Advertica

 JAC Board Jharkhand Class 10th Social Science Civics Solutions chapter - 1- सत्ता की साझेदारी

JAC Board Jharkhand Class 10th Social Science Civics Solutions chapter - 1- सत्ता की साझेदारी

                        समकालीन भारत 

                          सत्ता की साझेदारी

                          वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर


प्रश्न 1. बेल्जियम को स्वतंत्रता कब प्राप्त हुई ?

(a) 4 अक्टूबर, 1830 ई०,

(b) 19 अप्रैल, 1828 ई०,

(c) 4 अक्टूबर, 1835 ई०,

(d) 19 अप्रैल, 1830 ई० ।
                                   उत्तर-  (a) 

प्रश्न 2. बेल्जियम में कौन-सी भाषा बोलने वाले बहुसंख्यक हैं ?
अथवा, बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स के 80 फीसदी लोग किस भाषा का प्रयोग करते हैं ?
(a) डच,

(b) अंग्रेजी,

(c) फ्रेंच, 

(d) जर्मन ।

उत्तर- (a)

प्रश्न. 3. बेल्जियम में निम्न में से कौन-सी भाषा बोली जाती है ? 
(a) डच, 

(b) फ्रेंच,

(c) जर्मन, 

 (d) इनमें सभी ।
                       उत्तर- (d)

 प्रश्न 4. बेल्जियम की राजधानी है -
(a) काठमांडू, 

(b) कोलम्बो, 

(c) ब्रुसेल्स, 

(d) पेरिस ।
               उत्तर- (c)

प्रश्न 5. बेल्जियम में डचों की आबादी कितना प्रतिशत है ?
(a) 74%, 

(b) 52%, 

(c) 59%, 

 (d) 72%. 
              उत्तर-(c)

प्रश्न 6. श्रीलंका में तमिल देश की कुल जनसंख्या का भाग है-
(a) 25%, 

(b) 20%,

(c) 18%,

(d) 22%.
             उत्तर- (c)

प्रश्न 7. 1956 ई० में श्रीलंका में किस भाषा को एकमात्र राजभाषा बना दिया गया ?
(a) तमिल, 

(b) सिंहली,

(c) अंग्रेजी, 

(d) उर्दू ।
            उत्तर-(b) 

प्रश्न 8. सामूहिक (सामुदायिक) सरकार का उदाहरण निम्न में से किस देश में मिलता है ? अथवा, निम्नांकित किस देश में सामुदायिक सरकार के प्रावधान हैं ? 
 (a) भारत,

(b) बेल्जियम, 

(c) श्रीलंका,

(d) इनमें कोई नहीं ।  
                          उत्तर-(b)

प्रश्न 9. 1970 और 1993 के मध्य बेल्जियम के संविधान में कितनी बार संशोधन किया गया ? 
(a) एक, 

(b) तीन 

(c) चार,

(d) पाँच । 
             उत्तर-(c)

प्रश्न 10. कौन-सा भाषायी समूह ब्रूसेल्स में बहुसंख्यक है ?
(a) जर्मन भाषी,

(b) इंग्लिस भाषी,

(c) फ्रांसीसी भाषी,

(d) डच भाषी।
                    उत्तर-(c)

प्रश्न 11. अल्पसंख्यक फ्रेंच भाषी लोग तुलनात्मक रूप से ........ से ज्यादा समृद्ध और ताकतवर थे। 

(a) जर्मन,

(b) ब्रिटिश,

(c) डच, 

(d) पुर्तगाली ।
                   उत्तर-(c)

प्रश्न 12. श्रीलंका में दो मुख्य जातीय गुट हैं-
(a) हिन्दू तथा मुसलमान,

(b) मुसलमान तथा ईसाई, 

(c) जर्मन तथा फ्रेंच,

(d) सिंहली तथा तमिल ।
                                  उत्तर-(d)

प्रश्न 13. श्रीलंका का राजकीय धर्म क्या है ?
(a) इस्लाम,

(b) हिन्दू धर्म,

(c) ईसाई धर्म,

(d) बौद्ध धर्म ।
                     उत्तर-(d)

प्रश्न 14. अधिकांश सिंहली भाषी लोग किस धर्म को मानने वाले हैं ?
(a) बौद्ध,

(b) मुसलमान,

(c) हिन्दू

(d) इनमें कोई नहीं ।
                           उत्तर-(a)

प्रश्न 15. निम्नांकित में से किस जातीय समूह की बेल्जियम में सबसे बड़ी आबादी है ?
(a) फ्रेंच भाषी,

(b) डच भाषी,

(c) जर्मन भाषी,

(d) इनमें कोई नहीं ।
                          उत्तर-(b)

प्रश्न 16. भारत में क्षेत्रीय सरकार के लिए दूसरा नाम है-
(a) प्रांतीय सरकार,

(b) राज्य सरकार,

(c) सामुदायिक सरकार,

(d) इनमें कोई नहीं ।
                            उत्तर-(b)

प्रश्न 17. निम्न में से कौन-सा सत्ता की साझेदारी का कारण है-
(a) युक्ति परक,

(b) नैतिक,

(c) (a) और (b) दोनों, 

(d) इनमें कोई नहीं ।
                          उत्तर-(c) 

प्रश्न 18. 'लोकतंत्र की आत्मा' क्या है, जो विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव को कम करता है ?
(a) समानता,

(b) सत्ता की साझेदारी,

(c) स्वतंत्रता, 

(d) सहयोग । 
                   उत्तर-(b) 

प्रश्न 19. श्रीलंका में सिंहली और तमिल समुदाय के बीच तनाव का क्या कारण था ? 
(a) आतंकवाद,

(b) तुष्टीकरण,

(c)बहुसंख्यकवाद, 

(d) इनमें कोई नहीं ।  
                            उत्तर-(c)

प्रश्न 20. दो या अधिक दलों के बीच सत्ता की साझेदारी से किस प्रकार की सरकार बनती है ?
(a) एकात्मक, 

(b) गठबंधन, 

(c) निरंकुशवादी,

(d) इनमें कोई नहीं। 
                            उत्तर-(b) 

 प्रश्न 21. सत्ता की साझेदारी के संबंध में निम्न में कौन कथन असत्य है ? 
(a) सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र के लिए लाभकर है।

(b) इसमें सामाजिक समूहों में टकराव का अंदेशा घटता है। 

(c) यह अस्थिरता एवं आपसी फूट को बढ़ाती है। 

(d) सत्ता में लोगों की भागीदारी बढ़ाती है। 
                                                 उत्तर-(c)

प्रश्न 22. निम्न में कौन बेल्जियम का एक भाषायी समूह नहीं है ? 
(a) फ्रेंच, 

(b) स्पेनिश, 

(c) डच, 

(d) जर्मन । 
                उत्तर-(b) 

प्रश्न 23. स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद श्रीलंका में किसे राजभाषा घोषित किया गया ? 
(a) तमिल, 

(b) हिन्दी, 

(c) पाली, 

(d) सिंहली । 
                  उत्तर - (d)

प्रश्न 24. संघीय शासन व्यवस्था के संबंध में निम्न में से कौन असत्य है ? 
(a) देश की एकता की सुरक्षा करना और उसे बढ़ावा देना । 

(b) क्षेत्रीय विविधताओं का सम्मान करना ।

(c) विभिन्न स्तर की सरकारों के बीच सत्ता का बँटवारा ।

(d) अदालतों को संविधान और विभिन्न स्तर की सरकारों के अधिकारों की व्याख्या का अधिकार न होना । 
        उत्तर - (d)

प्रश्न 25. बेल्जियम में फ्रेंच भाषा बोलने वालों का प्रतिशत कितना है ? 
(a) 20, 

(b) 30, 

(c) 40, 

(d) 50.
           उत्तर-(c)

प्रश्न 26. श्रीलंका में तमिल को कब राजभाषा घोषित किया गया है ?
(a) 1956,

(b) 1958, 

(c) 1960,

(d) 1962.
               उत्तर-(c)

प्रश्न 27. सत्ता की साझेदारी के क्षैतिज वितरण के अंतर्गत कौन शामिल हैं ? 
(a) केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकार ।

(b) हितसमूह, दबाव समूह, राजनीतिक दल ।

(c) विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपलिका ।

(d) सामाजिक समूह, भाषायी समूह, धार्मिक समूह |
                          उत्तर-(c)

 प्रश्न 28. यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहाँ अवस्थित है ? 
(a) ब्रूसेल्स, 

(b) लंदन, 

(c) रोम,

(d) पेरिस ।
                उत्तर - (a)

प्रश्न 29. बेल्जियम में डच भाषा बोलने वालों की आबादी कितनी प्रतिशत है?
(a) 40,

(b) 20,

(c) 39,

(d) 59.
            उत्तर- (d)

प्रश्न 30. सत्ता की साझेदारी के उर्ध्वाधर वितरण से निम्न में से कौन संबंधित हैं ? 
(a) विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका । 

(b) केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकार ।

(c) सामजिक समूह, भाषायी समूह, धार्मिक समूह |

(d) दबाव समूह, राजनीतिक दल, सामाजिक आंदोलन ।
             उत्तर-(b)

प्रश्न 31. नियंत्रण एवं संतुलन की व्यवस्था का संबंध सत्ता की साझेदारी के निम्न में से किस रूप से है ?
(a) सत्ता का क्षैतिज वितरण,

(b) सत्ता का उध्वार्धर वितरण,

(c) सत्ता का विभिन्न समूहों के बीच वितरण, 

(d) सत्ता का दबाव समूहों एवं आंदोलनों की गतिविधियों के मध्य वितरण । 
                                 उत्तर-(a)

प्रश्न 32. बेल्जियम में सत्ता की साझेदारी के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है ?
(a) केंद्रीय सरकार में डच और फ्रेंचभाषी मंत्रियों की संख्या समान।

(b) राज्य सरकारें केंद्रीय सरकार के अधीन नहीं है।

(c) बेल्जियम में अलग सरकार है और इसमें डच एवं फ्रेंचभाषी समुदायों का असमान प्रतिनिधित्व है।

(d) केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अलावा यहाँ एक तीसरे स्तर की सामुदयिक सरकार का काम करती है।                       उत्तर-(c)

प्रश्न 33. संघात्मक शासन प्रणाली वाला देश इनमें से कौन नहीं है ? 
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका, 

(b) श्रीलंका, 

(c) बेल्जियम, 

(d) ऑस्ट्रेलिया ।
                      उत्तर-(b)

प्रश्न 34. निम्न में से किस देश में एकात्मक शासन व्यवस्था है ?
(a) भारत,

(b) संयुक्त राज्य अमेरिका,

(c) स्वीटजरलैंड,

(d) श्रीलंका ।
                  उत्तर- (d)

प्रश्न 35. बेल्जियम में, 1950 और 1960 के दशक में किन भाषा के बोलने वाले समूहों के बीच तनाव बढ़ने लगा ? 
(a) फ्रेंच और डच, 

(b) डच और जर्मन,

(c) फ्रेंच और सिंहली,

(d) फ्रेंच और जर्मन ।
                             उत्तर - (a)

प्रश्न 36. लोकतंत्र के एक बुनियादी सिद्धांत के रूप में राजनीतिक शक्ति का स्रोत किसे माना जाता है ?
(a) संसद, 

(b) जनता, 

(c) राज्य, 

(d) न्यायालय ।
                    उत्तर-(b)

प्रश्न 37. सत्ता में भागीदारी की आवश्यकता कहाँ पड़ती है ? 
(a) क्षेत्र, भाषा और जाति के आधार पर बँटे समाज में | 

(b) क्षेत्रीय विभाजन वाले बड़े राज्यों में । 

(c) प्रत्येक लोकतांत्रिक राज्य में। 

(d) इनमें सभी । 
                      उत्तर - (d) 

प्रश्न 38. निम्न में से किस प्रकार को टकराव आगे बढ़कर अक्सर हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का रूप ले लेता है ?
(a) लोकतांत्रिक,

(b) सामाजिक,

(c) आर्थिक, 

(d) पारंपरिक ।
                     उत्तर-(b)

* कोष्ठक में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों को भरें-

प्रश्न 1. -------- सरकार में विभिन्न स्तर की सरकारों के बीच अधिकारों का बँटवारा होता है। (सैनिक / संघीय) 
 उत्तर- संघीय

प्रश्न 2. --------- सरकार में विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की साझेदारी होती है। (सामुदायिक / तानाशाह) 
उत्तरसामुदायिक 

प्रश्न 3. श्रीलंका स्वतंत्र राष्ट्र -------में बना। (सन् 1958 ई० / सन् 1948 ई० )
 उत्तर- सन् 1948 ई० 

प्रश्न 4. श्रीलंका में बहुसंख्यक-------- हैं। (सिंहली / तमिल 
उत्तरसिंहली

प्रश्न 5. श्रीलंका की कुल आबादी में सिंहलियों की आबादी----------- है। (18% / 74% )
उत्तर- 74%


प्रश्न 6. बेल्जियम में ------- सत्ता की साझेदारी का एक अच्छा उदाहरण है। (सांप्रदायिक सरकार / सामुदायिक सरकार)  
उत्तर - सामुदायिक सरकार 

प्रश्न 7. में सिंहली को श्रीलंका का राजभाषा घोषित किया गया । (1959 / 1956) 
उत्तर- 1956

प्रश्न 8. शासन के विभिन्न अंगों के बीच सत्ता के बँटवारे को---------कहते हैं। (क्षैतिज वितरण / उर्ध्वाधर वितरण )
उत्तर - क्षैतिज वितरण

प्रश्न 9. --------- ने अपने यहाँ के विभिन्न जातीय समूहों की आकांक्षाओं के बीच सफलतापूर्वक सामंजस्य स्थापित किया । (बेल्जियम / श्रीलंका) 
उत्तर- बेल्जियम 

प्रश्न 10. सत्ता की साझेदारी विभिन्न समुदायों के बीच----------- को कम करती है। ( टकराव / एकता)  
उत्तर-टकराव

 प्रश्न 11. बेल्जियम में -------- शासन व्यवस्था लाकर उत्पन्न तनाव को खत्म किया गया।(संघीय / एकात्मक)  
उत्तरसंघीय

              अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. एथनीक या जातीय से आपका क्या तात्पर्य है ? 
उत्तर-सामाजिक विभाजन जिसमें हर समूह अपनी-अपनी संस्कृति को अलग मानता है यानी यह साझी संस्कृति पर आधारित सामाजिक विभाजन है। किसी भी जातीय समूह के सभी सदस्य मानते हैं कि उनकी उत्पत्ति समान पूर्वजों से हुई है और इसी कारण उनकी शारीरिक बनावट और संस्कृति एक जैसी है। जरूरी नहीं कि ऐसे समूह के सदस्य किसी एक धर्म के मानने वाले हों या उनकी राष्ट्रीयता एक हो । 

प्रश्न 2. सत्ता की साझेदारी से आपका क्या तात्पर्य है ? 
उत्तर-जब देश की सत्ता में देश के अन्दर रहने वाले सभी वर्गों को हिस्सेदार बनाया जाता है तो इस व्यवस्था को सत्ता की साझेदारी कहा जाता है।

प्रश्न 3. सत्ता की साझेदारी से क्या लाभ है ?
उत्तर - सत्ता की साझेदारी से देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को बेगानेपन का एहसास नहीं होता और सभी मिलजुल कर रह सकते हैं। 

प्रश्न 4. गृहयुद्ध किसे कहते हैं ?
उत्तर- जब एक ही देश में रहने वाले विभिन्न गुटों में आपसी संघर्ष और मार-काट शुरू हो जाती है तो ऐसी खानाजंगी को गृहयुद्ध का नाम दिया जाता है, जैसे श्रीलंका में तमिलों और सिंहली समुदाय में अभी तक गृहयुद्ध चल रहा है। 

प्रश्न 5. श्रीलंका में आपसी झगड़े का मुख्य कारण क्या है ? 
उत्तर श्रीलंका की जनसंख्या में 74% सिंहलियों का है जबकि 18% भाग तमिलों का है। वहाँ की सरकार ने सिंहलियों के बहुसंख्यवाद को तमिलों पर थोपने का प्रयत्न किया जो तमिलों को सहन न हो सका। ऐसे में वहाँ गृहयुद्ध शुरू हो गया जो आज तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा ।

प्रश्न 6. युक्तिपरक कारण किसे कहा जाता है ?
उत्तरयुक्तिपरक कारण वे होते हैं जिन्हें कोई भी फैसला करते समय ध्यान में रखा जाता है ताकि सावधानीपूर्वक हिसाब लगाए बिना जल्दी में कोई गलत काम न हो जाए। युक्तिपरक कारण ही हमें हानि-लाभ को ध्यान में रखने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रश्न 7. सामुदायिक सरकार से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तरसामुदायिक सरकार ऐसी सरकार को कहते हैं जिसका चुनाव एक ही भाषा बोलने वाले लोग करते हैं जैसे बेल्जियम में रहने वाले डच, फ्रेंच और जर्मन बोलने वाले समुदाय । ऐसी सरकार को संस्कृति, शिक्षा और भाषा जैसे मसलों पर फैसले लेने का अधिकार होता है ।

प्रश्न 8. श्रीलंका की कुल आबादी में सिंहलियों और तमिलों की आबादी का क्या अनुपात है ?
उत्तर सिंहलियों की आबादी कोई 74% है जबकि तमिलों की कोई 18% । 

प्रश्न 9. बेल्जियम में मुख्य रूप से कौन-सी भाषाएँ बोली जाती थी ? 
उत्तरडच, फ्रेंच और जर्मन भाषाएँ ।

प्रश्न 10. 1970 और 1993 के मध्य बेल्जियम के संविधान में चार बार संशोधन करने की क्यों आवश्यकता पड़ी ?
उत्तर - ताकि देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को बेगानेपन का एहसास न हो और सभी आपस में मिलजुल कर रह सके।

प्रश्न 11. श्रीलंका में सत्ता की साझेदारी का क्या आधार है ?
उत्तर बहुसंख्यवाद ।

प्रश्न 12. श्रीलंका की राजधानी कहाँ है ?
उत्तरकोलम्बो ।

प्रश्न 13. भारत में किस प्रकार की शासन प्रणाली है ? 
उत्तर संसदीय ।

प्रश्न 14. सत्ता के क्षैतिज वितरण से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-क्षैतिज वितरण के अंतर्गत सरकार के विभिन्न अंगों जैसे- कार्यपालिका, विधायिका तथा न्यायपालिका में सत्ता का बँटवारा होता है। इसमें सरकार के विभिन्न अंग एक ही स्तर पर रहकर अपनी-अपनी शक्ति का उपयोग करते हैं।

                       लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. भारतीय संदर्भ में सत्ता की हिस्सेदारी का एक उदाहरण देते हुए इसका एक युक्तिपरक और एक नैतिक कारण बताएँ । 
अथवा, लोकतंत्र की साझेदारी के पक्ष में कौन-से तर्क दिए जाते हैं ? अथवा, सत्ता की साझेदारी के पक्ष में कौन-से तर्क दिए जाते हैं ? 
उत्तरसत्ता की साझेदारी के पक्ष में दिए जाने वाले तर्क- बहुत से राजनीतिज्ञों ने सत्ता की साझेदारी के पक्ष में अनेक तर्क दिए हैं जिनमें से प्रमुख निम्नांकित हैं-
(क) युक्तिपरक कारण- युक्तिपरक कारण वे हैं जो बड़ी गहरी सोच पर आधारित होते हैं और जिन्हें लाभ-हानि को सामने रखकर अपनाया जाता है।

(i) सत्ता की साझेदार विभिन्न समुदायों के बीच टकराव को कम करती है।

(ii) यह पक्षपात का अंदेशा कम करती है ।

(iii) विभिन्न विविधताओं को अपने में समेट लेती है।

(iv) सत्ता में लोगों की भागीदारी बढ़ाती है ।

(ख) नैतिक कारण - कुछ लोगों ने नैतिक कारणों से भी सत्ता की साझेदारी का जोरदार समर्थन किया है।

(i) सांझी सरकारों में सत्ता का विभाजन से सभी सरकार में हिस्सा लेने वाले राजनीतिक दलों से पूर्ण न्याय हो जाता है।

(ii) अल्पसंख्यक लोगों की भी अवलेहना नहीं होती इसलिए उनके मन में कोई आक्रोश की भावना नही पनपती ।

(iii) शक्ति के विकेन्द्रीकरण से किसी भी सरकारी अंग– विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका से कोई अन्याय नहीं हो पाता और इस प्रकार केन्द्र और राज्यों में भी शांति का वातावरण बना रहता है। 

(iv) सबकी राय से किए हुए निर्णय सबको मान्य होते हैं क्योंकि वे सर्वसम्मत्ति से लिए हुए होते हैं ।

प्रश्न 2. बेल्जियम के समाज की जातीय बनावट की व्याख्या करें । 
उत्तरबेल्जियम के समाज की जातीय बनावट - बेल्जियम यूरोप का एक छोटा-सा देश है जिसकी आबादी हरियाणा से भी आधी है। परन्तु इसके समाज की जातीय बनावट बड़ी जटिल है। इसमें रहने वाले 59% लोग डच भाषा बोलते हैं, 40% लोग फ्रेंच बोलते हैं और बाकी 1% लोग जर्मन बोलते हैं। ऐसी भाषा विविधता कई बार सांस्कृतिक और राजनीतिक झगड़े का कारण बन जाती है, परन्तु बेल्जियम के लोगों ने एक नवीन प्रकार की शासन पद्धति अपना कर इन सांस्कृतिक विविधताओं एवं क्षेत्रीय अंतरों से होने वाले आपसी मतभेदों को दूर कर लिया। उन्होंने बार-बार संविधान में संशोधन इस विचार से किया कि किसी भी व्यक्ति को बेगानेपन का एहसास न हो और सभी मिल-जुल कर रह सकें। सारा विश्व बेल्जियम की इस समझदारी की दाद देते हैं । 

प्रश्न 3. श्रीलंका के समाज की जातीय बनावट की व्याख्या करें ।
उत्तर-श्रीलंका एक द्वीपीय देश है जो भारत के दक्षिणी तट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इसकी आबादी कोई दो करोड़ के लगभग है अर्थात् हरियाणा के बराबर। बेल्जियम की ही भाँति यहाँ भी कई जातीय समूहों के लोग रहते हैं। देश की आबादी का कोई 74% भाग सिंहलियों का है जबकि कोई 18% लोग तमिल हैं। बाकी भाग अन्य छोटे-छोटे जातीय समूहों जैसे- ईसाईयों और मुसलमानों का है। देश के उत्तर-पूर्वी भागों में तमिल लोग अधिक हैं जबकि देश के बाकी हिस्सों में सिंहली लोग बहुसंख्या में हैं। यदि श्रीलंका के लोग चाहते तो वे भी बेल्जियम की भाँति अपने जातीय मसले का कोई उचित हल निकाल सकते थे, परन्तु वहाँ बहुसंख्यक समुदाय अर्थात् सिंलियों ने अपने बहुसंख्यकवाद को दूसरों पर थोपने का प्रयत्न किया जिससे वहाँ गृह युद्ध शुरू हो गया जो आज तक थमने का नाम नहीं ले रहा।

प्रश्न 4. सत्ता की साझेदारी क्या है और इसके क्या-क्या लाभ हैं ?
उत्तरजब कोई देश प्रशासनिक व्यवस्था में सभी लोगों की भागीदारी बनाता है तो उसे सत्ता की साझेदारी की संज्ञा दी जाती है। ऐसी व्यवस्था के निःसंदेह अनेक लाभ हैं। 

(क) सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र का मूलमंत्र है। जिसके बिना प्रजातंत्र की कल्पना ही नहीं की जा सकती।

(ख) जब देश के सभी लोगों को देश की प्रशासनिक व्यवस्था में भागीदार बनाया जाता है तो देश और मजबूत होता है ।

(ग) जब बिना भेद-भाव के सभी जातियों के हितों को ध्यान में रखा जाता है और उनकी भावनाओं का आदर किया जाता है तो किसी संघर्ष की सम्भावना नहीं रहती है और देश निरन्तर बिना किसी रुकावट के प्रगति के पथ पर चलता रहता है ।

बेल्जियम ने सत्ता की साझेदारी की नीति को अपना कर न केवल एक ओर आपसी संघर्षों को दूर कर लिया है वरन् हर क्षेत्र में निरन्तर प्रगति करनी शुरू कर दी है।

प्रश्न 5. सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है ? स्पष्ट करें।
उत्तर - सत्ता की साझेदारी जरूरी है इसके पक्ष में दो तर्क दिये जा सकते हैं-

(क) सत्ता का बँटवारा होने से विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव का अंदेशा कम हो जाता है। चूँकि सामाजिक टकराव आगे बढ़कर अक्सर
हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का रूप ले लेता है इसलिए सत्ता में हिस्सा दे देना राजनीतिक व्यवस्था के स्थायित्व के लिए अच्छा है । 

(ख) सत्ता की साझेदारी दरअसल लोकतंत्र की आत्मा है। लोकतंत्र का मतलब ही होता है कि लोग इस शासन व्यवस्था के अंतर्गत हैं, उनके बीच सत्ता को बाँटा जाय और ये लोग ढर्रे से रहें । इसलिए वैध सरकार वही है जिसमें अपनी-अपनी भागीदारी के माध्यम से सभी समूह शासन व्यवस्था से जुड़ते हैं।

प्रश्न 6. “श्रीलंका में सरकार की नीतियों ने सिंहली-भाषी बहुसंख्यक का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास किया ।" क्या आप इस कथन से सहमत हैं ?
उत्तर(क) 1948 ई० में श्रीलंका स्वतंत्र राष्ट्र बना । 1956 ई० में एक कानून बनाया गया जिसके तहत तमिल को दरकिनार करके सिंहली को एकमात्र राजभाषा घोषित कर दिया गया ।

(ख) विश्वविद्यालयों एवं सरकारी नौकरियों ने सिंहलियों को प्राथमिकता देने की नीति भी अपनाई गई ।

(ग) नए संविधान में यह प्रावधान भी किया गया कि सरकार बौद्ध मत को संरक्षण और बढ़ावा देगी ।

(घ) श्रीलंकाई तमिलों को लगा कि संविधान और सरकार की नीतियाँ उन्हें समान राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर रही है। इसका परिणाम यह हुआ कि तमिल और सिंहली समुदायों के संबंध बिगड़ते चले गए।

प्रश्न 7. बेल्जियम में डच भाषी बहुसंख्यकों ने फ्रेंच-भाषी अल्पसंख्यकों पर अपना प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया । क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? 
उत्तरबेल्जियम में अल्पसंख्यक फ्रेंच-भाषी लोग तुलनात्मक रूप से बहुसंख्यक डच-भाषी लोगों से अधिक समृद्ध तथा शक्तिशाली थे। स्वाभाविक रूप से डच-भाषी समुदाय इस स्थिति से नाराज था । डच-भाषी लोग संख्या में अधिक थे परन्तु धन-समृद्धि के मामले में कमजोर थे। दोनों समुदायों के बीच तनाव का यही मूल कारण था।

परन्तु बेल्जियम में डच-भाषी बहुसंख्यकों ने फ्रेंच-भाषी अल्पसंख्यकों पर अपना प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया। इस बात से सहमत नहीं हुआ जा सकता। क्योंकि-

(क) बेल्जियम में विभिन्न समूहों को सत्ता में भागीदार बनाते हुए राष्ट्रीय एकता का प्रयास किया गया । भाषाई विवाद को हल करने के लिए केन्द्रीय सरकार में सभी समूहों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया ।

(ख) कुछ विशेष कानून तभी पारित हो सकते थे जब विभिन्न भाषा समूहों में उस विषय पर सहमति हो। किसी एक भाषा विशेष को राजकीय भाषा नहीं घोषित किया गया। अलग-अलग भाषा समूहों को अपनी सरकार बनाने का अवसर प्रदान किया गया ।

(ग) इस सरकार को सामुदायिक सरकार कहा गया जो केन्द्र तथा राज्य के बाद तीसरे स्तर पर कार्य करती थी। इसे संस्कृति तथा भाषा संबंधी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के अधिकार प्रदान किए गए। इन सभी प्रयासों के माध्यम से बेल्जियम में डच भाषी बहुसंख्यकों ने फ्रेंच-भाषी अल्पसंख्यकों के भाषाई विवाद को हल करने का प्रयास किया गया जो पूर्णतया सफल रहा।

                  दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके क्या हैं ? इनमें से प्रत्येक का एक उदाहरण भी दें।
अथवा, सत्ता की साझेदारी के किन्हीं चार रूपों की व्याख्या करें। 
उत्तर- आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी अलग-अलग तरीकें निम्नांकित हैं-
(क) सत्ता के बँटवारे का पहला रूप हमें सरकार के तीन अंगों विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका में सत्ता के बँटवारे में मिलता है। जैसे- भारत के संविधान ने शक्ति का विभाजन विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका में कर रखा है। शक्ति के ऐसे बँटवारे को क्षेतिज वितरण कहा जाता है।

(ख) सत्ता के बँटवारे का दूसरा रूप हमें सरकार के बीच विभिन्न स्तरों में सत्ता के बँटवारे में मिलता है। सारे देश के लिए केन्द्रीय सरकार होती है. प्रांत या क्षेत्रीय स्तर पर अलग अलग सरकारें होती है। उच्चतर और निम्नस्तर की सरकारों के बीच सत्ता के इस बँटवारे को उर्ध्वाधर वितरण कहा जाता है। भारत के संविधान में केन्द्रीय और राज्य सरकारों की शक्तियों को अलग-अलग सूचियों में बाँट दिया गया है।

(ग) सत्ता का कई बार बँटवारा सामाजिक समूहों जैसे- भाषा समूहों और धार्मिक समूहों में भी कर दिया जाता है। बेल्जियम की सामुदायिक सरकार इस व्यवस्था का एक उत्तम उदाहरण है।

(घ) कई बार सत्ता का बँटवारा राजनीतिक दलों एवं दबाव-समूहों में भी कर दिया जाता है। यदि अनेक पार्टियाँ मिलकर सरकार का निर्माण करती है तो सत्ता का बँटवारा विभिन्न पार्टियों में कर दिया जाता है। कई बार इन पार्टियों में किसी विशेष विभाग के लिए होड़ भी लग जाती है। भारत में भी अब मिली-जुली सरकारों का बोलबाला होने लगा है। डेनमार्क में भी अनेक राजनीतिक दल हैं जो सत्ता का बँटवारा कर सरकार चलाते हैं।

प्रश्न 2. बहुसंख्यकवाद क्या है ? इसमें क्या खामियाँ हैं ? 
उत्तर-ऐसी राजनीतिक मान्यता जो इस बात पर जोर देती है कि बहुसंख्यक समुदाय अल्पसंख्यकों की अवहेलना कर सकता है, बहुसंख्यकवाद कहलाता है। परन्तु बहुसंख्यकवाद की यह धारणा अनेक प्रकार से गलत है और इसमें अनेक खामियाँ हैं-

(क) इसमें पहली त्रुटि यह है कि बहुसंख्यक लोग अपनी भाषा को तो राजभाषा घोषित कर देते हैं और दूसरी भाषाओं को दरकिनार कर देते हैं।

(ख) ये विश्वविद्यालयों और सरकारी नौकरियों में अपनी ही जाति के लोगों को प्राथमिकता देते हैं और दूसरों की अवहेलना कर देते हैं जैसा कि श्रीलंका में हो रहा है।

(ग) तीसरे, बहुसंख्यक लोग अपने ही धर्म को संरक्षण और बढ़ावा देते हैं और दूसरे धर्मों से सौतेला व्यवहार करते हैं ।

परन्तु इन सभी भेदभावपूर्ण कार्यों से देश में अशान्ति और संघर्ष का वातावरण कायम हो जाता है । अल्पसंख्यक लोग बेगानेपन का एहसास करने लगते हैं और मरने-मारने को तैयार हो जाते हैं। वे कैसे और कब तक सह सकते हैं कि उन्हें राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखा जाए, नौकरियों में उनसे भेदभाव किया जाए और उनके हितों की अनदेखी की जाए ।

ऐसा सब कुछ श्रीलंका में हो रहा है। वहाँ सिंहली और तमिल समुदायों के सम्बन्ध इतने बिगड़ चुके हैं कि आए दिन मार-काट होती रहती है और गृहयुद्ध का सा वातावरण बना रहता है ये सब कुछ बहुसंख्यकवाद नीति का ही परिणाम है। 

प्रश्न 3. बेल्जियम में अपनाए गए सत्ता- विभाजन के मॉडल की चार मुख्य विशेषताएँ बताएँ ।
अथवा, बेल्जियम में सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था के बारे में चर्चा करें । 
उत्तर बेल्जियम के सत्ता-वि जन के मॉडल की मुख्य विशेषताएँ-

(क) संविधान में स्पष्ट रूप से इस बात की व्यवस्था की गई कि केंद्रीय सरकार में डच और फ्रेंच भाषी मंत्रियों की संख्या समान होगी। कुछ विशेष तभी बनाए जा सकते हैं जब दोनों भाषाई समुदाय के प्रतिनिधियों का बहुमत उसके पक्ष में हो। कोई एक समुदाय एकतरफा फैसला नहीं कर सकता। 

(ख) शासन की शक्तियों का विभाजन केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच स्पष्ट रूप से कर दिया गया है। किसी भी मामले में राज्य सरकारें केंद्रीय सरकार के अधीन नहीं है ।

(ग) ब्रूसेल्स में अलग सरकार है जहाँ दोनों समुदायों का समान प्रतिनिधित्व हैं। 

(घ) बेल्जियम में केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अतिरिक्त एक तीसरे स्तर की सरकार भी काम करती है, जिसे सामुदायिक सरकार के नाम से जाना जाता है। इस सरकार में प्रतिनिधियों का चुनाव अलग-अलग भाषा बोलने वाले समुदायों द्वारा होता है। यह सरकार संस्कृति, शिक्षा और भाषा जैसे मामलों में निर्णय करती है ।

प्रश्न 4. श्रीलंका में सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था के बारे में चर्चा करें ।
उत्तर-श्रीलंका में सिंहली बहुसंख्यक हैं तथा तमिल अल्पसंख्यक । श्रीलंका के सिंहली समुदाय ने अपनी बहुसंख्या के बल पर शासन पर प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया तथा कई ऐसे कदम उठाए जिनसे अल्पसंख्यक तमिल समुदाय को सत्ता में उचित साझेदारी नहीं मिली और उनके हितों की हानि हुई। इनमें से कुछ निम्नांकित हैं-

(क) तमिल भाषा की अवहेलना करते हुए सिंहली भाषा को देश की एकमात्र राजभाषा घोषित किया गया।

(ख) विश्वविद्यालयों तथा सरकारी नौकरियों में सिंहलियों को प्राथमिकता दी गई। 

(ग) बौद्ध धर्म को सरकारी संरक्षण दिया गया ।

उपर्युक्त असंतुलित सत्ता-विभाजन के परिणामस्वरूप श्रीलंका के तमिल समुदाय में तनाव फैला और दोनों समुदायों के बीच संबंध बिगड़ते चले गए।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • BPSC Notes ————– Click Here


Previous Post Next Post