Advertica

 बिहार की स्थिति और प्राकृतिक दशा

प्रश्न-बिहार राज्य भारत के किस भाग में अवस्थित है?
उत्तर. पूर्वी भाग में।

प्रश्न-बिहार का अक्षांशीय विस्तार कितना है?
उत्तर. 21°58' 10" से 27°31' 15" उत्तरी अक्षांश के मध्य।

प्रश्न-बिहार का देशांतरीय विस्तार कितना है?
उत्तर. 82° 19' 50" से 88° 17' 40" पूर्वी देशान्तर के मध्य।

प्रश्न-बिहार का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर. 94,163 वर्ग किमी० (ग्रामीण 92,257.51 वर्ग किमी० तथा नगरीय 1,095.49
वर्ग किमी०)

प्रश्न-बिहार की चौहद्दी क्या है?
उत्तर. उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल तथा पश्चिम में उत्तर
प्रदेश।

प्रश्न-गंगा के मैदान को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर. दो-उत्तरी गंगा का मैदान तथा दक्षिणी गंगा का मैदान।

प्रश्न-उत्तरी गंगा का मैदान बिहार के कितने क्षेत्रफल पर विस्तृत है?
उत्तर. 56,980 वर्ग किलोमीटर।

प्रश्न-उत्तरी गंगा के मैदान की औसत ऊँचाई समुद्र तल से कितनी है?
उत्तर. 66 मीटर।

प्रश्न-उत्तरी गंगा के मैदान का निर्माण कैसे हुआ
उत्तर. गंगा व उसकी सहायक नदियों द्वारा लायी गई जलोढ़ मिट्टी से।

प्रश्न-उत्तरी गंगा के मैदान में कौन-कौन सी प्रमुख नदियाँ बहती हैं?
उत्तर. गंगा, गंडक, गंडक, घाघरा, कोसी, बागमती, कमला आदि।

प्रश्न-गंगा के दक्षिणी मैदान का निर्माण कैसे हुआ है?
उत्तर. छोटा नागपुर के पठार से गंगा की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों द्वारा लायी गयी
जलोढ़ मिट्टियों से।

प्रश्न-दक्षिणी गंगा के मैदान में कौन-कौन सी प्रमुख नदियाँ बहती हैं?
उत्तर. सोन, कर्मनाशा, पुनपुन, फल्गू, किऊल, मान आदि।

प्रश्न-गंगा का दक्षिणी मैदान किस दिशा में अपेक्षाकृत संकीर्ण हो गया है?
उत्तर. पूर्व दिशा में।

प्रश्न-बिहार का तराई प्रदेश किसके समानान्तर विस्तृत है?
उत्तर. भारत-नेपाल सीमा के।

प्रश्न-बिहार की उत्तरी सीमा किस देश से जुड़ी है?
उत्तर. नेपाल।

प्रश्न-बिहार की सीमा से लगने वाले भारत के राज्यों की संख्या कितनी है।
उत्तर. तीन (उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल)।

प्रश्न-उत्तरी गंगा का मैदान कैसा है?
उत्तर. समतल।

प्रश्न-उत्तरी गंगा के मैदान का विस्तार किन-किन जिलों में है?
उत्तर. सारण, चम्पारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, सहरसा, पूर्णियाँ, बेगूसराय, मुंगेर
आदि।

प्रश्न-किसके कारण 'दियार', 'चौर' और 'छाड़न' नामक भू-आकृतियाँ बनती हैं?
उत्तर. नदी धाराओं के कारण।

प्रश्न-सोमेश्वर, भिखनाठोरी, मरवात आदि दर्रे से बिहार का सम्पर्क किस देश से बनता है?
उत्तर. नेपाल।

प्रश्न-हरहा घाटी, जो 22 किमी० लम्बी है, कहाँ स्थित है?
उत्तर. सोमेश्वर की पहाड़ी और रामनगर दून घाटी के बीच में।

प्रश्न-कैमूर का पठार किससे निर्मित है?
उत्तर. बलुआ पत्थर से।

प्रश्न-बिहार किस गोलार्द्ध में अवस्थित है?
उत्तर. उत्तरी गोलार्द्ध में।

प्रश्न-भौगोलिक दृष्टि से बिहार को मुख्यतः कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर. दो-गिरीपद एवं तराई क्षेत्र तथा गंगा का मैदान।

प्रश्न-तराई क्षेत्र हिमालय पर्वत श्रृंखला की किस श्रेणी का हिस्सा है?
उत्तर. शिवालिक श्रेणी।

Previous Post Next Post