भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान―12
◆ भारतीय संविधान के ऐतिहासिक विकास का काल कब से प्रारम्भ माना जाता है ?
― 1600 ई. से
◆ रेग्युलेटिंग एक्ट कब पारित किया गया ?
― 1773 ई. में
◆ सर्वप्रथम उच्चतम न्यायालय की स्थापना का प्रावधान किस अधिनियम के द्वारा किया
गया?
― रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773
◆ किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान
की गई ?
― भारतीय परिषद् अधिनियम, 1861
◆ भारत के गवर्नर जनरल को किस एक्ट के द्वारा अपनी समिति के निर्णय को अस्वीकार
करने का अधिकार मिला ?
― 1786 का एमेण्डमेन्ट एक्ट
◆ भारत के लिए 'सेक्रेटरी ऑफ स्टेट' की नियुक्ति किस अधिनियम के अन्तर्गत की गई ?
― भारत सरकार अधिनियम, 1858
◆ किस अधिनियम के अधीन अप्रत्यक्ष निर्वाचन के सिद्धांत को मान्यता दी गई ?
― भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909
◆ द्वैध-शासन की प्रांतों में पद्धति का प्रारंभ कब किया गया ?
― 1919 ई. में
◆ विधायी कार्यों को प्रशासनिक कार्यों से पृथक् करने की व्यवस्था किस चार्टर एक्ट के द्वारा
की गई ?
― चार्टर एक्ट, 1853
◆ भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन को किस अधिनियम के द्वारा समाप्त किया गया ?
― भारत सरकार अधिनियम, 1858
◆ 'मिंटो-मार्ले सुधार' किस अधिनियम को कहा जाता है ?
― भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909
◆ किस राज्य की विधान सभाओं में दो महिलाओं की नियुक्ति राज्यपाल कर सकते हैं ?
― जम्मू एवं कश्मीर
◆ महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी कब नियुक्त किया गया ?
― 1858 ई. में
◆ मिन्टो-मार्ले सुधार का उद्देश्य क्या था ?
― पृथक् निर्वाचन प्रणाली
◆ मुसलमानों के लिए अतिरिक्त निर्वाचक मण्डल प्रारम्भ में किसके द्वारा लाया गया था ?
― मिन्टो-मार्ले सुधार, 1909
◆ मॉन्टेग्यू-चेम्स फोर्ड सुधार में प्रावधानों का क्या सार था ?
― प्रान्तों में दोहरा शासन
◆ भारत में संघीय व्यवस्था के लिए किस अधिनियम में पहली बार उल्लेख किया गया ?
― भारत सरकार अधिनियम, 1935
◆ सर्वप्रथम संविधान सभा के गठन का आश्वासन किस प्रस्ताव द्वारा दिया गया था ?
― अगस्त प्रस्ताव द्वारा
◆ भारत सरकार द्वारा 'अगस्त प्रस्ताव' कब पारित किया गया ?
― 1940 ई. में
◆ राजगोपालाचारी फॉर्मूला कब प्रस्तुत किया गया ?
― 10 जुलाई, 1944 को
◆ अधिशासी परिषद् के गठन का प्रस्ताव किस योजना के अन्तर्गत दिया गया ?
― बेवेल योजना
◆ 'कैबिनेट मिशन' के तीन सदस्य कौन-कौन थे ?
― पैथिक लारेंस, स्टेफोर्ड क्रिप्स, ए.वी. एलेक्जेंडर
◆ 1909 के इण्डियन काउंसिल एक्ट में किस बात की व्यवस्था की गई थी ?
― साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व की
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति लोक सभा में आंग्ल भारतीय
समुदाय के दो व्यक्तियों को सदस्यता के लिए नामांकित कर सकता है ?
― अनुच्छेद 331
◆ विश्व हिन्दू परिषद्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल आदि किस राजनीतिक दल के
दबाव समूह माने जाते हैं ?
― भाजपा के
◆ अखिल भारतीय किसान सभा का गठन किस वर्ष हुआ ?
― 1936 ई. में
◆ भारतीय राजनीति में साम्यवादी विचारधारा से प्रभावित 'युवा तुर्क' का अस्तित्व कब
हुआ ?
― 1969 ई. के बाद
◆ भारत में पहली बार महिलाओं को मताधिकार कब प्राप्त हुआ ?
― 1926 ई. में
◆ भारत में मतदान की न्यूनतम निर्धारित आयु है।
― 18 वर्ष
◆ भारतीय संविधान में अनुच्छेद 370 का सम्बन्ध किस राज्य से है ?
― जम्मू-कश्मीर राज्य से
◆ 'नाडार जाति संघ' किस राज्य में सक्रिय है ?
― तमिलनाडु में
◆ संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राज्यपाल राज्य विधान सभा में आंग्ल भारतीय
समुदाय के एक व्यक्ति को सदस्यता के लिए नामांकित कर सकता है ?
― अनुच्छेद 333
◆ भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देता है ?
― अनुच्छेद 370
◆ चुनाव के समय किसी चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रचार कब बन्द करना होता है ?
― मतदान प्रारम्भ होने से 48 घण्टे पहले
◆ भारतीय संविधान के किस भाग में नगरपालिकाओं से सम्बन्धित प्रावधान है ?
― भाग 9(क) में
◆ भारत में पंचायती राज का प्रारम्भ किया गया
― 1959 ई. में
◆ संविधान का कौनसा संशोधन अधिनियम 15% मंत्रिपरिषद् सीमित करने के लिए जारी
किया गया है ?
― 91वाँ संशोधन
◆ किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा अनुसूचित जनजातियों हेतु एक पृथक् राष्ट्रीय
आयोग की स्थापना का प्रावधान किया गया है ?
― 89वाँ संशोधन
◆ प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है ?
― प्रत्येक राज्य के राज्यपाल की सलाह से राष्ट्रपति
◆ भारतीय संविधान के किस भाग में अल्पसंख्यकों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है ?
― भाग 3 में
◆ भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों को मान्यता किस आधार पर दी गई है ?
― कुल जनसंख्या के साथ उस वर्ग की जनसंख्या का अनुपात
◆ भारत में मतदान की आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कब किया गया ?
― 1989 ई. में
◆ विधान सभा में किसी दल के निर्वाचित सदस्यों के दल-बदल पर किसने प्रतिबंध लगाया है ?
― संविधान का 52वाँ संशोधन कानून
◆ भारतीय संविधान के किस भाग में पंचायती राज से सम्बन्धित प्रावधान हैं ?
― भाग 9 में
◆ किस अधिनियम द्वारा किसी पार्टी के टिकट पर निर्वाचित सदस्य को दल-बदल करने से
रोका गया है ?
― 52वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
◆ भारत में किस राज्य का अपना अलग संविधान है ?
― जम्मू-कश्मीर का
◆ किस संविधान संशोधन में सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया ?
― छत्तीसवाँ संविधान संशोधन (1975)
◆ संविधान की किस अनुसूची में दल परिवर्तन के आधार पर अयोग्यता के बारे में उपबन्ध
है ?
― दसवीं अनुसूची
◆ भारत में राष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर 'एकल
संक्रमणीय मतदान द्वारा होता है. आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली तथा एकल संक्रमणीय मतदान
का क्या तात्पर्य है ?
― सभी विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के मत तथा संसद के निर्वाचित सदस्यों
के मत आपस में बराबर हों, यह आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली कहलाती है तथा 'एकल
संक्रमणीय मत' का तात्पर्य है कि मतदान वरीयता क्रम में किया जाए
◆ लोक सभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे ?
― अनन्त शयनम आयंगर
◆ पुदुचेरी तथा अण्डमान निकोबार द्वीप समूह के प्रशासक को क्या कहते हैं ?
― उपराज्यपाल
◆ बिहार में लोक सभा तथा राज्य सभा के लिए कितनी सीट निर्धारित की गई हैं ?.
― बिहार में लोक सभा की 40 तथा राज्य सभा की 16 सीट निर्धारित की गई हैं
◆ राज्य के नीति-निदेशक तत्वों का वर्णन संविधान के किस भाग में है ?
― चौथे भाग में
◆ किस संविधान संशोधन द्वारा 1976 में मूल कर्तव्यों को संविधान में जोड़ा गया ?
― 42 वें संविधान संशोधन द्वारा
◆ भारतीय संघ की कार्यपालिका का प्रधान राष्ट्रपति है और उसमें संघ की कार्यपालिका
शक्ति निहित है. राष्ट्रपति इस शक्ति का प्रयोग किसकी सहायता से करता है ?
― केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल की सहायता से
◆ भारत का राष्ट्रपति किसी ऐसे प्रश्न पर जिसमें विधि और तथ्य के प्रश्न अन्तर्ग्रस्त हों,
किससे परामर्श प्राप्त कर सकता है ?
― सर्वोच्च न्यायालय से
◆ सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत में उत्तरदायी शासन की स्थापना की गई ?
― 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा
◆ संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
― डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
◆ भारत का मैग्नाकार्टा (Magnacarta) संविधान के किस भाग को कहा जाता है ?
― भाग III को
◆ अखिल भारतीय कांग्रेस ने किस वर्ष यह प्रस्ताव पारित किया कि भारत की जनता स्वयं
बिना किसी विदेशी हस्तक्षेप के अपने संविधान का निर्माण करेगी ?
― 1936 में
◆ भारतीय संविधान के प्रवर्तन के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति शासन किस राज्य में लागू
किया गया ?
― पेप्सू (अब पंजाब) में मार्च 1953 में
◆ भारत सरकार में विभिन्न मन्त्रालयों और विभागों में कार्यों का बँटवारा कौन करता है ?
― मन्त्रिमण्डल सचिवालय
◆ किसी पक्ष के कोई पद या मताधिकार के लिए दावा करने पर राज्य उसकी वैधता की
जाँच जिस न्यायिक उपचार द्वारा करता है, उसे क्या कहते हैं ?
― अधिकारपृच्छा
◆ भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान किस संविधान से लिया गया है ?
― ब्रिटेन के संविधान से
◆ राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
― वी. जी. खरे
◆ भारतीय संविधान में लोक सेवा आयोग का प्रावधान किस अनुच्छेद में किया गया है ?
― अनुच्छेद 315 के तहत्
◆ संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायती राज संस्थाओं में सम्मिलित किए गए विषयों
की संख्या कितनी है ?
― 29
◆ स्वतन्त्र भारत में राज्य सभा के प्रथम सभापति कौन थे ?
― डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
◆ राज्य सरकार के मन्त्री व्यावहारिक एवं संवैधानिक रूप से किसके प्रसादपर्यन्त अपना
पद ग्रहण करते हैं ?
― राज्यपाल के समक्ष
◆ राज्य सभा के सदस्यों का किस प्रकार चुनाव होता है ?
― प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचन उस राज्य के विधान सभा
के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
◆ किस राज्य के आरक्षण विधेयक को नवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया है ?
― तमिलनाडु के आरक्षण विधेयक को
◆ राज्य सभा के सदस्य चुनने के लिए विधान सभा में किस प्रकार का मतदान होता है ?
― खुला मतदान
◆ किस सदन का अध्यक्ष/सभापति उसका सदस्य नहीं होता ?
― राज्य सभा का
◆ यदि किसी विधि या संवैधानिक संशोधन को 9वीं अनुसूची में रख दिया जाए, तो इसका
परिणाम क्या होता है ?
― वह न्यायालय में वाद-योग्य नहीं रह सकता
◆ संविधान की प्रस्तावना में भारत के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया गया है ?
― संविधान के हिन्दी प्रारूप में भारत तथा अंग्रेजी प्रारूप में इण्डिया
◆ भारत का संविधान कितने भागों में विभाजित है ?
― 22 भागों में
◆ 'उद्देश्य प्रस्ताव' में वर्णित विचारों को संविधान सभा ने संविधान के किस भाग में स्थान
दिया ?
― प्रस्तावना में
◆ नए राज्य बनाने सम्बन्धी बिल को पेश करने से पूर्व किसकी अनुशंसा आवश्यक होती है ?
― राष्ट्रपति की
◆ संविधान की प्रस्तावना में कितनी बार संशोधन हो चुका है ?
― एक बार
◆ किस संविधान संशोधन द्वारा अनुच्छेद 326 में संशोधन करके मतदान की आयु को 21
वर्ष के स्थान पर 18 वर्ष किया गया ?
― 61 वें संविधान संशोधन 1989 द्वारा
◆ संगठन के निर्माण की स्वतन्त्रता के आधारभूत किन्हें संघ बनाने का अधिकार नहीं है ?
― वेश्याओं तथा सुरक्षा बलों को
◆ दिल्ली विश्वविद्यालय का पदेन कुलपति कौन होता है ?
― उपराष्ट्रपति
◆ बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन कहाँ से हुआ था ?
― बम्बई से
◆ भारत सरकार में सर्वोच्च शासकीय अधिकारी कौन है ?
― भारत का मन्त्रिमण्डलीय सचिव
◆ भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का विचार कहाँ से लिया गया है ?
― पूर्व सोवियत संघ के संविधान से
◆ अन्य रजवाड़ों के भारत में विलय के बाद भी किन तीन राज्यों ने भारत में शामिल होने
में विलम्ब किया ?
― जूनागढ़, हैदराबाद तथा जम्मू-कश्मीर ने
◆ संविधान की प्रस्तावना में एकता व अखण्डता समाजवादी, पंथ निरपेक्षता शब्द किस
संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़े गए ?
― 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
◆ भारत के संविधान में प्रेस की आजादी की व्यवस्था नहीं है, किन्तु यह आजादी किस
अनुच्छेद में अन्तर्निहित है ?
― अनुच्छेद 19 में
◆ सम्पत्ति के मौलिक अधिकार को कब और किस संविधान संशोधन से समाप्त किया गया ?
― 44वें संविधान संशोधन से
◆ किस एक मौलिक अधिकार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने संविधान की आत्मा कहा ?
― संवैधानिक उपचार के अधिकार को
◆ किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने संसद के मौलिक अधिकारों में संशोधन करने की शक्ति
को मान्य किया ?
― केशवानन्द भारती वाद में
◆ संविधान के किस संशोधन द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों की श्रेणी से
निकाल दिया गया है ?
― 44वें संविधान संशोधन द्वारा
◆ राज्य सभा के सदस्यों का किस प्रकार चुनाव होता है ?
― प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचन उस राज्य के विधान सभा के
निर्वाचित सदस्यों द्वारा
◆ किस राज्य के आरक्षण विधेयक को 9वीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया है ?
― तमिलनाडु के आरक्षण विधेयक को
◆ राज्य सभा के सदस्य चुनने के लिए विधान सभा में किस प्रकार का मतदान होता है ?
― खुला मतदान
◆ किस सदन का अध्यक्ष/सभापति उसका सदस्य नहीं होता ?
― राज्य सभा का
◆ यदि किसी विधि या संवैधानिक संशोधन को 9वीं अनुसूची में रख दिया जाए, तो
इसका परिणाम क्या होता है ?
― वह न्यायालय में वाद-योग्य नहीं रह सकता
◆ संविधान की प्रस्तावना में भारत के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया गया है ?
― संविधान के हिन्दी प्रारूप में भारत तथा अंग्रेजी प्रारूप में इण्डिया
◆ भारत का संविधान कितने भागों में विभाजित है ?
― 22 भागों में
◆ 'उद्देश्य प्रस्ताव' में वर्णित विचारों को संविधान सभा ने संविधान के किस भाग में स्थान
दिया ?
― प्रस्तावना में
◆ संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों से कौनसी समिति की सिफारिशें सम्बन्धित रही हैं ?
― स्वर्ण सिंह समिति
◆ नीति निदेशक तत्वों का समुचित क्रियान्वयन किस पर निर्भर करता है ?
― सरकार की इच्छाशक्ति एवं पर्याप्त साधनों (धन) की उपलब्धता पर
◆ संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों में से कुछ से सशस्त्र बलों के सदस्यों को वंचित
करने के सम्बन्ध में कौन निर्णय लेने के लिए अधिकृत है ?
― संसद
◆ अपनी पदावधि समाप्त होने से पूर्व उपराष्ट्रपति को उसके पद से हटाने का अधिकार
किसे है ?
― संसद को
◆ भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का युक्तियुक्त प्रतिबन्धों को आरोपित करने की
शक्ति किसके पास है ?
― संसद के पास
◆ भारत के संविधान में निर्धारित किए गए अनुसार लोक सभा में सदस्यों की संख्या अधिकतम
हो सकती है ?
― 552
◆ संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए ?
― 284
◆ विदेशी देशों के सभी राजदूतों व कमिश्नरों के प्रत्यय पत्र किसके द्वारा प्राप्त किए
जाते हैं ?
― राष्ट्रपति द्वारा
◆ भारत के राष्ट्रपति किस विधेयक को पुनर्विचार के लिए नहीं लौटा सकता है ?
― धन विधेयक को