◆ इल्तुतमिश के शासनकाल 1221 ई. में किस विदेशी आक्रमणकारी ने भारत पर
आक्रमण किया था?
― चंगेजखाँ (मंगोल आक्रमणकारी)
◆ कौनसा सुल्तान अशोक स्तम्भ को दिल्ली लाया था?
― फिरोज तुगलक
◆ कन्नौज का युद्ध किनके बीच हुआ था?
― शेरशाह सूरी और हुमायूँ के बीच
◆ मुगलों के शासन काल में सैन्य विभाग का सर्वोच्च अधिकारी था
― मीर-ए-बख्शी
◆ आदिग्रन्थ का संकलन (Compilation) किस गुरु के काल में किया गया था?
― गुरु अर्जुनदेव के काल में
◆ खाफी खाँ को किसके शासन काल में राज दरबार से आश्रय प्राप्त हुआ था?
― औरंगजेब के शासन काल में
◆ मराठा शासन व्यवस्था में अष्टप्रधान के आठ पदाधिकारियों में दबीर या सुमंत को
दायित्व दिया था
― वैदेशिक विभाग (मामलों) का
◆ आइने अकबरी के रचनाकार कौन थे?
― अबुल फजल
◆ किसके बारे में यह कहा जाता है कि उसने सात दिल्ली सुल्तानों का काल देखा है?
― अमीर खुसरो के बारे में
◆ भारत में 'शीराज' की उपाधि किस शहर को मिली?
― जौनपुर को
◆ बाणभट्ट हर्ष के दरबारी कवि थे, इन्होंने किन-किन ग्रन्थों का प्रणयन किया था?
― हर्षचरित और कादम्बरी
◆ चौगान (पोलो) खेलते समय अपने घोड़े की पीठ पर से गिर जाने के कारण ऐबक
की मृत्यु (1210 ई.) हो गई. ऐबक का मकबरा कहाँ है?
― लाहौर
◆ राणा प्रताप राणा उदयसिंह का उत्तराधिकारी बना, वह 1522 ई. में मेवाड़ की गद्दी
पर बैठा, उसका राज्याभिषेक कहाँ हुआ था?
― गोगुन्दा
◆ शिवाजी की प्रशासनिक व्यवस्था मुख्य रूप से दक्कनों राज्यों के प्रशासनिक रिवाजों
से उधार ली गई थी. उसने आठ मंत्री नियुक्त किए थे, इन्हें क्या कहा जाता था?
― अष्ट प्रधान
◆ सिक्कों का अध्ययन ज्ञान की किस शाखा में किया जाता है?
― न्यूमिस्मेटिक्स में
◆ समुद्रगुप्त किसका पुत्र था?
― चन्द्रगुप्त-I का
◆ पैगम्बर मुहम्मद साहब के कथन व कार्य कहलाते हैं
― हदीस
◆ 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा' कहाँ स्थित है?
― अजमेर में
◆ अहोम कहाँ के शासक थे?
― असम के
◆ मराठों तथा अहमदशाह अब्दाली के बीच तृतीय युद्ध कब लड़ा गया?
― 1761 में
◆ किस एक्ट के द्वारा भारत में कम्पनी का व्यापार पर एकाधिकार समाप्त हुआ तथा
यह व्यापार ब्रिटेन के सभी नागरिकों के लिए खोला गया?
― 1813 के चार्टर एक्ट द्वारा
◆ आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठ कहाँ स्थित हैं?
― जोशीमठ, द्वारका, पुरी, शृंगेरी
◆ कौनसा एक शासक 'अभित्रघात' (शत्रुओं का नाश करने वाला) के नाम से जाना
जाता था?
― बिन्दुसार
◆ गौतम बुद्ध का जन्म ........ तथा मृत्यु...... में हुई थी.
― लुम्बिनी, कुशीनगर
◆ गांधार कला किस काल में विकसित हुई थी?
― कुषाण काल में
◆ ईशा पूर्व छठी सदी में विश्व की प्रथम गणतन्त्रात्मक व्यवस्था कहाँ थी?
― वैशाली में
◆ उत्तरी भारत में मन्दिर स्थापत्य कला का वास्तविक आरम्भ..........के काल में
हुआ था.
― गुप्त
◆ किस विदेशी लेखक ने विजयनगर साम्राज्य के बारे में विस्तार से वर्णन छोड़ा है?
― फारनाओ नूनिज ने
◆ किस मुगल सेनापति के साथ शिवाजी ने 'पुरन्धर की सन्धि' पर हस्ताक्षर किए?
― जयसिंह
◆ चोलों ने किसके शासन को समाप्त करके अपने साम्राज्य की स्थापना की?
― कांची के पल्लव शासन को
◆ 'भ्रान्ति विलास' पुस्तक किसने लिखी थी?
― ईश्वरचन्द्र विद्यासागर ने
◆ भारत के किस वायसराय के समय में इण्डियन पैनल कोड (IPC) सिविल प्रोसीजर
कोड तथा क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC) पारित किए गए थे?
― लॉर्ड कैनिंग के समय में
◆ याज्ञवल्क्य और गार्गी का संवाद मिलता है
― वृहदारण्यक उपनिषद् में
◆ किसने यह माना कि आर्यों का मूलस्थान आर्कटिक प्रदेश था?
― बाल गंगाधर तिलक ने
◆ महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण किसके गणतन्त्र में हुआ था?
― मल्लों के
◆ ऋग्वेद के किन मण्डलों को 'वंशमण्डल' के नाम से जाना जाता है?
― द्वितीय से सप्तम मण्डलों को
◆ वह स्थान जहाँ महावीर ने पूर्ण आध्यात्मिक ज्ञान (कैवल्य ज्ञान) प्राप्त किया है
― जृम्भिकग्राम
◆ "कृषक वर्ग की कोई भी महिला बिना आभूषणों के नहीं देखी जा सकती थी."
यह कथन किसका है?
― बरनी
◆ 'फारसी राजदूत अब्दुल रज्जाक किसके शासनकाल में विजयनगर राज्य में आया
था?
― देवराय-II
◆ सूरत में फैक्ट्री निर्माण के लिए कैप्टन विलियम हॉकिन्स ने किस वर्ष अनुमति हेतु
मुगल दरबार में प्रयास किया था?
― 1608 में
◆ मुहम्मद तुगलक के प्रशासन में 'दीवाने कोही' किस प्रकार का विभाग था?
― कृषि
◆ मुगल शासकों में से किसने पहली बार राजा रूपचित्र से युक्त सिक्के चलाए?
― जहाँगीर
◆ अंग्रेजों द्वारा रैयतवाड़ी व्यवस्था का प्रारम्भ कहाँ किया गया था ?
― मद्रास प्रेसीडेंसी में
◆ प्राचीन सिक्कों पर वीणा बजाते हुए दिखाया गया हिन्दू शासक कौन था?
― समुद्रगुप्त
◆ वैदिक काल में शासन का प्रधान राजा होता था, जबकि उसकी सहायता करने वाला
सर्वाधिक महत्वपूर्ण पदाधिकारी होता था
― पुरोहित
◆ कलिंगराज खारवेल के राज्यकाल का इतिहास जानने के लिए कौनसा अभिलेख
एकमात्र स्रोत है?
― हाथी गुम्फा अभिलेख
◆ विजयनगर नरेश कुष्णदेवराय की रचना 'आमुक्त माल्यद' का वर्ण्य विषय क्या है?
― लोक प्रशासन एवं विदेशी नीति
◆ भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार के लिए 'सहायक सन्धि' की नीति का अनुसरण
किस गवर्नर जनरल ने किया?
― लॉर्ड वेलेजली ने
◆ दसराज युद्ध किस नदी के तट पर लड़ा गया था?
― पुरुष्णी नदी के तट पर
◆ महात्मा बुद्ध का जन्म कब हुआ?
― 563 ईसा पूर्व
◆ रामानुजाचार्य ने किस वाद का प्रतिपादन किया?
― विशिष्ट द्वैतवाद का
◆ दिलवाड़ा जैन मन्दिरों का निर्माण किन शासकों ने करवाया?
― सोलंकी शासकों ने
◆ भारत का सर्वप्रथम राष्ट्रीय शासक किसे माना जाता है?
― चन्द्रगुप्त मौर्य को
◆ हिजरी सन् 622 ई. में प्रारम्भ हुआ, इसका प्रारम्भ किस घटना से सम्बन्धित है?
― हजरत मुहम्मद के मक्का से मदीना को पलायन से
◆ खानवा के युद्ध में मेवाड़ को परास्त करने वाला शासक कौन था?
― बाबर
◆ पानीपत का दूसरा युद्ध 1556 में किस-किस के बीच हुआ था?
― हेमू तथा अकबर के बीच
◆ विजय नगर साम्राज्य का तुलुववंशीय शासक कृष्णदेव राय ने किस प्रसिद्ध ग्रन्थ की
रचना की थी?
― अमुक्त माल्यद
◆ अकबर ने जजिया नामक कर (गैर-मुस्लिम जनता से व्यक्ति कर के रूप में वसूला
जाता था) किस वर्ष बन्द करवाया ?
― 1564 ई. में
◆ मुगलकाल में धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति की अनुदान के रूप में दी जाने वाली भूमि को
कहा जाता था मदद-ए-माल जहाँगीर ने किस चित्रकार को 'नादिर-अल-उस' की उपाधि
दी थी?
― उस्ताद मंसूर को (यह दुर्लभ पशुओं एवं विरले पक्षियों तथा अनोखे पुष्पों का
चित्रकार था)
◆ मोहम्मद सालेह द्वारा रचित किस ग्रन्थ में शाहजहाँ के अन्तिम दो वर्षों की जानकारी
मिलती है ?
― अमल-ए-सालेह
◆ चोल शासकों द्वारा प्रसारित स्वर्ण मुद्राओं या सिक्कों का सामान्य नाम क्या था ?
― कलुंज या पोन
◆ मौर्योत्तरकालीन शासक पुष्पमित्र शुंग ने कौनसी उपाधि धारण की थी?
― 'सेनानी' की
◆ मौर्य साम्राज्य के नगरीय प्रशासन में एक मण्डल होता था, जिसमें 30 सदस्य होते थे,
मण्डल समितियों में विभाजित था, समितियों की संख्या क्या थी?
― छ:
◆ मौर्योत्तर काल में अधिकांश शिल्पी किस जाति के थे ?
― शूद्र जाति के
◆ गुप्त वंश का वह कौनसा शासक था, जिसने अपनी पुत्री का विवाह वाकाटक के
शासक रुद्रसेन से किया था ?
― चन्द्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य (जब रुद्रसेन की मृत्यु हो
गई, तब चन्द्रगुप्त ने वाकाटक साम्राज्य पर अप्रत्यक्ष रूप से अपना आधिपत्य जमा लिया)
◆ सल्तनत काल में स्वतन्त्र कृषि विभाग की स्थापना किस सुल्तान ने की थी?
― मुहम्मद तुगलक
◆ ऋग्वेदकाल में 'ईशान' नाम से सम्बोधित किया जाता था ?
― समिति के सभापति को
◆ महमूद गजनवी के किस राजकवि ने 'शाहनामा' लिखा ?
― फिरदौसी ने
◆ शैक्षिक सुधारों के लिए गठित किए गए हण्टर कमीशन के गठन के समय भारत का
वायसराय कौन था ?
― लॉर्ड रिपन
◆ प्राचीन भारत में किस शब्द का प्रयोग ऐसी विधवा के लिए किया जाता था जिसका
पुनः विवाह हो जाता था ?
― पुनर्भू
◆ प्राचीन भारत में विद्वान् ब्राह्मणों को दान में दिए जाने वाले कर मुक्त ग्रामों को कहा
जाता था
― अग्रहार
◆ बज्रयान बौद्ध धर्म में बुद्ध/बोधिसत्व की संगिनी को कहा जाता था
― तारा
◆ कुमारसम्भवम् में किसके जन्म की कथा वर्णित है ?
― कार्तिकेय
◆ सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध) के जीवन की किस घटना को महाभिनिष्क्रमण कहा जाता है ?
― घर छोड़ने की घटना को
◆ भारतीय इतिहास में कौनसा वंश पितृहंता वंश के रूप में जाना जाता है ?
― हर्यक वंश
◆ कुब्बत-उल-इस्लाम मस्जिद दिल्ली और ढाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद, अमजेर का
निर्माण किसने करवाया था ?
― कुतुबुद्दीन ऐबक ने
◆ भक्ति आन्दोलन को अग्रणी नेतृत्व प्रदान करने वाले महाराष्ट्र के चार प्रमुख संतों का
नाम बताइए
― तुकाराम, नामदेव, ज्ञानेश्वर और रामदास
◆ किस पल्लव राजा ने 'मत विलास प्रहसन' की रचना की थी ?
― महेन्द्रवर्मन ने
◆ नागार्जुन किसके दरबार में वैदान्तिक एवं वैज्ञानिक थे?
― कनिष्क के दरबार में
◆ सातवीं सदी के प्रारम्भ में किस शैव संत ने सर्वप्रथम तमिल साहित्य के लिए संगम
शब्द का प्रयोग किया?
― तिरुनावुक्कारासु नयनार (अप्पार)
◆ इबादतखाना के विषय में आप क्या जानते हैं?
― अकबर द्वारा निर्मित एक भवन जहाँ वह विभिन्न धर्मों के
विद्वानों के साथ चर्चा करता था
◆ वह चालुक्य राजा कौन था, जिसने हर्षवर्धन को नर्मदा के तट पर पराजित किया?
― पुलकेशिन-II
◆ विजयनगर साम्राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में 'शिष्ट' क्या था?
― भू-राजस्व
◆ किस दिल्ली सुल्तान ने घोषणा की थी "राजा का कोई सगा-सम्बन्धी नहीं होता" ?
― अलाउद्दीन खिलजी
◆ सम्राट हर्षवर्धन ने दो महान् धार्मिक सम्मेलनों का आयोजन किया था
― कन्नौज तथा प्रयाग में
◆ दिल्ली सल्तनत के सुल्तानों में से कौन 'नहर प्रणाली का जनक' माना जाता है?
― फिरोज तुगलक
◆ माउन्टआबू के दिलवाड़ा के मन्दिर किस स्थापत्य कला की उच्चकोटि के नमूने हैं
― भारत के जैन स्थापत्य-कला के
◆ 1739 में किसने राजधानी दिल्ली के निवासियों का कत्ले-आम का हुक्म दिया?
― नादिरशाह
◆ प्रसिद्ध ग्रंथ 'ललित विस्तार' का सम्बन्ध किस धर्म से है?
― बौद्ध धर्म
◆ पूर्व मुगलकाल में भारत की यात्रा करने वाला इब्नबतूता किस देश का निवासी था?
― मोरक्को
◆ वत्स महाजनपद आधुनिक उत्तर प्रदेश के प्रयाग के पास तथा काशी जनपद के
दक्षिण-पश्चिम में था. इसकी राजधानी थी
― कौशाम्बी
◆ 'तहकीक-ए-हिन्द' नामक पुस्तक की रचना करने वाला अल्बेरूनी किसके काल में
भारत आया ?
― महमूद गजनवी के काल में
◆ हिजरी सन् का प्रारम्भ कब से हुआ ?
― 622 ई. से
◆ किस सुल्तान के शासनकाल में चहल या चालीस गुलामों के दल का संगठन था ?
― इल्तुतमिश के शासनकाल में
◆ अहमदशाह अब्दाली ने पानीपत की तीसरी लड़ाई में किसको पराजित किया ?
― मराठों को
◆ वैदिककाल में शासन का प्रधान राजा होता था, जबकि उसकी सहायता करने वाला
सर्वाधिक महत्वपूर्ण पदाधिकारी होता था
― पुरोहित
◆ 'कल्पसूत्र' की रचना किसने की थी?
― भद्रबाहु ने
◆ मराठा साम्राज्य का दूसरा प्रवर्तक किसे कहा जाता है ?
― बालाजी विश्वनाथ
◆ अकबर के विरुद्ध युद्ध करने वाली प्रसिद्ध रानी चाँदबीबी का सम्बन्ध किस राज्य
से था ?
― अहमदनगर से
◆ हम्पी किस नदी के उत्तरी तट पर स्थित है ?
― तुंगभद्रा नदी के
◆ तुजुके बाबरी (बाबर की आत्मकथा) किस भाषा में लिखित है ?
― तुर्की भाषा में