NCERT Class 8 Hindi Chapter 2 लाख की चूड़ियाँ
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 2 लाख की चूड़ियाँ
प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)
पाठ का सार
बदलू लाख की चूड़ियाँ बनाता था। वह लेखक को लाख की चूड़ियाँ सुन्दर-सुन्दर गोलियाँ बनाकर देता था। इस प्रकार लेखक ने अपने बचपन में ढेर सारी रंग-बिरंगी गोलियाँ एकत्र कर ली थीं। वह मेरे मामा का गाँव था, परन्तु मैं ‘बदलू’ को बदलू मामा न कहकर ‘बदलू काका’ कहता था। बदलू के आँगन में नीम का पुराना पेड़ था। उसी के नीचे बैठकर अपना काम करता। बगल में भट्टी दहकती जिसमें वह लाख पिघलाता। उसे चौखट पर रखकर पतला करके चूड़ी का आकार देता। फिर मुँगेरियों पर चढ़ाकर चूड़ी का आकार देता, उन्हें गोल और चिकना बनाता। पूरे हाथ की चूड़ियाँ बनाकर उन पर रंग करता। पुरानी मचिया पर वैठकर बदलू हुक्का गुड़गुड़ाता और अपना काम करता रहता। मैं जब उनके पास जाता, वे मेरे लिए मचिया मँगवा देते। मैं चुपचाप उनका काम देखता रहता था।
चूड़ियाँ बनाना बदलू का पैतृक पेशा था। गाँव की सभी स्त्रियाँ उसकी बनाई चूड़ियाँ पहनतीं। आस-पास के गाँव के लोग भी उससे चूड़ियाँ ले जाते। लोग अनाज के बदले चूड़ियाँ लेते थे। वह पैसे के बदले चूड़ियाँ नहीं बेचता था। वह कभी किसी से झगड़ा नहीं करता। जीवनभर कोई मुफ्त में चूड़ियाँ ले सकता था, पर शादी के समय वह सारी कसर निकाल लेता था। ऐसे मौके पर उसे मनाना बहुत कठिन था। विवाह के मौके पर उसकी पत्नी को सारे वस्त्र मिलते, ढेरों अनाज और उसको पगड़ी मिलती सो अलग से। वह काँच की चूड़ियों से बहुत चिढ़ता था।
वह मुझसे खूब अपनेपन से बात करता। मेरी बहुत खातिर भी करता था। गाय के दूध से मलाई बचाकर मेरे लिए रखता। आम की फसल में मैं रोज उसके यहाँ से दो-चार आम खा लेता। वह रोज मेरे लिए एक-दो गोलियाँ जरूर बना देता। मेरे पिता जी की दूसरे शहर में बदली हो गई। मैं काफी दिनों तक मामा के गाँव न जा सका। लाख की गोलियों में भी अब मेरी रुचि नहीं रह गई थी। मैं आठ-दस साल बाद मामा के गाँव गया। बहुत कुछ बदलाव आ गया। स्त्रियाँ काँच की चूड़ियाँ पहनने लगी थी।
मैं वदलू के पास गया। न मचिया वहाँ थी न बदलू की भट्टी। वह चूड़ियाँ बनाने का काम बन्द कर चुका था। गाँव भर में काँच की चूड़ियों का प्रचार हो चुका था। मशीनी युग ने बदलू काका का काम छीन लिया था। काका ने अपनी बेटी रज्जो को आवाज देकर मेरे लिए आम मँगवाए। गाय बेच दी गई थी। अतः मलाई खाने का मौका नहीं मिला। जो बदलू ने लाख की चूड़ियों का आखिरी जोड़ा बनाया था, वह रज्जो के हाथ की शोभा बढ़ा रहा था। ज़मीदार ने उस जोड़े का मनचाहा दाम नहीं दिया था, सो बदलू ने देने से मना कर दिया था। बदलू ने किसी के सामने हार नहीं मानी।
शब्दार्थ : चाव-तीव्र इच्छा, चाह; मोह लेना-आकर्षित कर लेना; सहन-आँगन; मचिया-छोटी खाट, चौकी; नव-वधू-नई बहू; खपत-माल की बिक्री; विनिमय-लेन-देन, अदल-बदल; कसर-कमी; लोहे लगना-कठिनाई होना; कुढ़ना-दुखी होना; नाजुक-कोमल; खातिर-स्वागत या सत्कार; विरले-बहुत कम; सहसा-अचानक; निहारना-देखना; स्मृति-पटल- याद में बना रहना अवस्था-उम्र; व्यथा-पीड़ा। लहककर-लहराकर; मुखातिब-जिससे कुछ कहा जाए; बखत-वक्त, समय; फबना- शोभा देना; मनिहार-चूड़ी बनाने वाला।
कहानी से
1. बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ क्यों कहता था?
उत्तर :
बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव बहुत चाव से जाया करता था क्योंकि उसे वहाँ रहने वाला बदलू मनिहार रंग-बिरंगी लाख की गोलियाँ दिया करता था जो उसे बहुत ही प्रिय थींवह बदलू मामा कहने के बजाय बदलू काका इसलिए कहता था क्योंकि उसके मामा के गाँव के बच्चे बदलू को ‘बदलू काका’ कहते थे
2. वस्तु-विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित प्रद्धति क्या है?
उत्तर :
वस्तु-विनिमय वह पद्धति है जिसमें किसी वस्तु को देकर अपनी मनचाही वस्तु खरीदी जाती हैइस प्रकार वस्तुएँ पाने के लिए हम पैसे की जगह वस्तुओं से ही वस्तुओं का लेन-देन करते हैंबदले समाज में आज वस्तुओं से वस्तुएँ नहीं खरीदी जाती हैंआज ऐसा करना संभव नहीं है इसलिए रुपये-पैसों के बदले वस्तुएँ ली-दी जाती हैं
3. ‘मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं।’-इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है?
उत्तर :
‘मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं’ -पंक्ति के माध्यम से मशीनों का अंधाधुंध प्रयोग करने से उत्पन्न बेकारी और बेरोजगारी की ओर संकेत किया गया हैचूंकि सैकड़ों मनुष्यों का काम करने के लिए केवल कुछ ही मशीनें काफी हैंऐसे में बहुत से कुशल कारीगर बेकार हो जाते हैंवे बेरोजगार होकर भूखों मरने के कगार पर पहुँच जाते हैंकारीगरों की इसी व्यथा की ओर संकेत किया गया है
4. बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी जो लेखक से छिपी न रह सकी?
उत्तर :
चूड़ियाँ बनाने वाले कुशल कारीगर बदलू का काम छिन चुका थावह उपेक्षित, असहाय तथा लाचार हो गया थाजिन काँच की चूड़ियों से उसे चिढ़ थी वही हर ओर दिखाई पड़ रही थींअब कारीगरी के बदले कम सुंदरता तथा चमक को महत्त्व दिया जा रहा हैयह व्यथा लेखक से छिपी ने रह सकी।
5. मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया?
उत्तर :
मशीनी युग के कारण बदलू का काम छिन गयावह बेरोजगार हो गयाउसे गरीबी में जीवन बिताना पड़ाउसे अपनी गाय बेचनी पड़ीवह कमजोर तथा वृद्ध हो गयाउसके माथे पर नसें उभर आईंवह बीमार तथा चिंतित रहने लगा
कहानी से आगे
1. आपने मेले-बाज़ार आदि में हाथ से बनी चीजों को बिकते देखा होगाआपके मन में किसी चीज़ को बनाने की कला सीखने की इच्छा हुई हो और आपने कोई कारीगरी सीखने का प्रयास किया हो तो उसके विषय में लिखिए
उत्तर :
मैंने मेले-बाजार में हाथ से बने रंग-बिरंगे खिलौने, रंगीन तथा सफेद मोमबत्तियाँ, हाथ के पंखे, जूट के बने सामान देखे हैंये सामान अत्यंत मनमोहक होते हैंमैंने एक कलाकार के पास जूट से बने सामानों को बनाना सीखना शुरू कर दियालगभग छह महीने सीखने के उपरांत मैं अपने-आप सामान बनाकर बेचने लगाइससे मुझे अतिरिक्त आमदनी होने लगी
2. लाख की वस्तुओं का निर्माण भारत के किन-किन राज्यों में होता है? लाख से चूड़ियों के अतिरिक्त क्या-क्या चीजें बनती हैं? ज्ञात कीजिए
उत्तर :
लाख से बनी वस्तुओं का निर्माण भारत के राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश आदि में होता हैलाख से सुंदर-सुंदर खिलौने, घर की सजावटी वस्तुएँ, आभूषण, मूर्तियाँ, चूड़ियाँ, डाकखाने में मुहर तथा पैकिंग सील बनाई जाती हैं।
अनुमान और कल्पना
1. घर में मेहमान के आने पर आप उसका अतिथि-सत्कार कैसे करेंगे?
उत्तर :
घर में मेहमान आने पर मैं उन्हें यथोचित प्रणाम कर बैठक में उन्हें बिठाऊँगाउन्हें जलपान कराकर उनसे आने का कारण पूछूगाउसे यदि पिताजी से काम है तो वे कब तक आएँगे यह बताऊँगायदि वे रुककर इंतजार करते हैं तो उनके साथ प्रेमपूर्वक बातें करूँगा तथा उनकी सुविधा का ध्यान रचूँगा
2. आपको छुट्टियों में किसके घर जाना सबसे अच्छा लगता है? वहाँ की दिनचर्या अलग कैसे होती है? लिखिए
उत्तर :
मुझे छुट्टियों में अपने नाना-नानी के घर जाना सबसे अच्छा लगता हैवहाँ की दिनचर्या यहाँ की दिनचर्या से बिल्कुल अलग होती हैवहाँ मामा के लड़के तथा लड़की के साथ खेलते हुए खेतों की ओर, बाग में पेड़ पर चढ़ना, गर्मियों में आम तोड़ना, बाग में पेड़ों की छाया में अनेक खेल खेलना अच्छा लगता हैशाम को नानी से कहानियाँ सुनना, एक साथ बैठकर गपशप करना अच्छा लगता है
3. मशीनी युग में अनेक परिवर्तन आए दिन होते रहते हैंआप अपने आसपास से इस प्रकार के किसी परिवर्तन का उदाहरण चुनिए और उसके बारे में लिखिए
उत्तर :
मशीनी युग में अनेक परिवर्तन हम कहीं भी देख सकते हैंअपने आसपास हुए परिवर्तन का एक उदाहरण मैं प्रस्तुत कर रहा हूँमेरी कॉलोनी से कुछ दूर पर खेत हैकुछ समय पहले तक खेती को अधिकांश काम बैलों तथा हाथों से किया जाता था किंतु आज-कल जुताई ट्रैक्टर से, बुवाई सीडड्रिल से, निराई-गुड़ाई कल्टीवेटर से, खरपतवार हटाने के लिए खरपातीनाशी का मशीनों से छिड़काव, कटाई हारवेस्टिंग मशीन से तथा मड़ाई का कार्य प्रेशर से कर भूसा तथा अनाज ट्रैक्टर से ढोकर घर तक लाते हैं
4. बाज़ार में बिकने वाले सामानों की डिजाइनों में हमेशा परिवर्तन होता रहता हैआप इन परिवर्तनों को किस प्रकार देखते हैं? आपस में चर्चा कीजिए
उत्तर :
आज का युग विज्ञान और तकनीक का युग हैआज नित नए आविष्कार होने से तरह-तरह की वस्तुएँ बाजार में आ रही हैंबाजार में वस्तुएँ असीमित मात्रा में उपलब्ध हैंलोगों की रुचि, आवश्यकता तथा उनकी आय देखकर वस्तुएँ बनाई जाने लगी हैंखाने-पहनने तथा नित्य प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की मात्रा में विविधता बढ़ती जा रही हैनित नए फैशन के कपड़ों से बाजार भरा पड़ा है
5. हमारे खान-पान, रहन-सहन और कपड़ों में भी बदलाव आ रहा हैइस बदलाव के पक्ष-विपक्ष में बातचीत कीजिए और बातचीत के आधार पर लेख तैयार कीजिए
उत्तर :
विज्ञान के इस युग में जब सब कुछ बदल रहा हैहमारे खान-पान, रहन सहन और कपड़े भी इस बदलाव से अछूते नहीं हैंइस बदलाव का असर सब पर देखा जा सकता हैकुछ लोगों की बातचीत को आधार मानकर कहा जा सकता है कि कुछ लोगों के विचार से यह बदलाव अच्छा है तथा कुछ इतनी तेजी से हो रहे बदलाव को शुभ संकेत नहीं मानते हैंइस विषय पर दो समूह बनाकर पक्ष-विपक्ष में अपनी बात रखते हुए छात्र स्वयं चर्चा करें तथा बातचीत के आधार पर आलेख तैयार करें।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
‘लाख की चूड़ियाँ कहानी के कहानीकार कौन हैं?
(क) कामतानाथ
(ख) रामदरश मिश्र
(ग) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(घ) इस्मत चुगताई
उत्तर:
(क) कामतानाथ
प्रश्न 2.
वस्तु विनिमय क्या है ?
(क) पैसा देकर वस्तु खरीदना
(ख) बाजार से वस्तु न लेना
(ग) वस्तु को सीधे उत्पादक
(घ) वस्तु के बदले वस्तु लेना
उत्तर:
(घ) वस्तु के बदले वस्तु लेना
प्रश्न 3.
‘हाथ कटने का’ इस कहानी में क्या अर्थ है ?
(क) घायल होना
(ख) अपनी बात न कह पाना
(ग) हाथों से रोजगार छिनना
(घ) काम करने में असमर्थ होना
उत्तर:
(ग) हाथों से रोजगार छिनना
प्रश्न 4.
‘मशीनी युग’ के कारण बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया ?
(क) वह बीमार रहने लगा
(ख) उसका शरीर ढल गया
(ग) वह बेरोजगार हो गया
(घ) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
प्रश्न 5.
लाख की वस्तुएँ सबसे ज्यादा किस राज्य में बनती है ?
(क) कर्नाटक
(ख) राजस्थान
(ग) महाराष्ट्र
(घ) पंजाब
उत्तर:
(ख) राजस्थान
प्रश्न 6.
व्यक्ति वाचक संज्ञा छाँटकर लिखो।
(क) मकान
(ख) सफलता
(ग) गीता
(घ) लड़ाई
उत्तर:
(ग) गीता
प्रश्न 7.
बदलू कौन था ?
(क) एक किसान
(ख) एक राज मिस्त्री
(ग) एक मनिहार
(घ) एक वकील
उत्तर:
(ग) एक मनिहार
प्रश्न 8.
बदलू लेखक को मलाई क्यों नहीं खिला पाया ?
(क) उसके घर में उस समय दूध नहीं था
(ख) दूध खराब हो गया था
(ग) बेरोजगारी के कारण उसकी गाय बिक चुकी थी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) बेरोजगारी के कारण उसकी गाय बिक चुकी थी