◆ परिमार्जन नेगी किस खेल से सम्बन्धित है ?
― शतरंज से
◆ रोनाल्डिन्हो किस खेल के लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित हुए हैं ?
― फुटबाल के
◆ लिएंडर पेस किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं ?
― टेनिस के
◆ 'ईरानी ट्रॉफी' किस खेल से जुड़ी है ?
― क्रिकेट से
◆ 'डूरंड कप' का सम्बन्ध किस खेल से है ?
― फुटबाल से
◆ शीशमहल ट्रॉफी किस खेल से सम्बन्धित है ?
― क्रिकेट से
◆ वॉलीबाल खेल का जन्म किस देश में हुआ था ?
― अमरीका में
◆ यूरोपीय कप फुटबाल में कौनसी ट्रॉफी दी जाती है ?
― हेनरी डलाउने ट्रॉफी
◆ भारत ने हॉकी का पहला स्वर्ण पदक किस ओलम्पिक में जीता था ?
― एम्सटर्डम ओलम्पिक, 1928 में
◆ राष्ट्रमण्डल खेलों का प्रथम आयोजन किस देश में किया गया था ?
― कनाडा में
◆ मोनिका सेलेस किस खेल से सम्बन्धित खिलाड़ी है ?
― टेनिस से
◆ ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाला प्रथम भारतीय खिलाडी कौन है ?
― अभिनव बिन्द्रा
◆ जून 2017 में पुरुष वर्ग में चीन के चेन लोंग को हराकर आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरिज
बैडमिन्टन टूर्नामेन्ट का खिताब पहली बार जीतने वाले पहले भारतीय हैं
― श्रीकांत कदांबी
◆ अगर कोई खिलाड़ी विम्बलडन, अमरीकी, आस्ट्रेलियाई व फ्रेंच ओपन प्रतियोगिताओं को
एक ही वर्ष में जीत ले, तो उसे क्या कहा जाता है ?
― ग्रांड स्लेम विजेता
◆ कोलकाता में फुटबाल अत्यन्त लोकप्रिय खेल है, यहाँ फुटबाल के तीन सुप्रसिद्ध क्लब हैं,
उनके नाम क्या हैं ?
― मोहन बगान, ईस्ट बंगाल, मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब
◆ फुटबाल का खेल यूरोपीय देशों में किस नाम से लोकप्रिय है
― सॉकर
◆ बटरफ्लाई तैराकी में तैराक को किस तरह तैरना पड़ता है ?
― सिर्फ दो हाथों की क्रियाओं से
◆ 'प्रूडेंशियल कप' किस खेल से सम्बन्धित है ?
― क्रिकेट से
◆ फुटबाल में Black Pearl (ब्लैक पर्ल) किसे कहा जाता है ?
― पेले को
◆ 'गैम्बिट' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है ?
― शतरंज से
◆ किसी अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल मैच की सामान्य समयावधि कितनी होती है ?
― 90 मिनट
◆ फुटबाल में 'डेड बाल' क्या होती है ?
― जब बाल खेल के मैदान के बाहर चली जाए
◆ इज्जी (lzzy-It is easy) शुभंकर कहाँ आयोजित ओलम्पिक खेलों का शुभंकर था ?
― अटलाण्टा (1996) का
◆ पाँच छल्लों के ऊपर अंकित कबूतर 'पालोमा' किन ओलम्पिक खेलों का शुभंकर था ?
― मैक्सिको (1968) का
◆ 'गुगली' किस खेल से सम्बन्धित है ?
― क्रिकेट से
◆ 'परगट सिंह' किस खेल से सम्बन्धित है ?
― हॉकी से
◆ भारत में किस दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है ?
― 29 अगस्त
◆ सबसे कम आयु में विम्बलडन चैम्पियन बना पुरुष खिलाड़ी है
― जिमी कोनर्स
◆ रूपसिंह स्टेडियम कहाँ है ?
― ग्वालियर में
◆ IAAF किस खेल/खेलों को नियंत्रित करता है ?
― एथलेटिक्स को
◆ टेनिस में 'लव' का क्या आशय है ?
― स्कोर जीरो है
◆ वॉलीबाल में 'साइड आउट' से क्या होता है ?
― गलत सर्विस करने से सर्विस विपक्षी टीम को चली जाती है
◆ फीफा कप सम्बन्धित है
― विश्व कप फुटबाल से
◆ 'अपर कट' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है ?
― बॉक्सिंग से
◆ बुल फाइटिंग किस देश का राष्ट्रीय खेल है ?
― स्पेन
◆ 'रोहिंटन वारिया ट्रॉफी' किस खेल में प्रदान की जाती है ?
― क्रिकेट में
◆ टेनिस की विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी गैब्रिएला सवातिनी किस देश की हैं ?
― अर्जेन्टीना की
◆ पेनल्टी पॉइंट, डागफाल, फालबैक, ब्रेक डाउन शब्द किस खेल में प्रयुक्त किए जाते हैं ?
― कुश्ती में
◆ लाल बहादुर स्टेडियम कहाँ स्थित है ?
― हैदराबाद में
◆ बेसबाल किस देश का राष्ट्रीय खेल है ?
― सं. रा. अमरीका का
◆ प्रथम एशियाई खेल 1951 में नई दिल्ली में आयोजित किए गए थे. इनमें भाग लेने
वाले देशों की संख्या कितनी थी ?
― 11
◆ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत में कौनसे पुरस्कार प्रदान
किए जाते हैं ?
― अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार
◆ 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमण्डलीय खेलों में कौनसे दो नए खेल जोड़े गए ?
― टेनिस तथा धनुर्विद्या
◆ विश्व कप क्रिकेट 2007 में किस खिलाड़ी ने एक ओवर में छः छक्के मारने का
करिश्मा पहली बार दिखाया ?
― हरशैल गिब्स
◆ तानिया सचदेव किस खेल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं ?
― शतरंज की
◆ 2014 विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट कहाँ आयोजित हुआ ?
― ब्राजील में
◆ स्पियर हेड (Spear Head) शब्द किस खेल में प्रयुक्त किया जाता है ?
― तैराकी में
◆ खिलाड़ी ने यदि कोई प्रतिबन्धित निष्पादनवर्धक औषधि ली है, तो उसका कौनसा
परीक्षण किया जाता है ?
― डोप टेस्ट
◆ वर्षा अथवा कम रोशनी के कारण बाधित क्रिकेट मैच में हार-जीत का निर्णय किस
नियम के आधार पर होता है ?
― डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर
◆ कौनसी अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस खेल प्रतियोगिता घास के मैदान में खेली जाती है ?
― विम्बल्डन
◆ 'ड्रिबिलिंग' शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ?
― फुटबाल में
◆ इन्दिरा गांधी कप किस खेल से सम्बन्धित है ?
― मुक्केबाजी से
◆ भाग्यश्री थिप्से का नाम किस खेल से जुड़ा है ?
― शतरंज से
◆ 'आयरन' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है
― गोल्फ से
◆ सर्गेई बुबका का नाम किस खेल से जुड़ा है ?
― पोल वाल्ट से
◆ फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात भारतीय धावक का नाम क्या है ?
― मिल्खा सिंह
◆ आर्थर एश के नाम पर 25.40 करोड़ डॉलर की लागत से टेनिस स्टेडियम अमरीका
के किस शहर से बनाया गया है ?
― न्यूयार्क में
◆ 'शेरी' किस क्रिकेट खिलाड़ी का निकनेम है ?
― नवजोत सिंह सिद्धू का
◆ डेविस कप किस खेल से सम्बन्धित है ?
― लॉन टेनिस से
◆ राष्ट्रमण्डल खेलों के इतिहास में किस भारतीय महिला ने पहला स्वर्ण पदक तथा किस
स्पर्धा में जीता है ?
― कृष्णा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में
◆ सचिन तेंदुलकर किस खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन
बनाने वाले खिलाड़ी बने ?
― ब्रायन लारा का
◆ राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित साइना नेहवाल किस खेल से सम्बन्धित हैं ?
― बैडमिण्टन से
◆ फुटबाल के मैदान की माप क्या है?
― 100 मीटर × 64 मीटर से 110 मीटर × 75 मीटर तक
◆ यासीन मर्चेन्ट किस खेल से सम्बन्धित हैं?
― स्नूकर
◆ यदि कोई खिलाड़ी गेंद की अपेक्षा स्वयं विपक्षी गोल रेखा के निकटतम और अपनी ही
टीम के खिलाड़ी को सीधा पास दे अथवा चला जाए, तो उसे ऑफ साइड कहते हैं, यह
किस खेल से सम्बन्धित है ?
― फुटबाल
◆ द्रोणाचार्य पुरस्कार, जो भारत सरकार द्वारा खेल प्रशिक्षकों को दिया जाता है, के
अन्तर्गत कितनी राशि दी जाती है?
― ₹5 लाख
◆ किस खेल के प्रारम्भ करने के तरीके को गैम्बिट कहा जाता है ?
― शतरंज
◆ वह कौनसा खिलाड़ी है, जिसने क्रिकेट एवं हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया?
― एम. जे. गोपालन
◆ फर्नाण्डो अलोंसो (Fernando Alonso; स्पेन) किस खेल से सम्बन्धित है ?
― फॉर्मूला-1 रेस
◆ वह कौनसा खेल है, जिसमें प्रथम न आने पर भी खिलाड़ी सर्वप्रथम हो सकता है?
― डिकेथलन (डिकेथलन में हर खिलाड़ी को दस तरह के खेलों में भाग लेना होता है)
◆ जिम्नास्टिक्स में किस आधार पर अंक दिए जाते हैं?
― परेशानी, नवीनता, शालीनता और आश्वस्त गति के आधार पर
◆ प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी, जो एकमात्र नोबेल पुरस्कार विजेता भी हैं, कौन हैं?
― सैमुएल बेकेट
◆ जहाँगीर खाँ किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी है?
― स्क्वैश के
◆ नेहरू ट्रॉफी सम्बन्धित है
― हॉकी से
◆ 'जयलक्ष्मी कप' किस खेल में प्रदान किया जाता है?
― टेबल टेनिस में
◆ 'स्टेलमेट' शब्द किस खेल में प्रयुक्त किए जाते हैं?
― शतरंज में
◆ इंगलैण्ड स्थित ब्लैकहीथ नामक जगह किस खेल से सम्बन्धित है ?
― रग्बी
◆ फ्लैच एवं फ्लर्ट शब्दावलियाँ किस खेल से सम्बन्धित हैं?
― तीरंदाजी
◆ शिवांथी स्वर्ण कप किस खेल से सम्बन्धित है?
― वॉलीबाल
◆ फुटबाल की परिधि होती है?
― 68 से 70 सेमी
◆ कौनसा खेल है, जो संकेतों (क्यूइंग) पर खेला जाता है?
― चैस
◆ सानिया मिर्जा का सम्बन्ध किस खेल से है?
― लॉन टेनिस से
◆ 'हॉफनेलसन' शब्द किस खेल से सम्बन्धित है ?
― कुश्ती से
◆ ‘मिक्सड डबल्स' पद को किन खेलों में प्रयुक्त किया जाता है ?
― बैडमिण्टन, टेनिस, टेबल टेनिस में
◆ दिवंगत पॉली उमरीगर किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे ?
― क्रिकेट के
◆ राजीव गांधी खेलरत्न अवार्ड में कितनी धनराशि प्रदान की जाती है ?
₹5 लाख
◆ ओलम्पिक खेलों की शुरूआत किस देश से हुई ?
― यूनान से
◆ ओलम्पिक खेल कितने समय अन्तराल से आयोजित किए जाते हैं ?
― चार वर्ष के समय अन्तराल में
◆ अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी 'लेंस आर्मस्ट्रांग किस देश के हैं ?
― यूएसए के
◆ राष्ट्रमण्डल खेल 2018 में भारत द्वारा कितने स्वर्ण पदक जीते गए हैं ?
― 26
◆ विश्व कप क्रिकेट 2007 में किस खिलाड़ी ने एक ओवर में छः छक्के मारने का
करिश्मा पहली बार दिखाया ?
― हरशैल गिब्स
◆ तानिया सचदेव किस खेल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है ?
― शतरंज की
◆ कैरम के लिए पहली बार अर्जुन पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?
― एंथनी मारिया इरुपायम
◆ 'नो ट्रम्प' शब्द किस खेल में सम्बन्धित है?
― ब्रिज से
◆ डर्बी घुड़दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ की दूरी क्या होती है?
― लगभग 1.5 मील
◆ ग्रीन पार्क स्टेडियम किस शहर में है?
― कानपुर में
◆ रिवर्स सैंडविच शब्द किस खेल से सम्बन्धित है?
― टेबिल टेनिस से
◆ इंगलैण्ड का कौनसा स्टेडियम डर्बी घुड़दौड़ से सम्बन्धित है?
― इप्सम स्टेडियम
◆ एशेज के लिए टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला किन दो देशों के बीच खेली जाती है?
― इंगलैण्ड और आस्ट्रेलिया के बीच
◆ 'हिटंग बिलो द बेल्ट' वाक्यांश किस खेल में प्रयुक्त किया जाता है?
― मुक्केबाजी में
◆ सबसे कम आयु में तैरकर इंगलिश चैनल पार करने वाली भारतीय महिला कौन है?
― रूपाली रामदास
◆ टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया न्यूनतम स्कोर कितना है?
― 42 रन