NCERT Class 9 Hindi Chapter 7 मेरे बचपन के दिन
NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 7 मेरे बचपन के दिन
(पाठ्यपुस्तक से)
प्रश्न 1.
‘मैं उत्पन्न हुई तो मेरी बड़ी खातिर हुई और मुझे वह सब नहीं सहना पड़ा जो अन्य लड़कियों को सहना पड़ता है।’ इस कथन के आलोक में आप यह पता लगाएँ कि-
(क) उस समय लड़कियों की दशा कैसी थी?
(ख) लड़कियों के जन्म के संबंध में आज कैसी परिस्थितियाँ हैं?
उत्तर:
(क) महादेवी के बचपन के दिनों (बीसवीं सदी के प्रारंभ) में लड़कियों के प्रति दृष्टिकोण बहुत अच्छा नहीं था। परिवार में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों को तरजीह दी जाती थी। स्वयं महादेवी ने लिखा है कि उनके कुल में 200 वर्ष तक कोई लड़की पैदा नहीं हुई। यह असंभव है और इससे स्पष्ट होता है कि लड़कियों के प्रति रवैया ऐसा रहा होगा कि वे बचपन में ही मर जाएं। कुछ परिवारों में लड़कियों का स्वागत भी होता था, जैसा महादेवी का हुआ। लड़कियों की शिक्षा-दीक्षा पर भी विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था। महादेवी या सुभद्रा जी अपवाद थी क्योंकि उनका जन्म संपन्न परिवारों में हुआ था।
कुछ परिवारों में लड़कियों के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण भी था। जैसे महादेवी को पढ़ने-लिखने की सुविधा दी गई। गाने या कविता करने का शौक भी प्रोत्साहित किया जाता था। सांप्रदायिकता की भावना नहीं थी। सभी लड़कियां मिलजुल कर रहती थीं।
(ख) आज भी लड़कियों के संबंध में परिस्थितियों में विशेष सुधार नहीं आया है। तकनीकी विकास के कारण गर्भ में लड़की की पहचान कर कुछ लोग उसे जन्म ही नहीं लेने देते। परिणामस्वरूप प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। महानगरों और कस्बों में यह प्रवृत्ति अधिक है। जन्म के बाद भी उनसे भेदभाव किया जाता है। लड़की को जन्म देने वाली माँ को प्रताड़ित किया जाता है। लड़कियों की पढ़ाई को विशेष महत्त्व नहीं दिया जाता। उन्हें सताया जाता है। दहेज के कारण वे या तो अनव्याही रह जाती हैं या लोभी लोग उसे मार डालते हैं।
प्रश्न 2.
लेखिका उर्दू-फारसी क्यों नहीं सीख पाईं?
उत्तर:
लेखिका के परिवार में उनके बाबा ही फारसी और उर्दू जानते थे। वे चाहते थे कि लेखिका भी उर्दू-फारसी सीख लें परंतु लेखिका की न तो उसमें रुचि थी और न ही उन्हें यह लगा कि वे इसे सीख पाएंगी। एक दिन मौलवी साहब पढ़ाने आए तो वे चारपाई के नीचे जा छिपी। उसके बाद वे नहीं आए। इस तरह लेखिका उर्दू-फारसी नहीं सीख पाईं।
प्रश्न 3.
लेखिका ने अपनी माँ के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है?
उत्तर:
लेखिका महादेवी वर्मा की माँ हिंदी बोलती थीं। उनका पूजा-पाठ में विश्वास था। वे संस्कृत भाषा भी जानती थी। गीता पढ़ने में उनकी विशेष रुचि थी, वे लिखती और पद गाती थी। मीरा के पदों में उन्हें विशेष रुचि थी।
प्रश्न 4.
जवारा के नवाब के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को लेखिका ने आज के संदर्भ में स्वज जैसा क्यों कहा है?
उत्तर:
लेखिका के परिवार के जवारा के नवाब साहब के साथ पारिवारिक सम्बन्धे थे। नवाब साहब की बेगम साहिबा को वे ताई साहिबा कहते थे और उनके बच्चे लेखिका की माँ को चची जान कहते थे। सभी बच्चों के जन्म दिन एक-दूसरे के घरों में मनाए जाते थे। राखी के दिन वे अपने लड़के को तब कुछ भी खाने को नहीं देती थी जब तक वे रानी न बाँध आएँ। मुहर्रम पर सभी बच्चों के हरे कपड़े बनते थे। लेखिका का जब छोटा भाई पैदा हुआ तब वे बच्चे को पहनाने के लिए कपड़े लाई और उन्होंने अपनी तरफ से बच्चे का नाम मनमोहन रखा। उस समय के वातावरण में दोनों परिवारों में बहुत निकटता थी। लेकिन आज के स्वार्थ और बेईमानी से युक्त वातावरण को देखते हुए उन दोनों के पारिवारिक सम्बन्ध स्वप्न से लगते
रचना और अभिव्यक्ति
प्रश्न 5.
जेबुन्निसा महादेवी वर्मा के लिए बहुत काम करती थी। जेबुन्निसा के स्थान पर यदि आप होतीं/होते तो महादेवी से आपकी क्या अपेक्षा होती?
उत्तर:
नौकर-नौकरानी रखना सामंत शान का प्रतीक है। महादेवी के युग में यह चलन था और आज भी है। – जेबुन्निसा उनकी सेविका थी। उसके स्थान पर मैं होती तो मेरी पहली अपेक्षा तो यह होती कि महादेवी मुझे अपनी बराबरी का दरजा दें। मुझे छोटी या हीन न समझें। दूसरी अपेक्षा यह होती कि महादेवी भी काम सीखकर धीरे-धीरे आत्मनिर्भर हो जाएं और उन्हें सेविका की आवश्यकता ही न रहे।
प्रश्न 6.
महादेवी वर्मा को काव्य प्रतियोगिता में चाँदी का कटोरा मिला था। अनुमान लगाइए कि आपको इस तरह का कोई पुरस्कार मिला हो और वह देशहित में या किसी आपदा निवारण के काम में देना पड़े तो आप कैसा अनुभव करेंगे/करेंगी?
उत्तर:
हमें बहुत अच्छा लगेगा। सच कहूँ तो मैं गौरवान्वित अनुभव करूंगा। समाज में हमारा अपना हित दूसरे के हित से जुड़ा होता है और हम सबका हित देश के हित से। इसलिए देश या समाज की खुशी अपनी खुशियों से बढ़कर मानी जानी चाहिए।
प्रश्न 7.
लेखिका ने छात्रावास के जिस बहुभाजी परिवेश की चर्चा की है उसे अपनी मातृभाषा में लिखिए।
उत्तर:
हिंदी:
महादेवी जी के छात्रावास में देश के विभिन्न भागों से छात्राएं पढ़ने आती थीं। उनकी मातृभाषाएँ अलग-अलग थीं। वे आपस में अपनी-अपनी बोलियों में बोलती थीं, जैसे बघेली, बुंदेली, अवधी, ब्रज आदि में। सब हिंदी पढ़ती थीं और ऐसे अवसरों पर सभी हिंदी में बातें करती थीं। वे एक ही मेस में खाना खाती थीं। उनें सांप्रदायिकता बिल्कुल न थी। वे सब मिलकर एक ही प्रार्थना में खड़ी होती थीं ओर उमनें कभी कोई विवाद नहीं होता था।
उर्दू:
महादेवी जी के हॉस्टल में मुल्क के मुखालिफ हिस्सों से तालिकान पढ़ने आती थीं। उनकी मादरी जुबानें मुख्तलिफ थीं। वे आपस में अपनी-अपनी जबानों में बोलती थीं जैसे बघेली, बुंदेली, अवधी, ब्रज, वगैरह। सब हिंदी पढ़ती थीं और ऐसे मौकों पर हिंदी में बातें करती थीं। वे एक ही मेस में खाना खाती थीं। उनमें मजहबी बातें बिलकुल न थीं। वे सब मिलकर एक ही प्रार्थना में खड़ी होती थीं और उनमें कोई झगड़ा न था।
प्रश्न 8.
महादेवी जी के इस संस्मरण को पढ़ते हुए आपके मानस-पटल पर भी अपने बचपन की कोई स्मृति उभरकर आई होगी, उसे संस्मरण शैली में लिखिए।
उत्तर:
14 अगस्त, आज हमारे विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था। मुझे दिनकर की एक कविता पढ़नी थी-सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। मैंने अपनी कक्षा में और अपने सदनों की बैठकों में तो अनेक बार कविता पाठ किया है, पर सारे विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और आगंतुकों के बीच कविता पढ़ने का यह पहला ही अवसर था। मन में उत्साह भी था और कुछ घबराहट भी। कार्यक्रम शुरू हुआ।
ज्यों-ज्यों उद्घोषक कार्यक्रमों की घोषणा करते मेरी बेचैनी बढ़ रही थी। दिल तेजी से धड़क रहा था और ओंठ सूख रहे थे। तभी मुझे पिताजी का कहा याद आया कि चुनौती स्वीकारना सफल होने का पहला कदम है। मैंने लंबी साँस ली और दिल कड़ा किया। तभी उद्घोषक का स्वर गूंजा। अब आप समय के रथ की गड़गड़ाहट सुनिए और लोकतंत्र के रथ के लिए सिंहासन खाली कीजिए। राष्ट्र कवि दिनकर की ओजस्वी कविता को लेकर आ रहे हैं इंद्रमोहन नवीं कक्षा से ………… मुझे याद नहीं कि फिर क्या हुआ? मैं कैसे उड़ा? मैंने कैसे कविता पढी? हाँ, जब कविता पाठ समाप्त हुआ तो बड़ी देर तक हाल में तालियाँ गूंजती रहीं और प्राचार्य ने मेरी पीठ थपथपाई।
प्रश्न 9.
महादेवी ने कवि सम्मेलन में कविता पाठ के लिए अपना नाम बुलाए जाने से पहले होने वाली बेचैनी का जिक्र किया है। अपने विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते समय आपने जो बेचैनी अनुभव की होगी, उस पर डायरी का एक पृष्ठ लिखिए।
उत्तर:
महादेवी की भाँति में भी ‘वाद-विवाद’ प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के अध्यापक के साथ अन्य विद्यालय में गई थी। वहाँ तीस-तीस प्रतिभागी थे। मुझे ज्ञात नहीं था कि मेरा नाम कब पुकारा जाएगा। हर बार प्रतिभागी का नाम पुकाने जाते ही ऐसा लगता कि मेरा नाम पुकारा गया है। आखिर जब मेरा नाम पुकारा तो जो धड़कन धीरे-धीरे बढ़ रही थी। वह मानो एक झटके से अपनी चरम-सीमा तक बढ़ गई, लेकिन मंच तक जाते-जाते उस उत्तालता में उतार आरंभ हो जाता है।
भाषा-अध्ययन
प्रश्न 10.
पाठ से निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द ढूँढकर लिखिए-
विद्वान, अनंत, निरपराधी, दंड, शांति।
उत्तर:
विद्वान – मूर्ख
अनंत – अंत
निरपराधी – अपराधी
दंड – पुरस्कार
शांति – विवाद
प्रश्न 11.
निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग/प्रत्यय अलग कीजिए और मूल शब्द बताइए
निराहारी – निर् + आहार + ई
सांप्रदायिकता ……………………..
अप्रसन्नता ……………………..
अपनापन ……………………..
किनारीदार ……………………..
स्वतंत्रता ……………………..
उत्तर:
निराहारी – निर् + आहार + ई
सांप्रदायिकता – संप्रदाय + इक + ता
अप्रसन्नता – अ + प्रसन्न + ता
अपनापन – अपना + पन
किनारीदार – किनारा+ ई + दार
स्वतंत्रता – स्व + तंत्र + ता
प्रश्न 12.
निम्नलिखित उपसर्ग-प्रत्ययों की सहायता से दो-दो शब्द लिखिए-
उपसर्ग – अन्, अ, सत्, स्व, दुर
प्रत्यय – दार, हार, वाला, अनीय
उत्तर:
उपसर्ग – शब्द
प्रत्यय – शब्द
अन् – अनर्थ, अनादि
दार – सरदार, जमादार
अ – अजर, अमर
हार – होनहार, पालनहार
सत् – सत्कार, सज्जन
वाला – घरवाला, टोपीवाला
स्व – स्वजन, स्वदेश
अनीय – पठनीय, दर्शनीय
दुर् – दुर्दशा, दुर्जन
प्रश्न 13.
पाठ में आए सामासिक पद छाँटकर विग्रह कीजिए-
पूजा-पाठ – पूजा और पाठ
……………….. – …………………
……………….. – …………………
……………….. – …………………
……………….. – …………………
उत्तर:
समस्त पद – समास विग्रह
पूजा-पाठ – पूजा और पाठ
उर्दू-फारसी – उर्दू और फारसी
जेब-खर्च – जेब के लिए खर्च
अन्य पाठ्यचर्या प्रश्न
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
लेखिका महादेवी वर्मा के बचपन के समय लड़कियों के प्रति समाज की सोच कैसी थी? ‘मेरे बचपन के दिन पाठ’ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
लेखिका महादेवी के बचपन अर्थात् बीसवीं शताब्दी के आसपास लड़कियों के प्रति समाज की सोच अच्छी नहीं थी। लोग लड़कियों को बोझ समझकर उनसे जल्द से जल्द छुटकारा पा लेना चाहते थे। वे लड़कियों के पैदा होते ही उन्हें मार देते थे।
प्रश्न 2.
महादेवी को अपने बचपन में वह सब नहीं सहना पड़ा ज अन्य लड़कियों को सहना पड़ता था। ऐसा क्यों?
उत्तर-
महादेवी के परिवार में दो सौ वर्षों तक कोई लड़की पैदा ही नहीं हुई थी। उसके पहले लोग. लड़कियों को पैदा होते ही परमधाम भेज देते थे। लेखिका महादेवी के बाबा ने कुल-देवी दुर्गा की पूजा की तब महादेवी का जन्म हुआ। इतनी मन्नते माँगने के बाद जन्म होने के कारण महादेवी को वह सब नहीं सहना पड़ा।
प्रश्न 3.
महादेवी के बाबा की सोच समाज के अन्य पुरुषों से किस तरह अलग थी?
उत्तर-
महादेवी के बाबा की सोच समाज के अन्य पुरुषों से बिल्कुल अलग थी। अन्य लोग जहाँ कन्या के पैदा होते ही उसे मार देते थे वहीं महादेवी के बाबा ने उसके पालन-पोषण पर ध्यान दिया और पढ़ा-लिखाकर विदुषी बनाना चाहा।
प्रश्न 4.
महादेवी के परिवार में कौन-कौन सी भाषाएँ बोली जाती थीं? महादेवी पर किस भाषा का असर हुआ?
उत्तर-
महादेवी के परिवार में उसके बाबा फ़ारसी और उर्दू के ज्ञाता थे जबकि उसके पिता ने अंग्रेजी पढ़ी थी। हिंदी का वातावरण तो तब बना जब उसकी माँ जबलपुर से आई। वे हिंदी-संस्कृत की जानकारी थी। उनके सान्निध्य के कारण महादेवी पर हिंदी का असर हुआ और वे पंचतंत्र सीखने लगी।
प्रश्न 5.
महादेवी की शिक्षा-दीक्षा में उनकी माता का क्या योगदान रहा?
उत्तर-
महादेवी की शिक्षा-दीक्षा में उनकी माता का विशेष योगदान रहा। वे हिंदी भाषी घर से आई थीं। उन्होंने महादेवी को ‘पंचतंत्र’ पढ़ना सिखाया। वे धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। उनके साथ बैठते-बैठते महादेवी ने संस्कृत सुनाना समझना शुरू कर दिया। इस तरह उनकी पढ़ाई की शुरुआत माँ ने ही कराई।
प्रश्न 6.
क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज का वातावरण पढ़ाई के लिए आदर्श था। पठित पाठ के आलोक में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज का वातावरण बहुत अच्छा था। वहाँ विभिन्न स्थानों से लड़कियाँ पढ़ने आती थी। उनमें कुछ हिंदू भी तो कुछ ईसाई यहाँ धर्म या क्षेत्र के स्थान पर कोई भेदभाव नहीं था। सब एक ही मेस में खाती थीं, जिसमें प्याज तक नहीं प्रयोग की जाती थी। इस तरह वहाँ का वातावरण पढ़ाई के लिए आदर्श था।
प्रश्न 7.
महादेवी की रुचि लेखन में उत्पन्न करने में उनकी माँ का योगदान था, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
महादेवी की माँ हिंदी-संस्कृत की जानकार थी। वे पूजा-पाठ करने वाली धार्मिक विचारों की महिला थी। महादेवी उनके साथ पूजा पर बैठती और ध्यान से सुनती। उनकी माँ मीरा के पद गाती थी। इसे सुन-सुनकर महादेवी ने भी ब्रजभाषा में लिखना शुरू कर दिया। इस तरह उनकी माँ का विशेष योगदान था।
प्रश्न 8.
सुभद्रा कुमारी ने महादेवी की काव्य प्रतिभा को निखारने में कैसे मदद की?
उत्तर-
सुभद्रा कुमारी और महादेवी वर्मा छात्रावास के एक ही कमरे में रहती थीं। सुभद्रा उनसे दो साल बड़ी थी जो कविता लेखन में प्रसिद्ध थी। महादेवी जो अब तक ब्रजभाषा में लिखती थी, सुभद्रा कुमारी को देखकर खड़ी बोली में लिखने लगी। दोनों एक साथ कविताएँ रचतीं, इससे महादेवी की काव्य प्रतिभा निखरती गई।
प्रश्न 9.
जेबुन्निसा कौन थी? वह महादेवी की मदद कैसे करती थी?
उत्तर-
जेबुन्निसा कोल्हापुर से आई मराठी लड़की थी जो महादेवी के कमरे में रहने आई क्योंकि सुभद्रा छात्रावास से जा चुकी थीं। जेबुन महादेवी की डेस्क साफ़ कर देती, उनकी पुस्तकें ढंग से रख देती थी। इससे महादेवी को कविता लेखन के लिए कुछ और समय मिल जाता था। इस तरह वह महादेवी की मदद करती थी।
प्रश्न 10.
उस समय विद्यालयों का वातावरण आज के वातावरण से किस तरह अलग था? ‘मेरे बचपन के दिन’- पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
उस समय विद्यालयों में सांप्रदायिकता नहीं थी। विभिन्न धर्मों के छात्र-छात्राएँ साथ-साथ पढ़ते थे। वे अपनी-अपनी भाषा में बात करते थे। एक ही मेस में खाते थे, एक ही प्रार्थना में शामिल होते थे, पर आज विद्यालयों का वातावरण वैसा नहीं रहा। अब यहाँ जाति-धर्म, संप्रदाय, भाषा, क्षेत्र आदि के आधार पर अलगाव देखा जा सकता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
महादेवी और सुभद्रा कुमारी की मुलाकात और मित्रता का वर्णने अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर-
जब महादेवी का दाखिला क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज में करवाया गया तो वहाँ हॉस्टल में जो कमरा मिला, उसमें सुभद्रा कुमारी पहले से ही रह रही थीं। वे महादेवी से दो साल सीनियर थी जो कविता लिखा करती थीं। महादेवी को भी बचपन से लिखने का शौक था पर वह छिप-छिपाकर लिखती थी। उसने सुभद्रा के पूछने पर लिखने से तो मना कर दिया पर सुभद्रा द्वारा तलाशी लेने पर बहुत कुछ निकल आया। यह देखकर सुभद्रा ने महादेवी के बारे में सबको छात्रावास में बता दिया। इसके बाद दोनों में मित्रता हो गई।
प्रश्न 2.
महादेवी को काव्य रचना में प्रसिद्धि दिलाने में काव्य-सम्मेलनों ने किस तरह बढ़ावा दिया? पठित पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज में पढ़ते हुए महादेवी और सुभद्रा कुमारी कविताएँ लिखा करती थीं। उस समय कवि सम्मेलन हुआ करते थे। इन कवि सम्मेलनों में इन्हें लेकर क्रास्थवेट से मैडम जाया करती थी। जहाँ महादेवी कविताएँ सुनाती। इनके अध्यक्ष अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध’, श्रीधर पाठक और रत्नाकर जैसे प्रसिद्ध कवि हुआ करते थे। इनमें कविता सुनाने पर लेखिका महादेवी को पुरस्कृत किया जाता था। ये पुरस्कार उनके लिए प्रेरणादायी सिद्ध हुए और उनकी प्रसिद्ध बढ़ती गई।
प्रश्न 3.
जवारा के नवाब की बेगम ने सांप्रदायिक सौहार्द फैलाने की दिशा में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया, कैसे? मेरे बचपन के दिन पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
जवारा के नवाब की बेगम उसी कंपाउंड के एक बँगले में रहती थी जिसमें लेखिका का परिवार रहता था। वे हिंदू-मुसलमान
का भेद माने बिना बच्चों से स्वयं को ताई कहने के लिए कहती। उनके बच्चे लेखिका की माँ को ‘चची जान’ कहते थे। वे अपने इकलौते लडके के हाथ पर रक्षाबंधन को राखी बँधवातीं और लेखिक को ‘लरिया’ या कुछ उपहार देती। इसी तरह वे हिंदू त्योहारों को भी उतनी ही खुशी से मिल-जुलकर मनाती,जितना कि ईद या मुहर्रम को। उनका व्यवहार सांप्रदायिकता के मुँह पर तमाचा था। इस तरह उन्होंने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।