भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान―11
◆ भारत के संसदीय इतिहास में प्रथम बहिर्गमन (Walk-out) का नेतृत्व किसने किया
था ?
― मदन मोहन मालवीय ने
◆ किसके द्वारा भारत की संविधान सभा में 'उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था ?
― जवाहरलाल नेहरू
◆ संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार किस देश के संविधान से लिए गए हैं ?
― अमरीकी संविधान से
◆ यह किसका कथन है, "संविधान सभा अनिवार्यतः एकदलीय देश में एकदलीय निकाय थी
वह सभा कांग्रेस थी तथा कांग्रेस ही भारत था ?"
― ग्रैनविल ऑस्टिन
◆ लोक सभा में राज्यवार सीटों का आवंटन 1971 की जनगणना पर आधारित है, यह
निर्धारण किस वर्ष तक यथावत् रहेगा ?
― 2026 तक
◆ लोक स्वास्थ्य, सड़कें और पुल संविधान की बारहवीं अनुसूची में शामिल हैं, जो किस
अनुच्छेद से सम्बन्धित हैं ?
― अनुच्छेद 243ब से
◆ भाषा के आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन किया गया ?
― आन्ध्र प्रदेश (1953)
◆ प्रारम्भ में संविधान में सात प्रकार के मौलिक अधिकारों का उल्लेख किया गया था,
परन्तु किस संविधान संशोधन द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से
हटा दिया गया है ?
― 44 वाँ संशोधन (1979)
◆ राज्य द्वारा वित्तपोषित शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा का निषेध संविधान के किस
अनुच्छेद के अन्तर्गत किया गया है ?
― अनुच्छेद 28
◆ शासन की किसी भी सम्भावित दमनकारी नीति से नागरिक हितों के रक्षार्थ संविधान
द्वारा नागरिकों को कौनसा अधिकार प्रदान किया गया है, जिसके अन्तर्गत वे न्यायालय की
शरण ले सकते है ?
― संवैधानिक उपचारों का अधिकार
◆ भारत में सर्वप्रथम उच्चतम न्यायालय की स्थापना का प्रावधान किस अधिनियम द्वारा
किया गया ?
― रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773
◆ 1958 में सर्वप्रथम किस राज्य में लोकतान्त्रिक विकेन्द्रीकरण को प्रयोग के तौर पर
लागू किया गया ?
― आन्ध्र प्रदेश
◆ यह किसका कथन है कि "राजनीतिक संस्कृति (Political Culture) तथा शासन के
स्थायित्व के बीच कोई सीधा सम्बन्ध नहीं है ?"
― लिजफर्ट
◆ किस अनुच्छेद में सांसदों के वेतन-भत्ते आदि का वर्णन है ?
― अनुच्छेद 106
◆ संविधान में प्रथम संशोधन कब हुआ था ?
― 1951 में
◆ जम्मू-कश्मीर का संविधान कब लागू हुआ ?
― 26 जनवरी, 1957 को
◆ राज्य सभा तथा लोक सभा के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है?
― लोक सभा अध्यक्ष
◆ संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष का मनोनयन किसके द्वारा किया जाता है ?
― लोक सभा अध्यक्ष
◆ धन विधेयक के सम्बन्ध में राज्य सभा को किस प्रकार का अधिकार है ?
― केवल सिफारिशी अधिकार
◆ लोक सभा के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन कौन करता है?
― परिसीमन आयोग
◆ भारत में उच्च न्यायालयों की संख्या कितनी है?
― 24
◆ यदि कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से विदेशी राज्य की नागरिकता अर्जित कर लेता है, तो
उसकी भारतीय नागरिकता का क्या होता है ?
― स्वतः समाप्त हो जाती है
◆ भारत में संविधान सभा का गठन किस योजना के प्रस्तावों के अनुसार किया गया?
― कैबिनेट मिशन योजना के
◆ अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के सम्बन्ध में प्रावधान संविधान की
किस अनुसूची में किया गया है?
― पाँचवी तथा छठवीं अनुसूची में
◆ संविधान के अनुच्छेद 370 में किसका प्रावधान है?
― जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का
◆ संविधान का प्रारूप संविधान सभा ने कब स्वीकृत किया ?
― 26 नवम्बर, 1949 को
◆ लोक सभा में अनुसूचित जातियों के लिए अरुणाचल प्रदेश में कितनी आरक्षित सीटें हैं?
― शून्य
◆ भारत के संविधान में कितनी भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है ?
― 22 भाषाओं को
◆ संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत संघ की भाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी बनाई
गई?
― अनुच्छेद 343 के अन्तर्गत
◆ संविधान में अन्तर्विष्ट राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा राष्ट्रपति द्वारा अब तक कितनी बार की
गई है ?
― तीन बार
◆ भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया?
― 1951 में
◆ संविधान संशोधन के लिए विधेयक संसद के किस सदन में पेश किया जा सकता है?
― संसद के किसी भी सदन में
◆ संविधान संशोधन प्रक्रिया में क्या जनमत संग्रह की व्यवस्था है ?
― नहीं
◆ संविधान के आधारभूत ढाँचे' को सुरक्षित रखने का सिद्धान्त सर्वोच्च न्यायालय ने किस
मामले में प्रतिपादित किया?
― केशवानन्द भारती के मामले में (1973)
◆ भारत में किस राज्य में सबसे पहले राष्ट्रपति शासन लागू किया गया?
― पंजाब
◆ वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन
की माँग की?
― जवाहरलाल नेहरू
◆ अनुच्छेद 21 के अन्तर्गत किस प्रकार की स्वतंत्रता का संरक्षण प्राप्त है ?
― प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण का
◆ संविधान की किस अनुसूची में दल-बदल विरोधी कानून विषयक प्रावधान है ?
― दसवीं अनुसूची में
◆ आपातकाल की घोषणा के दौरान लोक सभा का कार्यकाल कितना बढ़ाया जा सकता
है ?
― एक बार में एक वर्ष के लिए
◆ संविधान के किस भाग में 'आपात उपबंध' वर्णित हैं.
― XVIII
◆ भारत के संविधान में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का कहाँ उल्लेख है ?
― अनुच्छेद 51 में (राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के अन्तर्गत)
◆ संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा उद्योग के सम्बन्ध में कर्मकार की भागीदारी का
प्रावधान किया गया है ?
― अनुच्छेद 43A
◆ भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसके
सदस्य होते हैं
― संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य
◆ लोक सभा चुनाव के मामले में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों तथा अनु. जाति एवं अनुसूचित
जनजाति के उम्मीदवारों द्वारा जमा की जाने वाली जमानत राशि क्रमश: है
― ₹25 हजार एवं ₹12,500
◆ अन्तर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा सम्पूर्ण भारत में लागू करने के लिए
संसद कोई भी कानून बना सकता है ?
― बिना किसी राज्य की सहमति से
◆ किसी सरकारी अधिकारी से किसी नीति या कार्य के विवरण की माँग हेतु संसदीय प्रक्रिया
कहलाती है
― अन्तर्प्रदन
◆ अध्यक्ष, सदन के किसी भी सदस्य को बोलने से रोक सकता है और अन्य किसी सदन
को बोलने दे सकता है. यह घटना कहलाती है
― बैठ जाना (Yielding the Floor)
◆ भारतीय संसद की औपचारिक स्थापना हुई थी
― 13 मई, 1952 में
◆ संविधान का कौनसा अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय को उसके द्वारा दिए गए निर्णय अथवा
आदेश के पुनर्विलोकन हेतु अधिकृत करता है ?
― अनुच्छेद 137
◆ ऐसा प्रस्ताव जिसका उद्देश्य किसी मद में सरकार द्वारा माँगी गई राशि में एक विशेष मात्रा
में कटौती करना होता है, कहलाता है
― अर्थगत कटौती (Economic Cut)
◆ कौनसे संवैधानिक संशोधन राज्यों से निर्वाचित लोक सभा सदस्यों की संख्या में वृद्धि करने
से सम्बन्धित है ?
― 7 वाँ एवं 31 वाँ
◆ संसद के दो सत्रों के बीच अधिकाधिक अन्तराल होना चाहिए।
― छह महीने का
◆ रेलवे अंचलों के लिए संसद सदस्यों की परामर्शदात्री समिति का गठन किया जाता है
― संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा
◆ स्थगन प्रस्ताव का उद्देश्य होता है।
― वर्तमान अर्थात् तात्कालिक संसदीय प्रक्रिया को रोककर अविलम्बनीय लोक
महत्व के मुद्दे पर चर्चा की जाए
◆ सामान्य वित्तीय विधायन में चरण सम्मिलित हैं
― बजट का प्रस्तुतीकरण, बजट पर चर्चा, विनियोग विधेयक को पारित करना,
वित्त विधेयक को पारित करना
◆ एक राज्य के विधानमण्डल के किसी सदस्य के निरर्हता से सम्बन्धित किसी प्रश्न का
विनिश्चय करने हेतु अन्तिम सत्ता है
― राज्यपाल
◆ प्रिवेन्टिव डिटेन्शन के अन्तर्गत एक व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए बन्दी बनाकर रखा
जा सकता है
― तीन माह तक
◆ एक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना त्यागपत्र सम्बोधित करता है
― राष्ट्रपति को
◆ केन्द्र राज्य सम्बन्ध वर्णित हैं
― 7वीं अनुसूची में
◆ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989
प्रवृत हुआ
― 30 जनवरी, 1990 को
◆ किस अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय विधान परिषद् को बजट पर बहस करने की शक्ति
प्राप्त हुई ?
― भारतीय परिषद् अधिनियम 1892
◆ भारतीय संविधान में उद्देशिका का विचार लिया गया है
― संयुक्त राज्य अमरीका के संविधान से
◆ वित्त विधेयकों के बारे में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद के अन्तर्गत किया गया है ?
― अनुच्छेद 117
◆ भारतीय संविधान को कितने भागों में विभाजित किया गया है ?
― 22 भागों में
◆ भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद व्यक्ति के विदेश यात्रा के अधिकार को संरक्षण
प्रदान करता है ?
― अनुच्छेद 21
◆ 'सेवा के अधिकार' की अवधारणा प्रारम्भ हुई
― ग्रेट ब्रिटेन से
◆ 'राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त एक ऐसा चेक है, जो बैंक की सुविधानुसार अदा किया
जाता है. कहा था
― के. टी. शाह ने
◆ संसद के लिए राष्ट्रपति का अभिभाषण कौन तैयार करता है ?
― केन्द्रीय मंत्रिमंडल
◆ संविधान में 'मंत्रिमंडल' शब्द का एक ही बार प्रयोग हुआ है और वह अनुच्छेद है
― अनुच्छेद 352 (3)
◆ मौलिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु न्यायालय कितने प्रकार के लेख (Writ) जारी कर
सकता है ?
― 5 प्रकार के
◆ लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद
में किया गया है ?
― अनुच्छेद 16 में
◆ किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है ?
― लोक सभा का अध्यक्ष
◆ योजना आयोग के उपाध्यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में किसके
समकक्ष दर्जा दिया गया है ?
― केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष
◆ किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में दलबदल विरोधी विधेयक पास हुआ था ?
― राजीव गांधी के कार्यकाल में
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में न्यायपालिका को कार्यपालिका से पृथक्करण की बात कही
गई है ?
― अनुच्छेद 50 में
◆ उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश कौन थीं ?
― फातिमा बीबी
◆ भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों की संकल्पना किस देश के संविधान
से अपनाई गई है ?
― आयरलैण्ड के संविधान से
◆ संविधान में वर्तमान में कितने अनुच्छेद तथा अनुसूचियाँ हैं ?
― 444 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियाँ
◆ संविधान की प्रस्तावना में संशोधन करके क्या शब्द जोड़े गए ?
― पंथ निरपेक्ष, समाजवादी और अखण्डता शब्द जोड़े गए
◆ भारतीय संविधान में 22 भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है,
इन राजभाषाओं का उल्लेख किस अनुसूची में है?
― 8वीं अनुसूची में
◆ किस दिन से संविधान के निर्माण में संविधान सभा का अन्तर्कालीन संसद के रूप में
आविर्भाव हुआ?
― 26 जनवरी, 1950 को
◆ भारत के लिए संविधान सभा की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम किसने
प्रस्तुत किया ?
― स्वराज पार्टी ने, 1934 में
◆ संविधान की किस अनुसूची में प्रत्येक राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के लिए राज्य सभा में
स्थानों के आवंटन की सूची है?
― चतुर्थ अनुसूची में
◆ किस संवैधानिक संशोधन के अन्तर्गत सिक्किम को भारत का एक सहराज्य बनाया गया ?
― 36वाँ संशोधन
◆ भारतीय संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है?
―प्रस्तावना को
◆ भारतीय संविधान निर्माताओं ने संविधान के किस भाग पर विशेष ध्यान दिया था?
― प्रस्तावना पर
◆ हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा कब प्रदान किया गया?
― 1971 में
◆ भारतीय संविधान में स्वतंत्रता का अधिकार किन अनुच्छेदों में वर्णित है?
― अनुच्छेद 19 से 22 तक में
◆ भारत का संविधान स्पष्टतः प्रेस की आजादी की व्यवस्था नहीं करता है, किन्तु यह
आजादी किस अनुच्छेद में अन्तर्निहित है?
― 19(i)A में
◆ स्वतंत्र भारत के संसदीय इतिहास में अभी तक कितनी बार संयुक्त बैठक बुलाई गई है?
― चार बार
◆ भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
― लोक सभा अध्यक्ष
◆ यदि मृत्यु, त्यागपत्र अथवा हटाए जाने की स्थिति में भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो
जाए, तो उस पद का कार्यभार कौन सँभालेगा?
― उपराष्ट्रपति
◆ राष्ट्रपति का रिक्त स्थान कितने माह में भर लिया जाना चाहिए?
― 6 माह
◆ वर्तमान लोक सभा में प्रत्येक राज्य के लिए सीटों का आवंटन किस जनगणना के आधार
पर आधारित है?
― 1971 की जनगणना पर
◆ लोक सभा में राज्यवार सीटों का आवंटन 1971 की जनगणना पर आधारित है, यह
निर्धारण किस वर्ष तक यथावत् रहेगा?
― 2026 ई. तक
◆ कौन लोक सभा की कार्यवाहियों में भाग तो ले सकता है, परन्तु मतदान नहीं कर सकता?
― भारत का एटॉर्नी जनरल (महान्यायवादी)
◆ भारत के कौनसे प्राधिकारी को हटाने का अधिकार संसद को नहीं है ?
― भारत के महान्यायवादी को
◆ भारत का महान्यायवादी कब तक पद धारण करता है?
― राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त
◆ भारत का सॉलिसिटर जनरल होता है
― एक प्रशासनिक अधिकारी
◆ कानूनी विषयों पर राज्य सरकार को कौन परामर्श देता है?
― एडवोकेट जनरल
◆ प्रत्येक राज्य में महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है?
― राज्यपाल
◆ किसी राज्य का उच्चतम विधि अधिकारी होता है
― एडवोकेट जनरल
◆ भारत सरकार का सांविधानिक अध्यक्ष कौन है ?
― राष्ट्रपति
◆ भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में कौन-कौन भाग लेते हैं ?
― संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्य विधान सभाओं के
निर्वाचित सदस्य
◆ लोक सभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है ?
― लोक सभा के सदस्य
◆ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में किसका उपबन्ध किया गया है ?
― अस्पृश्यता (Untouchability) उन्मूलन का
◆ प्राक्कलन समिति ( Estimate Committee) के सदस्य कहाँ से चुने जाते हैं ?
― केवल लोक सभा से