JAC Board Jharkhand Class 10th Science Chemistry Solutions chapter - 5 - तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

JAC Board Jharkhand Class 10th Science Chemistry Solutions chapter - 5 - तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

JAC Board Jharkhand Class 10th Science Chemistry Solutions chapter - 5 - तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. तत्व X, XCl₂ सूत्र वाला एक क्लोराइड बनाता है जो एक ठोस है तथा जिसका गलनांक अधिक है। आवर्त सारणी में यह तत्व संभवतः किस समूह के अंतर्गत होगा ? 
(a) Na, 

(b) Mg. 

(c) AI, 

(d) Si. 
उत्तर-(b)

प्रश्न 2. आवर्त सारणी में बाईं से दाईं ओर जाने पर प्रवृतियों के बारे में कौन-सा कथन असत्य है ?
(a) तत्वों की धात्विक प्रकृति घटती है।

(b) संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ जाती है।

(c) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं।

(d) इनके ऑक्साइड अधिक अम्लीय हो जाते हैं।
उत्तर-(c)

प्रश्न 3. आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार तत्वों के गुण आवर्त फलन होते हैं-
(a) परमाणु द्रव्यमान के,

(b) परमाणु आयतन के,

(c ) परमाणु संख्या के,

(d) परमाणु घनत्व के ।
उत्तर-(c)

प्रश्न 4. मेंडलीफ के अनुसार तत्वों के गुण आवर्त्त फलन होते हैं–
(a) परमाणु द्रव्यमान के,

(b) परमाणु आयतन के,

(c) परमाणु संख्या के,

(d) परमाणु घनत्व के ।
उत्तर-(a)

प्रश्न 5. आवर्त सारणी में आवर्तो की संख्या होती है
(a) 2,

(b) 6,

(c) 7,

(d) 18.
उत्तर-(c)

प्रश्न 6. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में कितने आवर्त थे ?
(a) 2,

(b) 6,

(c) 7,

(d) 18.
उत्तर-(b)

प्रश्न 7. परमाणु के तीसरे कोश में अधिक से अधिक कितने इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं ?
(a) 2,

(b) 3,

(c) 8,

(d) 18.
उत्तर-(d)

प्रश्न 8. आवर्त सारणी में किस तत्व की स्थिति अनिश्चित रहती है ?
(a) हाइड्रोजन,

(b) हीलियम,

(c) सोडियम,

(d) क्लोरीन ।
उत्तर-(a)

प्रश्न 9. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों के वर्गीकरण का आधार है
(a) परमाणु संख्या,

(b) परमाणु द्रव्यमान,

(c) परमाणु आयतन,

(d) परमाणु घनत्व ।
उत्तर-(a)

प्रश्न 10. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों के वर्गीकरण का आधार है
(a) परमाणु संख्या,

(b) परमाणु द्रव्यमान,

(c) परमाणु आयतन,

(d) परमाणु घनत्व ।
उत्तर-(b)

प्रश्न 11. आवर्त सारणी के प्रथम आवर्त में कितने तत्व हैं ?
(a) 2,

(b) 8,

(c) 18,

(d) 13.
उत्तर-(a)

प्रश्न 12. अष्टक सिद्धांत का प्रतिपादन किया था -
(a) डॉबेराइनर,

(b) न्यूलैंडस,

(c) मॅडलीव,

(d) मोसले ।
उत्तर-(b)

प्रश्न 13. मेंडलीव की आवर्त सारणी में कितनी क्षैतिज कतारें थी ?
(a) 8, 

(b) 12, 

(c) 6, 

(d) 14.
उत्तर-(c)

प्रश्न 14. मेंडलीव की आवर्त सारणी में कितने वर्ग होते हैं ? 
(a) 5, 

(b) 6, 

(c) 7,

(d) 8,
उत्तर-(d)

प्रश्न 15. किस तत्व तक अष्टक का सिद्धांत लागू हो पाया
(a) O, 

(b) Ca, 

(c) CO, 

(d) K,
उत्तर-(b)

प्रश्न 16. एका-ऐलुमिनियम किस प्रकार का ऑक्साइड बनाता है ? 
(a) EO₃. 

(b) E₃O₂, 

(c) E₂O₃, 

(d) EO.
उत्तर-(c)

प्रश्न 17. निम्न में से किस तत्व की परमाण्वीय त्रिज्या सर्वाधिक है ? 
(a) Na, 

(b) Mg. 

(c) K, 

(d) Ca. 
उत्तर-(c)

प्रश्न 18. निम्न में उत्कृष्ट गैस को पहचानें–
(a) N,

(b) Ni,

(c) Na,

(d) Ne. 
उत्तर-(d)

प्रश्न 19. आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्वों की परमाणु त्रिज्या–
(a) घटती है। 

(b) पहले घटती है और पुनः बढ़ती है।

(c) अपरिवर्तित रहती है,

(d) बढ़ती है।
उत्तर-(a)

प्रश्न 20. निम्नांकित में कौन विद्युत धनात्मक तत्व है ?
(a) C, 

(b) Cl, 

(c) Na

(d) P.
उत्तर-(c)

प्रश्न 21. निम्नांकित में कौन विद्युत ऋणात्मक तत्व है ? 
(a) Na, 

(b) Cl, 

(c) K,

(d) Ca.
उत्तर-(b)

प्रश्न 22. किस आवर्त में सबसे अधिक तत्व होते हैं ?
(a) चौथा,

(b) पाचवाँ, 

(c) छठा,

(d) सातवाँ ।
उत्तर-(c)

प्रश्न 23. कौन शून्य वर्ग का तत्व है ?
(a) Ca,

(b) Br,

(c) He,

(d) Li.
उत्तर-(c)

प्रश्न 24. क्लोरीन की संयोजकता क्या है ?
(a) 1,

(b) 2

(c) –2

(d) +2.
उत्तर-(a)

प्रश्न 25. आवर्त सारणी के वर्ग 17 के तत्व कहलाते हैं ?
(a) क्षार धातु,

(b) दुर्लभ तत्व,

(c) हैलोजन,

(d) संक्रमण तत्व |
उत्तर-(c)

प्रश्न 26. आवर्त सारणी के वर्ग 2 के तत्वों के ऑक्साइड होते है ?
(a) अम्लीय,

(b) क्षारीय,

(c) उदासीन,

(d) इनमें कोई नहीं ।
उत्तर-(b)

प्रश्न 27. आवर्त सारणी के दीर्घ रूप में आवर्तों की संख्या है
(a) 7,

(b) 8,

(c) 9,

(d) 10.
उत्तर-(a)

प्रश्न 28. आवर्त सारणी के शून्य समूह का तत्व है–
(a) H,

(b) He,

(c) CO₂,

(d) Cl₂.
उत्तर-(b)

प्रश्न 29. अक्रिय तत्व कौन है ?
(a) C,

(b) He,

(c) Au,

(d) H.
उत्तर-(b)

प्रश्न 30. हीलियम परमाणु के बाहरी कक्षा में कितने इलेक्ट्रॉन रहते है ?
(a) 1,

(b) 2,

(c) 3,

(d) 4,
उत्तर-(b)

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें–

प्रश्न 1. तत्वों के गुण उनकी_______के आवर्त फलन होते हैं । 
उत्तर- परमाणु संख्या

प्रश्न 2. आवर्त सारणी के उदग्र स्तंभों को______कहते हैं ।
उत्तर- वर्ग

प्रश्न 3. आवर्त सारणी की क्षैतिज कतारों को_____कहते हैं।
उत्तर–आवर्त

प्रश्न 4. आधुनिक आवर्त सारणी में_______आवर्त हैं।
उत्तर- 7 

प्रश्न 5. परमाणु के दूसरे कोश में अधिकतम ______ इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं। 
उत्तर- 8 

प्रश्न 6. किसी आवर्त में बाईं से दाईं जाने पर अधात्विक गुण ________जाते हैं। 
उत्तर- बढ़ते 

प्रश्न 7. किसी वर्ग में ऊपर से नीचे की ओर आने पर तत्वों के धात्विक गुणों में_______होती है।
उत्तर- वृद्धि 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्त 

प्रश्न 1. डॉबेराइनर द्वारा किए गए वर्गीकरण का क्या आधार था ?
उत्तर- परमाणु द्रव्यमान ।

प्रश्न 2. डॉबेराइनर के द्वारा बनाए गए तीन तत्वों का समूह का क्या नाम था ? 
उत्तर- डॉबेराइनर त्रिक |

प्रश्न 3. तत्वों के वर्गीकरण के लिए मेंडलीफ का क्या आधार था ?
उत्तर-परमाणु द्रव्यमान ।

प्रश्न 4. आधुनिक आवर्त सारणी के तत्वों के वर्गीकरण का आधार क्या है ?
उत्तर - परमाणु संख्या ।

प्रश्न 5. हाइड्रोजन को किस समूह एवं आवर्त में रखना चाहिए ?
उत्तर - प्रथम समूह एवं प्रथम आवर्त ।

प्रश्न 6. समूह-17 के सर्वाधिक क्रियाशील तत्व का नाम लिखें। 
उत्तर - फ्लुओरीन (F).

प्रश्न 7. हैलोजन समूह के किसी एक तत्व का नाम लिखें। 
उत्तर- क्लोरीन (CI).

प्रश्न 8. मेंडेलीफ के समय कुल कितने तत्व ज्ञात थे ?
उत्तर-63.

प्रश्न 9. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में कितने आवर्त और समूह थे ?
उत्तर- आव - 6,  

         समूह - 8.

प्रश्न 10. प्रथम आवर्त्त में कितने तत्व रहते हैं ?
उत्तर-2.

प्रश्न 11. दूसरे आवर्त्त में कितने तत्व रहते हैं ?
उत्तर- 8.

प्रश्न 12. आवर्त सारणी के प्रथम आवर्त में कितने तत्व हैं ? 
उत्तर- 2 (H, He).

प्रश्न 13. आवर्त सारणी के प्रथम वर्ग के एक तत्व का नाम लिखें। 
उत्तर- H या, Li या, Na या, K

प्रश्न 14. आवर्त सारणी के प्रथम समूह में कितने तत्व हैं ?
उत्तर-7.

प्रश्न 15. आवर्त सारणी में किस तत्व की स्थिति अनिश्चित रहती है ? 
उत्तर- हाइड्रोजन ।

प्रश्न 16. आधुनिक आवर्त्त-सारणी में कुल कितने आवर्त्त एवं वर्ग हैं ? 
उत्तर- आवर्त्त- 7,  

         वर्ग - 18

प्रश्न 17. किस वर्ग में तीन-तीन तत्वों को एक साथ रखा गया था ? 
उत्तर-वर्ग-VIII

प्रश्न 18. वर्ग । के तत्वों को क्षारीय धातु कहते हैं, क्यों ?
उत्तर–क्योंकि वर्ग । के तत्व जल से अभिक्रिया कर क्षारीय घोल बनाता है।

प्रश्न 19. तत्वों के वर्गीकरण की आवर्ती पद्धति के विकास का वास्तविक श्रेय किन-किन वैज्ञानिकों को जाता है ?
उत्तर- लॉथर मेयर और मेंडेलीफ को ।

प्रश्न 20. आधुनिक आवर्त्त-सारणी में उदग्र स्तम्भों की संख्या कितनी है ?
उत्तर- 18

प्रश्न 21. आवर्त्त सारणी के क्षैतिज कतारों को क्या कहते हैं ? 
उत्तर-आवर्त्त ।

प्रश्न 22. आवर्त्त सारणी के उदग्र स्तंभों को क्या कहते हैं ? 
उत्तर-वर्ग।

प्रश्न 23. क्लोरीन तथा ब्रोमीन को आवर्त्त-सारणी के एक समूह में क्यों रखा गया है ? कोई एक कारण बताएँ ।
उत्तर- क्योंकि दोनों के बाहरी कक्षा में 7 इलेक्ट्रॉन हैं ।

प्रश्न 24. आधुनिक आवर्त सारणी में पहले दस तत्वों में कौन-सी धातुएँ हैं ? 
उत्तर- लीथियम एवं बेरीलियम ।

प्रश्न 25. आजतक कितने तत्वों की खोज हो चुकी है ? 
उत्तर-114 तत्वों की।

प्रश्न 26. अष्टक के नियम को किसने प्रतिपादित किया ? 
उत्तर- न्यूलैंड्स ।

प्रश्न 27. निम्नांकित में उत्कृष्ट गैस को पहचानें–
N, Ni, Na, Ne.
उत्तर- Ne.

प्रश्न 28. एक निष्क्रिय गैस का नाम लिखें ।
उत्तर- He.

प्रश्न 29. वे कौन से तत्व हैं जिनका परमाणु सबसे छोटा एवं सबसे बड़ा है ? 
उत्तर- सबसे छोटा- हाइड्रोजन (H),

सबसे बड़ा- फ्रांसियम (Fr)

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्त 

प्रश्न 1. तत्वों के वर्गीकरण की क्यों आवश्यकता पड़ी ?
उत्तर-आजतक 114 तत्वों की खोज हो चुकी है। इन तत्वों एवं इनके यौगिकों के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का क्रमबद्ध अध्ययन के लिए तत्वों के वर्गीकरण की आवश्यकता पड़ती है।

प्रश्न 2. क्या डॉबेराइनर के त्रिक, न्यूलैंड्स के अष्टक के स्तंभ में भी पाए जाते हैं। तुलना करें । 
उत्तर- हाँ, डॉबेराइनर के त्रिक, न्यूलैंड्स के अष्टक के स्तंभ में पाए जाते हैं। 
जैसे- Li, Na, K डॉबेराइनर के त्रिक हैं जो न्यूलैंड्स के अष्टक के स्तंभ हैं। 

प्रश्न 3. डॉबेराइनर के वर्गीकरण की क्या सीमाएँ हैं ? 
उत्तर - (i) उस समय ज्ञात सभी तत्वों का वर्गीकरण डॉबेराइनर के त्रिक आधार पर नहीं हो सका।

(ii)  डॉबेराइनर केवल तीन तत्वों के त्रिक को उस समय पहचान सके । यही कारण है कि डॉबेराइनर के त्रिक को मान्यता प्राप्त नहीं हुई।

प्रश्न 4. न्यूलैंड के अष्टक नियम का उल्लेख करें ।
उत्तर–यदि विभिन्न तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमानों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो प्रत्येक आठवें तत्व के गुणधर्म, उस शृंखला के पहले तत्व के गुणधर्म के समान होते हैं ।

प्रश्न 5. न्यूलैंड्स अष्टक नियम की क्या सीमाएँ थी ?
उत्तर- न्यूलैंड्स अष्टक नियम की सीमाएँ

(i) यह नियम केवल Ca तक के परमाणु भार वाले तत्वों को वर्गीकृत कर पाता है। इसके बाद आठवाँ तत्व प्रथम तत्व से समानता प्रदर्शित नहीं करता है।

(ii) न्यूलैंड्स ने माना कि केवल 56 तत्व ही संभव है, अन्य तत्वों का आविष्कार नहीं हो सकता। 

(iii) न्यूलैंड्स के अष्टक में कुछ ऐसे भी तत्व हैं जिनके गुणों में समानता नहीं पाई जाती ।

प्रश्न 6. मेंडेलीफ का आवर्त्त नियम क्या हैं ? मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में कितने आवर्त और समूह थे ?
उत्तर- मेंडेलीफ के आवर्त्त नियम के अनुसार- तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु द्रव्यमानों के आवर्त्त फलन होते हैं।

मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में 6 आवर्त एवं 8 समूह हैं ।

प्रश्न 7. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी का उपयोग कर निम्नांकित तत्वों को ऑक्साइड के सूत्र का अनुमान लिखें–
K, C, AI, Si, Ba.
उत्तर- K - K₂O,    C - CO₂,     AI - Al₂O₃,  Si - SiO₂,   Ba - BaO. 

प्रश्न 8. गैलियम के अतिरिक्त अब तक कौन-कौन से तत्वों का पता चला है जिसके लिए मेंडेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में खाली जगह छोड़ दी थी ? दो उदाहरण दें।
उत्तर– (i) स्कॅडियम,

(ii) जरमेनियम ।

प्रश्न 9. मेंडेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी तैयार करने के लिए कौन-सा मापदंड अपनाया ?
उत्तर- (i) तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु द्रव्यमान के क्रम में सजाया।

(ii) समान गुण वाले तत्वों को एक समूह में रखने का प्रयास किया।

(iii) तत्वों के हाइड्राइडों एवं ऑक्साइडों के अणु-सूत्रों को एक आधारभूत गुण मानकर तत्वों का वर्गीकरण किया।

प्रश्न 10. आपके अनुसार उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में क्यों रखा गया ? 
उत्तर- अक्रिय या उत्कृष्ट गैसों को अलग समूह में रखा गया क्योंकि

(i) ये गैसे क्रियाशील नहीं है। इनकी खोज बहुत बाद में हुई थी।

(ii) इन गैसों को एक नये समूह में बिना आवर्त सारणी को छेड़-छाड़ किए हुए रखा गया।

प्रश्न 11. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी की दो उपलब्धियाँ एवं दो विसंगतियाँ लिखें। 
उत्तरमेंडेलीफ की आवर्त सारणी की उपलब्धियाँ–
(i) समान गुण वाले तत्वों को एक समूह में रखा गया।

(ii) अध्ययन में सुविधा।

(iii) नये-नये तत्वों की खोज।

मेंडेलीफ की आवर्त सारणी की विसंगतियाँ–
(i) हाइड्रोजन की अनिश्चित स्थिति।

(ii) समस्थानिकों के लिए स्थान उपलब्ध नहीं।

(iii) परमाणु द्रव्यमान के क्रम में अतिक्रमण ।

प्रश्न 12. मेंडेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में खाली जगह क्यों छोड़ी थी ?
उत्तर- मेंडेलीफ ने तत्वों के गुणों को श्रेयस्कर मान कर उनका वर्गीकरण किया। इसलिए उन्होंने एक समान गुण वाले तत्वों को एक स्थान एक समूह में रखने की कोशिश की। यही कारण था कि आवर्त सारणी में बहुत खाली स्थान छूट गए जिसके लिए उस समय तत्वों की जानकारी नहीं हो पाई थी।

प्रश्न 13. आवर्त्त एवं समूह परिवर्तन के साथ किसी तत्व के परमाणुओं में संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या में क्या परिवर्तन होता है ?
उत्तर- किसी आवर्त्त में बाएँ से दाएँ जाने पर संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या 1 से क्रमशः बढ़कर 8 हो जाती है।

उदाहरण- द्वितीय आवर्त्त के तत्व- Li Be B C N O F Ne 
                       संयोजी इलेक्ट्रॉन- 1 2  3  4  5  6 7  8 

चूँकि एक ही समूह के सभी तत्वों का इलेक्ट्रॉन विन्यास समान होता है, अतः एक ही समूह के सभी तत्वों में संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है।

प्रश्न 14. आधुनिक आवर्त्त सारणी में किसी तत्व को चौथे आवर्त्त और दूसरे वर्ग में रखा गया है। इस तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास तथा परमाणु संख्या लिखें।
उत्तर - तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास- ( 2, 8, 8, 2)

तत्व की परमाणु संख्या = 2+8+8+ 2 = 20

प्रश्न 15. आवर्त्त सारणी के प्रथम आवर्त्त में केवल दो तत्व ही क्यों हैं ?
उत्तर- प्रथम आवर्त्त में केवल एक इलेक्टॉन कोश होता है, जिसमें केवल दो इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं। इसलिए प्रथम आवर्त्त में केवल दो ही तत्व रह सकते हैं।

हाइड्रोजन का एक कक्ष होता है जिसमें केवल एक इलेक्ट्रॉन होता है। हीलियम का भी एक कक्ष होता है जिसमें दो इलेक्ट्रॉन होते हैं। इसलिए प्रथम आवर्त्त में केवल दो ही तत्व H तथा He को रखा गया है।

प्रश्न 16. आधुनिक आवर्त्त नियम क्या है ? आधुनिक आवर्त सारणी में कितने आवर्त और समूह हैं ?
उत्तरआधुनिक आवर्त्त नियम- मोसले के अनुसार "तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण, उनके परमाणु क्रमांक के आवर्त्त फलन होते हैं। "

आधुनिक आवर्त सारणी में 7 आवर्त एवं 18 समूह हैं ।

प्रश्न 17. आधुनिक आवर्त सारणी द्वारा किस प्रकार से मेंडेलीफ आवर्त सारणी की  विसंगतियों को दूर किया गया ?
उत्तर - (i) आधुनिक आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का प्रथम समूह में तथा संगत स्थान है क्योंकि हाइड्रोजन विद्युत धनात्मक होती है ।

(ii) आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु संख्या क्रम में रखा गया है।

(iii) भारी एवं हल्के तत्वों का क्रम भी आधुनिक आवर्त सारणी में सही है जो मेंडेलीफ के आवर्त सारणी में नहीं था ।

(iv) अक्रिय गैसों का स्थान भी तर्क संगत 18 वें समूह में है।

प्रश्न 18. उन तत्वों का उल्लेख करें जिनकी खोज मेंडलीफ की आवर्त्त सारणी बनने के बाद हुई।
उत्तर-(i) स्कैंडियम (Sc), (ii) गैलियम (Ga), (iii) जर्मेनियम (Ge). 

प्रश्न 19. आवर्त में बाईं से दाईं ओर जाने पर परमाणु त्रिज्या (परमाणु साइज) किस प्रकार बदलती है ?
उत्तर- किसी आवर्त में बाईं से दाईं जाने पर तत्वों के परमाणुओं का आकार घटता जाता है, क्योंकि तत्वों की परमाणु संख्या में वृद्धि होती जाती है जिससे नाभिक में धन आवेश की संख्या बढ़ती जाती है। नाभिक में धन आवेश की संख्या बढ़ने से इलेक्ट्रान पर नाभिक का आकर्षण बल बढ़ जाता है जिससे परमाण की त्रिज्या अर्थात् आकार घट जाता है।

प्रश्न 20. किसी आवर्त में बाईं से दाईं ओर जाने पर धात्विक एवं अधात्विक गुण किस प्रकार परिवर्तित होता है ?
उत्तर- किसी आवर्त में बाईं से दाईं ओर जाने पर तत्वों का धात्विक गुणधर्म घटता जाता है और अधात्विक गुणधर्म बढ़ता जाता है, क्योंकि परमाणु का आकार घटता जाता है जिससे इलेक्ट्रॉन पर नाभिक का आकर्षण बल बढ़ जाता है। इसलिए इनके परमाणुओं से इलेक्ट्रॉन हटाना कठिन होता है लेकिन बाहरी कक्षा में इलेक्ट्रान जोड़ना आसान होता है।

प्रश्न 21. एक ही वर्ग के तत्वों के रासायनिक गुण समान क्यों होते हैं ? 
उत्तर - एक वर्ग के सभी तत्वों के बाहरी कक्षा में समान इलेक्ट्रॉन होते है। इसलिए सभी की संयोजकता समान होती है। संयोजकता समान होने के कारण गुणधर्म समान होते है।

प्रश्न 22. किसी समूह में तत्वों की धात्विकता किस प्रकार परिवर्तित होती है ? 
उत्तर- किसी समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर तत्वों का धात्विक गुणधर्म बढ़ता है, क्योंकि परमाणुओं का आकार बढ़ते जाते हैं।

प्रश्न 23. समूह तथा आवर्त्त को परिभाषित करें।
उत्तरसमूह (Group) — तत्वों की आवर्त सारणी की ऊर्ध्वाधर कतारों को समूह कहते हैं। इनकी संख्या 18 है।

आवर्त (Period) – तत्वों की आवर्त्त सारणी की क्षैतिज कतारों को आवत कहते हैं। इनकी संख्या 7 है।

प्रश्न 24. समूह में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु साइज में कैसा परिवर्तन होगा ? 
उत्तर- किसी समूह मे ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु का आकार बढ़ता है, क्योंकि तत्वों के परमाणुओं में कक्षा की संख्या बढ़ती जाती है। कक्षा की संख्या बढ़ने से परमाणु का आकार भी बढ़ जाता है ।

प्रश्न 25. आयनन ऊर्जा को परिभाषित करें। किसी समूह में प्रथम आयनन ऊर्जा का मान क्रमशः क्यों घटता है ?
उत्तर- किसी तत्व के विलगित गैसीय परमाणु या आयन से एक इलेक्ट्रॉन को पूर्ण रूप से हटाने के लिए आवश्यक ऊर्जा की मात्रा को आयनन ऊर्जा कहते हैं ।

किसी समूह में प्रथम आयनन ऊर्जा का मान क्रमशः घटता है क्योंकि बाह्यतम कक्षा से इलेक्ट्रॉन की दूरी बढ़ जाती।

प्रश्न 26. दीर्घ रूप आवर्ती सारणी में क्षारीय भू-धातुओं को कौन-से समूह में रखा गया है ? किन्हीं दो क्षारीय भू-धातुओं के नामों का उल्लेख करें।
उत्तर- दीर्घ रूप आवर्त सारणी में क्षारीय भू-धातुओं को दूसरे समूह में रखा गया है। 
क्षारीय भू- धातुएँ–
(i) मैग्नीशियम, (ii) कैल्शियम ।

प्रश्न 27. मैग्नीशियम की तरह रासायनिक अभिक्रियाशीलता दिखाने वाले दो तत्वों के नाम लिखें।
उत्तर- कैल्शियम (Ca) एवं बेरिलियम (Be)

क्योंकि– (i) ये दोनों तत्व मैग्नीशियम समूह के हैं।

(ii) इन दोनों तत्वों में मैग्नीशियम की तरह 2 संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं। 

प्रश्न 28. मेंडेलीफ की आवर्त सारणी तथा आधुनिक आवर्त सारणी में अंतर लिखें। 
उत्तर- मेंडेलीफ की आवर्त सारणी तथा आधुनिक आवर्त सारणी में अंतर-

मेंडेलीफ की आवर्त सारणी–
(a) यह तत्व के परमाणु द्रव्यमान पर आधारित है।

(b) इसमें अक्रिय गैस का कोई स्थान नहीं है।

(c) इसमें कुल 6 आवर्त एवं 8 समूह है। 

(d) यह आवर्त सारणी का छोटा रूप है

आधुनिक आवर्त सारणी
(a) यह तत्व के परमाणु संख्या पर आधारित है।

(b) इसमें अक्रिय गैसों को 18 वें समूह में रखा गया है।

(c) इसमें कुल 7 आवर्त एवं 18 समूह है।

(d) यह आवर्त सारणी का दीर्घ रूप है।

प्रश्न 29. तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति से क्या संबंध है ?
उत्तर- इलेक्ट्रॉनिक विन्यास तत्वों की आवर्त सारणी में स्थिति से संबंधित होता है बाह्यतम कोश में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या उस तत्व की समूह संख्या को सूचित करती है तथा बाह्यतम कोश संख्या उस तत्व की आवर्त को सूचित करता है।

प्रश्न 30. परमाण्वीय त्रिज्या की परिभाषा लिखें।
उत्तर- किसी विलगित परमाणु के नाभिक के केंद्र से उनके बाह्यतम कोश के बीच की दूरी को परमाण्वीय त्रिज्या कहते हैं ।

प्रश्न 31. आधुनिक आवर्त सारणी तत्वों के परमाणु संरचना पर आधारित है। इस कथन की पुष्टि करें।
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी तत्वों के परमाणु संख्या पर आधारित है। परमाणु संख्या बढ़ने से समान तरह की परमाणु संरचना की पुनरावृत्ति होती है। अर्थात् अंतिम कक्षा में समान इलेक्ट्रॉन वाले तत्व प्राप्त होते हैं। अतः हम कह सकते हैं कि आधुनिक आवर्त सारणी परमाणु संरचना पर आधारित है।

प्रश्न 32. नाइट्रोजन (परमाणु संख्या 7) तथा फॉस्फोरस (परमाणु संख्या 15) आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखें। इसमें से कौन-सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा एवं क्यों ?
उत्तर- नाइट्रोजन अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व होगा, क्योंकि फॉस्फोरस एवं नाइट्रोजन दोनों अधातुएँ हैं। फॉस्फोरस समुह में नाइट्रोजन से नीचे आता है। अतः नाइट्रोजन की विद्युत ऋणात्मकता फॉस्फोरस से ज्यादा होगी। समूह में ऊपर से नीचे आने पर तत्व की विद्युत ऋणात्मकता घटती है। इनके इलेक्ट्रॉनिक्स विन्यास निम्नांकित हैं
नाइट्रोजन- 2,5 

फॉस्फोरस- 2,8, 5

प्रश्न 33. आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्शियम (परमाणु संख्या 20) के चारों ओर 12, 19, 21 तथा 38 परमाणु वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्शियम के समान हैं ?
उत्तर- परमाणु संख्या 12 वाले तत्व का भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म एक समान हैं क्योंकि Ca (20) एवं परमाणु संख्या 12 एवं 38 वाले तत्वों के अंतिम कोश में केवल 2 इलेक्ट्रॉन हैं किंतु अन्य परमाणु संख्याओं की स्थिति में ऐसा नहीं है। 
परमाणु संख्या          इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
Ca (20)                      2, 8, 8, 2
12                               2, 8, 2
19                               2, 8, 8, 1
21                               2, 8, 9, 2 (संक्रमण धातु)
38                               2, 8, 18, 8, 2

प्रश्न 34. किसी तत्व का परमाणु क्रमांक 20 है। यह किस आवर्त एवं वर्ग में स्थित होगा ?
उत्तर- परमाणु क्रमांक = 20

आवर्त = 4

वर्ग की संख्या = 2

इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 8, 2

संयोजकता इलेक्ट्रॉन = 2

प्रश्न 35. परमाणु संख्या 12 वाले मैग्नीशियम तथा परमाणु संख्या 16 वाले सल्फर की संयोजकता क्या है ?
उत्तरमैग्नीशियम– परमाणु क्रमांक = 12  

इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 2 

संयोजकता = 2 

सल्फर– परमाणु क्रमांक = 16 

इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 6 

संयोजकता = 2

प्रश्न 36. (i) आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का स्थान किस वर्ग और किस आवर्त में है ? 
(ii) हाइड्रोजन और हीलियम में किसका परमाणु आकार छोटा है ? क्यों ? 
उत्तर– (i) - वर्ग- 1,    आवर्त - 1. 

(ii) हाइड्रोजन, क्योंकि 18वें समूह (अक्रिय गैस) के तत्व का परमाणु आकार किसी भी आवर्त में सबसे बड़ा होता है। इसलिए हीलियम की अपेक्षा हाइड्रोजन के परमाणु आकार छोटा होता है।

प्रश्न 37. वे कौन से दो तत्व हैं, जो मैग्नेशियम के समान रासायनिक अभिक्रिया दर्शात हैं ?
उत्तर- (i) बेरेलियम (Be),

(ii) कैल्शियम (Ca),

प्रश्न 38. (i) लिथियम, सोडियम, पोटैशियम ये सभी धातुएँ जल से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस मुक्त करती हैं क्या इन तत्वों के परमाणुओं में कोई समानता है ?
(ii) हीलियम एक अक्रियाशील गैस है जबकि निऑन की अभिक्रयाशीलता अत्यंत कम है। इनके परमाणुओं में कोई समानता है ?
उत्तर - (i) लिथियम, सोडियम, पोटैशियम धातुओं के बाह्यतम कक्षा में केवल एक इलेक्ट्रॉन है।

(ii) इन दोनों तत्वों की बाह्यतम कक्षा पूर्णतः इलेक्ट्रॉनों से भरी है। 

प्रश्न 39. (i) आवर्त सारणी में बोरॉन के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन-से गुणधर्म समान हैं ?
(ii) आवर्त सारणी में फलुओरीन के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन-से गुणधर्म समान हैं ?
उत्तर - (i) सभी तत्व विद्युत धनात्मक एवं धातु हैं और उनके गुणधर्म हैं–
(a) सभी विद्युत के सुचालक होते हैं। 

(b) ये आघातवर्ध्य होते हैं।

(ii) ये सभी विद्युत ऋणात्मक एवं अधातु हैं और उनके गुणधर्म हैं–
(a) सभी विद्युत के अचालक होते हैं। 

(b) ये सभी भंगूर होते हैं

प्रश्न 40. आधुनिक आवर्त सारणी के पहले दस तत्वों में कितनी धातुएँ, उपधातुएँ और अधातुएँ हैं? उनके नाम एवं रासायनिक संकेत लिखें।
उत्तर– धातुएँ- 2 

नाम एवं संकेत - लिथियम (Li), बेरिलियम (Be).

उपधातु - 1

नाम एवं संकेत- बोरॉन (B).

अधातुएँ- 7

नाम एवं संकेत– हाइड्रोजन (H), हीलियम (He), कार्बन (C), नाइट्रोजन (N), ऑक्सीजन (O), फ्लोरिन (F) एवं निऑन (Ne). 

प्रश्न 41. आवर्त सारणी में इनके स्थान के आधार पर इनमें से किस तत्व में सबसे अधिक धात्विक अभिलक्षण की विशेषता है ?
Ga, Ge, As, Se, Be.
उत्तर-तत्व Ga, Ge, As, Se तथा Be में तत्व Be आवर्त सारणी के बाईं ओर स्थित है और शेष तत्व Ga, Ge, As तथा Se आवर्त सारणी के दाईं ओर स्थित है। आवर्त में बाई से दाईं ओर जाने पर तत्वों के धात्विक अभिलक्षणों में कमी होती है। अत: Be में सबसे अधिक धात्विक अभिलक्षण होगा।

प्रश्न 42. एक तत्व A का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 8, 2 है
(i) तत्व धातु है या अधातु ?
(ii) तत्व A की वर्ग संख्या क्या है ?
(iii) तत्व A की आवर्त संख्या क्या है ?
उत्तर- (i) धातु,

(ii) वर्ग संख्या - 2 ( संयोजकता इलेक्ट्रॉन की संख्या).

(iii) आवर्त संख्या - 4 ( इलेक्ट्रानिक विन्यास में कक्षा की कुल संख्या ) । 

प्रश्न 43. किस तत्व में–
(i) दो कोश हैं तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पूर्ण हैं ?
(ii) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2 है ?
(iii) कुल तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं। 
(iv) कुल दो कोश हैं तथा संयोजकता कोश में तीन इलेट्रॉन हैं।
(v) दूसरे कोश में पहले कोश से दोगुने इलेक्ट्रॉन हैं।
उत्तर-(i) नियॉन (Ne)– (10) (2, 8)

(ii) मैग्नीशियम (Mg)

(iii) सिलिकॉन (Si)– (2, 8, 4)

(iv) बोरॉन (B)– (2, 3)

(v) कार्बन (C)– (2, 4)

प्रश्न 44. इनके नाम बताएँ–
(i) तीन तत्वों जिनके बाहरी कोश में एक इलेक्ट्रॉन हो। 
(ii) दो तत्व जिनके सबसे बाहरी कोश में दो इलेक्ट्रॉन उपस्थित हों। 
(iii) तीन तत्व जिनका बाहरी कोश पूर्ण हो ।
उत्तर-(i) Li, Na, K (लिथियम, सोडियम, पोटैशियम 

(ii) Mg, Ca (मैग्नीशियम, कैल्शियम )

(iii) He, Ne, Ar (हीलियम, नियॉन, आर्गन)

प्रश्न 45. एक तत्व के परमाणु के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है–
(i) इस तत्व की परमाणु संख्या क्या है ?
(ii) N (7), F (9), P (15), Ar (18) इन तत्वों में से कौन-सा तत्व इसके समान गुणधर्म प्रदर्शित करेगा ? (कोष्ठकों में परमाणु संख्या दी गई है) । 
उत्तर-(i) परमाणु संख्या = 17 

(ii) तत्वों F (9) के साथ परमाणु संख्या 17 वाले तत्व की रासायनिक समानता होगी, क्योंकि दोनों की संयोजकता इलेक्ट्रॉन की संख्या (7) समान है।

प्रश्न 46. आवर्त सारणी में तीन तत्व A, B तथा C की स्थिति निम्न प्रकार है
समूह 16      समूह 17
.........         ........... 
.........             A
......... 
B                    C
अब बताएँ कि–
(i) Aधातु है या अधातु ।
(ii) A की अपेक्षा C अधिक अभिक्रियाशील है या कम । 
(iii) C का साइज B से बड़ा होगा या छोटा ?
(iv) तत्व A, किस प्रकार के आयन, धनायन या ऋणायन बनाएगा ? 
उत्तर-(i) अधातु | 

(ii) C कम क्रियाशील है। 

(iii) C का आकार B से छोटा होगा । 

(iv) A ऋणायन बनाएगा। 

प्रश्न 47. एक तत्व के परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है–
(i) इस तत्व की परमाणु संख्या क्या ? 
(ii) इस तत्व की संयोजकता क्या है ?
(iii) यह धातु है या अधातु ?
(iv) आवर्त संख्या क्या है ?
उत्तर - (i) परमाणु संख्या - 17

(ii) संयोजकता - 1,

(iii) अधातु,

(iv) आवर्त संख्या - 3.

प्रश्न 48. एक तत्व के परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 3 है–
(i) तत्व का नाम एवं परमाणु संख्या क्या है ?
(ii) इसकी संयोजकता क्या है ?
(iii) आवर्त संख्या क्या है ?
(iv) वर्ग संख्या क्या है ?
उत्तर - (i) तत्व का नाम - एल्युमिनियम । परमाणु संख्या - 13

 (ii) संयोजकता - 3.

(iii) आवर्त संख्या - 3.

(iv) वर्ग संख्या - = 3 + 10 = 13.

प्रश्न 49. एक तत्व के परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2 है
(i) तत्व की परमाणु संख्या कितनी है ?
(ii) आवर्त संख्या क्या है ?
उत्तर - (i) परमाणु संख्या - 12

(ii) आवर्त संख्या - 3.

प्रश्न 50. एक तत्व Y आवर्त सारणी के दूसरे आवर्त और वर्ग 16 में है–
(i) क्या वह धातु है या अधातु ? 
(ii) उसके परमाणु में संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या क्या है ? 
(iii) उसकी संयोजकता क्या है ? 
(iv) तत्व का नाम क्या है ?
(v) Y द्वारा सोडियम के साथ बनाए गए यौगिक का सूत्र क्या होगा ? 
उत्तर- (i) अधातु,

(ii) संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या - 6,

(iii) संयोजकता - 2,

(iv) तत्व का नाम- ऑक्सीजन,

(v) यौगिक का सूत्र - Na₂Y

प्रश्न 51. एक तत्व 'X' आवर्त सारणी के प्रथम समूह एवं तीसरे आवर्त में है–
(i) क्या 'x' धातु है या अधातु ?

(ii) इसकी संयोजकता क्या है ?
उत्तर - (i) धातु (Na),

(ii) संयोजकता - 1 (2, 8, 1). 

प्रश्न 52. आधुनिक आवर्त सारणी में निम्न का स्थान बताएँ–
(i) कार्बन के C¹⁴ समस्थानिक की ।
(ii) हीलियम की।
उत्तर - (i) आवर्त - 2, वर्ग- 14

(ii) आवर्त - 1, वर्ग- 18

प्रश्न 53. आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना करें।
उत्तर-(a) मेंडेलीफ की आवर्त सारणी तत्वों के परमाणु द्रव्यमान पर आधारित है एवं आधुनिक आवर्त सारणी परमाणु संख्या पर आधारित है।

(b) मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में अक्रिय गैसों का कोई स्थान नहीं था किंतु आधुनिक आवर्त सारणी में अक्रिय गैसों को 18 वें समूह में रखा गया है। 

(c) आधुनिक आवर्त सारणी में मेंडेलीफ की आवर्त सारणी के सारे दोषों को हटा दिया गया है।

(d) मॅडेलीफ की आवर्त सारणी में 8 समूह हैं जबकि आधुनिक आवर्त सारणी में 18 समूह है।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..

  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • BPSC Notes ————– Click Here
Previous Post Next Post