◆ भारत में वर्ष 2016-17 के दौरान कुल खाद्यान्न उत्पादन ......मिलियन टन (4th AE)
हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ है.
― 275.68 मिलियन टन
◆ खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO– Food and Agriculture Organisation)
मुख्यालय-रोम (इटली) की स्थापना किस वर्ष.......... हुई थी ?
― वर्ष 1945 में
◆ भारतीय सरसों की प्रथम कैनोला टाइप 'डवल जीरो' (0–0) सरसों की कौनसी प्रजाति
पूसा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा विकसित की गई है ?
― 'पूसा डवल जीरो सरसों-31 ' (PDZ-1) प्रजाति
◆ 'पूसा डबल जीरो सरसों-31 (PDZ-1) प्रजाति की विशेषता क्या है ?
― तेल में इरुसिक अम्ल की मात्रा 2% से कम एवं खली में ग्लूकोसाइनोलेट की मात्रा
30 पीपीएम (ppm) से कम होती है, जो नुकसानदायक नहीं है
◆ नई गेहूँ की ग्रीष्म/गर्मी सहने की प्रजाति हाल ही में विकसित की गई है
― एचडी (HD)-2985 (Heat tolerant)
◆ गेहूँ में 'करनाल बंट रोग का कारक है
― फफूँद-'टिलेटिया इंडिका' (Syn. निओवोसिया इंडिका)
◆ गन्ना पेड़ी (Sugarcane Ratoon) में 25-32% उच्च पैदावार हेतु कौनसे सूक्ष्म तत्वों
की मिलाकर संस्तुति की गई है ?
― FeSO₄ + ZnSO₄ की मिलाकर (3 सूक्ष्म तत्व-Fe, S, Zn), साथ
ही संस्तुत N, P, K तत्वों की मात्रा
◆ कृषि में 'महिला सशक्तिकरण' हेतु भारत सरकार के 'ICAR', नई दिल्ली द्वारा कौनसी
'जेन्डर नोलेज पोर्टल' विकसित की गई है ?
― Gender Knowledge Portal
◆ 'ICAR' (इण्डियन काउन्सिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च), नई दिल्ली के वर्तमान महानिदेशक
(डी.जी.) हैं
― डॉ. त्रिलोचन महोपात्रा (22 फरवरी, 2016 से कार्यरत्)
◆ कृषि अनुसन्धान एवं शिक्षा विभाग (DARE, भारत सरकार), नई दिल्ली के वर्तमान में
सचिव (Secretary) कार्यरत है-
― डॉ. त्रिलोचन महोपात्रा
◆ 'अम्ल वर्षा' (Acid Rains) के मुख्य कारक है, जो पर्यावरण में रिलीज होते हैं
― सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) एवं नाइट्रोजन ऑक्साइड
◆ 'भोपाल गैस त्रासदी' में (वर्ष 1984) कौनसी गैस का उत्सर्जन मुख्य कारण रहा था,
जिससे अनेक व्यक्तियों की हानि हुई ?
― मिथाइल आइसोसायनेट (Methyl Isocynate) गैस
◆ उत्तरी भारत के राज्यों में विशेष कर पर्वतीय इलाकों में औषधीय पौधा
'किलमोड़ा' (Kilmoda Plant) का वैज्ञानिक नाम है
― बेर्वेरीज एरिसटोटा (Berverij aristota)
◆ 'किलमोड़ा' पादप (Kilmoda Plant) कौनसी जीवनरक्षक दवाओं के लिए उपयोग
में औषधीय पौधे के रूप में लाया जाता है, जिसकी विश्व में 450 स्पीशीज हैं
― एन्टी-डायबिटीज; एन्टी-ट्यूमर; एन्टी-इन्फ्लेमेटरी, एन्टी-वाइरल एवं एन्टी-बेक्टीरियल
◆ प्याज (Onion) में पीला रंग किस तत्व के द्वारा पैदा होता है?
― क्वेरसिटीन (Quercetin) पिगमेंट से
◆ प्याज में लाल रंग किसके द्वारा उत्पन्न होता है ?
― एन्थोसाइनिन (Anthocyanin) तत्व से
◆ प्याज में तीक्ष्णपन (Pungency) का कारक है
― एलाइल प्रोपाइल-डाइसल्फाइड (Allyl Propyl-di-sulphide)-एक वॉलेटाइल
तेल (Volatile Oil)
◆ पर्यावरण (Atmosphere) में कितने प्रतिशत स्वतंत्र नत्रजन (N) पाई जाती है जिसमें
से दलहनी फसलें 20-25% N प्रति हेक्टेयर संचित कर लेती हैं ?
―78.4%N
◆ गैंदे (मैरीगोल्ड)–के पौधे की जड़ों में कौनसा तत्व होता है, जो सूत्रकृमि (नेमेटोडस्)
की रोकथाम करता है ?
― थाइमोफिनेज
◆ 'एपीकल्चर' (Apiculture) किसे कहते हैं ?
― शहद उत्पादन हेतु मधुमक्खीपालन (Honey Bee Cultivation)
◆ फसल बीजों के प्रकार में 'प्रमाणित बीज' (सर्टीफाइड सीड्स) के थैलों में लगने वाले टैग
का रंग........ होता है, जो आधारित बीज (फाउण्डेशन सीड) से उत्पादित किया जाता है.
― नीला (Blue) रंग
◆ फसल बीजों के प्रकार में 'सत्यापित बीज' (True seed), के थैले पर बीज प्रमाणीकरण
संस्था का टैग लगा होता है, जिसे किस प्रकार के बीज से तैयार किया जाता है ?
― आधारीय एवं प्रमाणित बीजों द्वारा
◆ भारत में कृषि जोतों एवं कृषि योग्य भूमि का वितरण (2010-11) के अनुसार लघु जोतों
(1-2 हेक्टेयर) का क्षेत्रफल कितना आंका गया ?
― 1.42 हेक्टेयर
◆ देश में वर्ष 2016-17 के दौरान, बागवानी फसलों के अन्तर्गत 'सब्जियों' का रिकॉर्ड
उत्पादन रहा
― 176.0 मिलियन टन
◆ 'एरोपोनिक तकनीक' (Aeroponic Technique) है
― पौधों को हवा में उगाना
◆ 'ऑलेरीकल्चर' (Olericulture) पद्धति का सम्बन्ध है
― सब्जी विज्ञान (Vegetable Science) से
◆ 'केन्द्रीय रेशम बोर्ड (CSB)', बंगलुरू (कर्नाटक) मुख्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई
थी ?
― वर्ष 1949 ई. में
◆ 'केन्द्रीय ईरी (ERI) रेशम' का एक प्रकार का अनुसंधान संस्थान- पूर्वोत्तर राज्य मेघालय
में कहाँ स्थित है ?
― मेन्दीपाथर
◆ झारखण्ड में 'केन्द्रीय टसर (TASSAR) रेशम अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान' स्थित है
― राँची में
◆ ‘विश्व तम्बाकू सेवन निषेध दिवस' प्रति वर्ष मनाया जाता है
― 21 अक्टूबर को
◆ कौनसी फसल ' अगेती झुलसा रोग' (Eraly blight disease) से प्रायः प्रभावित होती
है ?
― आलू (सब्जी फसल)
◆ विटामिन 'E' से सम्बन्धित कौनसा रासायनिक पदार्थ है ?
― टोकोफिरॉल (जिसकी न्यूनता से प्रजनन क्षमता में कमी आना एवं पेशियाँ कमजोर होना)
◆ तापक्रम, जिस पर सेण्टीग्रेड (Centigrade) एवं फारेनहाइट (Fahrenheit) पैमाना
(Scale) समान होता है, वह है
– (–) 40°C तापमान
◆ सेण्टीग्रेड (Centigrade) एवं फारेनहाइट (Fahrenheit) तापक्रम को एक-दूसरे में
बदलने हेतु कौनसा सूत्र है ?
― ℃/5 = °F―32/9 सूत्र
◆ 'हॉर्टीकल्चर' (Horticulture) शब्द का अर्थ एवं किस शब्द /भाषा को बताता है ?
― Horticulture = होरटस– (Hortus) (गार्डन) + कल्चर
(Culture / Coleure– कल्टीवेशन), जो लैटिन शब्द है
◆ काजू (Cashew nut) फल को किसकी संज्ञा दी गई है, जिसका पुष्पदण्ड ऊपर की ओर
बढ़कर गूदेदार हो जाता है
― सत्यफल (True Fruit)–काजू
◆ 'गरीबों का सेब' (Poorman's Apple)– किस फल को कहा जाता है ?
― अमरूद (Guava)
◆ आम के फल में 'ब्लैक टिप' (Black tip) रोग किस तत्व की कमी से होता है ?
― बोरोन (Boron)- तत्व की कमी से
◆ 'आदम्स फिग' (Adam's fig) किस फल को कहते हैं ?
― केला (Banana)
◆ '5 होर्स पॉवर' (5 Horse Power-HP) के सोलर पम्प– सूर्य की रोशनी से सौर ऊर्जा
को स्थापित करने हेतु कितनी लागत एवं कृषकों को छूट दी जाती है ?
― 5 HP― सोलर पम्प की लागत ₹5.5 लाख आती है, जिस हेतु किसान की 20%
ही लागत आती है, शेष 80% राशि भारत सरकार/प्रदेश सरकार/निजी कम्पनी की होती है
(3 वर्ष में लागत निकल आना, अवधि 30 वर्ष तक की)
◆ वर्ष 2016-17 में, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन..........मिलियन टन हुआ.
― 275.68 मिलि. टन (4th AE)
◆ वर्ष 2016-17 में देश की 'जीवीए' (GVA) में कृषि एवं सम्बन्धित क्षेत्रों की वृद्धि दर % रही, जो
वर्ष 2013-14 में 5.6% आँकी गई थी.
― 4.9% (PE), जो घटते क्रम में रही
◆ 'ककड़ी' (Kakri/Long Melon/Snake Cucumber)–शाकभाजी-सब्जी के गर्मियों
में सेवन से मानव शरीर को लाभ मिलता है
― शरीर में पानी की कमी को दूर करने एवं पित्त शांत करने में मददगार
◆ ककड़ी के बीज खाने से लाभ मिलता है
― मस्तिष्क की गर्मी को दूर करने में मददगार
◆ देश की 'जीवीए' (GVA-Gross Value Added — % ) में कृषि एवं सम्बन्धित क्षेत्रों
के फसल (Crop) क्षेत्र की हिस्सेदारी वर्ष 2015-16 में रही ........ %, जो वर्ष 2011-12 में
65% थी.
― 60% (घटते क्रम में, मौसम की मार से)
◆ देश की 'जीवीए' (GVA) में कृषि एवं सम्बन्धित क्षेत्रों के अधीनस्थ पशुधन (Livestock)
क्षेत्र की हिस्सेदारी वर्ष 2011-12 में 22% थी, जो बढ़कर वर्ष 2015-16 में ......... % तक
पहुँच गई.
― 26% पशुधन की वृद्धि
◆ देश की 'जीवीए' (GVA) में कृषि एवं सम्बन्धित क्षेत्रों में वानिकी एवं आच्छादित क्षेत्र
(Forestry and Logging) की हिस्सेदारी वर्ष 2011-12 में 8% थी, जो बढ़कर वर्ष
2015-16 में...........% तक पहुँच गई.
― 9%
◆ देश की 'जीवीए' (GVA) में कृषि एवं सम्बन्धित क्षेत्रों की हिस्सेदारी वर्ष 2017-18 (Ist AE) में
............ % रही, जो वर्ष 2012-13 में 18.2% हिस्से की थी.
― 16.4% (घटोत्तरी के साथ)
◆ उ. प्र. के झाँसी में केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय का नाम क्या है ? जिसके वर्तमान वीसी
(VC) डॉ. अरविन्द कुमार हैं
― रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RLB CAU), झाँसी (उ.प्र.)
◆ भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् (भाकृअनुप) के अधीनस्थ भारतीय पशु चिकित्सा
अनुसन्धान संस्थान (IVRI) स्थित है
― इज्जतनगर, बरेली (उ.प्र. 243122)
◆ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) - पूर्व नाम-राजेन्द्र
कृषि वि.वि. (RAU-स्थापना वर्ष 1970), कब अस्तित्व में आया ?
― 7 अक्टूबर, 2016 में
◆ 'एज़ोटोबैक्टर'-जैव-उर्वरक का प्रयोग किन फसलों में नहीं किया जाता है ?
― दलहनी फसलों-चना, मटर, मसूर, अरहर, मूँग, उर्द आदि में
◆ 'एजोटोबैक्टर'-जैव-उर्वरक का प्रयोग किन फसलों में कर सकते हैं ?
― सभी अनाज-गेहूँ, धान, ज्वार, बाजरा आदि; सब्जी, गन्ना, बागवानी, फूल आदि
फसलों में
◆ ‘एजोटोबैक्टर'-जैव-उर्वरक के कृषित फसलों में प्रयोग से क्या-क्या लाभ मिलते हैं ?
― फसलों के उत्पादन में 10-20% वृद्धि एवं 20-30 किग्रा नत्रजन (N) की बचत
◆ 'जैव-उर्वरक' (बायो-फर्टीलाइजर) क्या होता है ?
― 'जैव-उर्वरक'-एक जीवित सूक्ष्म-जीवाणुओं (माइक्रोऑर्गेनिज्म्स) का मिश्रण, जो मिट्टी
में वायुमण्डलीय पोषक तत्वों का स्थिरीकरण एवं पादप पोषक तत्वों को विलेय बनाकर पौधों
को उपलब्ध करते हैं
◆ 'अजोला' (Azolla) फर्न क्या है ?
― 'अजोला फर्न'-पानी में रहने वाला फर्न, इसकी पंखुड़ियों में सूक्ष्म जीवाणु रहते हैं,
जो जीवाणु वायुमण्डलीय नत्रजन का यौगिकीकरण/स्थिरीकरण करते हैं.
◆ ‘अजोला'-जैव-उर्वरक का प्रयोग किस फसल में किया जाता है ?
― धान फसल में
◆ 'नील हरित शैवाल' (बीजीए) - जैव उर्वरक का प्रयोग किस फसल में किया जाता है ?
― धान की फसल में
◆ 'एजोस्पाइरिलम'-जैव उर्वरक क्या है ?
― वायुमण्डलीय / वातावरणीय नत्रजन (N) का स्थिरीकरण कर पौधों को नत्रजन
उपलब्ध करना, साथ ही हॉरमोन्स एवं विटामिन भी पौधों को प्रदान करना
◆ 'एजोस्पाइरिलम'-जैव उर्वरक का प्रयोग किन फसलों में किया जाता है ?
― सब्जी, अनाज/अन्न, गन्ना, बागवानी, फूल आदि की फसलों में
◆ 'नियाम' (NIAM - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल मार्केटिंग)- भारत सरकार द्वारा
अगस्त 1968 में कहाँ स्थापित किया गया ?
― जयपुर (राजस्थान) में
◆ भारत में कृषि के वर्तमान परिदृश्य की दृष्टि से 69% कृषक परिवारों के पास कितनी
जमीन/भूमि (आकार) है ?
― एक हेक्टेयर से कम भूमि
◆ देश में 17% से कम किसान परिवारों के पास कितनी भूमि है ? (आकार में)
― 1 से 2 हेक्टेयर भूमि
◆ भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा एक 'मॉडल मार्केटिंग एक्ट'-नामित 'एग्रीकल्चरल
प्रोड्यूस एण्ड लाइवस्टॉक मार्केटिंग (फैसीलिटेशन एण्ड प्रमोशन एक्ट 2017)' कब
इश्यू किया था ?
― 24 अप्रैल, 2017 को
◆ 'विश्व खाद्य दिवस' (डब्ल्यूएफडी)–प्रतिवर्ष देश में कब मनाया जाता है ?
― 16 अक्टूबर को
◆ 'विश्व खाद्य प्रोग्राम' (WFP-वर्ल्ड फूड प्रोग्राम) को यूनाइटेड नेशन्स (यू.एन.) और खाद्य
एवं कृषि संगठन (FAO) के संयुक्त प्रयास से, कब स्थापित किया गया ?
― वर्ष 1963 में
◆ 'नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन' (NFSM )–भारत सरकार द्वारा कब लाँच किया गया ?
― अक्टूबर 2007-08 में
◆ पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) में बागवानी क्षेत्र के पूर्णतया वृद्धि हेतु नगालैण्ड के मेड़जीफेमा में
केन्द्रीय बागवानी संस्थान (सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टीकल्चर) की स्थापना किस वर्ष की
गई ?
― वर्ष 2006 में
◆ 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' (नेशनल टेक्नोलॉजी डे)–भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है
― 11 मई को
◆ राष्ट्रीय कृषि बाजार : 'e-NAM' का शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि विपणन
से कृषकों को उनकी फसल उपज का उचित मूल्य प्रदान करने हेतु, कब किया गया ?
― 14 अप्रैल, 2016 से
◆ उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी-फसल उत्पाद विपणन वर्ष 2018-19 में 'मूल्य समर्थन योजना'
के अन्तर्गत गेहूँ क्रय नीति जारी कर प्रदेश में गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित
कर दिया गया है
― ₹1735 प्रति कुन्तल एवं उतराई के लिए ₹10 प्रति बोरा भी
◆ भारत सरकार की कैबिनेट ने धान/चावल की फसल के लिए उत्तर प्रदेश में किस स्थान
हेतु 'अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान' (इर्री-IRRI) फिलीपीन्स में मनीला के अधीनस्थ
'साउथ एशिया रीजनल सेन्टर (SARC) की मंजूरी दे दी है ?
― वाराणसी (उ.प्र.) को
◆ 'ड्रिप/टपक बूंद सिंचाई पद्धति' का विकास कहाँ से शुरू हुआ है ? जिससे 35-40%
सिंचाई जल की बचत होती है.
― इजराइल से
◆ 'इंण्टरनेशनल बोर्ड फॉर प्लान्ट जैनेटिक रिसोर्सेज' (IBPGR) का मुख्यालय (Hq.) स्थित
है
― रोम (इटली)
◆ ‘डायरेक्टरेट ऑफ कैश्यूनट एण्ड कोकोआ (Cashewnut & Cocoa)
डेवलपमेंट' (DCCD) भारत सरकार के अधीनस्थ स्थित है
― कोच्चि (Kochi), केरल
◆ देश में, वर्ष 2015-16 के दौरान, कुल एन + पी + के (N+ P +K) उर्वरक तत्वों का उपभोग
हुआ
― 267.53 लाख टन में
◆ दलहनी फसलों में उर्वरक पोषक तत्वों एन. पी. के, (N,P,K) का आदर्श अनुपात रखा
जाना चाहिए........यदि मिट्टी की जाँच नहीं की गई हो.
― 1:2:1N, P, K क्रमशः अनुपात में
◆ 'इक्रीसैट' (ICRISAT-इन्टरनेशनल क्रॉप रिसर्च इन्स्टीट्यूट फॉर सेमीएरिड ट्रॉपिक्स) का
मुख्यालय (Hq.) स्थित है
― पट्टनचेरू, हैदराबाद (आन्ध्र प्रदेश)
◆ 'एग्री-क्लीनिक्स एण्ड एग्री- बिजनैस सेन्टर्स' (ACABC) स्कीम कब से चालू है ?
― अप्रैल 2002 से
◆ 'केसीसी' (KCC-किसान कॉलसेन्टर) स्कीम-किसानों की समस्या के निदान हेतु टॉल
फ्री टेलीफोन लाइन (1800-180-1551) को कब लाँच किया गया ?
― 21 जनवरी, 2004 को
◆ सरकार ने खरीफ फसल वर्ष 2019-20 हेतु फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस. पी.)
में (विगत् खरीफ फसल वर्ष 2018-19 की तुलना में) -विशेषकर तिलहनी फसलों पर
ज्यादा जोर देकर, मूँगफली का 'एमएसपी निर्धारित किया है
― ₹5090 प्रति कुंटल (v/s ₹4890 प्रति कुं. 2018-19 वर्ष के)
◆ फसल वर्ष 2019-20 ............ हेतु, तिल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) रखा
गया है
― ₹6485 प्रति कुंटल (v/s ₹ 6249 प्रति कुं. 2018-19 वर्ष के)
◆ '19वीं' पशुधन गणना-2012 के अनुसार, देश में करीब ........ मिलियन शूकर (पिग्स) हैं, जो
गणना 5 वर्ष के अन्तराल पर की जाती है.
― 10.3 मिलियन (लगभग)
◆ '19वीं' पशुधन गणना-2012 के अनुसार, देश में बकरियों की संख्या है
― 135.2 मिलियन (लगभग)
◆ देश की जनगणना-2011' के अनुसार, भारत की आबादी का लगभग....... प्रतिशत हिस्सा
कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों में लगा है.
― 54.6 प्रतिशत
◆ देश के सकल मूल्य संवर्धन (वर्तमान मूल्य पर) वर्ष 2016-17 में कृषि एवं सम्बन्धित क्षेत्र
की हिस्सेदारी............प्रतिशत रही है
― 17.4%
◆ 'नेशनल लाइव स्टॉक मिशन' (एन.एल.एम.)- डेयरी एवं पाउल्ट्री क्षेत्र की सफलता हेतु
को किस वर्ष लाँच किया गया ?
― वर्ष 2014-15 में
◆ राई-सरसों के बीज के कितने प्रकार होते हैं ?
― 4 प्रकार के (प्रजनक बीज, आधार बीज, प्रमाणित बीज व सत्य चिह्नित बीज)
◆ 'डीडी किसान चैनल' भारत सरकार द्वारा, किस वर्ष शुरू किया गया ?
― 15 मई, 2015 को (किसानों को कृषि की नई तकनीकें बताने हेतु)
◆ ‘हाइड्रोपॉनिक्स' (ग्रीक शब्द) अर्थात् जल कृषि यानी बिना मिट्टी के खेती के ‘जनक' कहे
जाते हैं .......... जिस खेती में खनिज लवण-जल विलयन में होते हैं.
― डॉ. विलियम एफ. गैरिक (कैलीफोर्निया वि.वि. यू.एस.ए. के प्रमुख वैज्ञानिक)
◆ 'डैपोग' (DAPOG) विधि किस फसल में अपनाई जाती है जिसका विकास सर्वथम कृषि
फसल हेतु फिलीपीन्स से किया गया, जो आज विश्वभर में अपनाई जा रही है?
― धान की फसल में बीज/पौध रोपाई हेतु
◆ डैपोग (DAPOG) विधि क्या है?
― धान रोपाई हेतु विना मृदा के पौधे तैयार करना, पॉलिथीन की चद्दर या पत्तियों/पुआल
में 10-12 घण्टे पानी में भिगोकर रखना और 10-15 दिन में पौध रोपण (Planting) करना
◆ वर्तमान ग्रामीण स्वशासन की संरचनाएं किसकी अनुशंसा (Recommendation) पर
की गई हैं?
― बलवंत राय मेहता समिति
◆ विश्व में 'इन्टरनेशनल मदर लैग्वेज डे' (International Mother Language Day) कब
मनाया जाता है?
― 21 फरवरी को प्रति वर्ष [ यूनेस्को UNESCO द्वारा स्वीकृत]
◆ केंचुआ खाद (Vermicompost) को जैविक खेती हेतु प्रयोग किया जाता है जिसका
संगठन है
― 1.2–1.6%N, 1.8–2.0%P तथा 0.50 – 0.75%K ( अर्थात् FYM से 2-3 गुना ज्यादा)
◆ 'ड्रिप' (DRIP) या टपक बूँद सिंचाई विधि का जन्म स्थान / उत्पत्ति माना जाता है
― इजरायल देश
◆ कौनसी कृषि पद्धति 21वीं सदी की कृषि/खेती हेतु आवश्यक मानी जा रही है?
― पारिस्थितिकीय कृषि (Ecological Agriculture)
◆ धान्य (Cereals) फसलों-चावल, गेहूँ, जौ, मक्का, बाजरा, ज्वार आदि में संतुलित उर्वरक
तत्वों (N. P. K) का आदर्श अनुपात अपनाना चाहिए
― 4 : 2 : 1 अनुपात
◆ दलहनी (Pulses) फसलों-चला, मटर, अरहर, मूँग, उर्द आदि हेतु उर्वरक तत्वों (N, P, K)
का आदर्श अनुपात है
― 1 : 2 : 1 अनुपात
◆ अम्ल वर्षा (Acid Rains) में ऐसा कौनसा पदार्थ / तत्व पाया जाता है, जिससे पेड़-पौधे
नष्ट होते हैं?
― सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄)
◆ 'पर्यावरण सुरक्षा एक्ट' (Environment Protection Act EPA) कब लागू हुआ ?
― वर्ष 1986 में (भारतीय संविधान के आर्टिकल 253 के अन्तर्गत अधिनियम बना)
◆ 'राष्ट्रीय पर्यावरणीय अधिकरण एक्ट' (National Environmental Tribunal Act -
NETA) कब अस्तित्व में आया ?
― वर्ष 1995 में
◆ 'ब्रह्मपुत्र वैली फर्टीलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BVFCL) स्थापना वर्ष - अप्रैल 2002 का
मुख्यालय (Hq) स्थित है
― गुवाहाटी (गुवा = सुपाड़ी + हाटी = बाजार अर्थात् सुपाड़ियों का बाजार), असम
(पूर्वोत्तर क्षेत्र - NER- 'भारत की 7 बहिनें' पुकारे जाने वाले राज्य)
◆ भारत में पर्यावरण विभाग (Department of Environment DOE; भारत सरकार) को
किस वर्ष स्थापित किया गया, जिसे वर्ष 1985 में पर्यावरण एवं वानिकी मंत्रालय में लाया
गया ?
― वर्ष 1980 में
◆ ‘नेशनल फर्टीलाइजर्स लिमिटेड' (National Fertilizers Limited - NFL) मुख्यालय-
नौएडा कब अस्तित्व में आया ?
― अगस्त 1974 में
◆ भारत सरकार द्वारा सूरजमुखी का खरीफ फसल वर्ष 2016-17 के लिए न्यूनतम समर्थन
मूल्य (Minimum Support Price - MSP) कितना घोषित किया गया है ?
― ₹3950 (₹100 बोनस सहित) प्रति कुन्तल
◆ मूँगफली भारत में सबसे अधिक किस राज्य में उगाई जाती है
― गुजरात में
◆ पशुचालित 'सीड कम फर्टीड्रिल' (Seed cum Fertidrill) यंत्र के प्रयोग से फसल
उत्पादन में क्या लाभ मिलते हैं ?
― 15-20% तक बीज की बचत तथा 10-20% फसल उत्पादन में वृद्धि (दोनों ही फायदे)
◆ 'मिनी कामधेनु योजना' में डेयरी इकाइयों की स्थापना हेतु प्रति इकाई कितनी गाय/भैंस
संख्या होना अनिवार्य है ?
― 50 गाय/भैंस संख्या प्रति इकाई
◆ बुन्देलखण्ड एवं विन्ध्य क्षेत्र हेतु 'भूमि सेना योजना' के अन्तर्गत 'नाबार्ड' (NABARD)
वित्त पोषित 'आर.आई.डी.एफ.' (RIDF) योजना का मुख्य उद्देश्य है
― सिंचाई जल उपयोग की क्षमता बढ़ाने की योजना