भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान―10
◆ भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा कब अंगीकृत किया गया ?
― 26 नवम्बर, 1949 को
◆ भारत का संविधान पूर्ण रूप से कब तैयार हुआ ?'
― 26 नवम्बर, 1949 को
◆ भारतीय संविधान किस तिथि को लागू किया गया था ?
― 26 जनवरी, 1950 को
◆ किस वर्ष भारत एक प्रभुत्वसम्पन्न प्रजातांत्रिक गणराज्य बना ?
― 1950 में
◆ अब तक भारत के संविधान की उद्देशिका में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है ?
― एक बार
◆ भारत के संविधान प्रस्तावना में प्रथम संशोधन कब किया गया ?
― 1976 में
◆ भारत का संविधान किस प्रकार का है ?
― नम्य और अनम्य
◆ विश्व का सबसे बड़ा, लिखित एवं सर्वाधिक व्यापक संविधान किस देश का है ?
― भारत का
◆ भारत के संविधान में भारत को क्या माना गया है ?
― राज्यों का एक संघ
◆ भारत का संविधान भारत में किस पद्धति की सरकार की व्यवस्था करता है ?
― संसदीय
◆ वर्तमान समय में भारतीय संविधान में गणना की दृष्टि से कितने अनुच्छेद और अनुसूचियाँ
हैं ?
― 495 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में यह अंकित है कि भारत राज्यों का संघ होगा.'
― अनुच्छेद 1 में
◆ भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में नागरिकता सम्बन्धी प्रावधान है ?
― अनुच्छेद 5-11
◆ सिक्किम को भारतीय संघ के सह-राज्य का दर्जा किस संशोधन द्वारा प्रदान किया गया
है ?
― 35 वें संशोधन
◆ सिक्किम को पूर्णतः राज्य का दर्जा किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा दिया गया ?
― 36 वें संशोधन
◆ किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों
की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई ?
― 41 वाँ संशोधन
◆ किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम को 'लघु संविधान' कहा गया है ?
― 42 वें संशोधन
◆ किस संशोधन द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी' तथा 'धर्म निरपेक्ष'
शब्द जोड़े गए ?
― 42 वें संशोधन द्वारा
◆ शिक्षा को संविधान संशोधन के द्वारा राज्य सूची से समवर्ती सूची में लाया गया ?
― 42 वें संशोधन द्वारा
◆ किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा लोक सभा के कार्यकाल को 6 वर्ष से घटाकर
5 वर्ष कर दिया गया ?
― 44 वें संशोधन
◆ जब भारतीय न्यायिक पद्धति में लोकहित मुकदमा (PIL) लाया गया तब भारत के
मुख्य न्यायाधीश थे
― पी. एन. भगवती
◆ संविधान का 98वाँ संशोधन अधिनियम किससे सम्बद्ध है ?
― राष्ट्रीय न्यायिक आयोग के गठन से
◆ कौनसा प्राधिकरण भारत की समेकित निधि से राज्यों को राजस्व की सहायता अनुदान
देने वाले सिद्धान्तों की अनुशंसा करता है ?
― वित्त आयोग
◆ राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों को भारतीय संविधान में शामिल किए जाने का उद्देश्य है।
― सामाजिक और आर्थिक प्रजातंत्र को स्थापित करना
◆ भारतीय संविधान में समानता का अधिकार पाँच अनुच्छेदों द्वारा प्रदान किया गया है.
यह हैं
― अनुच्छेद 14 से अनुच्छेद 18
◆ आपातकाल की घोषणा के दौरान लोक सभा का कार्यकाल
― एक बार में एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है
◆ रेलवे अंचलों के लिए संसद सदस्यों की परामर्शदात्री समिति का गठन किया जाता है
― संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा
◆ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और भत्ते दिये जाते हैं
― भारत की समेकित निधि से
◆ किस एक अधिकार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा 'संविधान की आत्मा' कहा गया है ?
― संवैधानिक उपचार का अधिकार
◆ राज्य के नीति निदेशकों सिद्धान्तों में से किस अनुच्छेद के अन्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं
सुरक्षा के संवर्धन के लिए प्रयासों का वर्णन है ?
― अनुच्छेद 51
◆ भारतीय संविधान का मैग्नाकार्टा' (Magna Carta) संविधान के लिए किस भाग को
कहा जाता है ?
― भाग III को
◆ भारतीयों को सत्ता के हस्तान्तरण का उल्लेख सर्वप्रथम कब कर दिया गया ?
― क्रिप्स प्रस्ताव, 1942 में
◆ संविधान के किस अनुच्छेद को संविधान का हृदय और आत्मा कहा गया है ?
― अनुच्छेद-32
◆ संविधान में वर्णित मौलिक कर्त्तव्य किस देश के संविधान से लिए गए हैं ?
― रूसी संविधान से
◆ भारतीय संविधान के अनुसार कल्याणकारी राज की अवधारणा किस अनुच्छेद में
वर्णित है ?
― अनुच्छेद 38 में
◆ भारत की सम्प्रभुता किसमें निवास करती है ?
― भारत की जनता में
◆ संविधान की प्रस्तावना में केवल एक बार संशोधन हुआ है, यह संविधान के किस संशोधन
के द्वारा किया गया ?
― 42वें संविधान संशोधन (1976) द्वारा
◆ भारत का संसदीय प्रजातंत्र किस देश से सर्वाधिक प्रभावित है ?
― ब्रिटेन से
◆ गवर्नर जनरल भारत में किसका प्रतिनिधित्व करता था ?
― ब्रिटिश सम्राट् का
◆ भारत का संविधान प्रत्यक्ष रूप से किसके द्वारा स्वीकार किया गया
― संविधान सभा में अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से भारत की जनता द्वारा
◆ 1958 में सर्वप्रथम किस राज्य में लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण को प्रयोग के तौर पर लागू
किया गया था ?
― आन्ध्र प्रदेश
◆ संविधान के किस संशोधन द्वारा गोआ, दमन तथा द्वीव को भारत का अंग बना लिया
गया ?
― 12 वाँ (1962 में)
◆ राष्ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र बनने के लिए किसी व्यक्ति की आयु पूर्ण होनी चाहिए
― 35 वर्ष
◆ संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी ?
― 9 दिसम्बर, 1946 को
◆ राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत लोक सभा को भंग कर सकता है ?
― अनुच्छेद 85 के अन्तर्गत
◆ राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनावों की अधिघोषणा कौन करता है ?
― चुनाव आयोग
◆ भारत सरकार का कौनसा प्राधिकारी संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में भाग ले
सकता है, किन्तु मतदान नहीं कर सकता ?
― भारत का महान्यायवादी (एटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया)
◆ भारत के राष्ट्रीय योजना आयोग का गठन किया गया था.
― 1950 में
◆ संघीय मंत्रिपरिषद् उत्तरदायी है
― लोक सभा के प्रति
◆ किस रिट (writ) को जारी करके उच्च न्यायालय अधीनस्थ न्यायालय को कानूनी कार्यवाही
करने से रोक सकता है ?
― प्रतिषेध
◆ बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन किस प्रान्त से हुआ ?
― बम्बई प्रेसीडेंसी से
◆ संविधान सभा की संघ संविधान समिति के अध्यक्ष थे
― जवाहर लाल नेहरू
◆ भारत में न्यायिक पुनरीक्षण की संकल्पना किस देश के संविधान से ली गयी है ?
― अमरीका
◆ यदि भारत संघ के एक नये राज्य का सृजन करना हो, तो संविधान की किस अनुसूची
में अवश्य संशोधन किया जाएगा?
― पहली
◆ भारतीय संविधान का कौनसा भाग और अध्याय संघ और राज्य के बीच विधायी सम्बन्ध
के बारे में है ?
― अध्याय 11 का भाग 1
◆ भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद व्यक्ति के विदेश यात्रा के अधिकार को संरक्षण
प्रदान करता है ?
― अनुच्छेद 21
◆ मन्त्रिपरिषद् के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए लोक सभा के सदस्यों की न्यूनतम
संख्या होनी चाहिए
― 50
◆ संसद की प्राक्कलन समिति के सदस्यों का कार्यकाल होता है
― 1 वर्ष
◆ राज्य की विधान परिषद् किसी साधारण विधेयक को किस अवधि तक रोक सकती है ?
― 3 माह तक
◆ जिला न्यायाधीश शब्द संविधान के किस अनुच्छेद में आया है ?
― अनुच्छेद 233 में
◆ किस अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय विधान परिषद् को बजट पर बहस करने की शक्ति
प्राप्त हुई ?
― भारत परिषद् अधिनियम, 1892
◆ 1946 में निर्मित अंतरिम सरकार में कार्यपालिका परिषद् के उपसभापति थे
― जवाहरलाल नेहरू
◆ संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्प- संख्यकों हेतु सलाहकार
समिति के अध्यक्ष थे
― सरदार पटेल
◆ भारतीय संविधान में राज्यों के संघ' की संकल्पना को प्राप्त किया गया है
― ब्रिटिश नॉर्थ अमरीका अधिनियम से
◆ "राष्ट्रपति की सिफारिश के बगैर कोई विधेयक जो कर लगाता है विधायिका में नहीं रखा
जा सकता" यह प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत आता है ?
― अनुच्छेद 117
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत अखिल भारतीय सेवाओं का प्रावधान
किया गया है ?
― अनुच्छेद 312
◆ भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद किसने कहा ?
― जी. आस्टिन
◆ भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद व्यक्ति के विदेश यात्रा के अधिकार को संरक्षण
प्रदान कर रहा है ?
― अनुच्छेद 21
◆ भारत के राष्ट्रपतियों (पूर्व एवं वर्तमान) में से कौन बिहार का राज्यपाल रह चुका है ?
― डॉ. जाकिर हुसैन एवं रामनाथ कोविंद
◆ संविधान में मंत्रिमंडल शब्द का एक ही बार का प्रयोग हुआ है और वह किस अनुच्छेद
में ?
― अनुच्छेद 352 के खण्ड (3) में
◆ 'भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार होगा' किसके द्वारा यह कथन व्यक्त किया
गया है ?
― महात्मा गांधी द्वारा
◆ किसके द्वारा ब्रिटिश सरकार से माँग की गई कि भारतीय संविधान के निर्माण के लिए
संविधान सभा का गठन किया जाए ?
― मोतीलाल नेहरू द्वारा
◆ ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे ?
― दादा भाई नौरोजी
◆ यह कथन किसका है कि "भारत का संविधान संघीय कम है और एकात्मक अधिक" ?
― के.सी. ह्वीयर का
◆ सदस्य संख्या के आधार पर भारत की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन कौनसी है ?
― इण्टक (INTUC)
◆ किस अधिनियम के द्वारा भारत में वर्ग, जाति, धर्म आदि के आधार पर पृथक् निर्वाचन
क्षेत्र बनाने का प्रावधान किया गया ?
― भारत सरकार अधिनियम, 1909 (मार्ले-मिण्टो सुधार)
◆ भारतीय संविधान की किस अनुसूची में दलबदल सम्बन्धी प्रावधानों का उल्लेख किया
गया है ?
― दसवीं अनुसूची में
◆ भारतीय संविधान की किस अनुसूची में राज्यों के नाम तथा उनके राज्य क्षेत्रों का ब्यौरा
दिया गया है ?
― प्रथम अनुसूची में
◆ राजनीति के निदेशक सिद्धान्त से कौनसा अनुच्छेद अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा के
संवर्धन से सम्बन्धित है ?
― अनुच्छेद 51
◆ केन्द्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय
की शक्ति किसके अन्तर्गत आती है ?
― इसकी मूल अधिकारिता के अन्तर्गत
◆ यदि किसी मंत्री के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाए तो क्या होता है ?
― मंत्रिपरिषद् को त्यागपत्र देना पड़ता हैं
◆ सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उसके पद से कौन हटा सकता है ?
― संसद के परामर्श पर (महाभियोग प्रक्रिया से) राष्ट्रपति
◆ राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग कहाँ लग सकता है ?
― संसद के किसी भी सदन में
◆ मुसलमानों के लिए अतिरिक्त निर्वाचक मण्डल प्रारम्भ में किसके द्वारा लाया गया था ?
― मिण्टो-मार्ले सुधार, 1909
◆ किस संविधान संशोधन द्वारा लोक सभा तथा राज्य विधान सभाओं का कार्यकाल बढ़ाया
गया था ?
― 42 वें संविधान संशोधन
◆ किस आयोग का गठन करने के लिए 94वाँ संविधान संशोधन अधिनियम बना है ?
― अनुसूचित जनजातियों के पृथक् आयोग के गठन के लिए
◆ मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार में प्रावधानों का क्या सार था ?
― प्रांतों में दोहरा शासन
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में वित्त आयोग का उल्लेख किया गया है ?
― अनुच्छेद 280 में
◆ किस समिति ने केन्द्रीय प्रशासनिक सेवाओं को समाप्त करने की सिफारिश की थी ?
― राजमन्नार समिति ने
◆ संविधान की छठवीं अनुसूची में किन राज्यों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है ?
― असम, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम के लिए
◆ केन्द्र-सूची, राज्य-सूची और समवर्ती सूची का विवरण संविधान में कहाँ है ?
― सातवीं अनुसूची में
◆ 1950 में लागू मूल संविधान में कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई थी ?
― 14 भाषाओं को
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में उल्लेख है कि संघ के लिए एक संसद होगी ?
― अनुच्छेद 79 में
◆ 26 जनवरी, 1950 से राष्ट्रपति पद के लिए प्रथम चुनाव होने तक भारत के अन्तरिम
राष्ट्रपति कौन थे ?
― डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
◆ भारतीय संविधान के अनुसार केन्द्र की कार्यपालक शक्ति किसमें निहित है ?
― राष्ट्रपति में
◆ संविधान के आधारभूत ढाँचे को सुरक्षित रखने का सिद्धान्त सर्वोच्च न्यायालय ने किस
वाद में प्रतिपादित किया ?
― केशवानन्द भारतीय वाद (1973) में
◆ संविधान का कौनसा अनुच्छेद सामाजिक समानता का अधिकार प्रदान करता है ?
― अनुच्छेद 15
◆ सरकारी आय-व्यय का वार्षिक बजट किसकी ओर से प्रस्तुत किया जाता है ?
― राष्ट्रपति
◆ संविधान का अनुच्छेद 312 किससे सम्बन्धित है ?
― अखिल भारतीय सेवाओं से
◆ जनहित याचिकाओं (Public Interest Litigation) का कानूनी आधार पाया
जाता है
― स्वयं संविधान में
◆ संविधान का कौनसा अनुच्छेद समानता का अधिकार' (Right to Equality) प्रदान
करता है ?
― अनुच्छेद-14
◆ भारत के महान्यायवादी (Attorney General India) नियुक्ति कौन करता है ?
― भारत का राष्ट्रपति
◆ संविधान के 44वें संशोधन से किस मौलिक अधिकार को वापस ले लिया गया ?
― सम्पत्ति के अधिकार को
◆ किसी राज्य में विधान परिषद् (Legislative Council) की सभाप्ति अथवा उसकी
स्थापना किस प्रकार की जा सकती है ?
― उस राज्य की विधान सभा द्वारा ऐसा करने के लिए प्रस्ताव पारित
करने के उपरान्त संसद द्वारा
◆ संसद का अधिवेशन बुलाने का काम कौन करता है ?
― राष्ट्रपति
◆ भारत के राष्ट्रपति को कौन सहायता एवं मंत्रणा देता है ?
― संघीय मंत्रिपरिषद्
◆ विदेशों को भेजे जाने वाले विभिन्न संसदीय प्रतिनिधि मण्डलों के लिए व्यक्तियों का
नामांकन कौन करता है ?
― राष्ट्रपति
◆ किस दिन से संविधान के निर्माण में संविधान सभा का अन्तर्कालीन संसद के रूप में
आविर्भाव हुआ ?
― 26 जनवरी, 1950 को
◆ संविधान सभा द्वारा अंतिम रूप से पारित संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और
अनुसूचियाँ थीं ?
― 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियाँ
◆ भारत के लिए संविधान सभा की रचना हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम किसने
प्रस्तुत किया ?
― स्वराज पार्टी ने 1934 में