◆ किस सुल्तान ने अब्दुर्रजाक को देवराय द्वितीय के दरबार में राजदूत के रूप में
भेजा था ?
― खुरासान के सुल्तान शाहरूख ने
◆ किस शासक के शासनकाल में अहमदनगर राज्य को मुगल साम्राज्य में मिलाया गया ?
― शाहजहाँ के शासनकाल में
◆ अवध के किस नवाब ने अंग्रेजों के साथ सहायक सन्धि (Subsidiary Alliance)
की व्यवस्था स्वीकार की?
― शुजाउद्दौला ने
◆ अकबर के जन्म के समय हुमायूँ किसकी शरण में था ?
― अमरकोट के राजा की शरण में
◆ न्याय के लिए बादशाह से सीधी फरियाद (Direct Petitioning) करने का अधिकार
किन मुगल शासकों ने प्रदान किया था ?
― जहाँगीर और शाहजहाँ ने
◆ जहाँगीर के दरबार में पहुंचने वाला अंग्रेज कम्पनी का पहला प्रतिनिधि कौन था ?
― कैप्टन हाकिन्स
◆ दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने अपनी आत्मकथा लिखी थी?
― फिरोज तुगलक ने (फतेह फिरोजशाही)
◆ 'अंगकोरवाट' का मंदिर किस देवता का है ?
― विष्णु का
◆ किस वंश को समाप्त कर चोल राज्य की स्थापना हुई ?
― कांची के पल्लव वंश को
◆ पानीपत का द्वितीय युद्ध 1556 में किस-किस के बीच हुआ था?
― हेमू और अकबर के बीच
◆ प्लासी का युद्ध बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला और क्लाइव के बीच कब लड़ा गया ?
― 23 जून, 1757
◆ दिल्ली सल्तनत काल के किस सुल्तान को बदनसीब, आदर्शवादी, खूनी आदि विशेषणों
से पुकारा जाता था ?
― मुहम्मद-बिन-तुगलक को
◆ सम्राट् कनिष्क किस धर्म के अनुयायी थे ?
― महायान बौद्ध धर्म के
◆ जूनागढ़ अभिलेख किस शासक से सम्बन्धित है ?
― रुद्रदामन से
◆ बुन्देलखण्ड में चन्देल शासकों की राजधानी कहाँ थी ?
― महोबा
◆ मोहनजोदड़ो की खुदाई किस नदी के तट पर हुई थी ?
― सिन्धु नदी के तट पर
◆ समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति पर किस मुगल शासक का लेख उत्कीर्ण (Inscirbed)
है ?
― जहाँगीर का
◆ 'कर्पूरमंजरी' के लेखक राजशेखर किसके दरबार को सुशोभित करते थे?
― महेन्द्रपाल के दरबार को
◆ मुस्लिम लेखक किस राजपूत राजा को 'इस्लाम का सबसे बड़ा शत्रु' कहते हैं ?
― मिहिरभोज को
◆ कुल मनसबदारों में हिन्दू मनसबदारों का प्रतिशत किस मुगल बादशाह के शासनकाल
में 31.6% था, जो समस्त मुगल काल का अधिकतम प्रतिशत था ?
― औरंगजेब के शासनकाल में
◆ याज्ञवल्क्य और गार्गी का संवाद कहाँ मिलता है ?
― वृहदारण्यक उपनिषद् में
◆ अशोक का कौनसा अभिलेख धार्मिक सहिष्णुता के सिद्धान्त को समर्पित है ?
― द्वादश अभिलेख
◆ किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन से बाहर रखा गया ?
― लॉर्ड इर्विन के सुझाव पर
◆ समुद्रगुप्त को भारतीय नेपोलियन' की उपाधि किस इतिहासकार ने दी है ?
― वी.ए. स्मिथ ने
◆ किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर हिन्दू देवी लक्ष्मी का अंकन मिलता है ?
― मुहम्मद गोरी के सिक्कों पर
◆ किसने किसके बारे में कहा, "हमें इस जर्जर वृक्ष के तने पर आक्रमण करना चाहिए,
शाखाएं तो स्वयं ही गिर जाएंगी ?"
― पेशवा बाजीराव-I ने, मुगल साम्राज्य के लिए
◆ लाहौर के शालीमार बाग का निर्माण किस मुगल बादशाह ने पूरा कराया ?
― शाहजहाँ ने
◆ प्राचीन भारतीय इतिहास में, पाणिनि और पतंजलि दो सुविख्यात नाम हैं, किस
राजवंश के शासनकाल में उनका अभ्युदय हुआ?
― शुंग वंश
◆ पेशवा का पद किस पेशवा के समय से वंशानुगत हो गया ?
― बालाजी विश्वनाथ
◆ दुर्गाराम मंछाराम (1809-78), शिक्षित गुजरातियों के एक छोटे से समूह का नेता
था, जो 1830 ई. के दशक में समकालीन समाज का प्रभावशाली आलोचक बना.
22 जून, 1844 ई. में उन्होंने कहाँ मानव धर्म सभा की स्थापना की?
― सूरत में
◆ 10 जनवरी, 1790 को बंगाल के गवर्नर ने 10 वर्ष पर बन्दोबस्त करने की बात उठाई.
22 मार्च, 1793 को भूमि राजस्व का स्थायी बन्दोबस्त बनाया गया. यह किस गवर्नर
जनरल के समय हुआ ?
― लॉर्ड कार्नवालिस
◆ प्रसिद्ध ग्रंथ 'ललित विस्तार' का सम्बन्ध किस धर्म से है ?
― बौद्ध धर्म
◆ पूर्व मुगलकाल में भारत की यात्रा करने वाला इब्नबतूता किस देश का निवासी था?
― मोरक्को
◆ वत्स महाजनपद आधुनिक उत्तर प्रदेश के प्रयाग के पास तथा काशी जनपद के
दक्षिण-पश्चिम में था इसकी राजधानी यमुना के तट पर अवस्थित कौशाम्बी थी.
आजकल इसे किस अन्य नाम से भी पुकारा जाता है ?
― कौशल
◆ रणजीत सिंह की संरक्षिका का नाम क्या था?
― सदाकौर
◆ लॉर्ड वेलेजली के साथ सबसे पहले सहायक सन्धि किस राज्य ने की थी?
― हैदराबाद ने
◆ कौनसा विदेशी ग्रन्थ ऋग्वेद से साम्यता रखता है ?
― जेंद अवेस्ता
◆ 'शत सहस्री संहिता' किस महाकाव्य को कहा जाता है ?
― महाभारत को
◆ सूत्र ग्रन्थों में पुनर्विवाह करने वाली को पुनर्भू कहा गया है, द्वितीय विवाह से उत्पन्न
सन्तान को क्या कहा गया है ?
― पौर्नभव
◆ कुल 108 उपनिषदों में से कितने वैदिक साहित्य के नाम माने जाते हैं ?
― प्रथम 12
◆ अशोक द्वारा उत्कीर्ण कराए गए किस अभिलेख से कलिंग विजय का उल्लेख मिलता
है ?
― तेरहवें अभिलेख से
◆ शाहजहाँ के पुत्रों में सर्वाधिक उदार दृष्टिकोण रखने वाला तथा वेदों को कुरान की तरह
पवित्र मानने वाला कौन था ?
― दारा शिकोह
◆ चन्द्रगुप्त के दरबार में राजदूत बनाकर मैगस्थनीज को किसने भेजा था ?
― सेल्यूकस निकेटर ने
◆ मोहनजोदड़ो की खुदाई किस नदी के तट पर हुई थी?
― सिन्धु नदी के तट पर
◆ सम्राट् कनिष्क किस धर्म के अनुयायी थे?
― बौद्ध धर्म की महायान शाखा का
◆ 'पूर्व का शिराज़' कहकर भारत के किस नगर का स्मरण किया जाता है ?
― जौनपुर का
◆ किस सम्प्रदाय के अनुयायियों के इष्टदेव 'भैरव' हैं ?
― कापालिकों के
◆ कश्मीर स्थित मार्तण्ड मन्दिर का निर्माण किसने कराया था ?
― ललितादित्य मुक्तापीड ने
◆ सर्वप्रथम किस उपनिषद् में ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ एवं संन्यास आदि चार आश्रमों
का वर्णन हुआ है ?
― जाबालोउपनिषद् में
◆ कौनसा हड़प्पाकालीन नगर पशुपालन का एक बहुत बड़ा केन्द्र था ?
― नेसदी
◆ जब सबसे पहले धातु अस्तित्व में आई, तो यह किसके लिए प्रयुक्त की गई?
― बर्तन बनाने के लिए
◆ सिन्धु सभ्यता के उत्तर छोर और दक्षिणी छोर के बीच की दूरी 1400 किमी है, तो इन
छोरों पर कौनसे स्थल स्थित हैं ?
― रहमान टेरी और भगतराय
◆ काँची के मुक्तेश्वर मन्दिर तथा बैकुण्ठ पेरूमल मन्दिर का निर्माण किसने करवाया था?
― पल्लव वंश के नन्दिवर्मन ने
◆ प्राचीनतम सिक्कों को क्या कहा जाता है ?
― आहत सिक्का
◆ 'विश्व दुःखों से भरा है' का सिद्धान्त महात्मा बुद्ध ने कहाँ से ग्रहण किया था?
― उपनिषद् से
◆ चोल काल में ब्राह्मणों को दी गई कर मुक्त भूमि क्या कहलाती थी?
― चतुर्वेदिमंगलम
◆ बंगाल का कौनसा राजवंश कन्नौज के त्रिकोणात्मक संघर्ष में भागीदार था ?
― पालवंश
◆ विजयनगर के चौथे राजवंश आरावीडु वंश की स्थापना तिरुमल ने कब की थी?
― 1570
◆ "नगर इतनी पूरी तरह उजड़ गया कि नगर की इमारत महल और आस-पास के इलाकों
में एक बिल्ली या कुत्ता तक नहीं बचा." सुल्तान मुहम्मद-बिन-तुगलक द्वारा राजधानी
स्थानान्तरण के बारे में उपर्युक्त वक्तव्य किसने दिया था ?
― जियाउद्दीन बरनी ने
◆ भूमि की माप के आधार पर भू-राजस्व का निर्धारण और प्रति बिस्वा उपज का आकलन
(Estimation) सबसे पहले किस सुल्तान द्वारा किया गया था ?
― अलाउद्दीन खिलजी के अधीन
◆ शिशुनाग वंश के किस शासक के समय वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन
किया गया ?
― कालाशोक के समय
◆ उस मुगल महारानी का नाम बताएं जिसका नाम फरमानों तथा सिक्कों पर अंकित होता
था
― नूरजहाँ
◆ हाइडेस्पीज का युद्ध (झेलम का युद्ध, 326 बी सी.) किसके मध्य हुआ था ?
― सिकन्दर तथा राजा पुरु
◆ पानीपत के तृतीय युद्ध में मराठों की ओर से लड़ते हुए मरने वाला मुसलमान सेनानायक
कौन था ?
― इब्राहीम गादी
◆ वह कौन हिन्दू चित्रकार था, जो जहाँगीर द्वारा ईरान के शाह अब्बास प्रथम का
छायाचित्र बनाने के लिए भेजा गया था?
― विशनदास
◆ ऐलोरा की गुफाओं में ब्राहाण, बौद्ध तथा जैन मन्दिरों, विहारों तथा चैत्यों का निर्माण
किस वंश के शासनकाल में हुआ?
― राष्ट्रकूट वंश
◆ सीमांत क्षेत्र के वह उग्र निवासी जिन्होंने महमूद गजनवी तथा मुहम्मद गोरी दोनों के
लिए, समस्याएं पैदा की, क्या कहलाते थे?
― खोखर
◆ बहमनी राज्य में 'सदर ए जहाँ' किस विभाग का मुखिया होता था?
― धार्मिक तथा न्यायिक मामले
◆ बलबन आम जनता में क्यों प्रसिद्ध था ?
― रक्त और लौह नीति के कारण
◆ वासुदेव कृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में अपनी सभी शिक्षा देते समय किसको सम्बोधित
किया है ?
― अर्जुन
◆ मराठा काल में 'चौथ' से क्या आशय था ?
― दूसरे राज्यों से लिया जाने वाला एक कर
◆ शाहजहाँ का नाम शासक बनने से पहले क्या था ?
― खुर्रम
◆ दीन-ए इलाही किसके द्वारा चलाया गया एक धार्मिक आन्दोलन था?
― अकबर
◆ "हुमायूँ का अर्थ है भाग्यवान, परन्तु वह एक अत्यधिक दुर्भाग्यशाली व्यक्ति था, वह
जीवनभर ठोकर खाता रहा और ठोकर खाकर ही उसकी मृत्यु हो गई." यह टिप्पणी
किसकी थी?
― स्टेनली लेनपूल
◆ 'फतूहात-ए-आलमगीरी' जो इस्लामी कानूनों की सहिता है, के लेखक का क्या नाम था ?
― ईश्वरदास
◆ कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी लाहौर थी, उसने विद्वान् हसन निजामी को संरक्षण दिया,
उसने दो मस्जिदें बनवाई―
(1) कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद (दिल्ली) और (2) अढाई दिन का झोंपड़ा (अजमेर), भारत
में इस्लामी पद्धति पर आधारित पहली मस्जिद किसे माना जाता है ?
― कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद को
◆ मंगोलों का मुकाबला करने के लिए बलबन ने एक सैन्य विभाग को पुनर्गठित किया था,
उस विभाग का नाम क्या था ?
― दीवान-ए-आरिज
◆ बुद्धकाल में किस मगध नरेश ने लिच्छिवियों को पराजित किया था ? लिच्छिवियों
की राजधानी कहाँ थी?
― वैशाली
◆ जैन धर्म के दिगम्बर और श्वेताम्बर सम्प्रदायों में अन्तर बताइए.
― दिगम्बर सम्प्रदाय में मोक्ष प्राप्ति हेतु अनासक्ति, कठोर तप एवं नग्नता
को आवश्यक माना गया है, जबकि श्वेताम्बर सम्प्रदाय में नग्नता को अनावश्यक नहीं
माना गया है
◆ किस सम्राट ने 'देवानामप्रिय' की उपाधि धारण की? इसका क्या अर्थ होता है?
― अशोक मौर्य ने देवानामप्रिय की उपाधि धारण की जिसका अर्थ होता है―
'देवताओं का प्रिय'
◆ किस साक्ष्य से स्पष्ट होता है कि गुप्तकाल में चाण्डाल नगर से बाहर रहते थे तथा नगर
में प्रवेश करते समय लकड़ी बजाते हुए चलते थे, जिससे कुलीन मनुष्य उनसे बच
जाएं?
― फाह्यान के यात्रा विवरण से
◆ गुप्तकाल में यह किस विद्वान ने सिद्ध किया कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है तथा
उसने शून्य का सिद्धान्त भी विश्व को दिया?
― महान् गणितज्ञ आर्यभट्ट ने
◆ दिल्ली के निकट तुगलकाबाद का संस्थापक कौन था ? उस संस्थापक का उत्तराधिकारी
कौन हुआ?
― ग्यासुद्दीन तुगलक
◆ 'खुत्बा' क्या था तथा इसका महत्व बताइए.
― 'खुत्वा' उस व्याख्यान को कहते हैं जो दोनों ईदों और जुम्मे की नमाज के
समय पढ़ा जाता था, इसमें खुदा की स्तुति तथा मुहम्मद साहब की प्रशंसा के उपरान्त
समकालीन बादशाह का वर्णन होता था
◆ सबसे प्रसिद्ध सूफी सिलसिला कौनसा था तथा इसके संस्थापक कौन थे?
― चिश्तिया सिलसिला, संस्थापक ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती
◆ बुद्ध का मौलिक नाम क्या था ?
― सिद्धार्थ
◆ प्रसिद्ध कांस्य नर्तकी किस स्थान से प्राप्त हुई है ?
― मोहनजोदड़ो से
◆ सम्राट अशोक के संरक्षण में कौनसी बौद्ध संगीति सम्पन्न हुई थी?
― तृतीय बौद्ध संगीति
◆ खजुराहो के मन्दिरों का निर्माण किन शासकों ने कराया था ?
― चन्देल शासकों ने
◆ जिस काल का कोई लिखित साक्ष्य नहीं मिलता है, कहलाता है
― प्रागैतिहासिक काल
◆ आद्य ऐतिहासिक काल से तात्पर्य है
― ऐसा काल जिसमें लिपि के साक्ष्य तो हैं, किन्तु उनके अपठ्य या दुर्बोध
होने के कारण कोई निष्कर्ष नहीं निकलता
◆ सैंधव सभ्यता के विनाश के लिए बाढ़ को उत्तरदायी बताने वाले विद्वान् हैं
― मार्शल, मैके एवं एस.आर. राव
◆ 'आर्यों का आक्रमण', सिंधु सभ्यता के विनाश का कारण है, इस परिकल्पना को मानने
वाले विद्वान् हैं
― गार्डन चाइल्ड, मार्टीमर ह्वीलर, स्टुवर्ट पिग्गट
◆ ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद एवं अथर्ववेद से सम्बन्धित ब्राह्मण ग्रंथ हैं
― ऐतरेय एवं कौशीतकी (ऋग्वेद), पंचविश एवं जैमिनीय (सामवेद), शतपथ (यजुर्वेद),
गोपश (अथर्ववेद)
◆ बुद्ध ने अपने जीवन की अन्तिम वर्षा ऋतु बितायी थी
― वैशाली में
◆ होयसल स्मारक पाए जाते हैं
― हलेबिड और बेलूर में
◆ भारतीय इतिहास के मध्यकाल में बंजारे थे
― व्यापारी
◆ मुगलकाल में किस बंदरगाह को 'बाबुब मक्का' (मक्का द्वार) कहा जाता था?
― सूरत
◆ किस सिख गुरु को अकबर ने 500 बीघा जमीन दी थी?
― रामदास