आधुनिक भारत के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक - प्रशांत चंद्र महालनोबिस (1893-1972)

 आधुनिक भारत के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक - प्रशांत चंद्र महालनोबिस (1893-1972)




प्रशांत चंद्र महालनोबिस (1893-1972)

प्रशांत चंद्र महालनोबिस, एक प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद् थे  । उन्हें दूसरी पंचवर्षीय योजना के अपने - मसौदे के कारण जाना जाता है। भारत की स्वतंत्रता के बाद वे नवगठित मंत्रिमंडल के सांख्यिकी सलाहकार बने तथा औद्योगिक उत्पादन की तीव्र बढ़ोतरी के
ज़रिये बेरोजगारी समाप्त करने के सरकार के प्रमुख उद्देश्य को पूरा करने के लिये उन्होंने योजना का खाका खींचा।
महालनोबिस की प्रसिद्धि 'महालनोबिस दूरी' के कारण है जो उनके द्वारा सुझाई गई 'सांख्यिकीय माप' है। उन्होंने भारतीय सांख्यिकी संस्थान
की स्थापना की। 

उन्हें 1944 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा 'वेलडन मेडल' से पुरस्कृत किया गया तथा 1945 में रॉयल सोसायटी ने उन्हें अपना फेलो नियुक्त किया। आर्थिक योजना और सांख्यिकी विकास के क्षेत्र में प्रशांत चंद्र महालनोबिस के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में भारत सरकार उनके जन्मदिन 29 जून को हर वर्ष 'सांख्यिकी दिवस' के रूप में मनाती है।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति-निर्धारण में प्रो. महालनोबिस की भूमिका के बारे में जनता में,
विशेषकर युवा पीढ़ी में जागरूकता लाना तथा उन्हें प्रेरित करना है।



Previous Post Next Post
हमसे जुड़ें
1

नए Notes सबसे पहले पाएं!

Study Notes, PDF और Exam Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

👉 अभी जॉइन करें
होम Quiz Hindi वीडियो नोट्स Quiz English