◆ पृथ्वी में जिस बिन्दु पर सबसे पहले विदीर्ण (Rupture) होता है, उसको क्या कहा जाता
है ?
― हाइपो सेण्टर (Hypocentre)
◆ कौनसी प्राकृतिक आपदा हर वर्ष भारतीय लोगों पर सबसे अधिक प्रभावित करती है ?
― बाढ़
◆ भूस्खलन के सन्दर्भ में प्रयोग किया गया शब्द, जोकि मूलरूप से गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव
के तहत् भू-सामग्री के नीचे की ओर संचालन से सम्बन्धित है
― मास वेस्टिंग (Mass Wasting)
◆ कौनसा तटीय आपदाओं के विरुद्ध सबसे अधिक विश्वसनीय सुरक्षा बचाव का उपाय
हो सकता है ?
― मैन्ग्रोव
◆ कौनसा क्षेत्र भूकम्प के उच्च जोखिम वाले जोन के अन्तर्गत आता है ?
― हिमालय क्षेत्र
◆ कौनसी प्राकृतिक आपदा पृथ्वी की आन्तरिक ऊर्जा के परिणामस्वरूप उत्पन्न होती है ?
― भूकम्प
◆ किस वर्ष में मुख्यतः दक्षिणी-पूर्वी भारतीय तटीय क्षेत्रों में सुनामी का अनुभव किया गया ?
― 2004
◆ पृथ्वी पर आने वाले कुल भूकम्पों की तुलना में पृथ्वी की प्लेटों की सीमाओं पर स्थित
भौगोलिक क्षेत्रों में आने वाले भूकम्पों का अनुमानित प्रतिशत कितना है ?
― 90%
◆ सुनामी किन कारणों से उत्पन्न होती है ?
― महासागरों में शक्तिशाली भूकम्प और भूस्खलन
◆ कोई जीव किसी विशेष स्थान पर जीवित रहने के लिए कितना उपयुक्त है, को क्या
कहा जाता है ?
― अनुकूलन (Adaptation)
◆ जैवविविधता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है
― पारिस्थितिक तन्त्र का निर्वहन
◆ 'रेड डाटा बुक' का प्रकाशन किया जाता है
― आई.यू.सी.एन. (International Union for Conservation of Nature)
◆ रामसर सम्मेलन सम्बन्धित है
― आर्द्रभूमियों के संरक्षण से
◆ वायुमण्डल के प्राकृतिक सन्तुलन के लिए कार्बन डाइऑक्साइड की उपयुक्त सान्द्रता
मानी जाती है
― 278 PPM (0.03% )
◆ अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (Intended Nationally Determined
Contributions) से तात्पर्य है
― जलवायु परिवर्तन के लिए विश्व के देशों के लिए बनायी कार्ययोजना
◆ नगालैण्ड के पर्वतीय वन बंजर होते जा रहे हैं, इसका प्रमुख कारण है
― झूम कृषि
◆ पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान अवस्थित है
― हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्फीति जिले में
◆ दाचीगाम अभयारण्य स्थित है
― जम्मू एवं कश्मीर में
◆ इनडोर वायुप्रदूषण की सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रदूषक गैस है
― रेडान गैस
◆ अन्तर्राष्ट्रीय अम्ल वर्षा सूचना केन्द्र स्थापित किया गया है
― मैनचेस्टर में
◆ अम्ल वर्षा (Acid Rain) किस वायु प्रदूषण के कारण होती है?
― नाइट्रस ऑक्साइड एवं सल्फर डाइऑक्साइड
◆ विश्व में सबसे बड़ा सौर ऊर्जा स्टेशन कहाँ प्रारम्भ किया गया है?
― जर्मनी में
◆ राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठतर योगदान के लिए दिया जाता है?
― स्वच्छ प्रौद्योगिकी एवं विकास में
◆ ओजोन परत मुख्यतः जहाँ अवस्थित रहती है, वह है
― स्ट्रैटोस्फीयर
◆ यूरो नार्म्स बनाए गए हैं
― वाहनों से निकलने वाली हानिप्रद गैसों को नियंत्रित करने के लिए
◆ धूल प्रदूषण रोकने के लिए उपयुक्त वृक्ष है
― सीता अशोक
◆ स्वचालित वाहन निर्यातक का सर्वाधिक अविषालु धातु प्रदूषक है
― लैड
◆ वायुमण्डल में ओजोन पर्त क्या करती है ?
― पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करती है
◆ भूमण्डलीय ऊष्मन की आशंका किसकी बढ़ती हुई सान्द्रता के कारण से बढ़ जाती है?
― कार्बन डाइऑक्साइड की
◆ किस फसल में नील हरित शैवाल मुख्यतः जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग होता है?
― धान
◆ फ्रेडरिक लीप्ले ने किस अभ्युक्ति के माध्यम से समाज पर भौतिक पर्यावरण के प्रभावों
को प्रदर्शित किया है?
― स्थान-कार्य-संगठन (Place-Work-Folk)
◆ मनुष्य का प्रकृति के साथ कैसा सम्बन्ध होना चाहिए?
― परस्परावलम्बन (Symbiosis)
◆ समस्त जीवधारियों का नेता एवं पृथ्वी रूपी जहाज का परिचालक है
― मानव
◆ पारिस्थितिकी तंत्र नामावली का प्रयोग सर्वप्रथम किसमें किया था ?
― ए. जी. टान्सली ने 1935 में
◆ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के कितने उपभाग हैं?
― दो (1) ताजे जल वाले पारिस्थितिकी तंत्र, (2) सागरीय जल वाले
पारिस्थितिकी तंत्र
◆ झील कैसा पारिस्थितिकी तंत्र है ?
― ताजे जल वाला
◆ हाथी परियोजना कब शुरू हुई?
― 1992 में झारखण्ड के सिंहभूम जिले में
◆ मनीपुर धामिन परियोजना कब शुरू हुई ?
― 1977 में
◆ भारत में वर्तमान में कितने जैव मण्डल आरक्षण केन्द्र हैं?
― अठारह
◆ भारत में सबसे पहला जैव मण्डल आरक्षण केन्द्र है
― नीलगिरी (कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु) 1986 में
◆ पारितंत्र (Ecosystem) में ऊर्जा का स्रोत है
― सूर्य
◆ भारत में प्रोजेक्ट टाइगर प्रारम्भ किया गया था
― 1973 में
◆ वर्तमान में भारत में कितने टाइगर रिजर्व हैं ?
― अड़तालीस
◆ चन्द्रप्रभा वन्य जीव अभयारण्य स्थित है
― चंदौली में
◆ वायुमण्डल में कौनसी गैस पराबैंगनी किरणों को अवशोषित करती है ?
― ओजोन गैस
◆ वातावरण में क्लोरो-फ्लोरो कार्बन की वृद्धि किस घटना के लिए उत्तरदायी है ?
― ओजोन परत के ह्रास के लिए
◆ अम्लीय वर्षा के लिए उत्तरदायी गैसीय प्रदूषक है
― सल्फर डाइऑक्साइड
◆ गिरि का सुरक्षित वन क्यों प्रसिद्ध है?
― एशियाई शेर के लिए
◆ जंगली गधों का अभयारण्य गुजरात राज्य में कहाँ स्थित है?
― कच्छ में
◆ काजीरंगा अभयारण्य (जोरहाट जिला, असम) किस वन्य प्राणी के लिए जाने जाते हैं?
― गैंडा
◆ ओजोन ह्रास के लिए उत्तरदायी हरित गृह गैसों का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश
है?
― जापान
◆ ब्रिटिश वैज्ञानिकों द्वारा अण्टार्कटिका में ओजोन परत में विशाल छेद की पुष्टि किस वर्ष
की गई ?
― 1985 में
◆ वन सरंक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ ?
― 1986 में
◆ वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ?
― 1972 में
◆ जल प्रदूषण नियन्त्रण व निवारण अधिनियम कब पारित हुआ ?
― 1974 में
◆ वायु प्रदूषण नियंत्रण व निवारण अधिनियम कब पारित हुआ?
― 1981 में
◆ वायुमण्डल के किस भाग में ओजोन गैस पाई जाती है?
― समतापमण्डल
◆ वायुमण्डल में सूर्य की पराबैंगनी किरणों से रक्षा करने वाली गैस है
― ओजोन
◆ ओजोन परत द्वारा सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों का कितना भाग अवशोषित
कर लिया जाता है?
― 99 प्रतिशत
◆ किसकी प्रदूषित जल में अधिक मात्रा होने से शिशुओं में नीला वर्ण बीमारी होती है ?
― नाइट्राइड
◆ भारत में मैंग्रोव का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र पाया जाता है
― गुजरात तट के सहारे
◆ किस राज्य का 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है ?
― मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश
◆ वेटलैंड दिवस मनाया जाता है
― 2 फरवरी को
◆ रामसर सम्मेलन संरक्षण से सम्बन्धित था
― नमभूमि के
◆ प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली ग्रीन हाउस गैस सर्वाधिक ग्रीन हाउस इफैक्ट करती है
― जलवाष्प
◆ मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय अवस्थित है
― जेनेवा में
◆ ऐगमार्क एक्ट भारत में कब लागू किया गया ?
― 1937 में
◆ विश्व के वन्यजीव का कितना प्रतिशत भारत में पाए जाते हैं ?
― 5 प्रतिशत
◆ उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में भागीरथी और मिलंगाना नदी पर बना एशिया का सबसे
बड़ा बाँध है
― टिहरी बाँध
◆ भारत के कुल औद्योगिक क्षेत्र में सघन वनावरण का प्रतिशत है ?
― लगभग 12 प्रतिशत
◆ 50 से अधिक देशों द्वारा समर्थित संयुक्त राष्ट्र का मौसम परिवर्तन समझौता कब प्रभावी
हुआ ?
― 21 मार्च, 1994 को
◆ पारिस्थितिक तन्त्र में तत्त्वों के चक्रण को क्या कहते हैं ?
― जैव भू-रासायनिक चक्र
◆ भूमिगत जल को दूषित करने वाले प्रमुख अजैविक प्रदूषक हैं
― आर्सेनिक
◆ विलुप्त होने वाली प्रजातियों की सूचीबद्धता होती है
― रेड डाटा बुक में
◆ पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों में कौन उत्पादक घटक है ?
― हरे पौधे
◆ किन राज्यों द्वारा अपना वन अपना धन योजना आरम्भ की गई है ?
― हिमाचल प्रदेश द्वारा
◆ ईकोमार्क उन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है, जो
― पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हों
◆ चिपको आन्दोलन मूलरूप से किसके विरुद्ध था ?
― वन कटाई के
◆ वायु प्रदूषकों में से कौन रक्त धारा को दुष्प्रभावित कर मौत उत्पन्न कर सकता है ?
― कार्बन मोनोक्साइड
◆ अपने प्रदूषकों के कारण कौनसी नदी जैविक मरुस्थल कहलाती है ?
― दामोदर
◆ प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में किन-किन रचनात्मक आकलन को शामिल
नहीं करते?
― शिक्षार्थियों की ग्रेडिंग और रैंकिंग
◆ सर्वाधिक प्रजाति विविधता किस भौगोलिक क्षेत्र में मिलती है ?
― भूमध्यरेखीय प्रदेश में
◆ 'विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कब मनाया जाता है ?
― 8 मई को
◆ 'रेगिस्तानी ओक' एक पेड़ का नाम है जिसकी जड़ें उस गहराई तक जमीन में भीतर
जाती हैं जब तक कि पानी तक न पहुँच जाएँ। इस पेड़ की जड़ों की गहराई इस पेड़ के
ऊँचाई की लगभग 30 गुनी होती है। यह पेड़ कहाँ पाया जाता है?
― आबू धाबी
◆ जीवधारियों और वातावरण के बीच पारस्परिक सम्बन्धों के अध्ययन को कहते हैं ?
― पारिस्थितिकी
◆ तीन महीने के हाथी के बच्चे का भार सामान्यतः कितना होता है ?
― लगभग 2 क्विंटल
◆ ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए कौनसा देश सबसे अधिक उत्तरदायी है ?
― यू.एस.ए.
◆ पक्षी हमारी तुलना में चार गुनी अधिक दूरी तक देख सकते हैं। ये पक्षी कौन-से हैं?
― चील, बाज, गिद्ध
◆ कीट भक्षी पौधे किस पोषक तत्व की कमी के कारण कीटों का भक्षण करते हैं ?
― प्रोटीन
◆ ई.वी.एस. संक्षेपण किस अर्थ में प्रयुक्त होता है?
― एनवायरन्मेंटल स्टडीज
◆ पर्यावरण की समता किससे की जाती है ?
― प्रकृति (Nature) से
◆ पर्यावरण विश्व का कैसा दृष्टिकोण है?
― समग्र दृष्टिकोण (Holistic View)
◆ 'मनुष्य ने पृथ्वी को बनाया' अथवा 'पृथ्वी ने मनुष्य को बनाया ' यह इंगित करता है
― द्वैतवाद की ओर (Dichotomy)
◆ मनुष्य जब इस पृथ्वी पर अवतरित हुआ उस समय पर्यावरण किस रूप में था ?
― अपने मौलिक रूप में
◆ जीवों और उनके पर्यावरण के बीच अन्तर्सम्बन्धों के अध्ययन को Hexicology
नामावली किसने दी ?
― सैण्ट जॉर्ज और जैक्सन मिवार्ट ने (ब्रिटिश प्रकृति विज्ञानी)
◆ पारिस्थितिकी को Geology नामावली देने वाले वैज्ञानिक थे
― हैकेल
◆ UNESCO ने पश्चिमी घाट को वैश्विक धरोहर का दर्जा कब प्रदान किया ?
― 1 जुलाई, 2012 को
◆ हाथी-8 की बैठक कहाँ आयोजित की गई ?
― भारत (24 मई, 2011 ) में
◆ भारत में हाथियों के संरक्षण के लिए कौनसा देशव्यापी अभियान चलाया गया ?
― हाथी मेरे साथी
◆ भारत में सबसे प्राचीन जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र है
― नीलगिरी (कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु)
◆ हरितगृह प्रभाव मुख्यतः घटित होता है
― वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की अधिकता के कारण
◆ वह विज्ञान जिसके अन्तर्गत मानव बस्तियों तथा उनके विकास एवं परिवर्द्धन का
अध्ययन किया जाता है ?
― नृआवासिकी
◆ सर्वाधिक जैव विविधता कहाँ पाई जाती है ?
― उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में
◆ सर्वाधिक स्थायी पारिस्थितिक तन्त्र कौन है ?
― महासागर
◆ चारों ओर की उन बाहरी दशाओं का सम्पूर्ण योग, जिसके अन्दर एक जीव अथवा
समुदाय रहता है या कोई वस्तु उपस्थित रहती है
― वातावरण
◆ एक मनुष्य के जीवन को पूर्णरूप से धारणीय करने के लिए आवश्यक न्यूनतम भूमि को
क्या कहते हैं ?
― पारिस्थितिकीय पदछाप
◆ एक क्षेत्र के प्ररोहण में समयान्तर क्रमबद्ध परिवर्तन को कहा जाता है
― अनुक्रमण
◆ एक दार्शनिक सिद्धान्त, जो इस तथ्य पर अधिक बल देता है कि मनुष्य के जीवन प्रतिमान
पर वातावरण का विशेष प्रभाव होता है
― परिस्थितिवाद
◆ पेरियार गेम अभयारण्य प्रसिद्ध है
― बाघों के लिए
◆ अधिपादप (Epiphytes) मुख्यतः पाए जाते हैं ?
― कोणधारी (Coniferous) वनों में
◆ औद्योगिक प्रक्रिया के दौरान जीवाश्मीय ईंधन के उपयोग करने से वायुमण्डल में किस
गैस का सान्द्रण होता है ?
― कार्बन डाइऑक्साइड
◆ एम्फीइसीमा एक ऐसी व्याधि है, जो पर्यावरणीय प्रदूषण द्वारा होती है और इससे
प्रभावित मानव अंग है
― फुफ्फुस (फेफड़ा)
◆ जीवभार का पिरामिड किस पारिस्थितिक तन्त्र में उलट जाता है ?
― तालाब
◆ नूबियान मरुभूमि कहाँ स्थित है ?
― सूडान में
◆ पारिस्थितिक तन्त्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं ?
― जैव भू-रासायनिक चक्र
◆ पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों में कौन उत्पादक घटक है ?
― हरे पौधे
◆ किस राज्य का समुद्री तट दक्षिण अमरीका के विशाल ऑलिव रिडले कछुओं के निलय
स्थल के रूप में प्रसिद्ध हुआ है ?
― ओडिशा
◆ प्रकाश-रसायनी धूम्र कोहरे के बनने के समय क्या उत्पन्न होता है ?
― ओजोन
◆ विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति किन देशों के तट के निकट पाई जाती है ?
—आस्ट्रेलिया
◆ अधिकतम लवणता (Salinity) किस सागर में पाई जाती है ?
― मृतसागर में
◆ कौनसा स्थल वनस्पति संरक्षण हेतु स्वस्थान पद्धति नहीं है ?
― वानस्पतिक उद्यान
◆ वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ती हुई मात्रा से वायुमण्डल का तापमान धीरे-धीरे
बढ़ रहा है, क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड
― सौर विकिरण के अवरक्त अंश को अवशोषित करती है
◆ बांदीपुर अभयारण्य किस राज्य में है ?
― कर्नाटक राज्य में