◆ प्रवरसेन ने चार अश्वमेध यज्ञ किए थे वह किस राजवंश का था?
― वाकटक वंश का
◆ अकबर के शासनकाल में पुनर्गठित केन्द्रीय प्रशासन-तंत्र के अन्तर्गत सैनिक विभाग
का प्रमुख था
― मीर बख्शी
◆ ऋग्वैदिककाल में शासन का प्रधान राजा होता था, जबकि उसकी सहायता करने
वाला सर्वाधिक महत्वपूर्ण पदाधिकारी होता था
― पुरोहित
◆ सिन्ध पर मुहम्मद-बिन-कासिम ने पहली बार कब आक्रमण किया था?
― 711 ई.
◆ हुमायूँनामा किसकी कृति है ?
― गुलबदन बेगम की
◆ दिल्ली सल्तनत की आधिकारिक भाषा थी
― फारसी
◆ पंचसिद्धान्तिका, वृहतृसंहिता और वृहत्जातक किसकी रचनाएं हैं ?
― वराहमिहिर की
◆ क्षिप्रा नदी के किनारे बसा कौनसा नगर चन्द्रगुप्त द्वितीय की पश्चिमी
राजधानी था ?
― उज्जैन
◆ सातवाहन वंश में संरक्षिका के रूप में किन दो महिलाओं ने शासन किया ?
― नागनिका और गौतमी ने
◆ बौद्ध ग्रन्थों में मिनेण्डर को किस नाम से अभिहित किया गया है ?
― मिलिंद
◆ सासाराम (बिहार) में किस शासक का मकबरा है ?
― शेरशाह सूरी का
◆ 'अष्टांग मार्ग' का पालन करने की शिक्षा किसने दी थी?
― गौतमबुद्ध ने
◆ टीपू सुल्तान के शासनकाल में मैसूर की राजधानी थी
― श्रीरंगपट्टम
◆ सर्वप्रथम किस शासन ने आगरा को अपनी राजधानी बनाया ?
― सिकन्दर लोदी ने
◆ वैशाली किस प्राचीन राज्य की राजधानी थी?
― लिच्छवी राज्य की
◆ यजु संहिता में सबसे बाद की संहिता कौनसी हैं ?
― वाजसनेयी संहिता
◆ किस पश्चिमी विद्वान् ने रोम से भारत में सोने के निर्गमन पर दुःख प्रकट किया था ?
― प्लिनी
◆ भारत में खरोष्ठी लिपि को किसने स्थापित किया था ?
― ईरानियों ने
◆ गोधन को 'अन्नदा वन्दा सुखदा' कहा गया है
― सुत्त निपात में
◆ चिरांद में लाल व काले मृदभांड काल का सम्बन्ध किस धातु से हैं ?
― लोहा
◆ कोपेनहेगेन संग्रहालय की सामग्री से पाषाण, कांस्य और लौह युग का त्रियुगीय
विभाजन किया था
― क्रिश्चियन जर्गेनसन थॉमसन
◆ विंध्य क्षेत्र के किस शिलाश्रय से सर्वाधिक मानव कंकाल मिले हैं ?
― लेखहिया
◆ किस हड़प्पाकालीन स्थल से 'हल' का टेराकोटा प्राप्त हुआ है ?
― बनावली
◆ चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था
― जे.एच. मैके ने
◆ ऋग्वैदिक कालीन शब्दावली में 'अधिवासस्' से तात्पर्य है
― ऊपर से धारण किया जाने वाला चादर या ओढ़नी
◆ कौन एक अशोक का अभिलेख इस परम्परा की पुष्टि करता कि गौतम बुद्ध का जन्म
लुंबिनी में हुआ था
― रुम्मिनदेई स्तंभ लेख
◆ जैन दर्शन के अनुसार, सृष्टि की रचना एवं पालन-पोषण हुआ है
― सार्वभौमिक विधान से
◆ ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती शिष्य थे
― ख्वाजा उस्मान हारुनी कं
◆ शाहजहाँ के बल्ख अभियान का उद्देश्य था
― काबुल की सीमा से सटे बल्ख एवं बदख्शां में एक मित्र शासक को लाना
◆ 'दास्तान-ए-अमीर हम्जा' का चित्रांकन किया गया था
― अब्दुस्सयद द्वारा
◆ श्रवण बेलगोला स्थित गोमतेश्वर की प्रतिमा जैनियों के अन्तिम तीर्थकर को दर्शाती है,
जो स्थापित की थी
― चामुंडराय ने
◆ नवपाषाण काल में वृहत्पाषाण स्मारकों की पहचान की गई है
― मृतक को दफनाने के स्थान के रूप में
◆ भारतीय पुरातत्व का जनक कहा जाता है
― अलेक्जेंडर कनिंघम को
◆ भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं
― हड़प्पा संस्कृति में
◆ अध्यात्मक ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद में प्राप्त होता
है ?
― कठोपनिषद में
◆ प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था
― राजगीर में महाकस्सप की अध्यक्षता में, अजातशत्रु के शासन काल में
◆ सोलह महाजनपदों में से किस महाजनपद की राजधानी मथुरा थी?
― शूरसेन
◆ विदेशियों को भारतीय समाज में मनु द्वारा दिया गया सामाजिक स्तर था
― व्रात्य क्षत्रियों का
◆ अब्दुर्रज्जाक विजयनगर किस शासक के कार्य काल में आया था ?
― देवराय II
◆ दिल्ली का वह शिक्षा केन्द्र जो मदरसा-ए. बेगम कहलाता था, किसके द्वारा स्थापित
किया गया ?
― मेहम अनगा
◆ वृहतपाषाण स्मारकों की पहचान की गई है
― मृतक को दफनाने के लिए
◆ सामवेद के पद गेय रूप में गाने वाला पुरोहित कहलाता था
― उदगाता
◆ अशोक का कौनसा अभिलेख इस परम्परा की पुष्टि करता है कि गौतम बुद्ध का जन्म
लुम्बिनी में हुआ था ?
― रुम्मिनदेई स्तम्भ अभिलेख
◆ चैत्य और विहार में मुख्य अन्तर है
― चैत्य पूजा स्थल होता है, जबकि विहार बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है
◆ कनिष्क के रबातक अभिलेख (अफगानिस्तान) में वर्णित चार शहर हैं
― साकेत, कौशांबी, पाटलिपुत्र एवं चम्पा
◆ प्राचीन काल में ऐसी भूमि जिस पर खेती नहीं की गई हो, कहलाती थी
― अप्रहत भूमि
◆ चोल राजाओं में किसने सीलोन (Ceylone) पर विजय प्राप्त की थी?
― राजेन्द्र-I
◆ महान् जैन विद्वान् हेमचन्द्र किसकी सभा को अलंकृत करते थे?
― कुमारपाल
◆ मुगलकाल की किस कर व्यवस्था को बन्दोबस्त व्यवस्था के नाम से भी जाना जाता
है ?
― दहसाला
◆ फतेहपुर सीकरी की किस इमारत को 'शान-ए-फतेहपुर' या 'शान-ए-सीकरी' के नाम से
जाना जाता है ?
― जामा मस्जिद
◆ महदहा (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) से हड्डी एवं सींग निर्मित उपकरण प्राप्त हुए हैं, यह स्थल
किस काल का प्रतिनिधि स्थल है?
― मध्य पाषाण काल
◆ भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं
― हड़प्पा संस्कृति
◆ गायत्री मंत्र ऋग्वेद के किस मंडल में वर्णित है ?
― तृतीय
◆ जैन दर्शन के अनुसार, सृष्टि की रचना और पालन पोषण हुआ है
― सार्वभौमिक विधान से
◆ अजंता एवं एलोरा की गुफाएं किस नगर में स्थित हैं ?
― औरंगाबाद में
◆ किस मुस्लिम शासक ने एक तरफ संस्कृत मुद्रालेख के साथ चाँदी के सिक्के निर्गत
किए ?
― महमूद गजनवी
◆ हुमायूँ की किस पत्नी ने उसके लिए मकबरे का निर्माण कराया था?
― हाजी बेगम ने
◆ अकबर द्वारा अपनाई गई सुलह-ए-कुल (सार्वभौम शान्ति तथा भाईचारा) की अवधारणा आधारित थी
― राजनीतिक उदारता, धार्मिक सहनशीलता एवं उदारवादी सांस्कृतिक दृष्टिकोण
◆ वह जैन सन्त, जो अकबर के दरबार में कुछ वर्ष रहा और जिसे अकबर ने 'जगद्गुरु'
की उपाधि से सम्मानित किया, वह था
― हरि विजय सूरी
◆ वह डच पर्यटक जिसने जहाँगीर के शासनकाल का मूल्यवान विवरण अपनी पुस्तक
'रिमास्ट्री' में दिया, था
― फ्रांसिस्को पेलसर्ट