भारत : एक दृष्टि में

 भारत : एक दृष्टि में

◆ राजधानी―नई दिल्ली.

◆ क्षेत्रफल―32,87,263 वर्ग किमी (विश्व का 2-42% 
तथा सातवाँ स्थान); 31,65,596 वर्ग किमी (चीन और
पाकिस्तान द्वारा अधिगृहीत क्षेत्र को हटाकर).

◆ सीमा―उत्तर में हिमालय पर्वतमाला से लगे हुए चीन,
नेपाल तथा भूटान, पूर्व में पर्वतीय श्रृंखला से अलग हुआ
म्यांमार तथा बांग्लादेश, उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान तथा
अफगानिस्तान, दक्षिण में हिन्द महासागर. यही मन्नार की
खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को श्रीलंका से पृथक्
करते हैं.

◆ अक्षांशीय फैलाव―8°–4' उत्तर से 37°–6' उत्तर तक
यानी लगभग 29° अक्षांशों में.

◆ देशांतरीय विस्तार―68°–7' पूर्व से 97°–25' पूर्व तक
अर्थात् 29° देशांतरों में.

◆ मानक समय―82°-30' पूर्वी देशान्तर (इलाहाबाद के
पास) ग्रीनविच माध्य समय से.

◆ प्राकृतिक भाग―पाँच
1. उत्तर के पर्वतीय प्रदेश
2. उत्तर का विशाल मैदान
3. दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार
4. समुद्रतटीय मैदान; तथा
5.थार मरुस्थल

◆ धुर दक्षिण से भूमध्य रेखा की दूरी―876 किलोमीटर

◆ पूर्व से पश्चिम (चौड़ाई)―2,933 किलोमीटर

◆ उत्तर से दक्षिण (लम्बाई)―3,214 किलोमीटर

◆ द्वीपों सहित समुद्री सीमा की कुल लम्बाई―7516.6 किमी.

◆ स्थलीय सीमा की लम्बाई―15,200 किलोमीटर

◆ द्वीप―बंगाल की खाड़ी में 204 तथा अरब सागर में 43.

◆ जिन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है―गुजरात, राजस्थान,
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा,
मिजोरम.

◆ पर्वत शिखर―गोडविन आस्टिन, ऊँचाई 8,611 मी.
कंचनजंघा, नंगा पर्वत, नंदा देवी, कामेत, मकालू, अन्नपूर्णा,
मनसालू, बद्रीनाथ, केदारनाथ, त्रिशूल.

◆ प्रमुख झीलें―वुलर, चिल्का, डल, सांभर, डीडवाना, हुसैन
सागर, नैनी को लेरु, पुलीकट, बेम्बानद, लुनार, सांभर, नाकी.

◆ जनसंख्या का विश्व में प्रतिशत―16.7%

◆ जनसंख्या―1,21,05,69,573 (चीन के बाद दूसरा स्थान)

◆ जनसंख्या घनत्व―382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. (2011
की जनसंख्या के अनुसार)

◆ वृद्धि दर―17.7%

◆ लिंगानुपात―943 : 1000

◆ साक्षरता―73% (पुरुष, 84.1% तथा महिलाएं 67.8%).

◆ वनक्षेत्र―675,538 वर्ग किमी (20-55%)

◆ प्रमुख मिट्टियाँ―जलोढ़, काली, लाल-पीली, लैटेराइट,
मरुस्थलीय, दलदली.

◆ सिंचाई के विभिन्न साधन (सम्भावित)―नहर (40.0%),
कुआँ (37.8%), तालाब (14.5%) तथा अन्य (7.7%)

◆ कृषि―तर खेती (200 सेमी वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में
बिना सिंचाई के), आर्द्र खेती (110-200) सेमी वर्षा वाले
काली मिट्टी एवं जलोढ़ मिट्टी वाले क्षेत्र में), झूम कृषि.
(उत्तर-पूर्व भारत, पश्चिमी घाट) तथा पर्वतीय कृषि (विशेष
तौर पर हिमालय के ढालों पर)

◆ बड़े बंदरगाहों की संख्या―तेरह

◆ प्रथम श्रेणी के नगर―300

◆ कुल नगर―3,696

◆ सर्वाधिक नगरों वाला राज्य―उत्तर प्रदेश

◆ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य―महाराष्ट्र

◆ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या (प्रतिशत में) वाला राज्य― गोवा (49.8%)

◆ सबसे कम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य―हिमाचल प्रदेश(9.8%)

◆ क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य―गोआ. (3,702 वर्ग किमी)

◆ सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य―बिहार. (1106
व्यक्ति प्रति वर्ग किमी, 2011 के अनुसार)

◆ सर्वाधिक विरल जनसंख्या घनत्व वाला राज्य―अरुणाचल
प्रदेश. (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)

◆ सबसे छोटा संघशासित प्रदेश―लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.)

◆ राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या―77

◆ सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग―राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7. (2,369 किमी)

◆ सबसे बड़ा रेलवे परिमंडल―उत्तर रेलवे

◆ बाघ परियोजना―27

◆ राष्ट्रीय उद्यान―94

◆ वन्य प्राणी विहार―501

◆ क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य―राजस्थान. (3,42,239 वर्ग किमी)

◆ जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य―उत्तर प्रदेश.
(1,99,58,12,341 व्यक्ति, 2011 जनगणना)

◆ जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य―सिक्किम. (6,10,577 व्यक्ति)

◆ सर्वाधिक जनसंख्या शहर―ग्रेटर मुम्बई. (1,84,14,288 व्यक्ति 2011 के अनुसार)

◆ सर्वाधिक ऊँचा जलप्रपात (यह श्रावती नदी पर है)―जोग
या गारसोप्पा (अब इसका नाम महात्मा गांधी प्रपात, कर्नाटक)

◆ सबसे लम्बा समुद्र तट―मैरिना वीच, चेन्नई. 

◆ सर्वाधिक लम्बे समुद्र तट वाला राज्य― गुजरात

◆ सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित युद्ध स्थल―सियाचिन क्षेत्र

◆ सबसे बड़ी झील (मीठे जल की)―वुलर झील (जम्मू-कश्मीर)

◆ सबसे लम्बा नदी पुल―महात्मा गांधी सेतु. (गंगा-पटना-हाजीपुर 5,575 मीटर)

◆ सबसे लम्बी सुरंग―जवाहर सुरंग (जम्मू-कश्मीर)

◆ सबसे बड़ा गुफा मन्दिर―कैलाश मंदिर, एलोरा (महाराष्ट्र)

◆ सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान―भारत रत्न

◆ सर्वोच्च शौर्य सम्मान―परमवीर चक्र

◆ सर्वाधिक साक्षर राज्य―केरल (भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य)

◆ सबसे कम साक्षरता वाला राज्य―बिहार. (61.8%, 2011 के अनुसार)

◆ सबसे बड़ा खनिज तेल उत्खनन क्षेत्र―डिगबोई (असम)

◆ सबसे बड़ी कृत्रिम झील―गोविन्द सागर (भाखड़ा नांगल)

◆ सबसे बड़ा प्राकृतिक बन्दरगाह―मुम्बई

◆ सबसे विशाल स्टेडियम―युवा भारती (साल्ट लेक, कोलकाता)

◆ सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम―इंदिरा गांधी स्टेडियम (नई दिल्ली)

◆ सबसे लम्बी नहर―इंदिरा गांधी नहर या राजस्थान नहर

◆ सबसे ऊँचा द्वार―बुलन्द दरवाजा, फतेहपुर सीकरी. (आगरा)

◆ सबसे बड़ा डेल्टा―सुन्दरवन (पश्चिम बंगाल)

◆ सबसे बड़ी साइकिल निर्माता―हीरो साइकल्स. (लुधियाना, पंजाब)

◆ सबसे बड़ा पशु मेला―सोनपुर (बिहार)

◆ सबसे बड़ा चिड़ियाघर―जियोलॉजिकल गार्डेन (कोलकाता, प. बंगाल)

◆ सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान―मासिनराम (मेघालय)

◆ सबसे कम वर्षा वाला स्थान―लेह

◆ सबसे लम्बी सड़क―ग्रांट ट्रंक रोड

◆ सबसे बड़ा सूर्य मन्दिर―कोणार्क सूर्य मन्दिर, पुरी (उड़ीसा)

◆ सबसे ऊँची मूर्ति―गोमतेश्वर की मूर्ति (श्रवणबेलगोला, कर्नाटक)

◆ सर्वोच्च पर्वत चोटी―गोडविन आस्टिन (K-2)

◆ सबसे बड़ा गिरजाघर―सेंट कैथेड्रल चर्च (गोआ)

◆ सबसे बड़ा सिनेमाघर―थंगम (तमिलनाडु)

◆ सबसे खूबसूरत सिनेमाघर―राजमन्दिर (जयपुर)

◆ सबसे लम्बी तटरेखा वाला प्रायद्वीपीय राज्य―आन्ध्र प्रदेश

◆ सर्वाधिक राज्यों की सीमा से लगा राज्य―उत्तर प्रदेश

◆ सबसे लम्बा रेलमार्ग―जम्मूतवी से कन्याकुमारी.

◆ सबसे बड़ा उर्वरक संयंत्र―सिंदरी (झारखण्ड)

◆ सबसे गहरी कोयला खान― रानीगंज (प. बंगाल)

◆ सबसे पहली कोयला खान―रानीगंज

◆ सबसे ऊँची झील―देवताल झील (गढ़वाल हिमालय)

◆ सबसे बड़ा न्यूजपेपर कारखाना―नेपानगर (मध्य प्रदेश)

◆ सबसे लम्बा हिमनद―सियाचीन

◆ सबसे बड़ा रेगिस्तान―थार (राजस्थान)

◆ सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म―गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

◆ सबसे बड़ा म्यूजियम―इंडियन म्यूजियम (कोलकाता)

◆ सर्वाधिक व्यस्त गुन―हावड़ा पुल (कोलकाता)

◆ वर्षा की सर्वाधिक विषमता वाला राज्य―केरल

◆ सर्वाधिक चिकित्सकों वाला राज्य―महाराष्ट्र

◆ सबसे बड़ी आवासीय इमारत―राष्ट्रपति भवन, दिल्ली.

* भारत में कुल राज्यों की संख्या 29 तथा संघशासित क्षेत्रों की संख्या 7 है.

* भारत में कर्क रेखा 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य
प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा
मिजोरम) से होकर गुजरती है.

* भारत में कुल द्वीपों की संख्या 247 है जिसमें 204 द्वीप
बंगाल की खाड़ी में तथा 43 द्वीप अरब सागर में हैं.

* भारत का एकमात्र राज्य केरल तथा केन्द्रशासित प्रदेश
पुदुचेरी है, जहाँ महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है.

* सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली
तथा सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला केन्द्रशासित क्षेत्र
अण्डमान-निकोबार है.

* क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान
तथा सबसे छोटा राज्य गोआ है.

* क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संघशासित प्रदेश
अण्डमान-निकोबार तथा सबसे छोटा संघशासित प्रदेश
लक्षद्वीप है.

* भारत की नर्मदा और ताप्ती नदी दो ऐसी नदियाँ हैं जो
पश्चिम की ओर बहती हैं. बाकी भारत की सभी नदियाँ
पूर्व की ओर बहती हैं.

* राजचिह्न-सिंहशीर्ष (सारनाथ)

* सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ के शीर्ष की अनुकृति को
भारत के राजचिह्न के रूप में भारत सरकार ने 26 जनवरी,
1950 को स्वीकार किया. यह सारनाथ के संग्रहालय में
सुरक्षित है.

* सर्वप्रथम 27 दिसम्बर, 1911 को कोलकाता में आयोजित
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में राष्ट्रीय गान
गाया गया था.

* वर्ष 1912 में 'तत्वबोधिनी' नामक पत्रिका में “भारत
भाग्य विधाता" शीर्षक से सर्वप्रथम प्रकाशित हुआ था.

* गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1919 में इस गीत का
अंग्रेजी अनुवाद 'द मार्निंग सोंग ऑफ इण्डिया' शीर्षक से
किया था.

* भारतीय संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को इसे
भारत का राष्ट्रीय गान के रूप में स्वीकार किया.

* राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित है.

* पूरे गीत में पाँच पद हैं, लेकिन इसका प्रथम पद ही
राष्ट्रीय गीत के रूप में गाया जाता है. गीत के गाने की
अवधि लगभग एक मिनट पाँच सेकण्ड है.

* इस गीत का ताल कहरवा राग में है.

* 1896 में कोलकाता के राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन में
रबीन्द्रनाथ ने गाया, जो पहला राजनीतिक अवसर था.

* भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है.

FLIPKART

Previous Post Next Post
हमसे जुड़ें
1

नए Notes सबसे पहले पाएं!

Study Notes, PDF और Exam Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें
होम Quiz Hindi वीडियो नोट्स Quiz English