JAC Board Jharkhand Class 9th Social Science Economics Solutions chapter - 1- पालमपुर गाँव की कहानी

JAC Board Jharkhand Class 9th Social Science Economics Solutions chapter - 1- पालमपुर गाँव की कहानी

                                   अर्थशास्त्र

                       पालमपुर गाँव की कहानी

                       सही विकल्प का चयन करें

प्रश्न 1. पालमपुर गाँव के लोगों का मुख्य पेशा (कार्य) 

(a) नौकरी,

(b) खेती,

(c) बेगारी,

(d) इनमें कोई नहीं।

                            उत्तर-(b) 

प्रश्न 2. पालमपुर गाँव में कितनी प्रतिशत जनता खेती पर आश्रित थी-
(a) 50%,

(b) 60%,

(c) 75%,

(d) इनमें कोई नहीं ।
                             उत्तर-(C) 

प्रश्न 3. निम्नांकित में कौन-सा राज्य है जहाँ आधुनिक कृषि विधि अपनाई गयी ?
(a) पंजाब,

(b) झारखण्ड,

(c) उड़ीसा,

(d) इनमें कोई नहीं ।
                            उत्तर-(a) 

प्रश्न 4. खरीफ ऋतु (फसल) की अवधि है
(a) जून से अक्टूबर,

(b) नवंबर से अप्रैल,

(c) अप्रैल से जुलाई,

(d) इनमें कोई नहीं।
                           उत्तर-(a)

प्रश्न 5. रबी ऋतु (फसल) की अवधि है
(a) जून से अक्टूबर,

(b) नवंबर से अप्रैल,

(c) अप्रैल से अगस्त,

(d) इनमें कोई नहीं।
                            उत्तर-(b)

प्रश्न 6. पालमपुर गाँव में कितने परिवार भूमिहीन हैं ?
(a) 60 परिवार,

(b) 150 परिवार,

(c) 75 परिवार,

(d) इनमें कोई नहीं।
                           उत्तर-(b) 

प्रश्न 7. पालमपुर में किसान वर्ष में कितनी फसलें उगाते हैं ?
(a) चार,

(b) तीन, 

(c) दो,

(d) एक ।
           उत्तर-(a)

प्रश्न 8. पालमपुर में कितने परिवार रहते हैं।  अथवा, पालमपुर में विभिन्न जातियों के कितने परिवार रहते हैं ?
(a) 350,

(b) 500,

(c) 400,

(d) 450.
            उत्तर-(d) 

प्रश्न 9. उत्पादन के मुख्य कारक कौन नहीं है ?
(a) भूमि,

(b) भौतिक पूँजी,

(c) मानव पूँजी,

(d) बाजार ।
                      उत्तर-(d)

प्रश्न 10. गेहूँ, चना, जौ आदि किस प्रकार की फसलें हैं ?
(a) रबी,

(b) खरीफ,

(c) रबी एवं खरीफ,

(d) इनमें कोई नहीं।
                           उत्तर-(a)

प्रश्न 11. पालमपुर गाँव के साथ निकटतम कौन-सा बड़ा गाँव जुड़ा हुआ है ?
(a) शाहपुर,

(b) रायगंज,

(c) शोलापुर

(d) गोपालगंज।
                      उत्तर-(b) 

प्रश्न 12. हरित क्रांति की मुख्य विशेषताएँ हैं
(a) गेहूँ तथा चावल में अप्रत्याशित वृद्धि, 

(b) ज्वार और बाजरा के उत्पादन में कमी,

(c) गन्ने की खेती में अप्रत्याशित कमी,

(d) इनमें कोई नहीं।
                            उत्तर - (a)

प्रश्न 13. एच० वाई० वी० (HYV) का क्या तात्पर्य है ?
(a) अधिक उत्पादन करने वाले बीज,

(b) निम्न उत्पादन करने वाले बीज,

(c) अधिक उत्पादन करने वाले खेत,

(d) निम्न उत्पादन करने वाले खेत ।
                                              उत्तर - (a)
 
प्रश्न 14. भौतिक पूँजी निम्नांकित में से कौन नहीं है -
(a) इमारतें,

(b) मशीनें,

(c) औजार,

(d) ट्रैक्टर |
                   उत्तर - (d)

प्रश्न 15. खरीफ फसल किस मौसम में होता है ?
(a) गर्मी ऋतु,

(b) वर्षा ऋतु,

(c) सर्दी ऋतु,

(d) बसंत ऋतु ।
                          उत्तर-(b)
 
प्रश्न 16. किस खाद्य फसल का उत्पादन हरित क्रांति के कारण बढ़ा ?
(a) मक्का तथा तेलहन,

(b) दलहन तथा चावल,

(c) चावल तथा गेहूँ,

(d) जौ तथा चावल ।
                            उत्तर-(c)

प्रश्न 17. पालमपुर का मुख्य सिंचाई का स्रोत-
(a) कुँआ,

(b) तालाब,

(c) नहर,

(d) नलकूप ।
                   उत्तर-(d)

प्रश्न 18. हरित क्रांति क्या है ? 
(a) कृषि में विकास,

(b) दूध की वृद्धि,

(c) उद्योग में विकास,

(d) इनमें से सभी
                       उत्तर - (a)

प्रश्न 19. आर्थिक क्रियाएँ कितने प्रकार की होती हैं ?
(a) 2,

(b) 6,

(c) 11,

(d) 20.
           उत्तर - (a)

प्रश्न 20. दो हेक्टेयर अधिक भूमि पर कृषि करने वाले कितने परिवार पालमपुर में हैं?
(a) 75 परिवार,

(b) 60 परिवार, 

(c) 150 परिवार,

(d) 240 परिवार ।
                         उत्तर-(b)

प्रश्न 21. पालमपुर में काम करने वाले कितने प्रतिशत लोग गैर कृषि कार्य में लगे हुए है ? 
(a) 60%,

(b) 40%,

(c) 25%,

(d) 75%.
                 उत्तर-(C) 

प्रश्न 22. जीविका चलाने के लिए कितने प्रकार के कार्य किए जाते हैं ?
(a) 2,

(b) 6,

(c) 11,

(d) 20.
               उत्तर-(a) 

प्रश्न 23. पालमपुर के लोग किस निकटवर्ती बड़े गाँव को दूध बेचते है.
(a) पीतमपुरा,

(b) सिलीगुड़ी,

(c) शाहपुर,

(d) रायगंज ।
                 उत्तर-(d)

प्रश्न 24. कृषि, पशुपालन, वृक्षारोपण एवं मछली पालन तथा खनन इत्यादि क्रियाएँ कहलाती हैं
(a) चतुर्थक क्रियाएँ,

(b) तृतीयक क्रियाएँ,

(c) द्वितीयक क्रियाएँ,

(d) प्राथमिक क्रियाएँ ।
                              उत्तर-(d)

प्रश्न 25. निम्नांकित में कौन-सा सबसे अधिक श्रम आधारित क्षेत्र है ?
(a) कृषि,

(b) मत्स्यपालन,

(c) मुर्गीपालन,

(d) खनन ।
               उत्तर- (a)

प्रश्न 26. भारत में आधुनिक कृषि सर्वप्रथम कहाँ आरंम्भ की गई-
(a) पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,

(b) मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान,

(c) छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल,

(d) झारखण्ड, बिहार, छत्तीसगढ़।
                                                 उत्तर (a)

प्रश्न 27. 1960 की हरित क्रांति किसके साथ जुड़ी थी ?
(a) एचवाईवी (HYV) बीजों का उपयोग,

(b) वृक्षारोपण कार्यक्रम,

(c) मत्स्य विकास,

(d) दूध उत्पादन ।
                         उत्तर-(a)

प्रश्न 28. श्वेत क्रांति से क्या समझते हैं ?
(a) फलों की खेती में विकास,

(b) दुग्ध उत्पादन में वृद्धि,

(c) मछली पालन में वृद्धि,

(d) फूलों की खेती में वृद्धि ।
                                       उत्तर-(b)

प्रश्न 29. हरित क्रान्ति की शुरुआत कब की गई ?
(a) 1960,

(b) 1950,

(c) 1970,

(d) 1980.
            उत्तर-(a)

प्रश्न 30. रायगंज, पालमपुर से कितनी दूरी पर है ?
(a) 3 कि०मी०,

(b) 10 कि०मी०,

(c) 30 कि०मी०,

(d) 05 कि०मी० ।
                        उत्तर - (a)

प्रश्न 31. क्या हरित क्रांति हमें खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बना दिया ?
(a) नहीं,

(b) हाँ,

(c) कभी-कभी,

(d) कभी नहीं ।
                           उत्तर - (b)

प्रश्न 32. भारत की संपूर्ण जनसंख्या का लगभग कितना प्रतिशत भाग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करता है ?
(a) 25 प्रतिशत,

(b) 75 प्रतिशत,

(c) 50 प्रतिशत,

(d) 90 प्रतिशत ।
                          उत्तर-(b)

प्रश्न 33. मदर डेयरी कहाँ की एक महत्त्वपूर्ण सहकारी संस्था है ?
(a) गुजरात,

(b) पंजाब,

(c) हरियाणा,

(d) दिल्ली ।
                  उत्तर-(d) 

प्रश्न 34. निम्नांकित में कौन-सी एक आर्थिक गतिविधि है ?
(a) अपने घर पर नर्स का काम,

(b) स्कूल में शिक्षक का कार्य,

(c) अपने घर पर डॉक्टर का काम,

(d) इनमें कोई नहीं।
                            उत्तर-(b)

प्रश्न 35. एक वर्ष में किसी भूमि पर एक से ज्यादा फसल पैदा करने को क्या कहा जाता है ?
(a) फसल चक्र प्रणाली,

(b) उत्पादन की उन्नत प्रणाली,

(c) नवीन कृषि प्रणाली,

(d) बहुविध फसल प्रणाली ।
                                       उत्तर - (d)

प्रश्न 36. औजार, मशीन, भवन आदि को क्या कहते हैं ?
(a) उत्पादन,

(b) उत्पादक,

(c) स्थायी पूँजी,

(d) अस्थायी पूँजी
                            उत्तर-(c)

प्रश्न 37. भूमि के पश्चात् उत्पादन का दूसरा आवश्यक कारक क्या है?
(a) पूँजी,

(b) श्रम,

(c) परिवार,

(d) वितरण ।
                  उत्तर-(b)

प्रश्न 38. हरित क्रांति का संबंध है-
(a) खाद्यान के उत्पादन से,

(b) तिलहन के उत्पादन से,

(c) दूध के उत्पादन से,

(d) मत्स्य पालन से ।
                                उत्तर-(a)

प्रश्न 39. निम्न में से कौन कार्यशील पूँजी का उदाहरण है ?
(a) औजार,

(b) भवन,

(c) नकद पैसा तथा कच्चा माल,

(d) मशीन ।
                उत्तर - (d)

प्रश्न 40. निम्नांकित में से कौन एक गैर कृषि क्रिया है ?
(a) खेतों की जुताई करना,

(b) सिंचाई करना,

(c) फसल की देखभाल,

(d) खाद एवं बीज की बिक्री |
                                       उत्तर - (d)

प्रश्न 41. अपनी आजीविका के लिए श्रवण ने एक डेयरी की दुकान खोली है। श्रवण की यह क्रिया किस प्रकार की क्रिया है ?
(a) कृषि क्रिया,

(b) गैर कृषि क्रिया,

(c) अनार्थिक क्रिया,

(d) इनमें सभी ।
                         उत्तर-(b)

             अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. उत्पादक क्रियाओं के लिए कौन-कौन से संसाधन चाहिए ?
उत्तर- प्राकृतिक संसाधन, मानवकृत पदार्थ तथा मुद्रा आदि संसाधन उत्पादन क्रियाओं के लिए चाहिए ।

प्रश्न 2. पालमपुर गाँव के साथ कौन-सा बड़ा गाँव जुड़ा हुआ है ? वह गाँव पालमपुर गाँव से कितनी दूर है ?
उत्तर- पालमपुर गाँव के साथ से जुड़ा हुआ बड़ा गाँव रायगंज है। वह पालमपुर से 3 कि०मी० की दूरी पर है ।

प्रश्न 3. पालमपुर गाँव में कितने स्कूल है ?
उत्तर - पालपमुर गाँव में दो प्राथमिक तथा एक हाई स्कूल है।

प्रश्न 4. किस कारण से पालमपुर गाँव के किसान एक वर्ष में दो से अधिक फसलें पैदा करने के योग्य बन गए हैं ।
उत्तर - सिंचाई की पूर्ण विकसित व्यवस्था के कारण पालमपुर गाँव के लोग एक वर्ष में एक से अधिक फसलें पैदा करने के योग्य बन गए है।

प्रश्न 5. पालमपुर में बिजली के आने से सिंचाई करने की विधि में क्या परिवर्तन आया है ?
उत्तर- बिजली के आने से पालमपुर में सिंचाई करने की विधि में परिवर्तन आया है। बिजली आने से पहले किसान कुओं से रहट द्वारा पानी निकालकर खेतों की सिंचाई करते थे, परन्तु अब वे नलकूपों से खेतों की सिंचाई करते हैं ।

प्रश्न 6. भारत के उन राज्यों के नाम लिखें जहाँ पर सबसे पहले आधुनिक कृषि विधि अपनाई गई।
उत्तर- पंजाब, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश राज्यों में सबसे पहले आधुनिक कृषि विधि अपनाई गई।

प्रश्न 7. स्थायी पूँजी तथा कार्यशील पूँजी में अंतर बताएँ ।
उत्तर-उत्पादन में स्थायी पूँजी में मूल्य हास होता है जबकि कार्यशील पूँजी उत्पादन क्रिया के दौरान समाप्त हो जाती है।

प्रश्न 8. किन्हीं चार फसलों के नाम लिखें।
उत्तर- गेहूँ, बाजरा, गन्ना तथा आलू चार फसलें हैं।

प्रश्न 9. उन्नत बीजों से सबसे अच्छा परिणाम लाने के लिए हमें किनकी आवश्यकता पड़ती है ?
उत्तर-उन्नत बीजों से सबसे अच्छे परिणाम लाने के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में पानी, रासायनिक उर्वरा और कीटनाशक दवाइयों की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 10. भारत में कौन-कौन कृषि ऋतुएँ हैं ?
उत्तर- भारत में दो कृषि ऋतुएँ है
(क) रबी ऋतु,

(ख) खरीफ ऋतु ।

प्रश्न 11. खरीफ ऋतु की मुख्य फसलों के नाम लिखें ।
उत्तर-खरीफ ऋतु की मुख्य फसलें चावल, पटसन, रूई, मकई आदि हैं ।

प्रश्न 12. रबी ऋतु की मुख्य फसलें लिखें ।
उत्तर- रबी ऋतु की मुख्य फसलें गेहूँ, चना, तेलों के बीज, जौ आदि हैं ।

प्रश्न 13. किस खाद्य फसल का उत्पादन हरित क्रांति के कारण बढ़ा है ?
उत्तर- हरित क्रांति के कारण गेहूँ तथा चावल का उत्पादन बढ़ा है।

प्रश्न 14. मशीनों द्वारा चालित नलकूपों के प्रयोग से क्या परिणाम निकला है ?
उत्तर-मशीनों द्वारा चालित नलकूपों के प्रयोग से सिंचाई की व्यवस्था आश्वस्त हो गई है।

प्रश्न 15. हरित क्रांति की मुख्य विशेषताएँ क्या है ?
उत्तर- हरित क्रांति की मुख्य विशेषता गेहूँ तथा चावल में अप्रत्याशित वृद्धि है।

प्रश्न 16. हरित क्रांति का हानिकारक प्रभाव बताएँ ।
उत्तर- हरित क्रांति से भूमि की उर्वरता शक्ति में हास हुआ है।

प्रश्न 17. भारत के किन राज्यों में सर्वप्रथम हरित क्रांति का प्रभाव देखने को मिला ?
उत्तर-भारत में हरित क्रांति का प्रभाव सर्वप्रथम पंजाब और हरियाणा राज्यों में देखने को मिला ।

प्रश्न 18. एक हेक्टेयर वाली भूमि के स्वामी का काम लिखें
उत्तर- एक हेक्टेयर वाली भूमि के स्वामी का काम दूसरे के खेत में काम करना है।

प्रश्न 19. भारत के गाँवों में प्रवास क्यों आम बात बन गई है ?
उत्तर- गाँवों में रोजगार के अवसरों के अभाव के कारण भारत के गाँवों में प्रवास सामान्य सी बात बन गई है।

प्रश्न 20. पहले की अपेक्षा अब क्यों किसानों को अधिक मुद्रा की आवश्यकता पड़ती है ?
उत्तर-पहले की अपेक्षा अब किसानों को अधिक मुद्रा की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि कृषि की आधुनिक विधियों में बहुत पूँजी की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 21. किसान पूँजी की व्यवस्था कैसे करते हैं ?
उत्तर- छोटे किसान तो साहूकारों, बड़े किसानों से ऋण लेकर पूँजी की व्यवस्था करते हैं, जबकि मध्यम तथा बड़े किसान कृषि से, अपने बचत से पूँजी की व्यवस्था करते है।

प्रश्न 22. भूमि तथा श्रम की एक विशेषता लिखें।
उत्तर- भूमि उत्पादन का एक दुर्लभ साधन है जबकि श्रम प्रचुर मात्रा में प्राप्त होने वाला उत्पादन का एक साधन है।

प्रश्न 23. एक कृषि श्रमिक की निम्नतम दैनिक मजदूरी सरकार ने क्या निर्धारित की है ? सामान्यतः एक कृषि श्रमिक को दैनिक मजदूरी कितनी मिलती है ?
उत्तर- सरकार के द्वारा एक कृषि श्रमिक की दैनिक मजदूरी 60 रुपये निर्धारित की गई है, परंतु सामान्यतः एक श्रमिक को 30-40 रुपये दैनिक मजदूरी के रूप में मिलते हैं ।

प्रश्न 24. कृषि श्रमिक कम मजदूरी पर काम करना क्यों स्वीकार करते हैं ?
उत्तर- कृषि श्रमिक कम मजदूरी पर काम करना इसलिए स्वीकार करते हैं क्योंकि उनमें काम प्राप्त करने के लिए बहुत ही अधिक प्रतियोगिता होती है। काम के अवसर कम हैं और श्रमिक मजदूर अधिक संख्या में हैं।

प्रश्न 25. प्रवास से आपका क्या अभिप्राय है ?
उत्तर - प्रवास से अभिप्राय लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर बस जाना है ।

प्रश्न 26. आर्थिक प्रवास से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-आर्थिक प्रवास से अभिप्राय नौकरी की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना तथा वहाँ बस जाना है।

प्रश्न 27. किस प्रकार के कृषक बाजार में गेहूँ की आपूर्ति करते हैं और क्यों ?
उत्तर- मध्यम तथा बड़े कृषक बाजार में गेहूँ की आपूर्ति करते हैं क्योंकि उनके पास अधिक मात्रा में गेहूँ होता है ।

प्रश्न 28. पालमपुर गाँव की मुख्य क्रियाएँ कौन-सी हैं ?
उत्तर- खेती मुख्य क्रिया, लघुस्तरीय निर्माण कार्य, डेरी, परिवहन आदि ।

प्रश्न 29. उत्पादन क्रियाओं के लिये किस प्रकार के संसाधनों की आवश्यकता पड़ती है ?
उत्तर-प्राकृतिक संसाधन, मानव निर्मित वस्तुएँ, मानव प्रयास, मुद्रा आदि ।

प्रश्न 30. पालमपुर गाँव की किन्हीं तीन गैर-कृषि क्रियाओं के नाम लिखें।
उत्तर- (क) लघु निर्माण उद्योग,

(ख) दुकानदारी, डेरी,

(ग) परिवहन आदि ।

प्रश्न 31. स्थायी पूँजी से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-औजार, मशीनों और भवनों को स्थायी पूँजी कहा जाता है क्योंकि उनका प्रयोग कई वर्षो तक होता रहता है।

प्रश्न 32. कार्यशील पूँजी से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- कच्चे माल और नकद मुद्रा को कार्यशील पूँजी कहा जाता है क्योंकि ये चीज उत्पादन-क्रिया के दौरान समाप्त हो जाती है ।

प्रश्न 33. बहुविध फसल प्रणाली क्या है ?
उत्तर- एक वर्ष में किसी भूमि पर एक से अधिक फसल पैदा करने के तरीके को बहुविध फसल प्रणाली कहा जाता है ।

प्रश्न 34. छोटे किसान किसे कहते हैं ?
उत्तर- छोटे किसान वे होते हैं जो अपने परिवारों के साथ अपने खेतों में स्वयं काम करते हैं ।

प्रश्न 35. मंझोले और बड़े किसान किसे कहते हैं ?
उत्तर-मंझोले और बड़े किसान ऐसे किसानों को कहते हैं जो अपने खेतों में काम करने के लिये दूसरे श्रमिकों को किराये पर लगाते हैं ।

प्रश्न 36. पालमपुर-रायगंज सड़क पर परिवहन के कौन-से साधन प्रयोग में लाए जाते हैं ?
उत्तर- (क) बैलगाड़ी और भैंस - बग्धी ।

(ख) टाँगे और ठेले ।

(ग) जीप, बसें, ट्रक और ट्रैक्टर |

(घ) मोटर-साइकिल और स्कूटर आदि ।

प्रश्न 37. उच्च जाति के और निम्नजाति या दलितों के निवास स्थानों में दो अंतर लिखें ।
उत्तर-(क) उच्चजाति के लोग बड़े-बड़े मकानों में रहते हैं जबकि दलित या अनुसूचित जाति के लोग गाँव के एक कोने में छोटे-छोटे मकानों में रहते हैं।

(ख) उच्चजाति के लोगों के भवन ईंट और सीमेंट के बने हुए होते हैं जबकि अनुसूचित जाति के लोगों के घर मिट्टी और घास-फूंस के बने होते हैं।

प्रश्न 38. पालमपुर गाँव में कौन-कौन सी स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त हैं ?
उत्तर- पालमपुर गाँव में रोगियों के उपचार के लिये एक राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और एक निजी औषधालय स्थापित है।

प्रश्न 39. वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिये कौन-सी चार चीजें आवश्यक हैं ?
उत्तर- (क) भूमि

(ख) श्रम

(ग) भौतिक पूँजी जैसे औजार, मशीनें, भवन, कच्चा माल और मुद्रा आदि ।

(घ) ज्ञान और उद्यम जो मानव पूँजी के महत्त्वपूर्ण अंग है।

प्रश्न 40. क्या सिंचाई के अधीन क्षेत्र को लाना महत्त्वपूर्ण है। क्यों ?
उत्तर-सिंचाई के अधीन क्षेत्र का लाना बड़ा आवश्यक है क्योंकि मानसून वर्षा पर निर्भर रहना खतरनाक है जबकि मानसून पवनों पर विश्वास नहीं किया जा सकता जो न कभी स्थायी निरन्तर और विश्वसनीय हैं। कभी वे सूखे का कारण बनती हैं तो कभी बाढ़ों का ।

प्रश्न 41. श्रमिक किन्हें कहते हैं ?
उत्तरश्रमिक खेतों में काम करने वाले वे मजदूर होते हैं जो या तो भूमिहीन परिवारों से आते हैं या बहुत छोटे खेतों पर काम करने वाले परिवारों से।

प्रश्न 42. श्रमिक या छोटे किसान पूँजी की व्यवस्था कैसे करते हैं ?
उत्तरश्रमिक या छोटे किसान अपनी पूँजी की व्यवस्था पैसा उधार लेकर करते हैं वे यह पैसा गाँव के बड़े किसानों से लेते हैं या गाँव के साहूकारों से या फिर वे व्यापारियों से लेते हैं जो उन्हें अनेक प्रकार की चीजें उपलब्ध कराते हैं। परन्तु हर हालत में सूद की दर बहुत ऊँची होती है।

प्रश्न 43. रायगंज के बाजार में कौन-सा कृषि-उत्पाद बेचा जाता है ?
उत्तर - अधिशेष कृषि उत्पाद ।

प्रश्न 44. सीमांत किसान कौन हैं ?
उत्तर - जिनके पास खेती के लिए पर्याप्त जमीन नहीं है ।

प्रश्न 45. डेयरी, लघुस्तरीय विनिर्माण, दुकानदारी, परिवहन आदि किस प्रकार की क्रिया है ?
उत्तर-गैर-कृषि क्रियाएँ ।

प्रश्न 46. पालमपुर के किसान ज्वार- बाजरा के अतिरिक्त किसकी खेती करते हैं?
उत्तर-आलू और गन्ना।

प्रश्न 47. किस कारण से पालमपुर गाँव के किसान एक वर्ष में दो फसलें पैदा करते थे ?
उत्तर - सिंचाई की समुचित व्यवस्था ।

प्रश्न 48. छोटे किसान खेती के लिए आवश्यक पूँजी कहाँ से लेते हैं
उत्तर-बड़े किसानों या गाँव के साहूकारों से ।

प्रश्न 49. देश में कुल खेती वाले क्षेत्रों में से आज कितना क्षेत्र सिंचित है ?
उत्तर - 40% से कम ।

प्रश्न 50. उपलब्ध भूमि पर अधिक उत्पादन के लिए किसान किसका प्रयोग करते हैं?
उत्तर - एच० वाई० वी० बीज उर्वरक ।

प्रश्न 51. भूमि, श्रम, पूँजी तथा उद्यम (मानव पूँजी) किसके लिए आवश्यक है ?
उत्तर-उत्पादन।

प्रश्न 52. बारिश के मौसम में क्या उगाये जाते हैं ?
उत्तर-ज्वार और बाजरा ।

प्रश्न 53. बरसात में उपजाये जाने वाले फसलों को क्या कहते हैं ?
उत्तर- खरीफ ।

प्रश्न 54. जाड़े में उपजाये जाने वाले फसलों को क्या कहते हैं ?
उत्तर- रबी ।

प्रश्न 55. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में कितने प्रतिशत कामगार गैर-कृषि कार्यों में लगे हैं ?
उत्तर- 24 प्रतिशत ।

प्रश्न 56. भारत में छोटे किसानों की संख्या कुल किसानों का कितना प्रतिशत है ?
उत्तर- 80 प्रतिशत ।

प्रश्न 57. भूमि मापने की मानक इकाई क्या है ?
उत्तर- हेक्टेयर ।

प्रश्न 58. पूँजी किस प्रकार का संसाधन है ?
उत्तर- मानव निर्मित

प्रश्न 59. कौन संसाधन सीमित या स्थिर होता है ?
उत्तर-भूमि ।

प्रश्न 60.  भूमि किस प्रकार का संसाधन है ?
उत्तर- प्राकृतिक ।

प्रश्न 61. रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरकता -
उत्तर-घटी है।

प्रश्न 62. उत्पादन की प्रथम आवश्यकता क्या है ?
उत्तर-भूमि ।

              लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. भारत में जनगणना के दौरान दस वर्ष में एक बार प्रत्येक गाँव का सर्वेक्षण किया जाता है। पालमपुर से संबंधित सूचनाओं के आधार पर निम्न तालिका को भरें
उत्तर-

प्रश्न 2. पालमपुर के गाँव में बिजली के प्रसार ने किसानों की किस तरह मदद की ? 
उत्तर-पालमपुर के गाँव के बिजली के विस्तार का किसानों को अनेक प्रकार से मदद की ।

(क) बिजली ने सिंचाई की पद्धति ही बदल डाली। पहले किसान कुओं से रहट द्वारा पानी निकाल कर अपने छोटे-छोटे खेतों की सिंचाई किया करते थे। अब उन्होंने बिजली का प्रयोग करके नलकूपों द्वारा अधिक प्रभावशाली ढंग से एक बड़े क्षेत्र की सिंचाई करनी शुरू कर दी।

(ख) अच्छी सिंचाई की सुविधाओं से किसान लोग अब पूरे वर्ष भिन्न-भिन्न फसलों की खेती करने लगे।

(ग) अब उन्हें सिंचाई के लिये मानसून वर्षा पर निर्भर रहने की कोई आवश्यकता नहीं थी, जो अनिश्चित ही नहीं थी वरन् विश्वसनीय भी नहीं थी। अब उन्हें कभी सूखे और कभी डूबे कोई डर न रहा,

(घ) अब उन्हें नहरी पानी के लिये होने वाले नित्य प्रति के झगड़ों से भी छूट मिल गई जो कभी जानलेवा भी हो जाते थे।

प्रश्न 3. क्या सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना महत्त्वपूर्ण है ? क्यों ?
उत्तर- हाँ, कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए सिंचित क्षेत्र को बढ़ाना निश्चय ही महत्त्वपूर्ण है। कृषि उत्पादन के लिए जल आवश्यक होता है।

(क) कई क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा नहीं होती है। साथ ही, यह अनिश्चित भी होती है। पठारी क्षेत्रों जैसे- दक्षिणी पठार और मध्य भारत पंजाब राजस्थान आदि में कम वर्षा होती है। इन क्षेत्रों में कृत्रिम सिंचाई बिल्कुल आवश्यक है। इसके बिना यहाँ खेती प्रायः असंभव है।

(ख) कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहाँ वर्षा तो पर्याप्त होती है परन्तु यह वर्ष के कुछ दिनों तक ही केंद्रित होती है। वर्ष का शेष भाग सूखा ही रहता है। इसलिए इन क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाएँ वर्ष में एक से अधिक फसल उपजाने में सहायक होगी।

(ग) इसके अतिरिक्त धान, गेहूँ, ईंख जैसी कुछ खाद्य और नकदी फसलों के लिए जल की पर्याप्त एवं निरंतर आपूर्ति की आवश्यकता होती है।

(घ) साथ ही, अधिक उपज देने वाले एच० वाई० वी० बीजों के लिए भी पर्याप्त जल की जरूरत होती है। 

आज भी देश के कुल कृषि क्षेत्र का 40% से भी कम भाग सिंचित है। अतः तेजी से बढ़ती हमारी जनसंख्या भी खाद्य आवश्यकताओं को देखते हुए कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई एक महत्त्वपूर्ण आगत होगा।

प्रश्न 4. पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम क्यों है ? 
उत्तर- यह डाला (श्रमिक) की स्थिति से भी स्पष्ट है कि पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम है। सरकार द्वारा खेतिहर श्रमिकों के लिए एक दिन की न्यूनतम मजदूरी ₹60 निर्धारित की है। लेकिन डाला को मात्र ₹30-40 ही मिलते हैं।

इसका कारण यह है कि खेतिहर मजदूर या तो भूमिहीन किसान परिवार या छोटे किसान परिवार से आते हैं। वे गरीब और असहाय होते हैं। वे दैनिक मजदूरी पर काम करते हैं। उन्हें नियमित रूप से काम ढूंढना पड़ता है। पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है इसलिए श्रमिक न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी पर भी काम करने को सहमत हो जाते हैं।

अधिकांश खेतिहर श्रमिक निचली जाति और दलित वर्गों से होते हैं। उन्हें भूमि मालिकों से ऊँची मजदूरी माँगने का साहस कम होता है।

खेतिहर श्रमिक सामान्यतः अशिक्षित और अनभिज्ञ होते हैं। वे श्रम-संघों में संगठित नहीं होते हैं। अतः वे ऊँची मजदूरी सुनिश्चित करने के लिए भूमि मालिकों से मोल-भाव करने की स्थिति में नहीं होते हैं ।

प्रश्न 5. पालमपुर के 450 परिवारों में भूमि के वितरण की एक सारणी बनाएँ । 
उत्तर- पालमपुर के 450 परिवारों में भूमि का वितरण-

प्रश्न 6. एक हेक्टेयर भूमि के मालिक किसान के कार्य का ब्योरा दें।
उत्तर-एक हक्टेयर भूमि उस वर्ग क्षेत्र के बराबर होती है जिसके एक पक्ष का माप 100 मीटर हो। मान लेते हैं कि किसान अपनी एक हेक्टेयर भूमि पर गेहूँ की खेती करने की योजना बना रहा है। इसके लिए उसे बीज, खाद कीटनाशक के साथ-साथ जल और खेती के अपने उपकरणों की मरम्मत करने के लिए कुछ नकदी की भी आवश्यकता होगी। यह अनुमान किया जा सकता है कि उस कार्यशील पूँजी के रूप में कम-से-कम ₹3,000 की जरूरत होगी। किसान सबसे पहले बैलों या ट्रैक्टर से खेत की जुताई करता है, फिर उसमें बीज बोता है। 22 दिनों के नियमित अंतराल पर वह फसलों की सिंचाई करता है। वह सिंचाई के बाद अपनी फसलों पर खाद और कीटनाशक छिड़कता है। बीज बोने के लगभग तीन महीने बाद गेहूँ की कटाई और गहाई की जाती है और इस प्रकार गेहूँ का उत्पादन पूरा होता है। किसान निजी उपभोग के लिए उपज का एक भाग अपने पास रख लेता है और शेष भाग बाजार में बेच देता है।

प्रश्न 7. सविता को किन शर्तों पर तेजपाल सिंह से ऋण मिला है ? क्या ब्याज की कम दर पर बैंक से कर्ज मिलने पर सविता की स्थिति अलग होती ? 
उत्तर- सविता को कठोर शर्तों पर तेजपाल सिंह से ऋण मिला है। तेजपाल सिंह एक बड़ा किसान है। उसने सविता को चार महीनों के लिए 24% की ब्याज दर पर ऋण दिया है। यह ब्याज की एक बहुत ऊँची दर है। सविता को यह भी वचन देना पड़ा है कि वह कटाई के मौसम में उसके खेतों में एक श्रमिक के रूप में ₹35 प्रतिदिन पर काम करेगी। यह मजदूरी बहुत कम है।

निसंदेह ब्याज की कम दर पर बैंक से कर्ज मिलने पर सविता की स्थिति अलग होती। उसकी स्थिति काफी बेहतर होती। वह ब्याज की कम दर पर ऋण आसानी से चुका पाती और उसे तेजपाल सिंह के लिए खेतिहर मजदूर के रूप में कठिन परिश्रम नहीं करना पड़ता।

प्रश्न 8. मझोले और बड़े किसान कृषि के लिए कैसे पूँजी प्राप्त करते हैं ? वह छोटे किसानों से कैसे भिन्न है ?
उत्तर- खेती की आधुनिक विधियों के लिए पर्याप्त पूँजी की आवश्यकता होती है। इसलिए किसानों को पहले की अपेक्षा अब अधिक पैसों की जरूरत होती है। मझोले और बड़े किसानों को अधिशेष कृषि उत्पादों को बेचकर खेती के लिए पूँजी प्राप्त होती है। वे अपनी कमाई का एक भाग बचत कर लेते हैं और उसे अगले मौसम के लिए कार्यशील पूँजी के रूप में रख लेते हैं। वे इन बचतों का प्रयोग मवेशी, ट्रैक्टर ट्रक आदि खरीदने के लिए करते हैं। वे अपनी स्थिर पूँजी को भी बढ़ाते हैं। इस प्रकार, वे अपनी बचत से ही खेती के लिए पूँजी की व्यवस्था करने में सक्षम होते हैं।

दूसरी ओर, छोटे किसानों को कृषि के लिए पूँजी हेतु पैसे उधार लेने पड़ते हैं। वे प्रायः बड़े किसानों, गाँव के साहूकारों या व्यापारियों से उधार लेते हैं। ऐसे ऋणों पर ब्याज की दर काफी अधिक होती है।

प्रश्न 9. हरित क्रांति की विशेषताएँ लिखें। 
उत्तर- हरित क्रांति की विशेषताएँ

(क) गेहूँ तथा चावल में वृद्धि ।

(ख) कृषि का मशीनीकरण ।

(ग) सिंचाई सुविधाओं का आश्वासन।

(घ) कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि ।

(ङ) भूमि जोतों के आकार में वृद्धि ।

(च) रासायनिक उर्वरक का प्रयोग।

(छ) उन्नत बीजों का प्रयोग ।

(ज) कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग ।

प्रश्न 10. उत्पादन के विभिन्न घटक कौन-से हैं ?
उत्तर- उत्पादन के चार घटक हैं अर्थात् वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन के लिए निम्ननाकित चार चीजें आवश्यक है

(क) भूमि- इसमें भूमि जल, वन, खनिज जैसे अन्य प्राकृतिक संसाधन शामिल होते हैं।

(ख) श्रम- इससे आशय उन लोगों से है जो काम करते हैं। इसमें कुशल और अकुशल दोनों प्रकार के श्रमिक शामिल होते हैं।

(ग) पूँजी - इसका आशय भौतिक पूँजी से है। यह दो प्रकार की हो सकती हैस्थिर पूँजी और कार्यशील पूँजी उत्पादन में प्रयोग होनेवाले औजार, मशीन, भवन को स्थिर पूँजी कहते हैं, जबकि कच्चा माल और नकद पैसो को कार्यशील पूँजी कहते हैं।

(घ) उद्यमता या मानव पूँजी- उद्यमता के रूप में एक चौथी आवश्यकता भी होती है। क्योंकि हमें उत्पादन करने के लिए भूमि श्रम और भौतिक पूँजी को एक साथ करने योग्य बनाने के लिए ज्ञान और उद्यम की आवश्यकता पड़ती है।

              दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. खेती की आधुनिक विधियों के लिए ऐसे अधिक आगतों की आवश्यकता होती है, जिन्हें उद्योगों में विनिर्मित किया जाता है, वर्णन करें।
उत्तर- आधुनिक कृषि ढंग- जैसे उर्वरकों का प्रयोग बीज की उत्तम नसले नलकूप द्वारा सिंचाई कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग और खेती के नए उपकरण जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, थ्रैशर आदि बहुत कुछ उद्योगों पर आधारित हैं। यदि उद्योग कृषि के इन नए साधनों का निर्माण न करता तो हमारा कृषि उत्पादन इतना नहीं बढ़ सकता था हम निरन्तर बढ़ती हुई जनसंख्या का पेट भर सकते। 

कृषि और उद्योगों में इतना गहरा सम्बन्ध है कि दोनों को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। कृषि, उद्योगों के विकास के लिये अनेक प्रकार के कच्चे माल का उत्पादन करती है और औद्योगिक उन्नति के लिए एक ठोस आधार का निर्माण करती है। दूसरी ओर उद्योगों के कारण ही कृषि में उत्पादन में वृद्धि सम्भव हो पाई है। उद्योगों की विविधता तथा इनके विकास के फलस्वरूप ही कृषि का आधुनिकीकरण सम्भव हो सका है। उर्वरकों, कीटनाशक दवाइयों, प्लास्टिक, बिजली, डीजल आदि का कृषि में प्रयोग उद्योगों पर निर्भर करता है। कृषि की अनेक शाखाएँ अपने आपको उद्योग मानने लगी हैं जैसी डेरी उद्योग, वृक्षारोपण उद्योग आदि। नये-नये उपकरणों, विभिन्न प्रकार के उर्वरकों और मशीनों का प्रयोग करके आधुनिक कृषि के अधीन बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सका है। विविध प्रकार के उद्योगों जैसे लोहा-इस्पात उद्योग, इंजीनियरिंग उद्योग तथा रासायनिक उद्योग आदि के विकास से कृषि का आधुनिकीकरण सम्भव हो सका है। निःसन्देह संसार की बड़ी-बड़ी घास भूमियों को बड़े-बड़े फार्मों में बदलकर विशाल धान्यागारों का रूप देना मशीनों के कारण ही सम्भव हो सका है।

प्रश्न 2. एक ही भूमि पर उत्पादन बढ़ाने के अलग-अलग कौन-से तरीके हैं ? समझाने के लिए उदाहरणों का प्रयोग करें।
अथवा बहुविधि फसल प्रणाली और खेती की आधुनिक विधियों में क्या अंतर है ?
उत्तर- एक ही भूमि पर उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न विधियाँ- एक ही भूमि पर उत्पादन को बढ़ाने की दो विधियाँ निम्नांकित हैं

(क) बहुविध फसल प्रणाली- इस विधि के अन्तर्गत भूमि के एक टुकड़े पर एक वर्ष में दो से अधिक फसलें उत्पन्न की जाती हैं। दी हुई भूमि पर उत्पादन बढ़ाने की यह सामान्य विधि है। बहुविध फसल प्रणाली तभी संभव है जब सिंचाई करने की विधि अच्छी तरह से विकसित होगी। 

(ख) खेती की आधुनिक विधि- एक ही भूमि पर उत्पादन बढ़ाने की विधि को खेती की आधुनिक विधि कहते हैं। इस विधि के अन्तर्गत-

(i) परंपरागत बीजों के स्थान पर उन्नत बीजों का प्रयोग किया जाता है। 

(ii) गोबर तथा अन्य खादों के स्थान पर रासायनिक उर्वरक का प्रयोग किया जाता है।

(iii) सिंचाई नलकूपों से की जाती है।

(iv) कृषि में ट्रैक्टरों तथा थ्रैशर का प्रयोग किया जाता है।

(v) कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जाता है।

प्रश्न 3. आपके क्षेत्र में कौन-से गैर-कृषि उत्पादन कार्य हो रहे हैं इनकी एक संक्षिप्त सूची बनाएँ।
उत्तर-हमारे क्षेत्र में कई गैर-कृषि उत्पादन कार्य हो रहे हैं। हमारे क्षेत्र में कार्यशील जनसंख्या का लगभग 25% भाग कृषि के अतिरिक्त अन्य कार्यों में लगा है। उन लोगों की मुख्य क्रियाएँ निम्न हैं-

(क) डेयरी- यह हमारे क्षेत्र के कुछ परिवारों में एक प्रचलित क्रिया है। लोग अपनी गायों एवं भैंसों को कई तरह की घास और बरसात के मौसम में उगने वाली ज्वार और बाजरा खिलाते हैं। दूध को निकट के शहरों में बेचा जाता है जहाँ दूध संग्रहण एवं शीतलन केंद्र भी हैं।

(ख) लघु स्तरीय विनिर्माण- वर्तमान में मेरे गाँव में लगभग 40 परिवार लघु स्तरीय विनिर्माण में लगे हैं। वे विनिर्माण में बहुत सरल उत्पादन विधियों का प्रयोग करते हैं। विनिर्माण कार्य पारिवारिक श्रम की सहायता से अधिकतर घरों या खेतों में किया जाता है। इनमें गुड़ उद्योग, मिट्टी के बर्तन बनाने का काम, हस्तशिल्प का काम शामिल हैं।

(ग) दुकानदारी - हमारे क्षेत्र के कुछ लोग दुकानदारी का काम भी करते हैं। वे शहरों के थोक बाजारों से कई प्रकार की वस्तुएँ खरीदते हैं और उन्हें गाँव में लाकर बेचते हैं।

(घ) परिवहन - हमारे क्षेत्र में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो परिवहन सेवाओं में लगे हैं। इनमें रिक्शेवाले, ताँगेवाले, जीप, ट्रैक्टर ट्रक ड्राइवर तथा परंपरागत बैलगाड़ी और दूसरी गाड़ियाँ चलानेवाले लोग शामिल हैं।

प्रश्न 4. गाँवों में और अधिक गैर-कृषि कार्य प्रारंभ करने के लिए क्या किया जा सकता है ?
उत्तर- गाँवों में और अधिक गैर-कृषि कार्य प्रारंभ करने के लिए निम्नांकित प्रयास किए जा सकते हैं

(क) जानकारी - गाँव वालों को गैर-कृषि उत्पादन कार्यों की विशेषताओं एवं महत्त्व के विषय में जानकारी दी जानी चाहिए। यदि वे यह जान जाएँगे कि वे कैसे इन क्रियाओं से अधिक पैसे कमा सकते हैं तो वे लोग निश्चय ही ऐसी क्रियाएँ प्रारंभ कर देंगे और उनका विस्तार करेंगे।

(ख) ऋण सुविधाएँ- सरकार कम ब्याज दर पर गाँव वालों को ऋण उपलब्ध कराए ताकि वे इन क्रियाओं को प्रारंभ कर सके। पूँजी का अभाव उनकी सबसे बड़ी समस्या होती है।

(ग) परिवहन की सुविधाएँ- आसानी से उपलब्ध और सस्ती परिवहन सेवाएँ निश्चित रूप से गैर-कृषि उत्पादन क्रियाओं को प्रोत्साहित करती है। लोग आसानी से अपनी वस्तुएँ नजदीकी बाजार में ले जा सकते हैं।

(घ) विपणन सहायता- सरकार को चाहिए कि वह ग्रामीणों को विपणन की सुविधाएँ उपलब्ध कराए क्योंकि उनकी वस्तुएँ प्रायः गैर-मानकीकृत होती है।

(ङ) तकनीकी सहायता - गाँवों में लघुस्तरीय उद्यमों का विकास तकनीकी जानकारी का निम्न स्तर तथा प्रशिक्षित और अनुभवी व्यक्तियों के अभाव के कारण भी प्रभावित होता है। इसलिए सरकार को ऐसी क्रियाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • BPSC Notes ————– Click Here
Previous Post Next Post