◆ 'नगर इतनी पूरी तरह उजड़ गया कि नगर की इमारते महल और आस-पास के इलाकों
में एक बिल्ली या कुत्ता तक नहीं बचा' सुल्तान मुहम्मद-बिन-तुगलक द्वारा राजधानी
स्थानांतरण के बारे में उपर्युक्त वक्तव्य दिया था
― जियाउद्दीन बरनी ने
◆ भूमि की माप के आधार पर भू-राजस्व का निर्धारण और प्रति बिस्वा उपज का
आकलन (Estimation) सबसे पहले किस सुल्तान द्वारा किया गया था?
― अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा
◆ शिशुनाग वंश के किस शासक के समय वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन
किया गया?
― कालाशोक के समय
◆ उस मुगल महारानी का नाम बताएं जिसका नाम फरमानों तथा सिक्कों पर अंकित
होता था
― नूरजहाँ
◆ हाइडेस्पीज का युद्ध (झेलम का युद्ध, 326 बी.सी.) किसके मध्य हुआ था?
― सिकन्दर तथा राजा पुरु
◆ अकबर ने अब्दुर्रहीम को 'खान-खाना' की उपाधि उनकी किस उपलब्धि के लिए
दी थी?
― 1584 में गुजरात में हुए विद्रोह को सफलतापूर्वक दबाने के उपलक्ष्य में
◆ पानीपत के तृतीय युद्ध में मराठों की ओर से लड़ते हुए मरने वाला मुसलमान सेनानायक
कौन था?
― इब्राहीम खाँ गार्दी
◆ बौद्ध गया में स्थित वह बोधिवृक्ष, जिसके नीचे बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था, किस
शासक द्वारा कटवाया गया?
― गौड़ के राजा शशांक द्वारा
◆ वह स्तम्भ कहाँ है जिस पर अशोक का शान्ति सन्देश तथा समुद्रगुप्त की सैन्य विजयों
का विवरण दोनों अंकित है?
― प्रयाग
◆ सम्राट अकबर द्वारा किसको 'जरी कलम की उपाधि प्रदान की गई थी?
― मोहम्मद हुसैन
◆ शेरशाह की मृत्यु उसकी अपनी अन्तिम विजय के समय हो गई थी, यह अन्तिम
विजय थी
― कालिंजर विजय
◆ किस मुगल सम्राट ने 1717 ई. में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी को भारत में कर-मुक्त
व्यापार करने का आज्ञापत्र प्रदान किया था?
― फरुखसियर
◆ तुगलक वंश का प्रथम एवं अन्तिम शासक था क्रमशः
― गयासुद्दीन तुगलक व महमूद
◆ तारीख-ए-फिरोजशाही की रचना किसने की?
― जियाउद्दीन बरनी ने
◆ हजारास्वामी मन्दिर का निर्माण विजयनगर साम्राज्य के किस शासक ने करवाया?
― कृष्णदेव राय ने
◆ सम्यक् विश्वास, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् कर्म, नामक त्रिरत्न का उल्लेख है
― महावीर की शिक्षाओं में
◆ अकबर के शासनकाल में पुनर्गठित केन्द्रीय प्रशासन-तंत्र के अन्तर्गत सैनिक विभाग
का प्रमुख कौन था ?
― मीर बख्शी
◆ किस मुगल शासक के शासनकाल में स्थापत्य कला अपनी चरम सीमा पर पहुंच
गई थी?
― शाहजहाँ
◆ वास्कोडिगामा ने भारत का समुद्रीमार्ग, उत्तमाशा अन्तरीप होकर ढूँढ़ा और सबसे
पहले पहुँचा
― कालीकट
◆ गान्धार शैली किन राजाओं के शासनकाल में विकसित हुई ?
― कुषाण
◆ 'रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल के संस्थापक कौन थे?
― सर विलियम जोन्स
◆ मध्यकालीन भारत में किस शासक ने सड़क-निर्माण हेतु ख्याति प्राप्त की?
― शेरशाह सूरी
◆ मुहम्मद गौरी ने किस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को हराया ?
― तराइन के द्वितीय युद्ध में
◆ कौन हिन्दू राजा हर चौथे वर्ष प्रयाग में अपना सारा धन दान कर देता था ?
― हर्षवर्द्धन
◆ वैदिक साहित्य के अन्तर्गत वेदांगों की संख्या है
― छः (शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, ज्योतिष एवं छन्द)
◆ सिन्धु सभ्यता के उत्तर छोर और दक्षिणी छोर के बीच की दूरी 1400 किलोमीटर है,
बताएं कि इन छोरों पर कौनसे स्थल स्थित हैं?
― क्रमशः माण्डा और दैमाबाद
◆ अशोक के गांधार एवं लद्यमान के लेख किस लिपि में लिखे हैं?
― आरमाइक लिपि में
◆ प्रसिद्ध तमिल ग्रन्थ 'तोलकाप्पियम' के लेखक कौन हैं?
― तोलकाप्पियर
◆ कश्मीर स्थित मार्तण्ड मन्दिर का निर्माण किसने कराया था ?
― ललितादित्य मुक्तापीड ने
◆ सर्वप्रथम किस उपनिषद् में ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ एवं संन्यास आदि चार आश्रमों
का वर्णन हुआ है ?
― जाबालो उपनिषद् में
◆ कौनसा हड़प्पाकालीन नगर पशुपालक का एक बहुत बड़ा केन्द्र था?
― नेसदी
◆ चन्द्रगुप्त के दरबार में राजदूत बनाकर मेगस्थनीज को किसने भेजा था ?
― सेल्यूकस निकेटर ने
◆ मोहनजोदड़ो की खुदाई किस नदी के तट पर हुई थी?
― सिन्धु नदी के तट पर
◆ सम्राट् कनिष्क किस धर्म के अनुयायी थे ?
― महायान के
◆ 'पूर्व का शिराज' कहकर भारत के किस नगर का स्मरण किया जाता है?
― जौनपुर का
◆ किस सम्प्रदाय के अनुयायियों के इष्टदेव भैरव' हैं ?
― कापालिकों के
◆ पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठों का सेनापति कौन था ?
― सदाशिव राव भाऊ
◆ दिल्ली सल्तनत का वह कौनसा प्रथम सुल्तान था जिसने शुद्ध अरबी सिक्के 'टंका'
और 'जीतल' जारी किए ?
― इल्तुतमिश
◆ हल्दीघाटी का युद्ध कब हुआ था ?
― 1576 ई. में
◆ साइमन कमीशन का वह कौनसा सदस्य था, जो बाद में ब्रिटेन का प्रधानमंत्री
बना?
― क्लीमेंट एटली
◆ किस राजवंश के दौरान महाबलिपुरम् के मन्दिर स्थापित हुए ?
― पल्लव राजवंश के दौरान
◆ दीघनिकाय किस पिटक का खण्ड है ?
― सुत्तपिटक
◆ बनवाली एवं कालीबंगा में सैंधव संस्कृति की किन दो अवस्थाओं के अवशेष मिले
हैं ?
― हड़प्पा पूर्व एवं हड़प्पाकालीन संस्कृति के
◆ 'यवनिका' किसके लिए प्रयोग किए जाने वाला यूनानी शब्द है ?
― संस्कृति के नाटकों में पटाक्षेप के लिए
◆ पाटलिपुत्र का पतन एवं कन्नौज का उत्थान गुप्तकाल के किस चरण में हुआ था ?
― अन्तिम चरण में
◆ कुतुबुद्दीन ऐबक का लोकप्रिय उपनाम क्या है ?
― लाखबख्श
◆ प्राचीन यवदीप का आधुनिक नाम क्या है ?
― जावा
◆ दक्षिण के आलावार तथा नयन्नार क्रमशः किस देवता के उपासक थे?
― विष्णु के तथा शिव के (क्रमशः)
◆ दिल्ली से दौलताबाद राजधानी परिवर्तन के बाद मुहम्मद तुगलक ने रायपिथौरा और सीरी
के मध्य में एक नगर बसाया था, उस नगर का क्या नाम था?
― जहाँपनाह नगर
◆ 1526 ई. में पानीपत के मैदान में बाबर से युद्ध हुआ, जिसमें इब्राहीम लोदी की हार
हुई, इतिहास में यह युद्ध किस नाम से प्रसिद्ध है?
― पानीपत के प्रथम युद्ध के नाम से
◆ भारत का वह पहला मुस्लिम शासक कौन था, जिसने अपने सिक्कों या अभिलेखों में
फारसी के साथ-साथ नागरीलिपि का भी उपयोग किया?
― शेरशाह
◆ चौथ और सरदेशमुखी वसूल करने के पीछे शिवाजी का मुख्य उद्देश्य क्या था?
― वे अपने वित्तीय स्रोतों का अनुपूरक चाहते थे
◆ विजयनगर नरेश कृष्णदेव राय की रचना 'आमुक्तमाल्यद' का वर्ण्यविषय क्या है?
― लोक प्रशासन एवं विदेश नीति
◆ गुजरात को दिल्ली सल्तनत का एक समृद्धतम प्रांत माना जाता था, इसकी समृद्धि के
प्रमुख कारण थे
― इसके समृद्ध बंदरगाह और हस्तशिल्प
◆ महात्मा बुद्ध के समकालीन मगध के दो राजाओं के नाम बताएं
― बिम्बिसार एवं अजातशत्रु
◆ सिकन्दर के आक्रमण के समय नन्द वंश का शासक कौन था ?
― घनानन्द
◆ भारत में शकों की दो शाखाएं शासन कर रही थीं, तक्षशिला और मथुरा में उत्तरी शाखा
थी, नासिक तथा उज्जैन में कौनसी शाखा थी?
― पश्चिमी शाखा
◆ मथुरा कला के अन्तर्गत किस धर्म के देवताओं की मूर्तियाँ बनती थीं?
― बौद्ध, जैन तथा ब्राह्मण तीनों धर्मों की
◆ चाणक्य कौन था? उसके प्रसिद्ध ग्रन्थ का क्या नाम है? यह किस भाषा में लिखा
गया था?
― चाणक्य नन्दों के विनाश का नियोजक और चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री था,
उसने संस्कृत भाषा में अर्थशास्त्र लिखा
◆ कलिंग कहाँ है? किस मौर्य नरेश ने कलिंग का युद्ध लड़ा था?
― कलिंग महानदी और गोदावरी के बीच ओडिशा (उड़ीसा) का
एक भू-क्षेत्र है, अशोक महान् ने कलिंग का युद्ध लड़ा था
◆ हजारा राम-मंदिर किस विजयनगर शासक के काल में बना था ?
― कृष्णदेव राय के शासनकाल में
◆ किसके शासनकाल में मुगल चित्र-कथा अपने चरमोत्कर्ष पर थी ?
― जहाँगीर के शासनकाल में
◆ हिजरी संवत् कब प्रारम्भ हुआ ?
― 622 ई.
◆ मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार के निकट विशाल कक्ष की छत कितने स्तम्भों पर
आश्रित है ?
― 20 स्तम्भों पर
◆ मेगस्थनीज के अनुसार दूसरी भारतीय जाति थी
― कृषक
◆ बौद्ध धर्म के अनुसार जन-साधारण के लिए दूसरा निषेध है
― असत्य
◆ किस सातवाहन शासक ने शक क्षत्रप नहपाण के सिक्कों को पुनः जारी किया ?
― गौतमीपुत्र सातकर्णी
◆ सर्वप्रथम किस उपनिषद् में ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रथ एवं संन्यास आदि चार आश्रमों
का विस्तार से वर्णन हुआ है ?
― जाबाल उपनिषद् में
◆ संगमकाल के किस साहित्य से संगमकालीन चित्रकला के विकास की जानकारी
मिलती है ?
― मणिमेखले से
◆ अकबर ने 'दस्तुर-उल-अमल' की घोषणा कब की थी ?
― 1582 में
◆ शाहजादे के रूप में शाहजहाँ का क्या नाम था ?
― खुर्रम
◆ तुर्कों द्वारा प्रथम बार वास्तविक चाप (True Arch) का प्रयोग किस मकबरा में किया
गया था ?
― बलबन के मकबरा में