◆ सम्यक् विश्वास सम्यक ज्ञान और सम्यक् कर्म, नामक त्रिरत्न का उल्लेख किसकी
शिक्षाओं में है?
― महावीर की शिक्षाओं में
◆ किस मुगल शासक के शासनकाल में स्थापत्य कला अपनी चरम सीमा पर पहुँच
गई थी?
― शाहजहाँ
◆ वास्कोडिगामा ने भारत का समुदीमार्ग, उत्तमाशा अन्तरीप होकर दूंडा और सबसे पहले
कहाँ पहुँचा?
― कालीकट
◆ 'रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल' के संस्थापक कौन थे?
― सर विलियम जोन्स
◆ मध्यकालीन भारत में किस शासक ने सड़क निर्माण हेतु ख्याति प्राप्त की?
― शेरशाह सूरी
◆ मुहम्मद गोरी ने किस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को हराया ?
― तराइन के द्वितीय युद्ध में
◆ कौनसा हिन्दू राजा हर चौथे वर्ष प्रयाग में अपना सारा धन दान कर देता था ?
― हर्षवर्द्धन
◆ खानवा के युद्ध में पराजय से मेवाड़ की सत्ता को बहुत आघात पहुँचा. इस युद्ध में
मेवाड़ को पराजित करने वाला शासक कौन था?
― बाबर
◆ किस बौद्ध संन्यासी के प्रभाव में आकर सम्राट अशोक बौद्ध धर्म के अनुयायी बने ?
― उपगुप्त के प्रभाव में आकर
◆ गुप्त युग किसके द्वारा और कब प्रारम्भ हुआ ?
― चन्द्रगुप्त प्रथम द्वारा 320 ई. में
◆ सबसे पुरानी स्मृति कौनसी है ?
― मनुस्मृति
◆ किस पुर्तगाली गवर्नर ने 1511 ई. में कृष्णदेव राय के साथ मित्रता की सन्धि
की?
― अल्मीडा ने
◆ गोलकुण्डा के राजा क्या कहलाते थे ?
― कुतुबशाही
◆ एपिग्राफी से क्या अभिप्राय है ?
― शिलालेख का अध्ययन
◆ सिन्धु सभ्यता का सम्बन्ध किस काल से है ?
― आद्य ऐतिहासिककाल से
◆ कालीबंगा, मोहनजोदड़ो, हड़प्पा और सुरकोटडा क्रमशः कहाँ है ?
― राजस्थान, सिंध, पंजाब तथा गुजरात में
◆ दिल्ली सल्तनत पर बैठने वाला एकमात्र हिन्दू से परिवर्तित हुआ मुस्लिम व्यक्ति
कौन था ?
― नसीरुद्दीन खुसरो
◆ मेवाड़ के राणाप्रताप सिंह के विरुद्ध हल्दी घाटी के युद्ध में किसने मुगल सेना का
नेतृत्व किया था ?
― राजा मानसिंह ने
◆ किस वायसराय के शासनकाल में तीन प्रमुख शहरों कलकत्ता, मद्रास और बम्बई में
हाईकोर्ट स्थापित हुए ?
― जॉन लॉरेंस के शासनकाल में
◆ मीर कासिम ने अवध के नवाब और मुगल सम्राट के साथ अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई
लड़ने की एक सन्धि की थी, अवध के उस नवाब का क्या नाम था ?
― शुजा-उद्-दौला
◆ कृष्णदेव राय द्वारा लिखित 'अमुक्त-माल्यद' किस भाषा का ग्रन्थ है ?
― तेलुगू भाषा का
◆ आगरा के किले की मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ?
― शाहजहाँ ने
◆ औरंगजेब के विरुद्ध विद्रोह करने वाले सतनामियों के कौनसा मुख्य केन्द्र
था?
― नारनौल
◆ श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की विशाल प्रतिमा किसने स्थापित की थी?
― चामुण्डराय ने
◆ शाहजहाँ के समय हुई उत्तराधिकार की लड़ाई में धर्मत का युद्ध एक निर्णायक युद्ध
माना जाता है, यह युद्ध किनके बीच लड़ा गया ?
― दारा शिकोह और औरंगजेब के बीच
◆ सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कैसे हुई ?
― चौगान खेलते समय घोड़े से गिरने से
◆ फतूहात-ए-आलमगीरी, जो इस्लामी कानूनों की संहिता है, के लेखक थे
― ईश्वरदास
◆ किस उत्तरवर्ती मुगल बादशाह का उपनाम शाह-ए-बेखबर था ?
― बहादुरशाह-I का
◆ यह किस इतिहासकार की टिप्पणी है कि दीन-ए-इलाही अकबर की मूर्खता का प्रतीक
था, न कि उसकी बुद्धिमता का ?
― विन्सेन्ट ए. स्मिथ की
◆ प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध का अन्त किस सन्धि से हुआ था ?
― सालबाई की सन्धि से
◆ ऋग्वैदिक समाज में गोप्ता शब्द का किसके लिए प्रयोग होता था ?
― राजा के लिए
◆ मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक नृत्यरत नर्तकी की नग्न प्रतिमा उसकी मूर्तिकला का सर्वश्रेष्ठ
नमूना है, यह किस धातु/मिश्र धातु से बनी है ?
― कांस्य
◆ भारत पर नादिरशाह का आक्रमण कब हुआ था ?
― 1739 ई. में
◆ महमूद गजनबी द्वारा ध्वस्त सोमनाथ मन्दिर का पुनर्निर्माण किसने करवाया था ?
― कुमारपाल ने
◆ विजय नगर साम्राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में 'शिष्ट' क्या था?
― भूराजस्व
◆ 'अष्टप्रधान' नाम से किसे जाना जाता है ?
― शिवाजी की सलाहकार समिति (Governing Council) को
◆ गुजरात विजय की स्मृति में अकबर ने फतेहपुर सीकरी में किसका निर्माण कराया था ?
― बुलन्द दरवाजा का
◆ किस सुल्तान ने कृषकों की सहायता के लिए 'पट्टा एवं कबुलियत' की व्यवस्था
प्रारम्भ की थी ?
― शेरशाह ने
◆ जहाँगीर के दरबार का चित्रकार ख्वाजा मंसूर किसके चित्रों का विख्यात चित्रकार था ?
― चिड़ियों और पक्षियों के रूप चित्रों का
◆ चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था?
― नालंदा विश्वविद्यालय में
◆ 'कैबिनेट मिशन' के समय भारत का वायसराय कौन था ?
― लॉर्ड बैबेल
◆ पृथ्वीराज चौहान के विरुद्ध मुहम्मद गोरी की सहायता करने के कारण किस शासक
को देशद्रोही की संज्ञा दी जाती है ?
― कन्नौज का जयचन्द
◆ मेगस्थनीज की 'इण्डिका' से किस शासक, उसके दरबार, शासन-प्रबन्ध तथा उस समय
की सामाजिक अवस्थाओं के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है ?
― चन्द्रगुप्त मौर्य
◆ नंद वंश के राजा घनानंद ने एक प्रतिभाशाली ब्राह्मण का अपमान किया था, जो
कालान्तर में उसके विनाश का कारण बना, उसका क्या नाम था?
― विष्णुगुप्त (चाणक्य)
◆ "दिल्ली अभी दूर है" यह चेतावनी किस सुल्तान को दी गई थी?
― ग्यासुद्दीन तुगलक को
◆ 'तोलकप्पियम' किस युग की महान् कृति है ?
― संगम युग की
◆ रुम्मिनदेई स्तम्भ मौर्यकालीन अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में किसका सूचक है?
― करनीति
◆ भारतीय दर्शन में शून्यवाद के प्रणेता कौन थे ?
― नागार्जुन
◆ नादिरशाह ने किसके शासन के दौरान दिल्ली पर आक्रमण किया था ?
― मुहम्मद शाह के शासन के दौरान
◆ चंगेज खाँ के अधीन मगोलों ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया
था ?
― इल्तुतमिश के शासनकाल में
◆ एलीफेन्टा में चट्टान काटकर बनवाए गए प्रसिद्ध मन्दिर किस राजवंश के शासकों
से सम्बन्धित हैं?
― राष्ट्रकूटों से
◆ हर्ष की मृत्यु के पश्चात् 12वीं शताब्दी तक उत्तर भारत में सबसे दीर्घजीवी साम्राज्य
किसका था ?
― प्रतिहारों का
◆ भारत का अन्तिम राजपूत शासक कौन था ?
― पृथ्वीराज चौहान
◆ औरंगजेब ने शिवाजी के विरुद्ध आक्रमण करने के लिए 1663 ई. में किसे दक्कन का
सूबेदार बनाकर भेजा था ?
― शाइस्ता खाँ को
◆ कौटिल्य के 'अर्थशास्त्र' में किस व्यवस्था का प्रमुख रूप से विवरण मिलता है ?
― मौर्यकालीन प्रशासनिक व्यवस्था का
◆ 'नागानंद', 'प्रियदर्शिका' व 'रत्नावली' कृतियाँ किसकी रचनाएं हैं ?
― हर्षवर्धन की
◆ बाबर की मृत्यु कहाँ हुई थी?
― आगरा में
◆ प्रसिद्ध विरूपाक्ष मन्दिर (Virupaksha Temple) कहाँ स्थित है?
― हम्पी (Hampi) में
◆ कलकत्ता में डेविड हरे (David Hare) तथा एलेक्जेण्डर डफ (Alexander Duff)
के साथ काम करके हिन्दू कॉलेज की स्थापना किसने की थी?
― राजा राममोहन राय ने
◆ शेख मोइनुद्दीन (Shaikh Moinuddin), बख्तियार काकी (Bakhtiyar Kaki)
तथा फरीद-उद्-दीन गंज-ए-शंकर (Farid-ud-din Ganj-i-Shakar) कौन थे ?
― प्रसिद्ध चिश्ती सन्त (Prominent Chisti Saints)
◆ किस स्थान के उत्खनन में ताँबे की मुहरें प्राप्त हुई थीं ?
― हड़प्पा के उत्खनन में
◆ कौनसी सभ्यता सिन्धु घाटी सभ्यता के समकालीन मानी जाती है ?
― मेसोपोटामिया की सभ्यता
◆ महात्मा बुद्ध का जन्म, निर्वाण और ज्ञान प्राप्ति किस तिथि को हुआ?
― वैशाख पूर्णिमा को
◆ कौटिल्य ने किस भाषा में अर्थशास्त्र की रचना की थी?
― संस्कृत में
◆ मंगोलों ने सबसे पहले किसके शासन में भारत पर आक्रमण किया ?
― इल्तुतमिश के शासनकाल में
◆ मामल्लपुरम (Mamallapuram) के 'रथ स्मारकों' (Ratha Monuments)
का निर्माण किन शासकों ने कराया था?
― पल्लव शासकों ने
◆ मुगल सम्राट औरंगजेब किस वाद्ययंत्र का प्रयोग करता था ?
― वीणा का
◆ ऋग्वेद काल में 'निष्क' (Niska) किस अंग में पहनने का गहना था?
― गले में पहनने का
◆ दिल्ली सल्तनत के किस सेनापति ने लूटपाट के लिए भारत में कन्याकुमारी तक
आक्रमण किए और किसके शासनकाल में किए?
― मलिक काफूर ने अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में
◆ दिल्ली सल्तनत के किन दो इतिहास लेखकों की ऐतिहासिक कृतियों का
नाम 'तारीख-ए-फिरोजशाही' था?
― जियादउद्दीन बरनी और शम्स-ए-शिराज अफीफ की कृतियों का
◆ कल्हण की 'राजतरंगिणी' में वर्णित अन्तिम शासक कौन है?
― जयसिंह
◆ विश्व प्रसिद्ध 'मयूर सिंहासन' किस मुगल इमारत में रखा है ?
― दिल्ली के लाल किले के दीवाने आम में
◆ हैदराबाद निजाम के राजवंश का क्या नाम था?
― आसफजाही
◆ किस वायसराय के काल में (1885) तीन प्रमुख शहरों कलकत्ता, मद्रास और बम्बई
में हाईकोर्ट स्थापित हुए?
― जॉन लारेंस के शासनकाल में
◆ सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मंत्र किस ग्रंथ में है?
― ऋग्वेद संहिता में
◆ किस गुप्त शासक ने अपने शासन के अन्तिम काल में बौद्ध धर्म को अपनाया और
नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की?
― कुमारगुप्त प्रथम ने
◆ मुहम्मद गजनी ने कितनी बार भारत पर आक्रमण किए? अन्तिम आक्रमण का
लक्ष्य (Target) क्या था?
― 17 बार, सोमनाथ का मन्दिर
◆ गुजरात का सोमनाथ मन्दिर किस देवता को समर्पित है?
― शिव को
◆ वास्को-डि-गामा प्रारम्भ में भारत के किस बन्दरगाह पर पहुँचा था?
― कालीकट पर
◆ दिल्ली से दौलताबाद हेतु राजधानी के स्थानान्तरण का आदेश किसने दिया था?
― मुहम्मद बिन तुगलक ने
◆ नृत्य करती हुई नारी की कांस्य मूर्ति सिन्धु सभ्यता के किस स्थान से प्राप्त हुई है?
― मोहनजोदड़ो से
◆ 'आर्य' शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख किस ग्रन्थ में मिलता है?
― ऋग्वेद में
◆ सम्राट कनिष्क किस धर्म के अनुयायी थे?
― महायान के
◆ कनिष्क के समकालीन प्रमुख विद्वान् कौन थे?
― अश्वघोष, नागार्जुन, वसुमित्र
◆ खारवेल कहाँ के शासक थे?
― कलिंग के
◆ महाबलीपुरम् के रथ मन्दिरों का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
― नरसिंह वर्मन प्रथम ने
◆ हड़प्पा सभ्यता के लोग किसकी उपासना करते थे?
― मातृ देवी की, प्रकृति देवी की, स्वास्तिक चिह्न की
◆ प्राचीन भारत में संगम क्या था?
― तमिल कवियों का संघ या मण्डल
◆ नन्दवंश के संस्थापक तथा अन्तिम सम्राट क्रमशः कौन थे?
― महापद्मनंद तथा घनानंद
◆ दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने अपनी आत्मकथा फतूहात-ए-फिरोजशाही
लिखी है?
― फिरोज तुगलक ने
◆ महमूद गजनवी का किस मन्दिर पर आक्रमण उल्लेखनीय रहा ?
― सोमनाथ के मन्दिर पर
◆ किस वंश को समाप्त करके चोल राज्य की स्थापना हुई थी?
― कांची के पल्लव वंश को
◆ तैमूर ने किस सुल्तान के शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था ?
― नासिरुद्दीन मुहम्मद (तुगलक वंश) के शासनकाल में
◆ नादिरशाह ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया था?
― मुहम्मद शाह (मुगल वंश) के शासनकाल में
◆ खिज खाँ किस राजवंश का संस्थापक था ?
― सैयद राजवंश का
◆ गयासुद्दीन तुगलक किस सूफी संत से विद्वेष रखता था ?
― निजामुद्दीन औलिया से
◆ बंगाल के द्वितीय विभाजन के समय भारत का वायसराय कौन था ?
― लॉर्ड माउण्टबेटेन
◆ गायत्री मंत्र किस वेद में है तथा किसको समर्पित है?
― ऋग्वेद में, सावित्री को
◆ महावीर स्वामी का जन्म कुंडग्राम में हुआ था, इसका आधुनिक नाम क्या है ?
― बासुकुंड
◆ खिज खाँ ने किस खिलजी शासक के सेनानायक (Commander- in-Chief) के
पद पर कार्य किया ?
― अलाउद्दीन खिलजी के