आधुनिक भारत के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक - प्रो. सी.एन.आर. राव (जन्म 1934)

 आधुनिक भारत के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक - प्रो. सी.एन.आर. राव (जन्म 1934)



'सॉलिड स्टेट' और 'मैटेरियल केमिस्ट्री' के विशेषज्ञ प्रोफेसर सी.एन. आर. राव वर्ष 2014 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किये जा चुके हैं। डॉ. राव का शोधकार्य सॉलिड स्टेट केमिस्ट्री (Solid State Chemistry) से संबंधित है। उन्होंने स्पेक्ट्रम विज्ञान के उन्नत उपकरणों के माध्यम से ठोस पदार्थों की भीतरी संरचनाओं पर कार्य किया। 
इसके अतिरिक्त उन्होंने सूक्ष्मदर्शी स्तर पर ठोसों में होने वाली प्रक्रियाओं को समझा और उनसे संबंधित शोध पत्र लिखे। उन्होंने पदार्थ के गुणों और उनकी आणविक संरचना के बीच बुनियादी समझ विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है।

डॉ. राव को 1968 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में भटनागर पुरस्कार, 1974 में पद्मश्री सम्मान, 1985 में पद्म विभूषण सम्मान, 1990 में
मेघनाद साहा मेडल, 2001 में कर्नाटक रत्न सम्मान मिला। वर्ष 2000 में उन्हें रॉयल सोसायटी ने ह्यूजेस मेडल (Hughes Medal) देकर सम्मानित किया। वे भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किये गए 'इंडिया साइंस अवॉर्ड' के पहले विजेता बने। यह पुरस्कार उन्हें वर्ष 2004 में प्राप्त हुआ। 
2011 में नवोन्मेष हेतु उन्हें धीरूभाई अंबानी लाइफटाइम अचिवमेंट अवॉर्ड दिया गया।

🛍️ ऑनलाइन शॉपिंग करें
Amazon, Flipkart, Myntra और AJIO पर खरीदारी करें
यहाँ से खरीदारी करने पे एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Next Post Previous Post
हमसे जुड़ें
1