अंतरिक्ष विभाग | Department of Space-DOS

 अंतरिक्ष विभाग | Department of Space-DOS



अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार का एक विभाग है जो भारतीय अंतरिक्ष विभाग अंतरिक्ष अभियानों के प्रबंधन से जुड़ा है। इसकी स्थापना जून 1972  में अंतरिक्ष आयोग के अंतर्गत की | सत्यमेव जयते गई और इसरो (ISRO) जिसकी स्थापना अगस्त 1969 में हुई थी, को सितंबर 1972 में इस विभाग के अंतर्गत लाया गया।
अंतरिक्ष विभाग देश के सामाजिक-आर्थिक लाभ के लिये अंतरिक्ष विज्ञान व प्रौद्योगिकी के विकास और प्रयोग को बढ़ावा देने के लिये भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की नीति निर्धारित कर उनके क्रियान्वयन पर नज़र रखता है। अंतरिक्ष विभाग इन कार्यक्रमों को मुख्यत: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (एनएआरएल), उत्तर-पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र तथा सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला के माध्यम से क्रियान्वित करता है।
सन् 1992 में भारत सरकार के स्वामित्व की एक कंपनी के रूप में स्थापित 'एंट्रिक्स कॉर्पोरेशन' अंतरिक्ष उत्पादों व सेवाओं का विपणन
करता है। अंतरिक्ष विभाग तथा इसरो मुख्यालय, अंतरिक्ष भवन बंगलूरू में स्थापित है। अंतरिक्ष विज्ञान में अनुसंधान व ग्रहीय अन्वेषण के
साथ-साथ राष्ट्रीय विकास में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रयोग इसरो का विज़न है।

Previous Post Next Post
हमसे जुड़ें
1

नए Notes सबसे पहले पाएं!

Study Notes, PDF और Exam Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें
होम Quiz Hindi वीडियो नोट्स Quiz English