◆ किस शासक ने प्राचीन भारत में जैन श्वेताम्बर सम्प्रदाय को दक्षिण भारत में फैलाया?
― सम्प्रति ने
◆ मौर्यवंश में अशोक के अतिरिक्त किस अन्य शासक ने भी 'देवानामप्रिय' की उपाधि
धारण की?
― दशरथ ने
◆ किस शासक ने गुप्तवंश के राष्ट्रीय चिह्न को 'गरुड़' की जगह 'मयूर' कर दिया?
― कुमारगुप्त ने
◆ मलिक मुहम्मद जायसी किस शासक के राज दरबार में रहते थे?
― शेरशाह सूरी के राज दरबार में
◆ बैरम खाँ 1556-60 तक अकबर के शिक्षक रहे. उनकी हत्या किसने और किस
स्थान पर की?
― मुबारक खान ने, पाटन (गुजरात) में
◆ किस मुगल शासक के राज्यकाल में उत्तराधिकार के युद्ध प्रारम्भ हुए?
― शाहजहाँ के राज्यकाल में
◆ चीनी बौद्ध यात्रियों ह्वेनसांग, वांग हून सी, इत्सिंग तथा फाह्यान के भारत आगमन
का ऐतिहासिक क्रम था
― फाह्यान, ह्वेनसांग, वांग हून सी तथा इत्सिंग
◆ राजकुमार सलीम के भड़काने पर किसने अकबर के कार्यालयी इतिहास लेखक अबुल
फजल की हत्या की थी?
― वीरसिंह बुन्देला ने
◆ अकबर के शासनकाल में विद्वानों के समूह ने महाभारत का संस्कृत से फारसी में
अनुवाद किया. इस फारसी अनुवाद को क्या कहा गया ?
― रज्मनामा
◆ हम्पी विजयनगर में विट्ठल स्वामी मन्दिर, वरदराज मन्दिर तथा कृष्णास्वामी मन्दिर
किस शासक ने बनवाए ?
― कृष्णदेव राय ने
◆ भारत में पुर्तगाली राजधानी कहाँ थी?
― गोवा में
◆ मुर्शिद कुली खान ने ढाका से अपनी राजधानी कहाँ स्थानान्तरित की?
― मुर्शिदाबाद
◆ प्रसिद्ध वैद्य 'चरक' किसके राजदरबार में थे ?
― कनिष्क के राजदरबार में
◆ बाबर की मृत्यु कहाँ हुई थी ?
― आगरा में
◆ किस मुगल सम्राट् की आज्ञा से अंग्रेजों ने सूरत में फैक्टरी स्थापित की थी?
― जहाँगीर की आज्ञा से
◆ प्रसिद्ध विरूपाक्ष मन्दिर (Virupaksha Temple) कहाँ स्थित है?
― हम्पी (Hampi) में
◆ कोलकाता में डेविड हरे (David Hare) तथा एलेक्जेण्डर डफ (Alexander Duff)
के साथ काम करके हिन्दू कॉलेज की स्थापना किसने की थी?
― राजा राममोहन राय ने
◆ शेख मोइनुद्दीन (Shaikh Moinuddin), बख्तियार काकी (Bakhtiyar Kaki)
तथा फरीद-उद्-दीन गज-ए शंकर (Farid-ud-din Ganj-i Shakar) कौन थे?
― प्रसिद्ध चिश्ती सन्त (Prominent Chisti Saints)
◆ हिजरी सन् का प्रारम्भ कब हुआ? इसका सम्बन्ध किस ऐतिहासिक घटना से है?
― 622 ई. से हजरत मुहम्मद के मक्का से मदीना पलायन करने से
◆ भारत में अंग्रेजों का सबसे पहला संघर्ष किस मुगल सम्राट के साथ हुआ?
― औरंगजेब के साथ
◆ बंगाल के विभाजन को किसने निरस्त किया था?
― लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय ने
◆ बंगाल में 'द्वैधशासन' (Diarchy) को दोषपूर्ण बताते हुए इसे 1772 में किसने
समाप्त किया था?
― वारेन हेस्टिंग्स ने
◆ अंग्रेजी और फ्रांसीसियों के बीच तीसरा कर्नाटक युद्ध किस स्थान पर लड़ा गया
था?
― वाण्डीवाश
◆ इतिहासकार अब्दुल हमीद लाहौरी और सुजान राय किस मुगल सम्राट् के शासन
काल में थे?
― शाहजहाँ के शासन काल में
◆ किस वंश के ध्वंशावशेषों पर चोल राज्य की स्थापना की गई?
― काँची के पल्लव वंश के ध्वंसावशेषों पर
◆ कालिदास की रचनाओं मेघदूत, ऋतु संहार, विक्रमोवर्षीय तथा रघुवंश में से कौनसी
रचना नाटक की श्रेणी में आती है?
― केवल विक्रमोवर्षीय (अन्य तीनों रचनाएं महाकाव्य की श्रेणी में आती हैं)
◆ अलाउद्दीन की बाजार नियंत्रण नीति का मुख्य उद्देश्य था?
― सैनिक शक्ति में वृद्धि तथा मध्यस्थों पर नियंत्रण
◆ अकबर के विरुद्ध युद्ध करने वाली प्रसिद्ध रानी चाँदबीबी का सम्बन्ध किस घराने
से था?
― अहमदनगर
◆ गुलाम वंश के प्रारम्भिक चार शासकों का अनुक्रम बताइए?
― कुतुबुद्दीन ऐबक, आरामशाह, शम्सुद्दीन इल्तुतमिश तथा रजिया सुल्तान
◆ बाबर की आत्मकथा 'तुजुके-बाबरी' किस भाषा में लिखित है ?
― तुर्की भाषा में
◆ किस वेद में प्राचीन वैदिक युग की सभ्यता के बारे में सूचना दी गई है?
― ऋग्वेद
◆ विक्रमशिला नामक प्राचीन विश्वविद्यालय की स्थापना बंगाल के किस शासक ने
की?
― धर्मपाल (पालवंश)
◆ अकबर के शासनकाल में 'महाभारत' का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया था, वह
किस नाम से जाना जाता है ?
― रज़्मनामा
◆ किस वर्ष वैशाखी के दिन 13 अप्रैल को गुरु गोविन्द सिंह ने खालसा पंथ की नींव रखी
थी?
― 1699 में
◆ अष्टप्रधान नाम की मन्त्रिपरिषद् थी
― शिवाजी के प्रशासन में
◆ किसके सम्मान में शाहजहाँ ने आगरा किले की मोती मस्जिद का निर्माण करवाया
था ?
― जहाँआरा
◆ किन सिख गुरुओं को तत्कालीन शासकों द्वारा मृत्युदण्ड दिया गया था?
― गुरु अर्जुन देव, गुरु तेग बहादुर
◆ वर्ष 1764 ई. में बक्सर के युद्ध में अंग्रेजों ने किसको पराजित किया?
― शुजाउद्दौला (अवध के नवाब), शाह आलम द्वितीय (मुगल बादशाह), मीर कासिम
(बंगाल के नवाब) को संयुक्त रूप से
◆ टीपू सुल्तान तथा कार्नवालिस के बीच 1792 ई. में श्रीरंगपट्टनम की सन्धि हुई,
इसके तहत्
― टीपू को आधा राज्य देना पड़ा, 30 लाख पौण्ड युद्ध क्षति के रूप में देना
पड़ा, अपने दो बेटों को ब्रिटिश बंधक स्वरूप देना पड़ा
◆ अमृतसर की सन्धि किसके और महाराजा रणजीत सिंह के बीच सम्पादित हुई ?
― लॉर्ड मिंटो
◆ अंग्रेजों ने सूरत में अपनी पहली फैक्ट्री किसकी अनुमति से स्थापित की थी?
― जहाँगीर
◆ किसके सिक्कों पर बगदाद के खलीफा का नाम सर्वप्रथम अंकित हुआ?
― इल्तुतमिश
◆ अनेकान्तवाद किसका कोड सिद्धान्त एवं दर्शन है ?
― जैन मत (Jainism)
◆ गुप्तकालीन बाघ की गुफाएँ ग्वालियर के नजदीक स्थित हैं, ये गुफाएँ प्रसिद्ध हैं
― शैल गृहों में उत्कीर्ण भित्तिचित्रों के लिए
◆ 1700 ई. में फोर्ट विलियम किले का निर्माण कहाँ किया गया था?
― कलकत्ता (कोलकाता) में
◆ सिन्धु घाटी सभ्यता की विकसित अवस्था में किस स्थल से घरों में कुओं के अवशेष
मिले हैं ?
― मोहनजोदड़ो
◆ त्रिरत्न सिद्धान्त (Doctrine of Three Jewels) सम्यक् दर्शन, सम्यक् चरित्र,
सम्यक् ज्ञान जिस धर्म की महिमा है, वह है
― जैन धर्म
◆ वह दक्षिण भारतीय राज्य जो अपनी नौसैनिक शक्ति (Naval Power) हेतु
प्रसिद्ध था
― चोल साम्राज्य
◆ दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने 1327-28 में अपनी राजधानी दिल्ली से
स्थानान्तरित कर दौलताबाद (देवगिरि) बनाई
― मोहम्मद बिन तुगलक
◆ मुगल बादशाह औरंगजेब ने दक्षिण में जिन दो राज्यों को विजित किया था,
वे थे.
― बीजापुर (1685 में) एवं गोलकुण्डा (1687 में)
◆ अकबर ने अपने साम्राज्य को शक्तिशाली बनाने के लिए स्थानीय सरदारों को
अपने नियन्त्रण में लेकर राजपूत नीति का विस्तार किया तथा उसके साथ वैवाहिक
सम्बन्ध बनाए. अकबर ने सबसे पहले 1562 में वैवाहिक सम्बन्ध बनाए
― आमेर के कछवाहा शासक भारमल की पुत्री जोधाबाई से विवाह करके
◆ ब्रह्म समाज की स्थापना 1928 में राजा राममोहन राय ने की थी. ब्रह्म समाज किस
सिद्धान्त पर आधारित है ?
― एकेश्वरवाद
◆ वैदिककाल में पणि नाम से जाने गए समुदाय का मुख्य व्यवसाय क्या था?
― व्यापार
◆ ऋग्वेद में पुत्री के लिए प्रयुक्त शब्द 'दुहिता' का शाब्दिक अर्थ क्या है ?
― गाय का दोहन करने वाली
◆ संगम युग में तमिलों का सर्वाधिक लोकप्रिय देवता कौन था ?
― मुरुगन
◆ चोल राजा सामान्यतः किस मत के संरक्षक थे?
― शैवमत के
◆ मुहम्मद बिन तुगलक ने किस धातु में सांकेतिक सिक्कों का प्रचलन किया था ?
― कांस्य में
◆ गुजरात को जीतकर किसने उसे दिल्ली सल्तनत में शामिल किया था ?
― अलाउद्दीन खिलजी ने
◆ अमीर खुसरो को किस गायन शैली का जन्मदाता माना जाता है?
― कब्बाली शैली का
◆ कबीर की मृत्यु के पश्चात् उनकी समाधि कहाँ बनाई गई ?
― मगहर में
◆ अकबरनामा के प्रख्यात लेखक अबुल फजल की हत्या किसने की थी?
― वीरसिंह देव बुन्देला ने
◆ बागी शहजादे खुसरो को आश्रय देने के लिए जहाँगीर ने किस सिख गुरु को
मृत्युदण्ड दिया था ?
― गुरु अर्जुनदेव को
◆ पाण्डयों का उल्लेख सर्वप्रथम किस विदेशी यात्री ने किया था ?
― मार्कोपोलो ने
◆ व्यास नदी का प्राचीन नाम क्या था ?
― विपासा
◆ संस्कृत कवि व नाटककार राजशेखर किसके दरबार में था ?
― महेन्द्रपाल (प्रथम)
◆ निकोली कोन्टी, जिसने देवराय प्रथम के शासनकाल में विजयनगर साम्राज्य
का भ्रमण किया. वह किस देश का था ?
― इटली का
◆ हड़प्पा सभ्यता के लोग किसकी पूजा करते थे ?
― मातृदेवी की
◆ मुण्डीयार की ख्यात का विषय है
― मेवाड़ के सिसोदिया
◆ जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी को किस नदी के किनारे कैवल्य
प्राप्त हुआ ?
― ऋजुपालिका
◆ 305 ई. पू. चन्द्रगुप्त मौर्य ने किस विदेशी आक्रान्ता को पराजित कर उसकी कन्या
से विवाह किया था ?
― सेल्यूकस निकेटर
◆ सूरत में अंग्रेजों को फैक्टरी खोलने की आज्ञा देने के लिए फरमान जारी करने वाला
पहला मुगल सम्राट् कौन था ?
― जहाँगीर
◆ राष्ट्रकूट राजवंश का संस्थापक कौन था ?
― दन्ति दुर्ग
◆ कम्बोडिया के खमेर शासक से किस चोल शासक की मित्रता थी?
― राजेन्द्र प्रथम की
◆ लॉर्ड कार्नवालिस ने स्थायी बन्दोबस्त किसके साथ किया था?
― जमींदारों के
◆ यूनानी लेखकों ने चन्द्रगुप्त मौर्य के लिए किस नाम का प्रयोग किया है?
― सैन्ड्रोकोटस तथा एन्ड्रोकोटस का
◆ 'दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाली एक मात्र महिला रजिया सुल्तान किसकी
पुत्री थी?
― इल्तुतमिश की
◆ 'तारीख-ए-फिरोजशाही' की रचना किसने की?
― जियाउद्दीन बरनी ने
◆ अकबर ने दास प्रथा की समाप्ति की घोषणा किस वर्ष की थी?
― 1562 ई. में
◆ मराठा राज्य का द्वितीय संस्थापक किसे माना जाता है?
― बाजीराव प्रथम को
◆ भारत में ब्रिटिश व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना हेतु आज्ञा प्राप्त करने हेतु आने
वाला ब्रिटिश सम्राट् जेम्स प्रथम का प्रतिनिधि कौन था?
― विलियम हॉकिन्स
◆ आयुर्वेद किस वेद का उपवेद माना जाता है?
― ऋग्वेद का
◆ महाबलीपुरम् किनके शासनकाल में सर्वाधिक प्रसिद्ध रहा?
― पल्लव शासकों के शासनकाल में
◆ चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में कौनसा यात्री भारत भ्रमण के लिए आया था?
― फाह्यान
◆ पानीपत का तृतीय युद्ध (1761 ई.) किस पेशवा के कार्यकाल में लड़ा गया था?
― पेशवा बालाजी बाजीराव
◆ तैमूर ने किस सुल्तान के शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था?
― नासिरुद्दीन महमूद (तुगलक वंश) के शासनकाल में
◆ नादिरशाह ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था?
― मुहम्मद शाह (मुगल वंश) के शासनकाल में
◆ कश्मीर में कनिष्क के शासनकाल में जो बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी,
उसकी अध्यक्षता किसने की थी ?
― वसुमित्र ने
◆ चंगेज खाँ के अधीन मंगोलों ने भारत पर आक्रमण किसके शासनकाल में किया था ?
― इल्तुतमिश के शासनकाल में
◆ चोल राजाओं में से किसने सीलोन पर विजय प्राप्त की थी?
― राजेन्द्र
◆ गायत्री मंत्र के नाम से प्रसिद्ध मंत्र किस ग्रंथ में मिलता है ?
― ऋग्वेद में
◆ उत्तर भारत में चाँदी का सिक्का 'टंका' जारी करने वाला कौन मध्यकालीन
शासक था ?
― मोहम्मद तुगलक
◆ अकबर की इच्छानुसार किसने रामायण का फारसी में अनुवाद किया था ?
― अब्दुल कादिर बदायूँनी
◆ फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित 'दार-उल-शफा' क्या था ?
― एक खैराती अस्पताल
◆ शेरशाह की मृत्यु उसकी अन्तिम विजय के समय हो गई थी. यह अन्तिम विजय
कौनसी थी?
― कालिंजर की विजय
◆ छत्रपति शिवाजी के अष्टप्रधान मंत्रिमंडल में सर्वोच्च कौन होता था ?
― पेशवा
◆ किस लड़ाई के परिणामस्वरूप शेरशाह द्वारा हुमायूँ को भारत से निर्वासित किया
गया ?
― बिलग्राम की लड़ाई
◆ वातापी किस राजवंश की राजधानी थी?
― चालुक्य राजवंश
◆ सम्राट अशोक का कौनसा शिलालेख कलिंग युद्ध की वीभत्सता का वर्णन करता है ?
― 13वाँ शिलालेख
◆ अंग्रेजों ने सतारा, झाँसी तथा नागपुर का अधिग्रहण किस नीति के अन्तर्गत किया
था ?
― डॉक्ट्रिम ऑफ लैप्स के अन्तर्गत
◆ 'प्राचीन भारत का विश्वकोष' किन ग्रन्थों को कहा जाता है?
― पुराणों को
◆ गंगवंश के नरसिंह देव ने कोणार्क के सूर्य मन्दिर का निर्माण कराया था,
इस मन्दिर का निर्माण किस शैली में हुआ?
― नागर शैली में