◆ गाय में 'दुग्ध ज्वर' (Milk fever) किस तत्व की कमी से होता है ?
― कैल्सियम (Calcium - Ca)
◆ पौधे में पीलापन किस पोषक तत्व की कमी से होता है?
― नाइट्रोजन (Nitrogen)
◆ कार्बोहाइड्रेट किस तत्व की कमी से पत्ती से पौधे की ओर नहीं पहुँच पाती है?
― बोरोन (Bo-Boron)
◆ भारत में 'गेहूँ का जीन बैंक' (Gene Bank of Wheat) स्थित है
― करनाल (हरियाणा) DWR-Directorate of Wheat Research) में
◆ प्रशिक्षण एवं सम्पर्क प्रसार प्रणाली (T & V system of Extension) किसने विकसित
की थी?
― वर्ष 1974 में, डी. बेनोर (De. Benore) द्वारा
◆ आत्मा (ATMA) का विस्तार है, जो कृषि क्षेत्र में ग्रामीण विकास हेतु कार्यरत् है
― Agriculture Technology Management Agency
◆ दुग्ध की शर्करा (Sugar of Milk) कहलाती है
― लेक्टोज (Lactose)
◆ सिपैट (CIPET - Central Institute of Plastic Engineering & Technology)
का मुख्यालय (Hq.) स्थित है
― चेन्नई (तमिलनाडु)
◆ किसी एक निश्चित भूमि /खेत में एक वर्ष में दो से अधिक फसलें लेना कहलाता है
― मल्टीपिल क्रॉपिंग (Multiple Cropping)
◆ क्रेब चक्र (Kreb Cycle) प्रक्रिया होती है
― माइटोक्रोण्डिया (Mitochondria)
◆ डेयरी विकास स्कीम 'नेशनल प्रोग्राम फॉर बोवाइन ब्रीडिंग एण्ड डेयरी
डेवलपमेन्ट' (NPBB& DD) को लॉच किया गया
― फरवरी 2014 में
◆ 'नेशनल डेयरी डेवलपमेन्ट बोर्ड' (एनडीडीवी), आनंद (गुजरात) द्वारा 'क्वालिटी मार्क
सर्टीफिकेट स्कीम' में 'क्वालिटी मार्क' अवार्ड स्कीम कब चालू की गई है ?
― जनवरी 2016 में
◆ 'पशु पालन, डेयरिंग एवं मत्स्यिकी विभाग' (Do AH, D & F)
― भारत सरकार द्वारा 'राष्ट्रीय दुग्ध दिवस' (NMD) 2018 कब मनाया गया है ?
― 26 नवम्बर, 2018 को
◆ 'दिल्ली मिल्क स्कीम' (डीएमएस-उद्देश्य-दिल्लीवासियों को ‘होलसम मिल्क' सप्लाई हेतु,
को कब स्थापित किया गया ?
― वर्ष 1959 में
◆ 'दिल्ली मिल्क स्कीम' (DMS) की प्रसंस्करण / पैकिंग की वर्तमान में (2018) दुग्ध क्षमता
लिटर प्रतिदिन की है ?
― 5 लाख लिटर/दिन (जो शुरूआत में 2-24 लाख लिटर दुग्ध/दिन थी)
◆ देश में 'नीली क्रांति' (Blue Revolution) किस क्षेत्र में आई थी ?
― मत्स्यिकी उत्पादन में
◆ 'राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड' (NFDB) के अधीनस्थ 'राष्ट्रीय मत्स्य-कृषक दिवस समारोह'
विशाखापट्टनम (आ.प्र.) वर्ष 2018 में कब मनाया गया ?
― 9-10 जुलाई, 2018 को
◆ 'ज्ञान भवन, सम्राट् अशोक इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर', पटना (बिहार) राष्ट्रीय मत्स्यिकी
विकास बोर्ड-आयोजक: द्वारा 'विश्व मत्स्यिकी दिवस समारोह, 2018 में मनाया गया ?'
― 22 नवम्बर, 2018 को
◆ वर्ष 2017-18 में, देश में कुल दुग्ध उत्पादन (मिलि. टन) हुआ
― 176.3 मिलि. टन (V/s 17.0 मिलि. टन 1950-51 के-10 गुनी वृद्धि से)
◆ वर्ष 2017-18 में, देश में कुल ऊन उत्पादन......... मिलियन किलोग्राम हुआ.
― 41.5 मिलि. टन (V/s 27.5 मिलि. ग्रा. 1950-51 के)
◆ उ.प्र. सरकार एवं आत्मा (ATMA Agriculture Technology Management Agency)
के संयुक्त प्रयास से कृषकों को सिंचाई हेतु 3 हॉर्स पावर (HP) की सोलर वाटर पम्प लगाने हेतु
कितने प्रतिशत अनुदान/छूट दी जा रही है ?
― 75% (3 लाख, 16 हजार, ₹800) की छूट जिसकी कुल लागत 4 लाख ₹ 34 हजार है)
◆ खेती में दीमक नियंत्रण हेतु उपयोगी है
― ब्युवेरिया विवेशियान (जैव उत्पाद)
◆ भूमि की तैयारी के यंत्रों में मानव चालित यंत्र आते हैं
― फावड़ा, कुदाल, हैण्ड हो आदि
◆ भूमि की तैयारी हेतु पशु चलित यंत्रों में हैं
― पैडीपडलर, हैरो पटेला, डिस्क हैरो, कल्टीवेटर आदि
◆ भूमि की तैयारी के यंत्रों में शक्ति चलित यंत्र हैं
― डिस्क हैरो, हैरो पटेला, कल्टीवेटर, रोटावेटर, रिजर आदि
◆ भूमि की तैयारी में यंत्र के प्रयोग से फसल उत्पादन में कितने प्रतिशत वृद्धि/बचत होती है ?
― 2.5 प्रतिशत
◆ जीरो-टिल फर्टी-सीडड्रिल का प्रयोग किया जाता है
― धान की कटाई के बाद तुरन्त बाद गेहूँ की जुताई-बुवाई करना
◆ सरसों की देश की प्रथम संकर प्रजाति कौनसी है, जो राष्ट्रीय राई-सरसों अनुसंधान निदेशालय
(DRMR, ICAR के अधीनस्थ, भारत सरकार के कृषि मंत्रालय) सेवर, भरपुर (राजस्थान) द्वारा
विकसित की गई है ?
― NRCH-506
◆ गेहूँ की फसल को चूहों से बचाने के लिए किस पदार्थ के बने चारे का प्रयोग किया जाता
है ?
― जिंक फॉस्फाइड से बने चारे का
◆ इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मिंग सिस्ट्म्स रिसर्च (IIFSR-ICAR, GOI) मोदीपुरम, मेरठ
(उ.प्र.) को किस वर्ष 27 नवम्बर को प्रोन्नत किया गया था ?
― वर्ष 2014
◆ 'भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्' (आईसीएआर), नई दिल्ली के वर्तमान में महानिदेशक
(डीजी) कौन हैं ?
― डॉ. त्रिलोचन महापात्रा
◆ 'भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) सोसायटी के कौन वर्तमान अध्यक्ष हैं ?
साथ ही, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भी हैं.
― श्री राधा मोहन सिंह
◆ भारत का 'वन्यजीव संरक्षण कानून' (लागू-19 सितम्बर,1972 से) को किस वर्ष इसे पुनः
संशोधित किया गया ? जिसके तहत् इसमें दंड और जुर्माने को कठोर कर दिया गया ?
― वर्ष 2003 में
◆ मधुमक्खियों (Honey bees) के शत्रु कीट कौनसे हैं ?
― मोमी पतंगा (वैक्स मोथ); ततैया (वास्पस): चीटियाँ (आन्ट्स)/मकोड़े एवं
पक्षी (काल कलोची एवं सोन चिड़िया)
◆ जैव-विविधता के लिए 'गाजर घास'-एक बड़ा खतरा है, क्योंकि
― 'गाजरघास' (पार्थेनियम हाइस्टोफोरस) खरपतवार से एक्जिमा, डर्मेटेटिस, एलर्जी,
बुखार, दमा-अस्थमा, खाज-खुजली आदि रोग पैदा हो जाते हैं
◆ भारत में मधुमक्खियों की कितनी प्रजातियाँ उपलब्ध हैं ?
― 5 प्रकार की-सारंग (एपिस डोरसेटा), भृंगा/छोटी (एपिस फ्लोरिया), डम्पर
(मैलीपोना स्पीशीज), देशी (एपिस सेरेना) एवं यूरोपियन/विदेशी मधुमक्खी
◆ मधुमक्खी पालन से प्रायः कौनसे खाद्य उत्पाद पैदा होते हैं ?
― शहद एवं मोम
◆ 'केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH)' लखनऊ, (उ.प्र.) द्वारा कौनसी अमरूद की नई
उन्नत किस्में विकसित की हैं ?
― ललित, CISH-G-1: CISH-G-2 व CISH-G-4
◆ फसलों जैसे-धान, गेहूँ में जस्ते (जिंक) तत्व की कमी से क्या लक्षण पौधों में दिखाई देते हैं ?
― पत्ती का पीला रंग, पीली धारियाँ, पौधे की बढ़वार रुक जाना, बालियाँ देर से
निकलना आदि
◆ मधुमक्खी पालन (Bee keeping) से क्या लाभ हैं ?
― मधुमक्खी फूलों से मकरन्द (Nectar) एवं परागकण (Pollengrains) एकत्रित
कर परागण (Pollination) का कार्य कुशलता से करती हैं, फलतः सब्जियों, फसलों एवं
फलों की उपज में 8-9% तक वृद्धि का होना
◆ कृषि उत्पादन के क्षेत्र में, मृदा परीक्षण के आधार पर सूक्ष्म-तत्व 'कॉपर' (Cu) की पर्याप्त
स्तर श्रेणी की संस्तुति रखी गई है
― 0.4 पी.पी.एम. से अधिक
◆ सूक्ष्म-तत्व 'मैंगनीज' (Mn) की मृदा में पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए
― 0.4 पी.पी.एम. से अधिक Mn तत्व
◆ मृदा परीक्षण परिणाम के आधार पर, भूमि में जीवांश कार्बन (O.C.) का उच्च स्तर आदर्श
अनुपात होना चाहिए
― 0.80 से 0.85% O.C.
◆ केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) के
अधीनस्थ का मुख्यालय (Hq.) कहाँ स्थित है ? जिसके वर्तमान निदेशक डॉ. एस के चक्रवर्ती हैं
― शिमला (हिमाचल प्रदेश)
◆ देश में वर्तमान में कितने केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय' (CAU's) कार्यरत हैं ?
― 3 केन्द्रीय कृषि वि.वि. (CAUs) इम्फाल (मणिपुर-प्रथम), झाँसी (उत्तर
प्रदेश-द्वितीय) तथा पूसा (समस्तीपुर, बिहार तीसरा)
◆ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (Dr. R.P.CAU), पूसा (समस्तीपुर, बिहार)
कब अस्तित्व में आया ?
― भारत के गजट में 7 अक्टूबर, 2016 को अधिसूचित किया गया, जिसमें 6 संकाय,
5 कॉलेज, 7 अनुसंधान संस्थान /स्टेशन और 14 कृषि विज्ञान केन्द्र (KVKs) हैं
◆ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ICAR)- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) नई
दिल्ली में खाद्य एवं तिलहनी फसलों का शस्यविज्ञान' विषय पर एक पाठ्यक्रम कब
आयोजित किया गया ? ताकि शोध का विकास हो
― 7 जनवरी से 4 फरवरी, 2017 को
◆ देश में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा के समन्वयन और प्रोत्साहन हेतु कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग
(DARE) की स्थापना भारत सरकार के कृषि मंत्रालय (वर्तमान में नाम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय)
द्वारा कब की गई थी ?
― दिसम्बर 1973 में
◆ 'भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्' (ICAR), नई दिल्ली भारत सरकार के अधीनस्थ में
'ई-गर्वेस' क्या है ?
― 'डेयर' (DARE) 'ICAR' द्वारा पारदर्शिता, लोगों की भागीदारी को बढ़ाने,
लोकतांत्रिक सोसायटी को प्रोत्साहन देने, वृहद् डाटा और सूचना का प्रभावी तरीके से प्रबंधन
करने हेतु ई-गर्वेस सेल स्थापित है
◆ 'भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्' (ICAR) नई दिल्ली की वेबसाइट/पोर्टल : URL क्या है ?
जिस पर सभी गतिविधियों को इस पर नियमित रूप से अपलोड किया जाता है.
― Icar.org.in
◆ फसलीय खेतों में नीलगाय से फसल सुरक्षा हेतु सगंध फसलों को खेत के चारों तरफ या पूरे
खेत में ऐसी खेती करने से नीलगाय भाग जाएंगी, वे सगंध फसलें हैं
― तुलसी, मेंथा, पिपरेटा, लेमनग्रास, खस, पामारोजा, सिट्रोनेला एवं जिरेनियम
◆ 'एकीकृतनाशी कीट/जीव प्रबन्धन' (आई.पी.एम. - Integrated Pest Management)
फसलों की सुरक्षा हेतु बायो-पेस्टीसाइड में आते हैं
― ट्राइकोडरमा विरिडी (1% WP) एवं ट्राइकोडरमा हारजिएनम (2%WP)
◆ 'ट्राइकोडरमा' की कितनी मात्रा बीजशोधन हेतु उपयुक्त रहती है ?
― 4 ग्राम दवा प्रति किग्रा बीज की दर से शुष्क बीजोपचार हेतु
◆ 'ब्यूवेरिया बैसिया' बीजशोधन हेतु एक जैविक कीटनाशी है
― फफूँद पर आधारित बायो-पेस्टीसाइड
◆ 'बैसिलस यूरिनजिएन्सिस' बीजशोधन हेतु एकबायो-पेस्टीसाइड है
― बैक्टीरिया आधारित जैविक कीटनाशक
◆ जैविक एजेन्ट परजीवी एवं परभक्षी आई.पी.एम. (एकीकृतनाशी जीव प्रबन्धन) हेतु फसलों
की सुरक्षा में प्रयोग किया जाता है
― ट्राइकोग्रामा कोलिनिस― एक अण्ड परजीवी छोटी ततैया
◆ 'क्राइसोपर्ला' 'आईपीएम' (IPM) हेतु फसल सुरक्षा के लिए प्रयोग किया जाता है, जो एक....
― परभक्षी कीट है: यह माहूँ, सफेद मक्खी, लारवा, फुदका, थ्रिप्स आदि के अण्डों
एवं शिशु को खाता है
◆ फेरोमोन ट्रैप (गंधपाश) 'आई.पी.एम.' (IPM) तकनीक द्वारा किसे फँसाने हेतु फसल सुरक्षा
हेतु प्रयोग किया जाता है-
― सूड़ियों के नर पतंगों को
◆ मित्र परजीवी कीटों में आते हैं
― ट्राइकोग्रामा, एपेनटेलिस, सिरफिड मक्खी, कम्पोलेटिस क्लोरिडी, ततैया,
एपीवी (APV) विषाणु से ग्रसित इल्ली
◆ जैविक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु फसल रोग से रक्षा के लिए जैविक कीटनाशियों में
आते हैं
― ट्राइकोग्रामा कार्ड, बी.टी. (B1)/ बिवेरिया, बैसियाना, एपीवी (API) वाइरस, मित्र
कीट, फेरोमोन ट्रेप आदि
◆ थ्रेशर (Thresher) यंत्र का कृषि में प्रयोग किस कार्य हेतु किया जाता है ?
― अनाज की मिलिंग (Milling of Grains) के लिए
◆ मूँगफली का किस राज्य में सर्वाधिक उत्पादन होता है ?
― गुजरात
◆ गेहूँ की कटाई करते समय नमी की प्रतिशत (%) मात्रा दाने में होनी चाहिए
― 10-12%
◆ 'जीरो टिलेज' (Zero Tillage) सामान्यतः किस फसल में सफल है ?
― गेहूँ
◆ नील हरित शैवाल' (BGA - Blue Green Algae) का प्रयोग किस फसल में जैव-उर्वरक
(Bio-fertilizer) के रूप में किया जाता है ?
― धान
◆ धान्य/अन्न फसलों (Cereals / Cereal Crops) में न फॉ. पो.
(N, P, K) पोषक उर्वरक तत्वों का अनुपात आदर्श माना जाता है
― 4 : 2 :1 N, P, K (क्रमश:)
◆ दलहनी फसलों (Pulse Crops) में न. फॉ. पो. (N.P.K) पादप पोषक उर्वरक तत्वों का
आदर्श अनुपात रखा जाता है
― 1:2:1N,P,K
◆ पपीता (Papaya) के उद्यान (Garden) में नर पौधों (Male flowers plants) होना
चाहिए
― लगभग 10% नर पौधे
◆ 'शिफ्टिंग कल्टीवेशन' (Shifting Cultivation) का पर्यायवाची (Synonym) है
― झूम खेती (Jhum Cultivation)
◆ नमी के प्रति गेहूँ की सबसे अधिक संवेदनशील अवस्था (Most Critical Stage) सिंचाई
हेतु होती है
― ताज मूल अवस्था (CRI-Crown Root Initiation)
◆ 'जीरो टिलेज' (Zero Tillage) फर्टी-सीडड्रिल को प्रयोग किया जाता है
― धान की कटाई के बाद गेहूँ की सीधी बुवाई हेतु
◆ 'जीरो टिलेज' (जीरोट्रिल-फर्टी-सीड ड्रिल) पद्धति में धान कटाई के बाद सीधी गेहूँ की
बुवाई से प्रति एकड़ खर्च में लगभग ₹............. में बचत होती है
― ₹1500-2000/एकड़
◆ रोटाबेटर यंत्र का इस्तेमाल कितने हॉर्स पावर ट्रैक्टर के द्वारा किया जाता है?
― 35 या इससे अधिक हॉर्स पावर (HP) ट्रैक्टर में
◆ मंडाई/ओसाई के यंत्रों में प्रयोग किए जाते हैं
― मल्टीक्रॉप थ्रेसर (शक्ति चालक) एवं विनोविंग फैन
◆ 'डस्टर' फसल सुरक्षा यंत्रों में प्रमुख तौर से आते हैं
― पैकेज/रोटरी/प्लंगर/बैलोज डस्टर्स यंत्र
◆ 'कल्टीवेटर्स यंत्रों में आते हैं
― कानपुर/मैकोर्मिक/वाह-वाह/मद्रा स हैरो/लीवर हैरो आदि.
◆ 'हो' (Hoe) के प्रकार होते हैं
― हस्तचालित हो एवं बैलों द्वारा चालित हो (Hoe)
◆ हस्तचालित हो (Hand Driven Hoe) में आते हैं
― सिंह हैण्ड हो/शर्मा हैण्ड हो/नैनी टाइप हो/ पहियेदार हो (Hoe) आदि
◆ बैलों द्वारा चालित हो (Bullock Drawn Hoe) में आता है
― अकोला हो (Akola Hoe)
◆ 'कृषि कर्मण पुरस्कार' (Krishi Karman Awards) दिए जाते हैं, किन फसलों में अच्छे/
उत्कृष्ट उत्पादन करने वाले राज्यों को ?
― चावल/गेहूँ/दलहनें/मोटे अनाज (सभी में)
◆ भारत में कृषि संगणना (Agricultural Census) का अन्तराल अवधि वर्ष क्या होता है ?
― पंचवर्षीय अवधि ( Quinquennial period)
◆ भारत में प्रथम'- कृषि संगणना की शुरूआत हुई थी
― वर्ष 1970-71 से
◆ देश में 8वीं' कृषि संगणना किस वर्ष हुई थी ?
― वर्ष 2005-06 में
◆ फसल वर्ष 2013-14 में, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन का क्या अनुमान रहा है ?
― 263.20 मिलि. टन (द्वितीय अग्रिम अनुमान)
◆ देश में वर्ष 2012-13 के दौरान, कुल खाद्यान्न उत्पादन (मिलि. (टन) हुआ था
― 257.13
◆ देश में वर्ष 2011-12 में, कुल रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ था.
― 259.32 मिलि. टन
◆ वर्तमान में, राजमाता विजयराजे सिन्धिया कृषि विश्वविद्यालय (RVSKVV) ग्वालियर
(म.प्र.) के कुलपति (Vice Chancellor) हैं
― डा. ए. के. सिंह
◆ केन्द्रीय कृषि अभियंत्रण संस्थान (CIAE - Central Institute of Agricultural Engineering) -
आई सी ए.आर. भारत सरकार) का मुख्यालय स्थित है
― भोपाल (म.प्र.) में
◆ 'लक्ष्मी-52' प्रजाति है
― आँवला की (सलेक्शन विधि से-प्रतापगढ़, उ. प्र. के कृषक फतेहबहादुर सिंह द्वारा विकसित)
◆ आलू में 'मोजैक' रोग का कारक है
― वाइरस (Virus) अर्थात् सोलेनम वाइरस 1 व 2 दोनों
◆ भारत में प्रथम कृषि संगणना' (First Agriculture Census) किस वर्ष की गई थी?
― वर्ष 1970-71 में (तब से प्रत्येक 5 वर्षों के अन्तराल पर)
◆ 'किसानों हेतु राष्ट्रीय नीति' (NPF-National Policy for Farmers) किस वर्ष गठित की
गई थी?
― वर्ष 2007 में
◆ 'विश्व खाद्य दिवस' (World Food Day) 'एफ.ए.ओ.' (FAO) द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता
है
― 17 अक्टूबर को
◆ 'अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस' (International Biodiversity Day) संयुक्त राष्ट्र संघ
द्वारा घोषित कबसे प्रतिवर्ष मनाया जाता है?
― वर्ष 2000 से 22 मई को
◆ UNO द्वारा 'अंतर्राष्ट्रीय जल सहयोग वर्ष' किस वर्ष को घोषित किया गया?
― वर्ष 2013 को
◆ 'यू.एन.ओ.' द्वारा 'पारिवारिक कृषि वर्ष'-किस वर्ष को घोषित किया गया है?
― वर्ष 2014
◆ 'एन.एम.एम.आई.' (NNMI-National Mission on Micro-Irrigation) मिशन कब
से शुरू हुआ?
― वर्ष 2005-06 से
◆ 'किसान कॉल सेन्टर' (KCC)-टॉल फ्री नम्बर 1800-180-1551, स्कीम कब लाँच की गई
थी?
― 21 जनवरी, 2004 को
◆ 'एन.एच.बी.' (NHB-National Horticulture Board) मुख्यालय-गुड़गाँव (हरियाणा)
को कब स्थापित किया गया?
― वर्ष 1984 में
◆ 'राष्ट्रीय बॉस मिशन' (NBM-National Bamboo Mission) भारत सरकार द्वारा कब
लाँच किया गया था?
― वर्ष 2006-07 में
◆ भारत सरकार द्वारा जैविक (जीवांश/कार्बनिक) खेती को और ज्यादा प्रोत्साहन देने हेतु
पूर्वोत्तर राज्य (NER) में कौनसा ऐसा राज्य है, जिसे प्राथमिकता दी जानी है ?
― सिक्किम
◆ कृषि क्षेत्र में 'द्वितीय हरित क्रांति' (Second Green Revolution) लाने हेतु अब किन
फसलों के उत्पादन बढ़ाने हेतु प्राथमिकता दी जानी है ?
― खाद्यान्न एवं दलहनी फसलें
◆ भारत सरकार की नई योजना कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अनुसंधानों को किसानों तक
पहुँचाने हेतु बनाई जा रही है
― प्रयोगशाला से भूमि तक (Lab to Land Programme) स्कीम
◆ फसलों की उपज बढ़ाने हेतु कृषि में किस पर जोर दिया जाता है ?
― मृदा परीक्षण/मृदा स्वास्थ्य सुधारने हेतु
◆ विश्व जल संरक्षण दिवस (World Water Day) की शुरूआत कब से हुई और कब मनाया
जाता है ?
― शुरूआत-1993 से: प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस-22 मार्च को मनाना
◆ भारत सरकार द्वारा जल संरक्षण वर्ष कब घोषित किया गया था ?
― वर्ष 2013
◆ देश में कुल खाद्यान्न उत्पाद वर्ष 2013-14 में तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार आंका
गया है
― 264.38 मिलि. टन
◆ कृषि में 'Red Revolution' का सम्बन्ध रहा
― मांस/टमाटर के उच्च उत्पादन से
◆ ब्लैक रिवोल्यूसन (Black Revolution) का सम्बन्ध है
― पैट्रोलियम उत्पाद से
◆ 'विश्व वानिकी दिवस' (World Forestry Day) प्रतिवर्ष मनाया जाता है
― 21 मार्च