Advertica

 प्रतिष्ठित विज्ञान पुरस्कार | Prestigious Science Awards


प्रतिष्ठित विज्ञान पुरस्कार (Prestigious Science Awards)


** यह पुरस्कार वार्षिक रूप से वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (CSIR) द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट
योगदान हेतु दिया जाता है।
** यह पुरस्कार निम्न क्षेत्रों में दिये जाते हैं-
*जीव विज्ञान
*अभियांत्रिकी
*भौतिकी
*गणित
*रासायनिकी
*पृथ्वी, पर्यावरण, महासागर
*चिकित्सा एवं ग्रह विज्ञान
** पुरस्कार का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं असाधारण भारतीय प्रतिभा के धनियों को सामने लाना है।
** इस पुरस्कार की स्थापना सीएसआईआर (CSIR) के संस्थापक निदेशक एवं प्रमुख वास्तुकार डॉ. शांति स्वरूप भटनागर के सम्मान
में वर्ष 1957 में की गई थी।
** यह पुरस्कार 45 वर्ष तक के भारतीय नागरिकों को तथा विदेशी भारतीय नागरिक (OCI) और भारतीय मूल के लोगों (PIO) को,
जो भारत में कार्यरत (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में शोध में लगे हुए) हैं, प्रदान किया जाता है।
** पिछले 5 वर्षों के दौरान मुख्य रूप से भारत में किये गए कार्य के माध्यम से किये गए योगदान के आधार पर पुरस्कार हेतु चयन किया
जाता है।
** प्राप्तकर्ताओं के नाम 26 सितंबर (CSIR स्थापना दिवस) को सार्वजनिक किये जाते हैं।
** पुरस्कार में 25 लाख की राशि प्रदान की जाती है।

कलिंग पुरस्कार

** कलिंग पुरस्कार एक व्यक्ति/व्यक्तियों को यूनेस्को द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है, जिसने/जिन्होंने सामान्य जनता के लिये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की व्याख्या में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।
** इस पुरस्कार को बकायदा विज्ञान लोकप्रियता कार्य के लिये एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मान्यता के रूप में माना जाता है।
** उल्लेखनीय है कि ओडिशा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक द्वारा भारत के कलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई। वर्ष 1951
में पटनायक द्वारा एक बड़ी राशि यूनेस्को (UNESCO) को अनुदान में दी गई जिससे इस पुरस्कार की स्थापना हुई।
**  वर्ष 1952 में फ्रांस के लुईस डी ब्रोगिले प्रथम पुरस्कार प्राप्तकर्ता थे। ओम प्रकाश भसीन पुरस्कार
** ओम प्रकाश भसीन फाउंडेशन द्वारा 1985 से यह पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये दिया जाता है।
** पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र व ₹1 लाख की नकद राशि प्रदान की जाती है।

बोरलॉग पुरस्कार

** यह पुरस्कार उर्वरक कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों को कृषि व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध
के लिये प्रदान किया जाता है।
** इस पुरस्कार के तहत ₹5 लाख की नकद राशि, स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाते हैं।
** यह पुरस्कार वर्ष 1972 से नॉर्मन बोरलॉग के सम्मान में दिया जाता है।

विश्व खाद्य पुरस्कार

** विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष यह पुरस्कार कृषि के क्षेत्र में विशिष्ट शोध के लिये प्रदान किया जाता है।
** वर्ष 1987 से यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। प्रथम पुरस्कार भारत के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को हरित
क्रांति में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिये प्रदान किया गया था।
शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. नॉर्मन बोरलॉग ने इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।

जी.डी. बिड़ला पुरस्कार

** के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1991 से यह पुरस्कार विज्ञान के क्षेत्र में शोध के लिये 50 वर्ष से कम उम्र के भारतीय वैज्ञानिकों
को दिया जाता है।
**  इस पुरस्कार के तहत ₹2.5 लाख की नकद राशि व प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया जाता है।

Previous Post Next Post