JAC Board Jharkhand Class 9th Social Science Economics Solutions chapter - 3- निर्धनता : एक चुनौती
JAC Board Jharkhand Class 9th Social Science Economics Solutions chapter - 3- निर्धनता : एक चुनौती
अर्थशास्त्र
निर्धनता : एक चुनौती
सही विकल्प का चयन करें
प्रश्न 1. "निर्धनता रेखा" निर्धारण की कितनी विधियाँ हैं ?
(a) तीन,
(b) चार,
(b) 41% और 46%,
(c) 46% और 41%,
(d) 24% और 48%.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. मानव निर्धनता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- मानवीय निर्धनता से अभिप्राय है कि मनुष्य अशिक्षित है, उसके पास रहने का ठिकाना नहीं है। उसके पास नौकरी की सुरक्षा नहीं है। उसमें विश्वास नहीं है और वह जात-पात तथा लिंग भेदभाव से मुक्त नहीं है।
प्रश्न 2. निर्धनों में भी सबसे निर्धन कौन हैं ?
उत्तर- महिला, बच्चे, विशेषकर लड़कियाँ और वृद्ध लोग गरीबों में भी सबसे गरीब होते हैं।
प्रश्न 3. भारत में स्वीकृत औसत कैलोरी आवश्यकता कितनी है ?
उत्तर- ग्रामीण क्षेत्र में 2400 कैलोरी प्रतिदिन प्रति व्यक्ति तथा शहरी क्षेत्र में 2100 कैलोरी प्रतिदिन प्रति व्यक्ति है।
प्रश्न 4. ग्रामीण क्षेत्र में शहरी क्षेत्र की अपेक्षा अधिक कैलोरी की आवश्यकता क्यों समझी जाती है।
उत्तर- क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों को शहर में रहने वालों लोगों की अपेक्षा अधिक शारीरिक कार्य करना पड़ता है।
प्रश्न 5. उत्तरनिर्धनता रेखा का निर्धारण करने की कितनी विधियाँ हैं ? उनके नाम लिखें ।
उत्तर-निर्धनता रेखा को निर्धारण करने की दो विधियाँ है
(क) उपभोग व्यय विधि,
(ख) आय विधि ।
प्रश्न 6. एन० एस० एस० ओ० का पूरा नाम लिखें
उत्तर- एन० एस० एस० ओ० का पूरा नाम राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन |
प्रश्न 7. भारत में 2000 वर्ष के लिए किस मासिक आय पर निर्धनता रेखा निश्चित की गई ?
उत्तर - ₹328 प्रति माह प्रति व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्रों के लिए और ₹454 प्रति माह प्रति व्यक्ति शहरों के लिए ।
प्रश्न 8. कम कैलोरी की आवश्यकता के बावजूद शहरी क्षेत्र के लिए निर्धनता रेखा के लिए अधिक राशि क्यों निर्धारित की गई है ?
उत्तर- क्योंकि शहरी क्षेत्र में कई आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अधिक होती हैं।
प्रश्न 9. सर्वेक्षण के माध्यम से किस संस्था द्वारा समय समय पर ( प्रायः प्रत्येक पाँच वर्ष) निर्धनता रेखा का निर्धारण किया जाता है ?
उत्तर- राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन द्वारा समय समय पर (प्रायः प्रत्येक पाँच वर्ष) सर्वेक्षण के माध्यम से निर्धनता रेखा का निर्धारण किया जाता है।
प्रश्न 10. ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले एक पाँच सदस्यीय परिवार की 2000 वर्ष में मासिक आय ₹1640 से कम थी। क्या यह परिवार निर्धनता रेखा के नीचे रहता था ?
उत्तर-औसत मासिक आय = <1640/5 = ₹328.
अतः यह परिवार निर्धनता रेखा के नीचे रहता था।
प्रश्न 11. उड़ीसा तथा बिहार का निर्धनता अनुपात लिखें ।
उत्तर-उड़ीसा तथा बिहार का निर्धनता अनुपात क्रमशः 32.6 और 33.7 प्रतिशत है।
प्रश्न 12. कौन सा राज्य कृषि संवृद्धि की सहायता से निर्धनता में कमी लाने में सफल हुआ है ?
उत्तर - पंजाब तथा हरियाणा राज्य ।
प्रश्न 13. किन प्रयत्नों ने पश्चिमी बंगाल में निर्धनता कम करने में सहायता मिली है ?
उत्तर-पश्चिमी बंगाल में भूमि सुधार उपायों से निर्धनता कम करने में सहायता मिली है।
प्रश्न 14. 1981 में चीन में निर्धनों की संख्या कितनी थी ?
उत्तर- 1981 में चीन में निर्धनों की संख्या 606 मिलियन थी ।
प्रश्न 15. 2001 में चीन में कितने लोग निर्धन थे ?
उत्तर- 2001 में चीन में 212 मिलियन लोग निर्धन थे ।
प्रश्न 16. विश्व के किन देशों में काफी मात्रा में निर्धनता कम हुई है ?
उत्तर-चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में काफी मात्रा में निर्धनता कम हुई है।
प्रश्न 17. किन कारणों से चीन तथा दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में काफी मात्रा में निर्धनता कम हुई है ?
उत्तर-तीव्र गति से आर्थिक संवृद्धि तथा मानव संसाधन विकास में अधिक मात्रा में निवेश करने से चीन तथा दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में काफी मात्रा में निर्धनता कम हुई है।
प्रश्न 18. उन तीन राज्यों के नाम बताएँ जिनमें निर्धनता अनुपात सबसे अधिक है।
उत्तर- उड़ीसा, बिहार और मध्य प्रदेश में निर्धनता अनुपात सबसे अधिक है।
प्रश्न 19. उन तीन राज्यों के नाम लिखें जिनमें निर्धनता अनुपात निम्नतम है।
उत्तर-हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर में निर्धनता अनुपात निम्नतम है।
प्रश्न 20. अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता रेखा से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता रेखा से अभिप्राय जनसंख्या से है जिनकी न्यूनतम आय प्रतिदिन एक डालर है।
प्रश्न 21. भूमि सुधार का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर- भूमि सुधार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में संपत्तियों का पुनः वितरण है।
प्रश्न 22. एन० आर० ई० जी० ए० में क्या व्यवस्था की गई है ?
उत्तर- एन० आर० ई० जी० ए० में 200 जिलों में प्रत्येक ग्रामीण परिवार का 100 दिन का रोजगार देने की व्यवस्था की गई है।
प्रश्न 23. ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम कब और किस उद्देश्य के लिए प्रारंभ किया गया ?
उत्तर- ग्रामीण शहरों में स्वरोजगार के सुअवसरों का सृजन करने के लिए ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम आरंभ किया गया ।
प्रश्न 24. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना कब और किस उद्देश्य से शुरू की गई थी ?
उत्तर- सहायता प्राप्त परिवारों को निर्धनता रेखा से ऊपर लाने के लिए स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना को 1999 में आरंभ किया गया था।
प्रश्न 25. प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना कब आरंभ की गई ?
उत्तर- प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना 2000 में आरंभ की गई ।
प्रश्न 26. निर्धनता उन्मूलन के कार्यक्रम के कम प्रभावपूर्ण होने के कई कारण रहे हैं। उनमें से एक कारण लिखें ।
उत्तर-निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रमों का कम प्रभावपूर्ण होने का एक कारण इन कार्यक्रमों को ठीक ढंग से अमल में नहीं लाया गया ।
प्रश्न 27. निर्धनता से क्या अभिप्राय हैं ?
उत्तर-निर्धनता से अभिप्राय जीवन, स्वास्थ्य तथा कार्यकुशलता के लिए न्यूनतम उपभोग आवश्यकताओं को प्राप्त करने में असमर्थता ।
प्रश्न 28. भारत में कितने लोग निर्धनता रेखा के नीचे हैं ?
उत्तर- भारत में 36 करोड़ लोग निर्धनता रेखा के नीचे हैं ।
प्रश्न 29. उन आर्थिक और सामाजिक समूहों के नाम लिखें जिन्होंने 1990 में निर्धनता की कमी को देखा है।
उत्तर- अनुसूचित जाति, ग्रामीण, कृषि श्रमिक तथा शहरी दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों ने 1990 में निर्धनता में कमी को देखा है।
प्रश्न 30. उन राज्यों के नाम बताएँ जहाँ पर ग्रामीण निर्धनता के साथ-साथ शहरी निर्धनता भी बहुत अधिक है।
उत्तर-उड़ीसा, मध्य प्रदेश, बिहार तथा उत्तर प्रदेश में ग्रामीण निर्धनता के साथ-साथ शहरी निर्धनता बहुत अधिक है।
प्रश्न 31. किन राज्यों में निर्धनता अभी एक गंभीर समस्या है ?
उत्तर - उड़ीसा, बिहार, आसाम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में अभी भी निर्धनता एक गंभीर समस्या है।
प्रश्न 32. 1990 में कितने लोग विकसित देशों में बहुत ही अधिक निर्धनता में रह रहे थे ?
उत्तर- 1990 में 24% लोग ।
प्रश्न 33. 2001 में कितने लोग विकसित देशों में बहुत ही अधिक निर्धनता में रह रहे थे ?
उत्तर-2001 में 21% लोग ।
प्रश्न 34. सब-सहारा अफ्रीका में 2005 और 2015 में निर्धनता अनुपात क्या था ?
उत्तर-सब-सहारा अफ्रीका में 2005 और 2015 में निर्धनता अनुपात ( प्रतिशत में) क्रमश: 51% और 41% था।
प्रश्न 35. सब-सहारा अफ्रीका में 1981 और 2001 में निर्धनता अनुपात क्या था ?
उत्तर- सब-सहारा अफ्रीका में 1981 और 2001 में निर्धनता अनुपात ( प्रतिशत में) क्रमशः 41% और 46% था ।
प्रश्न 36. संयुक्त राष्ट्र संघ का सहस्त्राब्दि विकास लक्ष्य क्या चाहता है ?
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ का सहस्त्राब्दि विकास लक्ष्य चाहता है कि 2015 में प्रति व्यक्ति 1 डालर से कम आय प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की संख्या 1990 की संख्या से आधी होनी चाहिए।
प्रश्न 37. विश्व के किस भाग में निर्धनता 1981 में 41% से बढ़कर 2001 में 46% हो गई ?
उत्तर - सब-सहारा अफ्रीका में निर्धनता 1981 में 41% से बढ़कर 2001 में 46% हो गई।
प्रश्न 38. सामाजिक वैज्ञानिकों की दृष्टि से निर्धन कौन है ?
उत्तर - सामाजिक वैज्ञानिकों की दृष्टि से वह निर्धन है जो अशिक्षित है, जिसे नौकरी प्राप्त करने के सुअवसर प्राप्त नहीं हैं, जिसकी शुद्ध पेयजल तक पहुँच नहीं है।
प्रश्न 39. संयुक्त राष्ट्र संगठन के अनुसार कौन निर्धन है ?
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संगठन के अनुसार वह व्यक्ति निर्धन है जिसकी दैनिक आय एक डालर से कम है।
प्रश्न 40. निर्धन परिवार में वृद्धजनों की क्या हालत होती है ?
उत्तर- निर्धन परिवार में वृद्धजन सबसे अधिक निर्धन होते हैं। कई रोगों से ग्रस्त होते हैं। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता। दवाई के अभाव में वे मृत्यु का ग्रास हो जाते हैं
प्रश्न 41. 2000 में अनुसूचित जनजातियों में निर्धनता अनुपात (प्रतिशत) कितना था ?
उत्तर - 2000 में अनुसूचित जनजातियों में निर्धनता अनुपात 51% था।
प्रश्न 42. 2000 में शहरी दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले परिवारों में निर्धनता अनुपात कितना था ?
उत्तर - 2000 में यह अनुपात 50 प्रतिशत था।
प्रश्न 43. 2001 में ग्रामीण कृषि श्रमिकों में निर्धनता अनुपात कितना था ?
उत्तर- सन् 2000 में निर्धनता अनुपात 47% था ।
प्रश्न 44. अनुसूचित जाति निर्धनता अनुपात 2000 में कितना था ?
उत्तर- सन् 2000 में 43% था ।
प्रश्न 45. सामाजिक अपवर्जन से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-मोटे तौर पर सामाजिक अपवर्जन एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से कोई विशेष व्यक्ति या समूह उन सुविधाओं, लाभों और अवसरों से अपवर्जित रह जाता है जिनका दूसरे लोगों को उपलब्ध होता है।
प्रश्न 46. असुरक्षा क्या है ?
उत्तर- कुछ लोगों में जैसे पिछड़ी जाति के लोगों, विधवाओं एवं विकलांग लोगों में, अपने आस-पास की परिस्थितियों का मुकाबला करने की असमर्थता को असुरक्षा कहते है।
प्रश्न 47. विभिन्न देश विभिन्न निर्धनता रेखाओं का प्रयोग क्यों करते हैं ?
उत्तर-क्योंकि विभिन्न देशों में विभिन्न वस्तुओं का मूल्य अलग-अलग होता है इसलिए वे विभिन्न निर्धन रेखाओं का प्रयोग करते हैं।
प्रश्न 48. शहरी गरीबों की श्रेणी में कौन-कौन से लोग आते हैं ?
उत्तर- अनियमित मजदूर, बेरोजगार, दैनिक मजदूरी प्राप्त करने वाले, घरेलू नौकर, रिक्शा चालक, रेस्तरा में काम करने वाले मजदूर तथा चाय की दुकानों पर काम करने वाले नौकर आदि ।
प्रश्न 49. निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-ऐसे सभी कार्यक्रम जिनमें जरूरतमंद लोगों की बिल्कुल सीधे तौर पर सहायता की जाती हैं, उन्हें गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम कहा जाता है।
प्रश्न 50. देश में निर्धनों की संख्या पता लगाने के लिए अपनाए गए दो तरीकों की संक्षेप में व्याख्या करें ।
उत्तर- (क) पहला तरीका है कि एक परिवार द्वारा अर्जित आय का पता लगाना ।
(ख) दूसरा तरीका है कि किसी परिवार द्वारा विभिन्न वस्तुओं पर किए गए व्यय को मालूम करना।
प्रश्न 51. राज्य और राष्ट्रीय गारंटी कोष का क्या उद्देश्य है ?
उत्तर-इस योजना के अन्तर्गत यदि किसी आवेदक को 15 दिन के अन्दर कोई रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता तो वह दैनिक बेरोजगारी भत्ते का हकदार होगा ।
प्रश्न 52. राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम क्या है ?
उत्तर- इस योजना को 2004 में देश के सबसे पिछड़े 150 जिलों में लागू किया गया । इस कार्यक्रम में ग्राम के सभी ऐसे निर्धन व्यक्ति आ जाते हैं जो अकुशल शारीरिक काम करने के इच्छुक होते हैं। ऐसे मजदूरों को काम के बदले अनाज दिया जाता है।
प्रश्न 53. पंजाब और हरियाणा में निर्धनता में कमी आने के क्या कारण हैं ?
उत्तर- उच्च कृषि वृद्धि दर ।
प्रश्न 54. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में किन उपायों से निर्धनता में कमी आयी है ?
उत्तर- सार्वजनिक वितरण।
प्रश्न 55. प्रधानमंत्री रोजगार योजना कब आरम्भ किया गया ?
उत्तर- 1993
प्रश्न 56. अमेरिका में किस व्यक्ति को गरीब माना जाता है ?
उत्तर- जिसके पास कार नहीं है।
प्रश्न 57. ग्रामीण और छोटे शहरों में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के कौन-सी स्वरोजगार हेतु योजना है ?
उत्तर - प्रधानमंत्री रोजगार योजना ।
प्रश्न 58. भारत में कौन-सा वर्ग निर्धनता के प्रति सर्वाधिक असुरक्षित है ?
उत्तर - अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति ।
प्रश्न 59. प्रधानमंत्री रोजगार योजना कब आरम्भ किया गया ?
उत्तर- 1993
प्रश्न 60. सबसे कम निर्धनता वाले तीन राज्य क्रमशः कौन-से हैं ?
उत्तर - केरल, हिमाचल प्रदेश और पंजाब |
प्रश्न 61. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत कैलोरी कितनी है ?
उत्तर- ग्रामीण क्षेत्र - 2400 कैलोरी, शहरी क्षेत्र - 2100 कैलोरी ।
प्रश्न 62. 2011-12 में भारत में निर्धनता में रहने वालों की संख्या लगभग कितनी थी ?
उत्तर-27 करोड़ ।
प्रश्न 63. 2011-12 में भारत में कितनी प्रतिशत निर्धनता थी ?
उत्तर - 22 प्रतिशत ।
प्रश्न 64. मध्य प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में निर्धनता राष्ट्रीय अनुपात से है।
उत्तर- ज्यादा ।
प्रश्न 65. सबसे अधिक निर्धनता वाले तीन राज्य क्रमशः कौन-से हैं ?
उत्तर - बिहार, ओडिशा और असम ।
प्रश्न 66. निर्धनता रेखा का आकलन सामान्यतः कितने वर्ष बाद होता है ?
उत्तर - हर पाँच वर्ष ।
प्रश्न 67. भारत में 2000 में ग्रामीण क्षेत्रों में कितनी मासिक आय पर निर्धनता रेखा निश्चित की गयी ?
उत्तर- ₹328 प्रतिमाह प्रति व्यक्ति ।
प्रश्न 68. भारत में 2011-12 में ग्रामीण क्षेत्रों में कितनी मासिक आय पर निर्धनता रेखा निश्चित की गयी ?
उत्तर- ₹816 प्रतिमाह प्रति व्यक्ति।
प्रश्न 69.अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता रेखा" मापदंड निर्धारित है
उत्तर- प्रति व्यक्ति न्यूनतम आय एक डालर प्रतिदिन ।
प्रश्न 70. आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में किन उपायों से निर्धनता में कमी आयी है ?
उत्तर- सार्वजनिक वितरण ।
प्रश्न 71. केरल में किन उपायों से निर्धनता में कमी आयी है ?
उत्तर- मानव संसाधन विकास ।
प्रश्न 72. PHC का विस्तारित रूप क्या है ?
उत्तर - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र | (Primary Health Centre)
प्रश्न 73. किसी देश के शिशु मृत्यु दर (IMR) में कमी का संकेत क्या होता है ?
उत्तर - जीवन प्रत्याशा में वृद्धि ।
प्रश्न 74.किस संस्था कि परिभाषा के अनुसार प्रतिदिन 1.9 डॉलर (लगभग ` 140) से कम पर जीवन निर्वाह करने वालों को अत्यंत निर्धन श्रेणी में माना जाता है ?
उत्तर - विश्व बैंक ।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
- Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- Facebook पर फॉलो करे – Click Here
- Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
- BPSC Notes ————– Click Here