Advertica

                                        बिहार की  जलवायु

प्रश्न-बिहार की जलवायु किस प्रकार की है?
उत्तर. मानसूनी।

प्रश्न-बिहार की जलवायु किन कारकों से प्रभावित होती है?
उत्तर. हिमालय की स्थिति, कर्क रेखा की स्थिति, बंगाल की खाड़ी से निकटता, दक्षिणवर्ती
प्रायद्वीपीय पठार, नार्वेस्टर, दक्षिण-पश्चिमी मानसून

प्रश्न-बिहार में कितने प्रमुख मौसम होते हैं?
उत्तर. तीन-ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शीत ऋतु।

प्रश्न-बिहार में ग्रीष्म ऋतु की अवधि क्या है?
उत्तर. मार्च से मध्य जून तक।

प्रश्न-बिहार में किस माह का तापमान सर्वाधिक रहता है?
उत्तर. मई माह का।

प्रश्न-बिहार को कहाँ के मानसून से वर्षा प्राप्त होती है?
उत्तर. बंगाल की खाड़ी से।

प्रश्न-बिहार में मानसून कब आता है?
उत्तर. मध्य जून में।

प्रश्न-बिहार में वर्षा किस मानसून से होती है?
उत्तर. दक्षिण-पश्चिम मानसून से।

प्रश्न-दक्षिण-पश्चिम मानसून का उद्भव कहाँ से होता है?
उत्तर. हिन्द महासागर से।

प्रश्न-बिहार में वर्षा ऋतु कब से प्रारम्भ होती है?
उत्तर. मध्य जून से।

प्रश्न-बिहार में किस माह में अत्यधिक वर्षा होती है?
उत्तर. जुलाई और अगस्त में।

प्रश्न-बिहार से मानसून कब लौटता है?
उत्तर. मध्य अक्टूबर में।

प्रश्न-बिहार में शीत ऋतु की अवधि क्या है?
उत्तर. नवम्बर से फरवरी तक।

प्रश्न-बिहार में शीतकालीन वर्षा किस कारण से होती है?
उत्तर. भू-मध्य सागरीय क्षेत्र से आने वाले चक्रवातों से।

प्रश्न-शीतकालीन वर्षा किस फसल के लिए लाभप्रद होती है?
उत्तर. रबी फसल के लिए।

प्रश्न-बिहार में ग्रीष्मकाल में गर्म हवायें चलती हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर. लू।

प्रश्न-आम्र वर्षा क्या है?
उत्तर. बिहार में मार्च-अप्रैल माह में होने वाली वर्षा ।

प्रश्न-बिहार मुख्यतः कैसा कटिबन्धीय राज्य है?
उत्तर. उष्ण कटिबन्धीय।

प्रश्न-हिमालय की हिमाच्छादित श्रेणियाँ बिहार को कैसी जलवायु देती हैं?
उत्तर. महाद्वीपीय।

प्रश्न-हिन्द महासागर बिहार को कैसी जलवायु प्रदान करता है?
उत्तर. उष्ण मानसूनी।

प्रश्न-बिहार में किस ऋतु को सर्वोत्तम ऋतु कहते हैं?
उत्तर. शीत ऋतु को।

प्रश्न-बिहार में कौन-सी ऋतु 'शरद् सुहावनी' कही जाती है?
उत्तर. शीत ऋतु।

प्रश्न-गंगा के डेल्टा तथा असम में मानसून प्रारम्भ होने के पूर्व एक चक्रवातीय स्थिति
उत्पन्न होती है, जो उत्तर-पश्चिम की ओर प्रस्थान करती है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर. नार्वेस्टर।

प्रश्न-नार्वेस्टर के प्रभाव से बिहार में मानसून पूर्व में भी कभी-कभी भारी वर्षा हो जाती
है। इस वर्षा को क्या कहा जाता है?
उत्तर. आम की बौछार (Mango shower)

प्रश्न-कोपेन के जलवायु विभाजन में बिहार का अधिकांश क्षेत्र किस विभाग में आता है?
cwg तथा Aw
प्रश्न-थौर्नवेट के जलवायु विभाजन में विहार का अधिकांश क्षेत्र किस विभाग में आता है?
उत्तर. CA'W तथा CB'w

प्रश्न-ट्रिवार्था के जलवायु विभाजन में बिहार का अधिकांश क्षेत्र किस विभाग में आता है?
उत्तर. CAw तथा Aw

प्रश्न-ग्रीष्मकाल में बिहार में गर्म हवायें किस गति से चलती हैं?
उत्तर. 8 से 16 किमी० प्रति घण्टा।

प्रश्न-बिहार का सर्वाधिक वर्षा वाला जिला कौन-सा है?
उत्तर. किशनगंज।

प्रश्न-बिहार का सबसे गर्म स्थल कौन-सा है?
उत्तर.गया।

Previous Post Next Post