भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान―9
◆ मूल संविधान में कितने राज्यों का उल्लेख था ?
― 27 का
◆ दादर और नागर हवेली भारत में शामिल होने से पूर्व किसके उपनिवेश थे ?
― पुर्तगाल के
◆ कौनसा अनुच्छेद संसद के दो अधिवेशनों के बीच 6 महीने के अन्तराल की अनिवार्यता
का उल्लेख करता है ?
― अनुच्छेद 85
◆ राज्यपाल पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है ?
― 35 वर्ष
◆ यदि किसी राज्य का राज्यपाल दो राज्यों का कार्यभार सँभालता है, तो दोनों राज्यों के
बीच उसके वेतन का अनुपात कौन निर्धारित करता है ?
― राष्ट्रपति
◆ राज्यपाल, राष्ट्रपति के परामर्श से अध्यादेश जारी कर सकता है, यह कौनसा परिच्छेद
उपबन्धित करता है ?
― अनुच्छेद 213
◆ जनहित याचिका किस न्यायालय में दायर की जा सकती है ?
― उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों में
◆ केन्द्र और राज्यों के बीच शक्ति सन्तुलन के लिए कौनसा आयोग गठित किया गया था ?
― सरकारिया आयोग
◆ संविधान सभा में वयस्क मताधिकार को 15 वर्ष के लिए स्थगित करने की बात की थी
― मौलाना अबुल कलाम आजाद ने
◆ केन्द्र में 'द्वैध शासन' किस अधिनियम के अन्तर्गत स्थापित किया गया था ?
― भारत सरकार अधिनियम 1935 के अन्तर्गत
◆ नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक की टीका टिप्पणी पर उचित कार्यवाही करने की
अन्तिम जिम्मेदारी है
― संसद की
◆ भारत सरकार के नयाचार (प्रोटोकॉल) के अनुसार पूर्वता क्रम में मुख्य न्यायाधीश के
ऊपर आते हैं.
― भूतपूर्व राष्ट्रपति तथा उपप्रधानमंत्री
◆ भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हैं
― लोक सभा अध्यक्ष
◆ संघीय मंत्रिपरिषद् के मंत्री सामूहिक रूप से उत्तरदायी होते हैं
― केवल लोक सभा के प्रति
◆ लोक सभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए किस राज्य में 'सर्वाधिक सीटें आरक्षित हैं ?
― मध्य प्रदेश में 6
◆ 'खाद्य मिलावट निवारण अधिनियम प्रथम बार लागू हुआ था
― 1954 में
◆ ध्यानाकर्षण सूचना के प्रावधान ने किसके क्षेत्र को सीमित किया है ?
― स्थगन प्रस्ताव
◆ रेलवे अंचलों के लिए संसद सदस्यों की परामर्शदात्री समिति का गठन किया जाता है
― संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा
◆ भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनाई गई है ?
― संसदात्मक प्रणाली
◆ भारतीय संविधान के अनुसार न्यायालय में .......प्रवर्तनीय हैं.
― मूल अधिकार
◆ कौन मौलिक अधिकारों का निलम्बन कर सकता है ?
― राष्ट्रपति
◆ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कौन सर्वोच्च है ?
― संविधान
◆ भारतीय संविधान का अभिभावक कौन है ?
― सर्वोच्च न्यायालय
◆ भारत में वयस्क मताधिकार की उम्र सीमा क्या है ?
― 18 वर्ष
◆ वर्तमान में भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं ?
― छः
◆ भारतीय संघीय व्यवस्था की क्या विशेषता है ?
― संविधान की सर्वोच्चता
◆ भारत के संविधान में संघीय शब्द की जगह किन शब्दों को स्थान दिया गया है ?
― राज्यों का संघ
◆ भारतीय संविधान में कितनी सूचियाँ हैं ?
― तीन
◆ भारत में वैध प्रभुसत्ता किसमें निहित है ?
― संविधान में
◆ भारतीय संविधान की कौनसी विशेष व्यवस्था इंगलैण्ड से ली गई है ?
― संसदीय प्रणाली
◆ भारतीय संविधान का कौनसा लक्षण आयरिश संविधान से लिया गया है ?
― नीति निदेशक सिद्धान्त
◆ भारत की संघीय व्यवस्था किस देश की संघीय व्यवस्था से अधिक समानता रखती है ?
― कनाडा से
◆ राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?
― छः वर्ष का
◆ नागरिकता प्राप्त करने एवं खोने के विषय में विस्तार से चर्चा कहाँ की गई है ?
― 1955 के नागरिकता कानून में
◆ भारतीय संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकार वर्णित हैं ?
― भाग तीन में
◆ मौलिक अधिकारों को सर्वप्रथम किस देश में संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई ?
― संयुक्त राज्य अमरीका में
◆ भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में मौलिक अधिकारों का वर्णन है ?
― अनुच्छेद 12 से 35 तक
◆ भारतीय संविधान में समवर्ती सूची की प्रेरणा कहाँ से ली गई है ?
― आस्ट्रेलिया से
◆ किसकी प्रेरणा पर भारतीय संविधान के अन्तर्गत संघ और राज्यों के बीच शक्तियों
का विभाजन आधारित है ?
― आस्ट्रेलिया के
◆ भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों का उल्लेख करते हुए किस देश का अनुसरण
किया गया है ?
― अमरीका का
◆ भारतीय संविधान में संसदीय व्यवस्था को किस देश के संविधान के समान रखा गया है ?
― ब्रिटेन के
◆ किस संविधान संशोधन अधिनियम के अन्तर्गत यह प्रावधान किया गया है कि केन्द्र और
राज्य में मन्त्रिपरिषद् का आकार क्रमशः लोक सभा के सदस्यों की कुल संख्या व उस राज्य
की विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होगा ?
― 91 वॉ
◆ घरेलू हिंसा के मामले में किस अधिनियम के अन्तर्गत कोई महिला किसी प्रथम श्रेणी
के न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास अर्जी दाखिल कर सकती है ?
― घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में उच्चतम एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को
उनके पद से हटाए जाने की प्रक्रिया वर्जित है ?
― अनुच्छेद 124(4)
◆ प्रथम लोक सभा के अध्यक्ष थे
― जी. वी. मावलंकर
◆ वित्तीय आपात की घोषणा कितनी अवधि की समाप्ति के बाद प्रवर्तन में नहीं रहेगी, यदि
उस अवधि की समाप्ति से पूर्व संसद के दोनों सदनों के संकल्पों द्वारा उसका अनुमोदन नहीं
कर दिया जाता ?
― दो मास
◆ राज्य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा के आधार पर भारत में कितने राज्यों का गठन किया
गया था ?
― 16
◆ किस संवैधानिक प्रावधान के अनुसार संघीय मन्त्रिपरिषद् संसद के निम्न सदन लोक सभा
के प्रति उत्तरदायी होती है, राज्य सभा के प्रति नहीं ?
― अनुच्छेद 75 (3)
◆ लोक सभा द्वारा विचारार्थ भेजे गए वित्त विधेयक जो अनुच्छेद 110 में प्रगणित विषयों
से सम्बन्धित हो, राज्य सभा अधिकतम कितने दिनों तक रोके रख सकती है ?
― 14 दिन
◆ अनु. 253 के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय संधियों को भारत के किसी भाग अथवा सम्पूर्ण भारत
में लागू करने के लिए संसद कोई भी कानून बना सकती है
― बिना किसी राज्य की सहमति से
◆ भारतीय संविधान सभा के प्रथम दिन के अधिवेशन की अध्यक्षता की थी
― डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा ने
◆ संविधान के अनुच्छेद 24 के अन्तर्गत कितने वर्ष से कम आयु वाले किसी बालक
को कारखानों, खानों या किसी अन्य जोखिम भरे काम में नियुक्त नहीं किया जा सकता ?
― 14 वर्ष
◆ नीति निर्देशक सिद्धान्त संविधान के किस भाग में उल्लेखित हैं ?
― भाग चार में
◆ संविधान के अनुच्छेद 368 में किस प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है ?
― संविधान संशोधन की प्रक्रिया का
◆ दल-बदल पर कानूनी रोक का प्रावधान किस संशोधन द्वारा किया गया ?
― 52 वें संशोधन (1985) द्वारा
◆ भारतीय संविधान के अनुसार भारत का स्वरूप क्या है ?
― संघीय राज्य
◆ "यदि कोई सरकार निर्देशक तत्वों की उपेक्षा करती है, तो उसे निश्चित ही इसके लिए
मतदाताओं के समक्ष उत्तरदायी होना पड़ेगा" यह कथन किसका है ?
― डॉ. भीमराव अम्बेडकर का
◆ मताधिकार के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान
संशोधन द्वारा की गई ?
― 61 वें संशोधन द्वारा
◆ राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के किस सदन द्वारा लगाया जा सकता है ?
― संसद के किसी भी सदन द्वारा
◆ संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की
गई है ?
― अनुच्छेद 123 के द्वारा
◆ भारत का राष्ट्रपति किसी ऐसे प्रश्न पर जिसमें विधि और तथ्य के प्रश्न अन्तर्ग्रस्त हों,
किससे परामर्श प्राप्त कर सकता है ?
― सर्वोच्च न्यायालय से
◆ सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत में उत्तरदायी शासन की स्थापना की गई ?
― 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा
◆ संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष थे
― डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
◆ भारत का मैग्ना-कार्टा (Magna Carta) संविधान के किस भाग को कहा जाता है ?
― भाग III को
◆ वर्तमान में भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं ?
― 6
◆ अखिल भारतीय कांग्रेस ने किस वर्ष यह प्रस्ताव पारित किया कि भारत की जनता स्वयं
बिना किसी विदेशी हस्तक्षेप के अपने संविधान का निर्माण करेगी ?
― 1936 में
◆ मौलिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु न्यायालय कितने प्रकार के लेख (Writ) जारी कर
सकता है ?
― 5 प्रकार के
◆ लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद
में किया गया है ?
― अनुच्छेद 16 में
◆ किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है ?
― लोक सभा का अध्यक्ष
◆ बिहार में 1937 में गठित प्रथम भारतीय मंत्रिमण्डल का नेतृत्व किसने किया ?
― मुहम्मद यूनुस
◆ किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में दल-बदल विरोधी विधेयक पास हुआ था ?
― राजीव गांधी के कार्यकाल में
◆ संविधान के किस अनुच्छेद में न्यायपालिका के कार्यपालिका से पृथक्करण की बात कही
गई है ?
― अनुच्छेद 50 में
◆ उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश कौन थीं ?
― फातिमा बीबी
◆ भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों की संकल्पना किस देश के संविधान
से अपनाई गई है ?
― आयरलैण्ड के संविधान से
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत् राज्यों में संवैधानिक तन्त्र के विफल होने
पर राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है ?
― अनुच्छेद 356
◆ भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर वित्तीय आपात की उद्घोषणा राष्ट्रपति
करता है ?
― अनुच्छेद 360
◆ भारतीय संविधान भारत में किस प्रकार के शासन की व्यवस्था करता है ?
― न्यायिक
◆ भारतीय संविधान में किस प्रकार के अधिकारों को समाविष्ट किया गया है ?
― मूल अधिकारों को
◆ मूल संविधान में राज्यों को कितने वर्गों में रखा गया था ?
― चार
◆ मूल संविधान में राज्यों की संख्या कितनी थी ?
― 29
◆ 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोक सभा की अधिकतम सदस्य संख्या
कितनी निर्धारित की गई ?
― 545
◆ भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की स्थापना कब हुई ?
― 1954 ई. में
◆ भारतीय पुलिस सेवा का प्रशिक्षण कहाँ होता है ?
― हैदराबाद में
◆ लोक सभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है ?
― 552
◆ भाषायी आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किस वर्ष किया गया ?
― 1956 में
◆ भाषायी आधार पर गठित भारत का प्रथम राज्य कौनसा था ?
― आन्ध्र प्रदेश
◆ मूल संविधान में राज्यों को चार अलग-अलग प्रवर्गों को समाप्त करने के लिए
किसकी अध्यक्षता में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया ?
― फजल अली
◆ राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था ?
― 1953 ई. में
◆ भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता का प्रावधान करता है ?
― एकल
◆ भारतीय संविधान किस प्रकार के मताधिकार की व्यवस्था करता है ?
― वयस्क
◆ वर्तमान में लोक सभा कितने सदस्यों को राज्य की जनता सीधे निर्वाचित करती है ?
― 543
◆ वर्तमान में संघशासित क्षेत्रों की जनता लोक सभा में अपने कितने प्रतिनिधियों को निर्वाचित
कर भेजती है ?
― तेरह
◆ संसद के किन सदस्यों को गैर-सरकारी सदस्य कहा जाता है ?
― मंत्री के अतिरिक्त सभी सांसदों को
◆ संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कौन करता है ?
― राष्ट्रपति
◆ भारत के संसद भवन का उद्घाटन कब हुआ था ?
― 1927 ई. में
◆ संविधान लागू होने के बाद सर्वप्रथम त्रिशंकु संसद का गठन कब हुआ ?
― 1989 ई. में
◆ भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्तियाँ किसमें निहित होती हैं ?
― राष्ट्रपति में
◆ किस संविधान संशोधन द्वारा शब्द 'धर्मनिरपेक्ष' भारत के संविधान के प्रस्तावना में जोड़ा
गया है ?
― 42 वें संविधान संशोधन द्वारा
◆ समाजवाद का क्या अर्थ है ?
― सामाजिक न्याय
◆ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें
निहित है ?
― भारत की जनता में
◆ संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई ?
― 24 जनवरी, 1950
◆ सम्पूर्ण भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा ?
― 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन
◆ राष्ट्रपति का रिक्त स्थान कितने माह में भर लिया जाना चाहिए ?
― 6 माह
◆ केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है
― राष्ट्रपति
◆ भारत के राष्ट्रपति की मर्जी तक कौन अपने पद पर रह सकता है ?
― राज्यपाल
◆ स्वतंत्र भारत के प्रथम रक्षा मंत्री कौन थे ?
― सरदार बलदेव सिंह
◆ वित्त बिल के लिए किसकी पूर्व स्वीकृति आवश्यक है ?
― भारत के राष्ट्रपति
◆ किसी भी अभियुक्त को फाँसी की सजा को बदलने या कम करने का अधिकार किसे
दिया गया है ?
― राष्ट्रपति को
◆ भारतीय संविधान के प्रावधानों में से कौनसा प्रावधान मंत्रिपरिषद् की नियुक्ति तथा
पदच्युति को विवेचित करता है ?
― अनुच्छेद 75
◆ संघीय मंत्रिपरिषद् अपने आचरण के लिए किसके प्रति उत्तरदायी होती है ?
― लोक सभा के
◆ भारत में मंत्रिपरिषद् के अधिकतर सदस्य कहाँ से लिए जाते हैं ?
― लोक सभा से