनन्द मठ
◆ 1924 में बेलगाँव में हुए 39वें कांग्रेस के अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे ?
― महात्मा गांधी