◆ फसलों हेतु नाइट्रोजन पूर्ति करने वाले जैव उर्वरक (बायोफर्टीलाइजर्स) हैं
― राइजोबियम जैव उर्वरक एवं एजोस्पाइरीलम
◆ फॉस्फोरसधारी जैव उर्वरक (PSB) है
― फॉस्फेटिका जीवाणु खाद/फॉस्फोरसधारी जैव उर्वरक (PSB) - स्वतन्त्रजीवी
जीवाणुओं का उत्पाद है, जिसमें फॉस्फोरस पोषक तत्व है, जिससे 10-20% फसल
उपज में वृद्धि व 25-36 किग्रा/हेक्टेयर फॉस्फेट की बचत
◆ सुगन्धित धान की प्रजातियाँ हैं......... जिनका मूल्य अधिक मिलता है.
― मालवीय-105; पूसा सुगन्ध 2, 3 व 5; नरेन्द्र सुगन्ध आदि
◆ 'गाजर घास' (पार्थेनियम हाइस्टोफोरस) एक खतरनाक खरपतवार है, क्योंकि
― इससे श्वास, दमा, खाज-खुजली, डर्मेटेटिश आदि मानव रोग हो जाते हैं
◆ गाजर घास (पार्थेनियम) का परभक्षी कीट है
― 'जाइगोग्रामा बाइकोलोराटा'
◆ 'मौथा' (साइप्रस रोटनडस) खरपतवार के नियन्त्रण हेतु खरपतवारनाशी है
― ग्लाइफोसेट (41%) 4 लिटर/हेक्टेयर मात्रा, 400-500 लिटर पानी में घोल
बनाकर मौथा की तीव्र वृद्धि अवस्था पर छिड़काव करना
◆ 'एजाडिरैक्टिन' (नीम ऑइल) किस काम आता है ?
― फसलों में लगने वाले माहू, थ्रिप्स, तनाबेधक, सफेद मक्खी, पत्ती लपेटक आदि कीटों
के नियन्त्रण हेतु
◆ 'नीम ऑइल' की मात्रा कीट नियन्त्रण हेतु होनी चाहिए
― नीम तेल (0.15% EC) @ 1.5-2.5 लिटर/हेक्टेयर, 500 लिटर पानी में घोल कर
स्प्रे करें
◆ 'ट्राइकोग्रामा किलोनिस' की क्या उपयोगिता है ?
― फसलों में अण्ड परजीवी छोटी ततैया के अण्डों को जैविक विधि से नष्ट करने हेतु
◆ 'बीटी' (बैसिलस थुरिनजैन्सिस) जैव कीटनाशी क्या है ?
― फसलों, सब्जियों एवं फलों में लगने वाले लेपिडोप्टेरा कुल के बेधक/कीटों की
रोकथाम हेतु- 2.5%AS की 1-1.5 लिटर मात्रा/हेक्टेयर, 500 लिटर पानी में घोलकर स्प्रे
◆ राजस्थान में 'राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केन्द्र' (NRCC-National Research Central of Camel) स्थित है
― बीकानेर (राजस्थान) में
◆ पशुपालन क्षेत्र में दुग्ध क्षरण के लिए कौनसा हॉर्मोन (Hormone) जिम्मेदार होता है ?
― ऑक्सीटोसिन (Oxytocin)
◆ पशु वीर्य (Animal semen) में उपस्थित शर्करा का नाम है
― फ्रक्टोज (Fructose)
◆ गाय में किस प्रकार का अपरा (Placenta) पाया जाता है ?
― कोटिलिडनरी (Cotyledonary)
◆ 'सर्वप्रथम' खोजी गई एंटीबायोटिक (Antibiotic) है
― पेनिसिलिन (Penicillin)
◆ नीला थोथा (Neela Thotha) किसे कहते हैं ?
― कॉपर सल्फेट (CuSO₄) को
◆ 'जाइगोमेटिक-लार ग्रंथि' किस जीव-जन्तु / पशु में पाई जाती है ?
― कुत्ता (Dog) में
◆ 'आर बी सी' (RBC) का कब्रिस्तान (Graveyard) किसे कहते हैं ?
― प्लीहा (Spleen) को
◆ बीमारी में, पशुओं को दी जाने वाली औषधि की मात्रा का अध्ययन किया जाता है, उसे
कहते हैं
― पोसोलॉजी (Posology)
◆ 'आर.बी.सी.' (RBC) का जीवनकाल होता है
― 120 दिन का
◆ भारत में धान / चावल फसल की वृद्धि हेतु न्यूनतम तापक्रम (°C) होता है
― 19°C
◆ 'इम्पीरियल काउन्शिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (वर्तमान में इण्डियन काउन्शिल ऑफ
एग्रीकल्चरल रिसर्च-ICAR) की स्थापना कब हुई थी ?
― 16 जुलाई, 1929 को
◆ टपक बूँद/बूँद-बूँद सिंचाई (ड्रिप इर्रीगेशन) में जल उपयोग क्षमता अधिक-से-अधिक तक
जा सकती है
― 90% तक जल उपयोग दक्षता (औसतन 80-90% तक)
◆ ड्रिप इर्रीगेशन पद्धति (Drip Irrigation System) का विकास सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक
ने किया था ?
― इजराइल के इंजीनियर/वैज्ञानिक 'सिमका ब्लास' (Simca Blas) ने सर्वप्रथम
'ड्रिप इरीगेशन का विकास वर्ष 1940 में किया था (पेटेंट 1964 में मिला)
◆ देश के कुल 15 शस्य-जलवायुवीय प्रक्षेत्रों (Agro-climatic Zones) में कौनसे राज्य
पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र संख्या/उप-क्षेत्र संख्या 1(3) में आते हैं ?
― जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश राज्य
◆ कौनसी मृदाएँ-हिल्स एण्ड फुटहिल्स क्षेत्रों में पाई जाती हैं ?
― लेटेराइट्स एवं लेटेराइटिक मृदाएँ
◆ भारत में किस राज्य एवं संघीय प्रदेश के कुल राज्य भौगोलिक क्षेत्र में सर्वाधिक वन
(Forest) क्षेत्र (% में) आता है ?
― मिजोरम में 88.93% (18,748 वर्ग किमी राज्य के भौगोलिक क्षेत्र में)
◆ मानव शरीर के लिए कौनसे पादप पोषक तत्व की, अन्य तत्वों की तुलना में बड़े देशों में जरूरत होती है ?
― पोटैशियम (K)
◆ देश में गेहूं की फसल वृद्धि के लिए इष्टतम तापक्रम (°C) क्या है ?
― 20° सेन्टीग्रेड (°C)
◆ गेहूँ की फसल किस नाम से जानी जाती है ?
― शीतोष्ण फसल (Temperate Crop C₃ समूह की)
◆ मानव में हिपेटाइटिस 'A' (Hepatitis 'A') रोग के बचाव की स्वदेशी तकनीक है
― उबला हुआ पानी पीना
◆ केसीन (Casein) का मुख्य स्रोत है
― दूध
◆ पौधों में निषेचन (Fertilization) के लिए आवश्यक है
― परिपक्व अण्डाशय (Mature Ovum)
◆ 'राष्ट्रीय आय समिति' को कब गठित किया गया था, जिसके आँकड़े वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल
से 31 मार्च तक) पर आधारित हैं?
― वर्ष 1949 ई. में
◆ देश में किसान कॉल सेन्टर' (KCC— Kisan Call Centre) एवं 'किसान चैनल' का उद्घाटन
21 जनवरी .......... को किया गया था (तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा).
― वर्ष 2004
◆ 'भूमि अधिग्रहण अधिनियम'-29 अगस्त......... को पारित किया गया, जो पूर्व के
'भू-अधिग्रहण अधिनियम, 1894' का स्थान लेगा तथा नया कानून 1 जनवरी, 2014 से
प्रभावी हो गया है.
― 2013
◆ 'राष्ट्रीय कृषक नीति' कब से अपनाई गई ?
― 2007 से
◆ चने की कौनसी प्रजाति क्षारीय भूमि अथवा खारी पानी में की जा सकती है ?
― करनाल चना- 1
◆ उकठा (Wilt) अवरोधी (Resistant) चने की कौनसी प्रजाति है ?
― अवरोधी प्रजाति
◆ 'सीआरआरआई' (CRRI– Central Rice Research Institute — ICAR) का मुख्यालय (Hq) स्थित है
― कटक (ओडिशा) में
◆ उत्तर प्रदेश में सनई अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है ?
― प्रतापगढ़ ( उ. प्र.)
◆ स्वदेशी रेशे से लिनेन का कपड़ा तैयार करने हेतु कृषि वैज्ञानिकों ने कौन-सी नई फसल
खोजी है ?
― 'फ्लैक्स' फसल
◆ लिनेन का कपड़ा तैयार करने के लिए सनई अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने देश की कौन-सी
'पहली' फ्लैक्स प्रजाति विकसित की है ......... जिसका पेटेंट कृषि मंत्रालय (GOI) से करवा
दिया गया है ?
― टियरा (JRF-2)
◆ 'फ्लैक्स' प्रजाति टिपरा (JRF-2) की फसल कितने माह में तैयार हो जाती है ?
― 4 माह में
◆ ‘फ्लैक्स’ प्रजाति (JFR-2) की बुवाई का सबसे उपर्युक्त समय होता है
― 25 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक बुवाई समय
◆ 'फ्लैक्स' फसल की खेती भारत में मुख्य रूप से कहाँ की जाती है ?
― उ.प्र., हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, प. बंगाल, सिक्कम, मेघालय आदि
राज्यों में
◆ 'फ्लैक्स' के पौधे से रेशा (Fibre) निकालने के लिए किस तकनीक / विधि का प्रयोग किया
जाता है ?
― हाथ (Hand) और यांत्रिक मशीनों (दोनों तरीकों से) का
◆ 'यूपीटीयू' (UPTU - उत्तर प्रदेश टेक्नीकल यूनीवर्सिटी), लखनऊ, (उ.प्र.) का अब नाम
बदलकर नया नाम कर दिया गया है ?
― डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी वि.वि. (Dr. APJ Abdul Kalam TU),
लखनऊ (उ.प्र.)
◆ वर्ष 2013-14 के दौरान, देश में शीर्ष स्तर पर दुग्ध उत्पादन ......... मिलियन टन हुआ, चूँकि,
भारत, विश्व में दुग्ध उत्पादन में सबसे बड़ा उत्पादक देश है
― 137.69 मिलि. टन
◆ मौलाना आजाद राष्ट्रीय कौशल अकादमी (मानस) अल्पसंख्यक समुदायों के सभी कौशल
विकास /उन्नयन की जरूरतों को पूरा करने हेतु, भारत सरकार द्वारा इसे कब स्थापित किया
गया था ?
― 11 नवम्बर, 2014
◆ हीलियोफाइटस् (Heliophytes) पौधे किस स्थिति में उगाए जाते हैं ?
― खुले सूर्य (Open Sun) में पौधे उगाना
◆ सियोफाइटस् (Sciophytes) पौधे किस परिस्थिति में उगाए जाते हैं ?
― छाया (Shade) में पौधे उगाना
◆ 'डेन्यूट्रल प्लान्टस्' (Day-neutral Plants) की श्रेणी में आते हैं
― कपास एवं मक्का फसल पौधे
◆ कौनसा तापक्रम डिग्री सेन्टीग्रेड (°C) एवं डिग्री फारेनहाइट (°F) का बराबर मान ताप
होता है ?
― 40°C
◆ डिग्री सेन्टीग्रेड (°C) एवं डिग्री फारेनहाइट (°F) को आपस में तापक्रम बदलने हेतु सूत्र
कौनसा प्रयोग किया जाता है ?
― C/5= F– 32/9
◆ हरे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने हेतु कौनसी गैस प्रयोग की जाती है ?
― एसिटिलीन (Acetylene)-नींबू, सेब, अंगूर, रसभरी आदि हरे फलों को पकाने हेतु
◆ प्याज (Onion) के छिलके उतारते समय आँखों में आँसू किस तेल से आते हैं ?
― 'एलाइल-प्रोपाइल-डाइसल्फाइड' यौगिक तत्व से
◆ भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (IIPR- Indian Institute of Pulse Research)
(भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ) कहाँ स्थित है
जिसकी स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी ?
― IIPR कल्यानपुर, कानपुर (उ.प्र.)
◆ आलू में 'अगेती झुलसा' (Early Blight) रोग किस फफूँद (Fungus) से होता है जिससे
पौधे की पत्तियाँ झुलस जाती हैं ?
― 'आल्टरनेरिया सोलेनाई' फफूँद से
◆ आम में गुम्मा रोग (Malformation) को रोकने हेतु कौनसा रसायन प्रयोग किया जाता है ?
― 'एन.ए.ए.' (NAA- नेफ्थेलीन एसीटिक एसिड)
◆ जैविक खेती से लाभ है
― मृदा में लाभदायक सूक्ष्मजीवों की संख्या में वृद्धि; मृदा स्वास्थ्य में सुधार; पर्यावरण
प्रदूषण न्यूनतम होना, आदि.
◆ गोविन्द सागर पक्षी विहार, विलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में पाए जाने वाले प्रमुख जन्तु हैं
― हंस, बत्तख, राजहंस, सारस आदि
◆ 'केवला देव घाना पक्षी विहार स्थित है
― भरतपुर (राजस्थान) में
◆ 'जेडएसआई' (ZSI-Zoological Survey of India)- स्थापना वर्ष 1916 में अंग्रेजी
शासन के अन्तर्गत कहाँ की गई ?
― कोलकाता (प. बंगाल) में
◆ किस वृक्ष में शक्तिशाली कीटनाशक पाए जाते हैं, जिसकी उत्पत्ति भारत है ?
― नीम (तत्व-निमिसिडीन, निम्बिन, एजाडिरैक्टस आदि)
◆ भारत में 'नीम वर्ष' किस वर्ष मनाया गया ?
― वर्ष 2005 में
◆ अम्ल वर्षा (Acid Rains) मुख्यतः किसकी अधिक सांद्रता (वातावरण में) के कारण होती
है ?
― NO₂ और SO₂ गैसों से
◆ वर्तमान में विश्व के कितने प्रतिशत भाग पर वन (Forests) पाए जाते हैं ?
― लगभग 16%
◆ 'राष्ट्रीय कृषि वानिकी अनुसन्धान केन्द्र (NAFRC) कहाँ स्थित है ?
― झाँसी (उ. प्र.) में
◆ 'हरी घास' किस बायोम की प्रमुख घास है ?
― सवाना बायोम